August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    दुर्ग / शौर्यपथ / श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कम्प्युटर विभाग द्वारा इनटरनेट ऑफ थिँग्स विषय पर 15 दिवसीय ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम का आयोजन गत 08 फरवरी से प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.सी.ए, एम.एस.सी. कम्प्युटर सांइस एव ंबी.एस.सी. के 167 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें ें विभिन्न आई.ओ.टी विषय विशेषज्ञो द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कड़ी में डॉ. ज्योति पिल्लई(बी.आई.टी दुर्ग) द्वारा आई.ओ.टी एवं बीग डेटा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री रोहित त्रिवेदी द्वारा आई.ओ.टी के कौंसेप्ट, एप्पलीकेशन एवं थिंग्स प्लेटफार्म के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. सिद्धार्थ चौबे ने आई.ओ.टी क्षेत्र में होने वाले अनुसंधान के बारे में जानकारी दी। डॉ. देवेन्द्र चापेकर ने आई.ओ.टी में प्रोटोकॉल के बारे में बताया। आकाश सिंह अर्डन्ट ऐकेडमी द्वारा भी आई.ओ.टी. विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव द्वारा आई.ओ.टी स्टैण्ड्स के बारे में बताया। कम्प्युटर विभाग के विभागाध्यक्ष श्री ठाकुर देवराज सिंह ने ड2ड के बारे में जानकारी दी। श्री अर्पित अग्रवाल ने आई.ओ.टी रिलिवेशन के बारे में बताया तथा कम्प्युटर में ईमेज की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस सर्टिफिकेट कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों से आई.ओ.टी विषय पर पोस्टर भी बनवाया गया साथ ही आई.ओ.टी विषय पर ऑनलाईन टेस्ट लिया गया।
    इस कार्यक्रम का समापन समारोह गुरूवार 25 फरवरी को ऑनलाईन सर्टिफिकेट प्रदान करके किया गया। इस समापन समारोह में कि अतिथि डॉ. ज्योति पिल्लई बी.आई.टी, दुर्ग एवं कैड एकेडमी के टैनर रोहित त्रिवेदी उपस्थित थें।
    महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह ने इस कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष जताया और कहा कि इनटरनेट ऑफ थिँग्स जैसे विषय वर्तमान समय की जरूरत है। महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव कहा कि आज के युग में आई.ओ.टी काफी महत्वपूर्ण है आपने इस क्षेत्र के विभिन्न बिन्दुओं प्रकाश डाला। कम्प्युटर विभाग के विभागाध्यक्ष श्री ठाकुर देवराज सिंह ने 15 दिवसीय ऑनलाईन सर्टिफिकेट कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया।
    कार्यक्रम में उन्नत विद्यार्थियों अमरून निशा, आर. सौजन्या, अमित ठाकुर, श्रेया डिक्सेना, तिरेन्द्र साहू की विशेष भूमिका रही उन्होने इस कार्यक्रम समन्वय में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों में से ऐश्वर्या टेम्भेकर-एम.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर एवं आर.सौजन्या-बी.सी.ए. अंतिम वर्ष ने अपने अनुभव साझा किये और कहा कि यह कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद रहा। अंत में कार्यक्रम के विशेष अतिथियों एवं सभी पोस्टर प्रजेन्टेशन एवं उन्नत विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में मंच संचालन कम्प्युटर विभाग की सहायक प्राध्यापक आरती सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मेघा देवरे ने किया इस कार्यक्रम में विभाग की प्राध्यापक कविता कुशवाहा, पुनम यादव, जयश्री साहू, एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण व विद्यार्थीगण उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन कोविड-19 के तहत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर किया गया।

    NSUI शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा सहित सहित समस्त महाविद्यालय के छात्रों ने की कलेक्टर से मुलाकात

    दुर्ग/ शौर्यपथ / सत्र 2020-21 मई ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर दुर्ग NSUI ने जारी की विज्ञप्ति से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देशानुसार दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा के नेतृत्व में वर्ष 2020 मार्च के बाद वैश्विक महामारी कोरोना के एक भयावह रूप लिए थे। कोरोनावायरस कोविड-19 से देश और प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी भयावह रूप को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अनेक पहल किये जिसमें महामारी में गिरावट आती गई। महामारी की वजह से कर्फ्यू , लॉकडाउन किया गया जिसमें सभी शिक्षण संस्थान बंद किए गए, जिससे छात्रों को बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार छात्र हित के लिए ऑनलाइन परीक्षा, जनरल प्रमोशन जैसे अनेक निर्णय लिए जो कारगर सिद्ध हुई। जिससे छात्रों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा ।वर्तमान परिस्थिति में परीक्षा का आयोजन मुश्किल है अधिकांश छात्र प्रदेश के अलग-अलग कोने से, ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं बहुत से छात्रों के पास एंड्रॉयड मोबाइल, डाटा पैक और नेटवर्क प्रॉब्लम जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ज्ञात हो कि इस महामारी की वजह से सत्र 2020-21 में किसी भी कक्षा में ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हुई है।
    छत्तीसगढ़ शासन और शिक्षा विभाग की पहल शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन अधिकांश छात्र किसी न किसी अभाव की वजह से ऑनलाइन कक्षा से वंचित हैं, छात्र ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए असमर्थ हैं ।छात्रों का कहना है कि हम ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए तैयार नहीं है, ऑनलाइन कक्षा पूर्ण रूप से नियमित नहीं था, अधिकांश छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित रहे है ,छात्रा आखिर परीक्षा कैसे दें। ऐसे में छात्रों को बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा इसलिए दुर्ग NSUI ने छात्र हित में ऑनलाइन परीक्षा आयोजन करने की मांग शासन से की है।
    ऑनलाइन परीक्षा आयोजन की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र भी NSUI के साथ खड़ी है। ऑनलाइन परीक्षा को लेकर हमारा आशय है कि वर्तमान परिस्थिति में छात्रों को परीक्षा केंद्रों से दूर रखा जाए ।
    क्योंकि देश में वैश्विक महामारी अभी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुई है। और जानकारी के अनुसार कोरोनावायरस कई राज्यों में वापस फैल रही है जो खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों में छात्रों को इकट्ठा होने से वापस फैलने की संभावना बन सकती है हम इस महामारी को नजरअंदाज नहीं कर सकते जिससे हमारे राज्य में यह महामारी पनपने लगे,आखिर छात्रों की जिंदगी से और और कुछ महत्वपूर्ण नहीं है।हम चाहते हैं छत्तीसगढ़ शासन और शिक्षा विभाग छात्र हित में निर्णय लेवे।
    NSUI दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार एक संवेदनशील सरकार है छात्र हित के लिए बहुत से निर्णय लिए जो कारगर साबित हुई, छात्रों को अनेक परेशानियों मुक्त करने के लिए बहुत से फैसले छात्र हित में लिए गए। छत्तीसगढ़ सरकार छात्रों के साथ हैं जो भी निर्णय लेंगे छात्र हित में लेंगे।
    इस संदर्भ में आज nsui दुर्ग के पदाधिकारी और अलग-अलग महाविद्यालय के छात्रों के साथ कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी और उच्च शिक्षा मंत्री जी से यह मांग रखी है हमारी मांग अनुसार अवगत कराएं छात्रों को अगली कक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होना चाहिए आंतरिक मूल्यांकन इंटरनल मार्किंग से परिणाम रिजल्ट तैयार किए जाएं 17 2019 20 के तर्ज पर सत्र 2020 21 मैं ऑनलाइन परीक्षा आयोजित किया जाए।
    अपर कलेक्टर महोदय जी ने आश्वासन दिया कि 1 हफ्ते के भीतर हम ऑनलाइन परीक्षा आयोजन करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन से सभी छात्रों का बात रखेंगे।
    महाविद्यालय से आये छात्रों ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन और उच्च शिक्षा विभाग से छात्रों का बहुत भरोसा है और हमें उम्मीद है, छात्र हित मे ऐसा निर्णय होगा जिसमें छात्रों की डिग्री और भविष्य के साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा ।
    शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा का कहना है छात्रों की इस लड़ाई में एनएसयूआई हर कदम उनके साथ खड़ी है। हमें छात्रों की भविष्य के साथ उनकी सेहत की सुरक्षा की भी चिंता है।
    कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने वालों में दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ,दुर्ग जिला संयोजक गोल्डी कोसरे,प्रिया चौबे एनएसयूआई के नैमूर रहमान, आबिद खान लाकेश सिन्हा एवं गर्ल्स महाविद्यालय से पुष्पांजलि वर्मा, पूजा वर्मा, अंकिता, प्रिया, कल्याण महाविद्यालय से ममता पटेल, समीर, गौरव, सेंट थामस कॉलेज से दुर्गेश्वरी डड़सेना, सुराना कॉलेज से अंजलि, वसीम खान, महिला कॉलेज प्रिया, निकिता दुर्ग जिले के अलग-अलग महाविद्यालय से अन्य बहुत से छात्र भी उपस्थित थे।

    भिलाई नगर / शौर्यपथ / भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र से संबंधित समस्त प्रकरण अब निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से संचालित किए जाएंगे! निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने इसका आदेश जारी कर दिया है! पूर्व में यह कार्य जोन कार्यालय से संचालित किया जा रहा था परंतु अब आदेश जारी होने के बाद भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता से संबंधित प्रकरण निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से किए जाएंगे! आवासीय, व्यवसायिक, आवास सह व्यवसायिक भूखंडों के भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता से संबंधित कार्य भी निगम मुख्य कार्यालय से होंगे!
    उल्लेखनीय है कि आवासीय भूमि पर भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र, विद्युत अनापत्ति जारी करने तथा अनाधिकृत विकास के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निगम आयुक्त की शक्तियां जोन आयुक्तों को प्रत्यायोजित की गई थी! परंतु निगमायुक्त ने आदेश में संशोधन करते हुए भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र के सारे कार्य निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है! अब इससे संबंधित प्रकरण के लिए निगम मुख्य कार्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से संपर्क करना होगा!
    भवन अनुज्ञा शाखा सहित अन्य विभागों में हुई पदस्थापना भवन अनुज्ञा शाखा से संबंधित कार्य में प्रगति लाने के लिए एवं कार्यालयीन व्यवस्था के तहत कार्य के सुचारू संपादन के लिए भवन अनुज्ञा शाखा के साथ ही कुछ अन्य विभागों में कर्मचारियों को पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है! आदेश के मुताबिक हिमांशु देशमुख सहायक अभियंता को भवन अनुज्ञा शाखा (भवन निर्माण अधिकारी), राजेंद्र सिंह राजपूत सहायक अभियंता को जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 के साथ-साथ परियोजना शाखा, बृजेश श्रीवास्तव प्रभारी सहायक अभियंता को 77 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के साथ-साथ भवन संधारण, तपन अग्रवाल उप अभियंता को प्रभारी अधिकारी डाटा सेंटर एवं प्रयोगशाला के साथ-साथ भवन अनुज्ञा शाखा, नितेश मेश्राम उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर से भवन अनुज्ञा शाखा, सिद्धार्थ साहू उप अभियंता को भवन अनुज्ञा शाखा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा, पुरुषोत्तम सिन्हा उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से भवन अनुज्ञा शाखा, जगमोहन वर्मा सर्वेयर को जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर से भवन अनुज्ञा शाखा, मीना मानकर डाटा एंट्री ऑपरेटर को शिक्षा विभाग मुख्य कार्यालय से गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग, तेजस्व गुप्ता स्वच्छता पर्यवेक्षक को गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग से भवन अनुज्ञा शाखा, कोमल चंदेल पंप सहायक को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से भवन अनुज्ञा शाखा में लिपिक कार्य हेतु, मिथिलेश कुमार लाइनमैन को शिक्षा विभाग मुख्य कार्यालय से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर तथा अनीसुल फातिमा चौकीदार को शिक्षा विभाग मुख्य कार्यालय से परियोजना शाखा में पदस्थ किया गया है! इसका आदेश भी निगमायुक्त ने जारी कर दिया है!

    रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम के पॉश कालोनी में शामिल आशीष नगर के सड़क की जमीन पर कार गैरेज को देख आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सख्त तेवर दिखाए। अतिक्रमण को तीन दिन के भीतर हटाने राजस्व विभाग को निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर अधिकारी लगातार रिसाली निगम क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है। पानी, बिजली और गंदा पानी निकासी जैसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने रिसाली निगम के आयुक्त अपनी टीम के साथ विजिट कर रहे है। बुधवार को वार्ड 24 आशीष नगर पूर्व सड़क 1 में उस समय अधिकारी हतप्रद रह गए, जब सड़क पर कार रखने गैरेज निर्माण को देखा। आयुक्त ने अतिक्रमणकारी विद्धया पात्रों को तत्काल नोटिस जारी कर हटाने के निर्देश दिए। तीन दिवस के भीतर गैरेज नही हटाने पर निगम गैरेज बनाने उपयोग में लाए सामान को जप्त करने की कार्रवाई करेगा। निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता आर के साहू, जनसंपर्क अधिकारी शैलेष साहू, सहायक अभियंता बी के सिंह, उप अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार व राजस्व विभाग के छगन साहू ने आजाद मार्केट, आशीष नगर पूर्व, व अवधपूरी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
    नालियों पर स्लेब, नोटिस जारी
    रिसाली निगम क्षेत्र के मुख्य आजाद मार्केट अतिक्रमण की चपेट में है। व्यापारी नालियों पर अतिक्रमण कर स्लेब ढाल कर दुकान का हिस्सा बढ़ा लिया है। इस वजह सफाई नहीं होने से नालियां बजबजा रही है। आयुक्त ने बाजार क्षेत्र का सर्वे कर नालियों से स्लेब हटाने नोटिस जारी करने निर्देश दिए।
    नाली के बीचो बीच बोर
    आजाद मार्केट में 2 स्थान ऐसे है जहां नाली के बीचो बीच बोरवेल है। व्यापारी नाली के बीचो बीच लगे बोरवेल का पानी उपयोग कर रहे है। आयुक्त ने इसके लिए सुमन हार्डवेयर के संचालक राजेन्द्र गुप्ता व भिलाई मसाला उद्योग के संचालक को नोटिस जारी करने निर्देश दिए है।
    सड़क बाधा, वसूला जुर्माना
    भवन निर्माण सामाग्री को रख मार्ग अवरूद्ध करने पर निगम के अधिकारियों ने सड़क 1 आशीष नगर निवासी ओएच टाइरिस से 2000 जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि वे दोबारा सड़क पर भवन निर्माण सामाग्री न रखे। साथ ही ईट, रेत, गिट्टी को 24 घंटे के भीतर व्यवस्थित तरीके से रखे। अन्यथा जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
    आयुक्त ने अपने मातहत अधिकारियों को नाली के ऊपर दीवार खड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने, अवधपुरी में पानी निकासी की समस्या को दूर करने सर्वे कर रिपोर्ट बनाने, आशीष नगर के क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक करने, आजाद मार्केट स्थित हैंड पंप का पानी गंदा आने पर पी.एच.ई. के लैब से पानी जांच कराने, आशीष नगर की नालियों की सफाई गैंग लगाकर कराने, बड़े नालों की सफाई माह में एक बार अवश्य करने, एवं कालोनी की नालियों की सफाई करने रोस्टर बनाने के निर्देश दिये।

    आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने संगठन के कार्यकर्ताओ के साथ घेरावकर निगम मे किया मटका फोड़ प्रदर्शन,
    पानी के लिए केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा करोड़ों देने के बाद भी व्यवस्था लचर - दिनेश देवांगन

    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर में विगत 4 दिनों से व्याप्त भीषण पेयजल संकट को लेकर आज भाजपा संगठन व पार्षदों ने कार्यकर्ताओं के साथ निगम मुख्यालय में जोरदार हल्ला बोलते हुए महापौर कक्ष के सामने मटका फोड़कर व उनकी अनुपस्थिति में ज्ञापन कि कॉपी मेयर चेंबर में चस्पा कर विरोध दर्ज कराया और 24 घंटे के अंदर पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं होने पर शहर के 60 वार्डो कि जनता के साथ उग्र प्रदर्शन कि चेतावनी दिया। विदित हो कि रायपुर नाका स्थित 24 एम एल डी पुराने फ़िल्टर प्लांट में मोटर बदलने कि बात कहते हुए पानी कि सप्लाई बाधित होने व टैंकर से सप्लाई की बात कही गई थी किन्तु विगत 4 व दिनों में न तो सभी वार्डो में पर्याप्त टैंकर आपूर्ति कर पाया और नहीं नलो में पानी आया जिससे शहर के नागरिक पानी के लिए त्राहि त्राहि हों गए है और इस मुद्दे को लेकर आज भाजपा भाजयुमो के नेताओ व कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा पार्षदों ने भाजपा कार्यालय से एक रैली के रूप में जोरदार नारेबाजी करते हुए निगम कार्यालय पहुंचे और महापौर धीरज बाकलीवाल की अनुपस्थिति में उनके चेंबर के सामने बैठकर नारेबाजी कर आयुक्त के खिलाफ भी मोर्चा खोलकर उन्हे हटाने की मांग किया इस दौरान रैली में महिला मोर्चा की नेताओ व महिला पार्षदों ने सिर पर मटकी लेकर पहुंची थी । कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन मंत्री संतोष सोनी नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश देवांगन उपस्थित रहे
    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि निगम में जब से कांग्रेस शासन काबिज हुआ है तब से विधायक अरुण वोरा के रिमोट कंट्रोल से संचालित होने वाले कठपुतली महापौर के कारण विगत 1वर्ष में शहर कि जनता पानी व मूलभूत समस्या के जूझ रही है और लगातार पेयजल संकट बरकरार है और महापौर बाकलीवाल हॉकी व अपने में मस्त है किंतु शहर में जनता विगत 4 दिनों से पानी के तरस रही है और अधिकारी से लेकर विधायक महापौर के साथ कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर मौन है इस अवसर पर निगम के पूर्व सभापति व जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्डो मे घर घर पानी पहुंचाने केंद्र कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा दुर्ग निगम को अमृत मिशन के तहत 143 करोड़ से अधिक की राशि दी है जिसके तहत पूर्व के मेयर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर के भाजपा शासन काल से यह कार्य व्यवस्थित व सुचारू रूप से चल रहा था किन्तु जैसे ही निगम मे कांग्रेस महापौर व परिषद काबिज हुए वैसे ही अधिकारियों पर नियंत्रण हिन होने व अनुभवहीनता के चलते पूरे प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन अनियंत्रित हो गया .
    इसका नतीजा यह हुआ कि अब बगैर कोई प्लानिग के कार्य के कारण लगातार पानी कि किल्लत से जनता जूझ रही है और यही कारण है कि जनता एक दो दिन की बजाय कई दिनों तक पानी के लिए भटकती है इसलिए भाजपा अब सड़क पर उतरकर विरोध कर रही है पूर्व सभापति ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24घंटे के अंदर पेयजल व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो 60वार्डो कि जनता के साथ भाजपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।प्रदर्शन को वरिष्ठ पार्षद सुश्री नीता जैन ने भी संबोधित करते हुए निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त इंद्रजीत बर्मन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मेयर की निष्क्रियता व आयुक्त की हठधर्मिता से पूरा शहर त्रस्त है कर्मचारी अब निरंकुश हो गए है जलगृह में अनुभवी कर्मचारियों को हटा दिया गया है जबकि नारायण ठाकुर जैसे सीनियर कर्मचारी के बूते नल घर में बहुत से व्यस्था समय पर संचालित हो जाते थे किंतु पूरी व्यवस्था चरमरा गई है जिससे पानी कि संकट हो रही है
    आयोजित नगर निगम घेराव के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा,कांतिलाल जैन,संतोष सोनी रजा खोखर मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल , श्वेता बक्शी केएस चौहान निलेश अग्रवाल अनुपम मिश्रा दिलीप साहू पार्वती पंडित बसंती गायकवाड सरिता साहू कुमारी साहू दिलीप साहू,द्वारिका साहू,जग्गी शर्मा,राकेश साहू कृष्णा निर्मलकर बंटी चौहान अमृत महोबिया देवेंद्र टंडन दीपक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता वार्ड वासी उपस्थित थे

    राजनांदगांव/बिलासपुर और मेयर इलेवन/जिला हाकी एसो0 आज खेलेंगे सेमी फाइनल

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय हाकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गये मैच में निगम सभापति राजेश यादव, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, एल्डरमेन जगमोहन ढीमर उपस्थित थे। उन्होनें खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। कल 23 फरवरी को बिलासपुर, राजनांदगांव, और मेयर इलेवन और जिला हाकी एसोसिएशन की टीम ने जीत हासिल की है । विनीता नवघरे टेक्नीकल टायरेक्टर ने बताया आज 24 फरवरी को राजनांदगांव विरुद्ध बिलासपुर के बीच तथा मेयर इलेवन विरुद्ध जिला हाकी एसोसिएशन के बीच सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा।
    उन्होनें जानकारी में बताया कि कल 23 फरवरी को खेले गये चार मैच बालोद/ बिलासपुर के बीच खेला गया। जिसमें बिलासुपर ने बालोद को 6-0 से हराया । इसी प्रकार दूसरा मैच राजनांदगांव व सीटी क्लब भिलाई के बीच खेला गया । राजनांदगांव ने 7-3 से मैच जीता। वहीं मेयर इलेवन ने 9-0 से जगदलपुर की टीम को हराया । तथा जिला हाकी एसोसिएशन ने कवर्धा की टीम को 5-1 से हराकर जीत हासिल की है।
    उन्होनें बताया आज के सेमी फाइनल मैच में जीतने वाले टीमों की कल 25 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। निगम सभापति राजेश यादव ने हाकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बधाई और शुभकामनाएॅ दिये । इस दौरान विनीता नवघरे, गुलाम खान, प्रभा महिकवार एवं अन्य उपस्थित थे ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज खालसा पब्लिक स्कूल में 58 वें राष्ट्रीय रोलर खेलों को लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दुर्ग के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें बधाई और शुभकामनाएॅ दिये। इस दौरान राज्य सचिव छत्तीसगढ़ खेल कंाग्रेस प्रकोष्ठ टुएनो क्लब के अनुराग भंडारी, मान्या चंद्राकर, आरोही कर्णावत, प्रगति जैन, काव्या श्रीवास्तव, एवं अन्य उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में 13 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्र्पोटस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें टुएनो रोलर स्केटिंग क्लब के स्केटरों ने शानदार प्रदर्शन किया । 8 फरवरी से 10 फरवरी तक साइंस कालेज में चले इस प्रतियोगिता में 12 बालक और 13 बालिकाओं ने विभिन्न रेसों में भाग लिया । प्रदेश के 12 जिलों से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने कड़ी स्पर्धा करते हुये विभिन्न आयु वर्ग में 10 गोल्ड, 04 सिल्वर और 02 ब्राॅन्ज पदक जीते । उनके इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर 6 रोलर स्केटरों का चयन मोहाली, चंडीगढ़, में होने वाले 58 वें राष्ट्रीय रोलर खेलों के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में टुएनो क्लब के स्केटर मान्या चंद्राकर, आरोही कर्णावत, प्रगति जेन, काव्या श्रीवास्तव, तथा कबीर कर्णावत छत्तीसगढ़ टीम का हिस्सा बनकर इन खेलों में भाग लेगें । क्लब के टीम प्रशिक्षक अनुराग भंडारी, अनिंद्य जोशी, पलाश शर्मा, तथा सौरभ चैधरी, के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने खालसा पब्लिक स्कूल के स्केटिंग रिंक में प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर में बढती चोरियों को लेकर दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर जहां एक ओर चोरी की रोकथाम के लिए जिले के शहरी एवं ग्रामीण सब डिवीजन के अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि बढती चोरियों पर अंकुश लगाये। नकबजनी व चोरी की घटनाओं पर पेट्रोलिंग टीम व मुखबीर तंत्र को तेज करके चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर नकेल कसे। आज छावनी सब डिवीजन के थाना जामुल में चोरी की एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एसपी श्री ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर, जामुल टीआई विशाल सोन,एएसआई प्रमोद सिंह, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, अजय सिंह की टीम में चोरी के एक बड़े मामले में बड़ी सफलता अर्जित की है, जिसमें सत्रह चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है जिसमें दो किलो 7 सौ ग्राम चांदी एवं 164 ग्राम सोना, नगद 97 सौ रूपये कुल 10 लाख 97 सौ रूपये जब्त किये हैं। इन आरोपियों को पकडऩे वाले पुलिस टीम को एसपी ने पीठ थपथपाई और उन्होंने कहा कि बढती चोरियों पर दुर्ग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इस पूरे मामले में पुलिस ने बेहतर कार्य किया है। घटना को अंजाम देने वाले थाना तिल्दा जिला बलौदा बाजार का हिस्ट्री शीटर जीते चेलक जो कि वर्ष 2018 से छिप कर घासीदास नगर जामुल में रह रहा है।
    मुखबीर की सूचना पर जीतू चेलक को घासीदास नगर में घूमते हुए पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में चेलक ने बताया कि 25 अप्रैल 2018 से वह 7 फरवरी 2101 तक घासीदास नगर,सुंदर विहार कालोनी, विश्व बैंक कालोनी, कुरूद एवं अन्य करीब 17 स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने इस मामले में उसके दो अन्य साथी मंतराम डहरे सिमगा बलौदा बाजार 46 साल, धीरज जैसवाल केम्प 2 छावनी 278 साल को भी गिरफ्तार किया है। इनके विरूद्ध धारा 457, 380 एवं 411 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। ये अधिकांश चोरियां घरों को ही निशाना बनाते थे।
    एसपी प्रशांत ठाकुर ने आगे बताया कि कई चोरी के मामलों में पुलिस पाटिँया अन्य राज्यों में भी गई हुई है। जल्द ही कुछ और बड़ी चोरियों का खुलासा करेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह भी बताया कि दुर्ग जिले से 30 बच्चे जा े गुमशुदा थे उसमें से 23 लोगों को पुलिस ने बरामद कर सकुशल उनके परिजनों को सौप दिया है। दुर्ग पुलिस व्हीव्हीआईपी जिला होने के कारण लाईन आर्डर के अलावा जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए नित्य नये नये कार्यक्रम समय समय पर आयोजित कर रही है, जिससे जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक बढें। पत्रवार्ता में एएसपी रोहित झा, छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर, जामुल टीआई विशाल सोन एवं उनकी टीम उपस्थित थी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग भिलाई एकेडमी आफ पीडियाट्रिशियन की अहम बैठक दुर्ग में संपन्न हुई। बैठक में बीते साल कोरोना काल के दौरान शिशुरोग के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान दुर्ग भिलाई एकेडमी ने किया। कार्यक्रम में इंडियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक एसोसिएशन द्वारा सम्मानित होने वाले चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पेडीकान छत्तीसगढ़ में भी दुर्ग भिलाई एकेडमी की ओर से भाग लेने वाले और यहाँ बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया। एकेडमी की प्रेसीडेंट डॉ. संबिता पंडा, सचिव डॉ. सीमा जैन एवं साइंटिफिक कन्वीनर डॉ. माला चैधरी तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद सावंत एवं डॉ. रेखा साकेतकर इस दौरान उपस्थित रहे। कोरोना काल के दौरान न केवल एकेडमी के डॉक्टर वर्चुअल रूप से सक्रिय रहे अपितु इनके परिवारजनों एवं बच्चों के लिए भी विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एकेडमी द्वारा किया गया था, इसके विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान बहुत से रिसर्च पेपर दुर्ग भिलाई एकेडमी के चिकित्सकों द्वारा तैयार किये गए जिनसे शिशु रोगों के निदान की दिशा में काम करने में बड़ी मदद मिलेगी। पंडित जवाहरलाल नेहरू रिसर्च सेंटर एवं हास्पिटल सेक्टर 9 की चिकित्सक डॉ. माला चैधरी ने नवजात शिशुओं की मृत्यु रोकने की दिशा मे सिक्वेंशियल आर्गन फेल्योर एसेसमेंट पर अपना पेपर प्रस्तुत किया। इसमें उन सूचकांकों पर स्टडी की थी जिनका आकलन कर भविष्य के कुछ घंटों के खतरों के संबंध में आगाह हुआ जा सकता है और सुरक्षात्मक उपाय किये जा सकते हैं। डॉ. चैधरी को इस पेपर के लिए इंडियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक एसोसिएशन की ओर से गोल्ड मेडल दिया गया। जिला अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा जैन ने नेफ्रोटिक सिंड्रोम पर अपना पेपर प्रस्तुत किया। डॉ. ओमेश खुराना को बेस्ट एकेडमीशियन तथा डॉ. गणवीर को बेस्ट कम्युनिटी सर्विस के लिए पुरस्कृत किया गया।
    कार्यक्रम में वरिष्ठ शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सावंत एवं डॉ. रेखा साकेतकर ने अपने अनुभव साझा किये और शिशुरोग के संबंध में किये जा रहे नये रिसर्चों के लिए एकेडमी के सदस्यों की प्रशंसा की। कोरोना काल में चिकित्सकों के बच्चों के लिए वर्चुअल माध्यम से भाषण, निबंध, पेंटिंग, पोस्टर, म्यूजिक आदि प्रतियोगिता कराई गईं थीं। इन्हें भी पुरस्कृत किया गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision