
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार आज नगर निगम का टैक्स विभाग रविवार अवकाश होने के उपरांत भी करदाताओं की सुविधा के लिए खोला गया था शहर के लगभग 63 करदाताओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया और वे ₹198620 टैक्स जमा कराकर रसीद प्राप्त किए ।
इस संबंध में आयुक्त ने बताया नगर निगम दुर्ग में शासन द्वारा अधिकृत स्पैरो कंपनी के द्वारा टैक्स की वसूली की जाती है स्पैरो कंपनी के टैक्स कलेक्टर जब वार्डो में करदाताओं के यहां जाते हैं तो बहुत से करदाता अपने आवास पर नहीं मिलते वे अपने काम या नौकरी पर निकल जाते हैं जिसके कारण रविवार अवकाश के दिन टैक्स विभाग को खुला रखने की योजना बनाई गई है अब 31 मार्च तक छुट्टी के दिनों में भी कार्यालय को खुला रखा जाएगा ताकि ऐसे करदाता जो टैक्स जमा नहीं कर पा रहे हैं वे छुट्टी के दिन निगम कार्यालय आकर अपना टैक्स जमा करा सकेंगे । करदाताओं से अपील है कि वे निगम कार्यालय में अवकाश के दिन आकर अपने संपत्ति के टैक्स की संपूर्ण जानकारी और डिमांड की जानकारी लेकर बकाया सहित सनहाल टैक्स को जमा करा कर नगर निगम को सहयोग प्रदान करें ।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा विगत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में पावर हाउस चौक में हो रहे निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रायपुर से दुर्ग मार्ग में पावर हाउस बस स्टेण्ड से पावर हाउस चौक तक जाम की स्थिति निर्मित हो रही है उक्त जाम निजात दिलाने एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग (एन.एच.) को सडक चौडीकरण, विद्युत विभाग को अनावश्यक स्थापित पोल को हटाने एवं यातायात पुलिस को उक्त मार्ग में नो पार्किग में खडे वाहनों पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौडीकरण किया गया, विद्युत विभाग द्वारा अनावश्यक पोल को हटाया गया एवं यातायात पुलिस द्वारा मार्केट के रोड में खडी वाहनों हटवाया गया जिससे दो पहिया वाहन चालक एवं हल्के चार पहिया वाहन मार्केट के सीमेन्टीकरण मार्ग से सीधे अण्डर ब्रिज तक पहुंचर सेक्टर की ओर जा सकें जिससे हाईवे के मार्ग में वाहन का दबाव कम हुआ है और आम नागरिकों को जाम से निजात मिलना शुरू हो गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र अपने पर्यावरणीय प्रयासों के लिए जाना जाता है। इस प्रयास की कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र ने स्टील प्लांट के समीप क्षेत्रों में एक नया ऑक्सी-जोन क्षेत्र विकसित कर क्षेत्र के रहवासियों को हरा-भरा वातावरण और शुद्ध जलवायु उपलब्ध कराने का एक महती प्रयास किया है। जिससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली आबादी को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होता रहे। पर्यावरण को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत बीएसपी ने प्रदेश के वन विकास निगम के सहयोग से स्टेशन मरोदा, उमरपोटी और नेवई क्षेत्र में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कर इस क्षेत्र के पर्यावरण में तेजी से सुधार कर रहा है, जिससे बंजर भूमि को हरे-भरे क्षेत्र में बदला जा सके। इस वृक्षारोपण क्षेत्र को जल के स्रोतों, तालाबों, जलाशयों आदि की व्यवस्था के साथ-साथ इस हरियाली को बचाने हेतु बाढ (फैसिंग) लगाया गया है। जिससे यहाँ निरन्तर हरियाली बनी रहे।
उल्लेखनीय है कि नेवई क्षेत्र के जोन-1, 2 और 3 बंजर भूमि थी। जिसे आज बीएसपी के प्रयासों से हरा-भरा कर दिया गया है। यह क्षेत्र बीएसपी द्वारा छत्तीसगढ़ वन विकास निगम को यहाँ पेड़ आदि लगाने हेतु 4 साल की अवधि के लिए दिया गया था, ताकि पेड़ के बड़े होने तथा अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद यह क्षेत्र सेल-बीएसपी को सौंप दिया जा सके। आज इस बागान में 80 प्रतिशत पेड़ जीवित हैं और हरियाली व ऑक्सीजन दे रहे हैं। 39 हेक्टेयर में फैले, इन क्षेत्रों में वृक्षारोपण की योजना ऐसी बनायी गयी कि वर्ष 2018 के बाद से अब तक लगभग 97,500 पौधे लगाए जा चुके हैं। अब नेवई जोन-1 में 40,000 के करीब पेड़ हैं, नेवई के जोन-2 में 10,000 पेड़ और नेवई जोन-3 में 47,500 पेड़ उपलब्ध हैं। जिन्होंने वर्ष 1950 के दशक में भिलाई को एक बंजर भूमि के रूप में देखा है आज उसके विपरीत, भिलाई शहर और इसके आसपास के क्षेत्र ने एक हरियाली की चादर तान दी है।
आज भिलाई टाउनशिप तथा इसकी सड़के हरियाली का प्रतीक बन चुकी है। चारों ओर ठंडी हवा की बयार और लोगों का पर्यावरण से प्यार, देश-दुनिया केे लिए एक आदर्श बन चुका है। इस हरियाली के पीछे बीएसपी प्रबंधन का निरन्तर प्रयास अब रंग ला रहा है। आज बीएसपी के सद्प्रयासों का नतीजा है कि पूरे टाउनशिप में मैत्री बाग सहित 15 बाग-बगीचें लोगों का मन मोहने के लिए तैयार है। प्रतिवर्ष बीएसपी प्रबंधन द्वारा न केवल टाउनशिप में, बल्कि अपने आस-पास के इलाकों में और दल्ली-राजहरा व अन्य खदान क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण अभियान चलाती आ रही है। इसके अलावा, प्रत्येक वर्ष सेल-बीएसपी के कर्मचारियों को मुफ्त में पौधे वितरित किए जाते हैं और उनके परिवार के सदस्यों को वन महोत्सव, हरेली सागर, विश्व पर्यावरण दिवस आदि को मनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके साथ ही बीएसपी के स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण हेतु इको क्लब गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इस प्रकार स्कूली बच्चों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। पौधें लगाने की संस्कृति के तहत बीएसपी में आने वाले विशिष्ट आगंतुकों से भी वृक्षारोपण कराया जाता है।
विभिन्न आयोजनों में स्मृति चिन्ह के रूप में भी आगंतुकों को पौधे भेंट किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त सेवा-निवृत्त होने वाले कार्मिक भी अपने स्मृति को अक्षुण रखने हेतु वृक्षारोपण करते हैं।
बीएसपी द्वारा इसके पर्यावरण संरक्षण और सीएसआर पहल के हिस्से के रूप में पौधे लगाए जाते हैं, इसके अलावा बीएसपी के बागवानी विभाग द्वारा भी कई कदम उठाये गए है। वास्तव में, प्लांट न केवल अपनी टाउनशिप को साफ और हरा-भरा बनाने का प्रयास करता है, बल्कि छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के माध्यम से आस-पास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की भी व्यवस्था करता है। इस क्षेत्र में राज्य की सड़कों के साथ नेवई में वृक्षारोपण और बड़े पैमाने पर सड़क के किनारे वृक्षारोपण एक उदाहरण है। टाउन सर्विसेस विभाग, वन विकास निगम के माध्यम से सेक्टर 04 और सेक्टर 05 में वृक्षारोपण की व्यवस्था कर रहा है। नेवई में 20 से अधिक किस्मों के फल, फूल व औषधि तथा जड़ीबुटियों के पौधे लगाये गये है। कचनार, करंज, शिशु, बबूल केसिया, केथा, इमली, आम, आंवला, गुलमोहर, जामुन और जाम, कनेर के पेड़ अब नेवई के हरे आवरण के साथ, फल, फूल, छाया और जड़ी-बूटियाँ प्रदान कर रहे है।
इन पौधों की देेखभाल के साथ-साथ इसे बचाने हेतु समय पर सिंचाई, पोषण, कीटनाशकों का छिड़काव की जाती है। रेंजर श्री निशांत सिंह ठाकुर, फील्डमैन सुश्री अंशिका गोल्हानी और वन विकास निगम के कुछ कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे की निगरानी रखी जाती है। निशांत सिंह कहते हैं कि सेल-बीएसपी पूरी तरह से वृक्षारोपण हेतु समर्पित है। हमें वृक्षारोपण क्षेत्र में शांति और प्राकृतिक ठंडक की अनुभूति होती है। फील्डमैन सुश्री गोल्हानी साझा करती हैं कि हमारे द्वारा पोषित पौधों को बढ़ते हुए देखना एक संतुष्टि प्रदान करती है। इस पर्यावरणीय गतिविधियों को सीजीएम (नगर सेवाएँ), पीके घोष, के नेतृत्व में जीके दुबे, जीएम (हॉर्टीकल्चर एंड पीएचडी), डॉ. एन के जैन, वी के गर्ग की टीम बखूबी अंजाम दे रही है। इसी प्रकार सेल-बीएसपी ने क्षेत्र को हरा-भरा बनाने हेतु जहाँ वित्तीय सहायता उपलब्ध कराया है वहीं जनता को जोडऩे में भी कामयाबी हासिल की है। टाउनशिप के साथ-साथ बीएसपी ने दल्लीराजहरा खदान क्षेत्र में वर्ष 2019 में 15,000 तथा वर्ष 2020 में 12,500 वृक्षारोपण किया है।
- आनंद वाटिका में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 49 वर-वधु बंधे परिणय सूत्र में
- विभिन्न धर्मों के अनुरूप हुए वैवाहिक अनुष्ठान
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आनंद वाटिका में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़े।
आनंद वाटिका में आज सभी धर्मों के 49 वर-वधु वैवाहिक बंधन में बंधे। इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश एवं उनकी टीम ने विवाह के आयोजन के लिए सभी वर-वधु एवं उनके परिजनों से समन्वय करते हुए सामूहिक विवाह का सफल आयोजन किया।
विभिन्न धर्मों के वर-वधु का विवाह उनके रीति रिवाज एवं वैवाहिक अनुष्ठान के साथ पूरा हुआ। ग्राम झिटिया से आए नरीता मुलेटी का विवाह पवन मुलेटी से हुआ। वधु की माता श्रीमती फुवारो ने बताया कि शासन की इस योजना से बड़ा संबल मिला। बेटी के पिता का निधन काफी पहले हो गया है। ऐसे में बेटी के विवाह की चिंता होती थी और आज एक बड़ी जिम्मेदारी पूरी हुई है। ग्राम नवागांव के आंचल मेश्राम की शादी राकेश मेश्राम से हुई। वधु की माता श्रीमती लक्ष्मी मेश्राम ने बताया कि बेटी के पिता नहीं है। ऐसे में आज शासन की इस योजना से यह शादी होने से बहुत अच्छा हो रहा है।
उन्होंने इसके लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। चिखली की शैफाली डोंगरे का विवाह देवन्द्र वासनिक से हुआ। वधु की माता श्रीमती मनोरमा डोंगरे ने बताया कि आज वह बहुत खुशी एवं संतुष्ट महसूस कर रही है। लखोली के पार्वती बंजारे का विवाह तुलेश्वर देवांगन से हुआ। वहीं नेहा का विवाह सलीम से हुआ तथा यमुना का विवाह शेख शहबाज से हुआ। नवदम्पति के परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर 19 हजार रूपए की उपहार सामग्री, एक हजार रूपए की राशि का चेक कन्या के नाम तथा 5 हजार रूपए व्यवस्था की राशि प्रदान की गई। धूमधाम से उल्लास एवं उत्साह के महौल में विवाह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि पद्म कोठारी, आसीफ अली, मधुकर साह, सिद्धार्थ डोंगरे, श्रीमती पूर्णिमा नागदेव, श्रीमती अनिता, सचिन तुराटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान आनंद वाटिका में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए थर्मल स्कैनर, सेनेटाईजर एवं मास्क की व्यवस्था की गई थी।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला अस्पताल परिसर में आज कोविड काल में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए किये गये प्रयासों के लिए कोरोना वारियर्स का सम्मान सत्यम शिक्षण एवं जनविकास समिति ने किया। कोरोना वारियर्स का सम्मान मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में आशीष वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में सबसे पहले एहतियातयन कदम उठाये ताकि कोरोना के संक्रमण को बढऩे की आशंका को कम किया जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी ध्यान रखा कि लाकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी चीजें मिलती रहें। किसी भी वर्ग को किसी तरह की तकलीफ न हो, बुनियादी सुविधाएं बदस्तूर जारी रहें। श्री वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी। कोरोना वारियर्स के रूप में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने बहुत अच्छा कार्य किया। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला अस्पताल में रात-दिन काम कर रहे कोरोना वारियर्स ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहण कर जिले में कोविड संक्रमण को रोकने में बड़ी मदद की। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम में भी यह प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. पी. बालकिशोर ने कोविड काल के दौरान जिला अस्पताल की उपलब्धियाँ बताईं।
उन्होंने कहा कि कोविड काल में भी चिकित्सकों एवं हेल्थ स्टाफ ने पूरे साहस के साथ मरीजों की सेवा की। यह विलक्षण उपलब्धि रही। उन्होंने जिला अस्पताल में हो रहे निर्माण कार्यों एवं नवाचारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जिला अस्पताल मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इस मौके पर कोविड वारियर्स का प्रशस्तिपत्र देकर सम्मान किया गया। समिति की ओर से अध्यक्ष सीताराम ठाकुर उपस्थित थे। इस मौके पर जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, विनोद वर्मा, देवेंश चन्द्राकर, रूपचंद साहू जनपद सदस्य, राजेश ठाकुर , कमलेश नेताम,तुषार कामडे, डॉ. वी.वाय यादव संचालक वी.वाय हॉस्पिटल दुर्ग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान- डॉ. पी बालकिशोर सिविल सर्जन, डॉ. अखिलेश यादव आरएमओ, डॉ. ममता पाण्डेय स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. चंदर बाफना मेडिकल विशेषज्ञ, अरूण पवार अस्पताल सलाहकार, श्रीमती पार्वती नेताम नर्सिग सिस्टर, स्टाफ नर्स में कु. नासरीन बेगम, कु. सरस्वती केवट, स्वप्निल मसीह, श्रीमती व्ही. स्वाती, श्रीमती अनसतसिया केरकेटटा, श्रीमती सुरूचि श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा पीआरओ जीपी उपाध्याय कैशियर।
दुर्ग / शौर्यपथ / ए.पी. सिंग, संयुक्त सचिव जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार एवं अरूण बरोका, ज्वाईंट डायरेक्टर, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ चर्चा करने हेतु वर्चुअल सरपंच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला दुर्ग के एन.जी.टी. ग्राम पंचायत पतोरा में स्वच्छता के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ठ कार्याें हेतु ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अंजीता गोपेश साहू का चयन उक्त सरपंच संवाद के लिये किया गया। सरपंच एवं सरस्वती दीदी स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा जिला पंचायत दुर्ग से आॅनलाईन विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल सरपंच संवाद में प्रतिभाग किया गया एवं संवाद के दौरान सरपंच के द्वारा ग्राम में किये गये कार्याें के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 2016 में खुले में शौचमुक्त शौचालय का शत्प्रतिशत उपयोग, ग्राम में निर्मित किये गये सेग्रीगेशन वर्कशेड, हैण्डपम्प में माॅडल सोख्ता गड्ढा, त्रि-स्तरीय जल शुद्धिकरण इकाई, घरेलु सोख्ता गड्ढा आदि की जानकारी दी गई। ग्राम में सभी घरों में शौचालय निर्माण 2016 में पूर्ण हो चुका है। सभी के द्वारा शौचालयों का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीण शौचालय के उपयोग के प्रति जागरूक हैं। इसलिये खुले में शौच पूरी तरह बंद है। बाहर से ग्राम में आने वाले लोगों के लिये सामुदायिक स्तर पर शौचालय की व्यवस्था की गई है। सामुदायिक शौचालय का रख-रखाव स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह के माध्यम से किया जा रहा है। समूह के माध्यम से शौचालय उपयोगकर्ताओं से शुल्क लिया जा रहा है।
प्राप्त शुल्क एवं पंचायत मद से शौचालय का रख-रखाव किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर यदि कोई सामाजिक पारिवारिक आदि कार्यक्रमों में संबंधित को सामुदायिक शौचालय किराये पर स-शुल्क दिया जाता है। ग्राम पंचायत में खुले में शौच पूर्णतः प्रतिबंधित है। ग्राम पंचायत में सभी वार्डाें में नाली की व्यवस्था है। नाली में बहने वाले पानी का उपचार हेतु त्रि-स्तरीय जल शुद्धिकरण इकाई तैयार की गई है। उपचारित पानी को तालाब में छोड़ा जा रहा है। ग्राम में 60 सोख्ता गड्ढा निर्माण किया गया है।
भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा स्वच्छाग्राहियों से चर्चा किये जाने पर जानकारी दी गई कि ग्राम में सेग्रीगेशन वर्कशेड का निर्माण किया गया है। स्वच्छाग्राहियों द्वारा प्रतिघर कचरा एकत्र कर वर्कशेड में सेग्रीगेड किया जाता है। पुनः चक्रण किये जाने वाले कचरे को कबाड़ी को बेचा जा रहा है। स्वच्छाग्राहियों द्वारा अब-तक 25000 रुपए का कचरा कबाड़ी के पास विक्रय किये जाने की जानकारी दी गई। उक्त आय स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह को प्राप्त हो रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक से सड़क बनाने हेतु योजना तैयार की गई है।
मशीन के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपचार करने हेतु आगामी योजना में कार्य किया जायेगा। ग्राम में 60 रुपए प्रति घर स्वच्छता शुल्क प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें लगभग 45000 रुपए स्वच्छता शुल्क प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत पतोरा में किये जा रहे कार्याें की सराहना की गई।
जगदलपुर / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस के अध्यक्ष की पहल से जगदलपुर के वार्ड अघनपुर में वार्ड निवासियों की पीने की पानी की किल्लत जल्द हो गी ख़तम इस बारे में जिला अध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने मौके पर जा कर समस्या को देखा और निगम आयुक्त से चर्चा की जिस पर निगम आयुक्त ने इस समस्या के जल्द निराकरण की बात कही . जनता सेवक समूह के मुहीम से आज शिकायत प्राप्त हुवा था जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र क्षत्रपति शिवा जी वार्ड तेतर खूंटी अघनपुर पारा से जहां पानी कि समस्या का बात भाइ राजू जी जो इस समूह के सदस्य है द्वारा प्राप्त हुवा था जिसके तहत त्वरित ही नगर निगम कमिश्नर पटेल जी से फोन पे चर्चा कर इस समस्या का समाधान हेतु त्वरित कार्य किया जाए का निवेदन किया हु जिसके तहत कमिश्नर द्वारा समस्या का निराकरण तुरंत करने कि बात कही गई . नरेंद्र भवानी ने कहा कि अगर पानी की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो मोहल्ले वासी संग निगम कार्यलायल जा कर आयुक्त को बर्तन भेंट करेंगे .
दुर्ग / शौर्यपथ / कन्फ़ेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेड (कैट) के पवन बडज़ात्या,मोहम्मद अली हिरानी, प्रहलाद रुंगटा, संजय चौबे, रवि केवलतानी ने बताया की जीएसटी भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अनिवार्यता है और पूरी अर्थव्यवस्था जीएसटी पर ही निर्भर है लेकिन इस समय जीएसटी के सम्बन्ध में जो स्थिति चल रही है उससे भारतवर्ष के व्यापारी वर्ग की स्तिथी अब असहनीय हो गई है और आप इस पर तुरंत ध्यान देने और इसके लिए सुधारात्मक कदम उठाये जाने के लिए आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जीएसटी आयुक्त एवं दुर्ग जिलाधीश को एक ज्ञापन व्यपारियों एवं व्यपारिक संगठनों के द्वारा सौपा गया!
इसी तारतम्य में प्रहलाद रुंगटा एवं बडज़ात्या ने बताया की जीएसटी भारतीय उद्योग एवं व्यापार के लिए एक दीर्घकालीन समस्या बनकर इसे नुक्सान पहुचायेगा. अब इनका संशोधन नहीं होने से अब व्यापारी वर्ग परेशान हो रहा है, जब कि यह कर सरकार को मिल भी चूका होता है, अब इसे फिर से वसूलना और उस पर ब्याज लेना ये केवल तकनीकी खामी के कारण व्यापार को दंड देना ही हुआ जब कि जीएसटी में प्रारम्भ से लेकर आज तक सरकार से भी कई तकनीकी गलतियां हुई है जिसे भी लगातार अधिसूचनाएं एवं परिपत्र जारी कर सुधार करने की कोशिश की गई है! इसी कड़ी में मोहम्मद अली हिरानी एवं केवलतानी ने कहा की एक छोटी सी सुविधा व्यापारी वर्ग में देने में कहीं कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसे आप व्यापार एवं उद्योग की और से अनुरोध मान कर इस सुविधा देने का कष्ट करें.! गौर तलब है की जो राशि सरकार के खजाने में आ चुकी है उस पर ब्याज लगाने का ना तो कोई औचित्य है ना ही कोई व्यवहारिक और आर्थिक तार्किकता और इस तरह से यह व्यापारिक वर्ग पर एक अनुचित बझ है. जीएसटी कानून भारत में एक सरल अप्रत्यक्ष कर कानून लाने के लिए लाया गया था लेकिन यह एक नया कानून था और गलतियां और देरी भी सभी पक्षों के द्वारा किया जाना स्वाभाविक है!
कैट ने कहा की जीएसटी के कई प्रावधान ने भी व्यापारी वर्ग को बहुत परेशान कर रखा है. इस तरह की कागजी मांग खड़ी करना वह भी इस समय जब कि जीएसटी खुद ही प्रयोगात्मक दौर से गुजर रहा है व्यापारी वर्ग पर बोझ डालने का कोई तर्क नहीं है. जो पैसा कर के रूप में सरकार को मिल चुका है उस पर सिर्फ इसलिए ब्याज लगा देना कि उसे सेट ऑफ नहीं किया है,जो कि एक तकनीकी खामी है, उचित भी नहीं है और व्यवहारिक भी नहीं है. आयकर कानून में भी जो रकम चालान के द्वारा बैंक में जमा करा दी जाती है उसी तारीख से ही इसे जमा मान लिया जाता है और इसी तरह से ही जीएसटी में भी बैंक में राशि जमा करा देने से इसे जमा मान लिया जाना चाहिए!पवन बडज़ात्या एवं रुंगटा ने कहा की पहले जीएसटी नेटवर्क अपना काम तो करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग में कांग्रेस की सरकार स्थापित होने के बाद पहलीबार आयोजित इस राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में राजनांदगांव की हाकी टीम ने महापौर ट्राफी पर कब्जा किया । उन्होनें महापौर इलेवन दुर्ग को फाइनल मैच में 4-1 से हराकर प्रथम आया। फाइनल मैच के विजेता टीम राजनांदगांव और उपविजेता टीम महापौर इलेवन दुर्ग को विधायक अरुण वोरा जी, महापौर धीरज बाकलीवाल, एवं शिक्षा एवं खेल कूद प्रभारी मनजीत सिहं भाटिया द्वारा बधाई और शुभकामनाएॅ दी गई। उन्होनें विजेता टीम और उपविजेता टीम को महापौर ट्राफी कप प्रदान कर टीमों के सभी खिलाडिय़ों को हाकी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभापति राजेश यादव, उप पुलिस अधीक्षक सबा अंजुम, पूर्व महापौर आर0एन0 वर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष भज सिंह निरंकारी, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, वित्त प्रभारी दीपक साहू, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, महिला एवं बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, विद्युत यांत्रिकी विभाग प्रभारी भोला महोबिया, गरीबी उपशमन प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर, सांस्कृतिक प्रभारी अनुप चंदानियॉ के अलावा पार्षदगण, जनप्रतिनिधि श्रीकांत समर्थ, शमीम अहमद, हाकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी एवं अधिक संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।
इस अवसर पर विधायक वोरा एवं महापौर बाकलीवाल ने संयुक्त रुप से कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन भविष्य में किया जावेगा । उन्होनें महिला समृद्धि के सामने सिविल लाईन मैदान को अन्तराष्ट्रीय मैदान बनाने की दिशा में काम करने का भी आश्वासन दिये । उन्होनें कहा यह मैदान दुर्ग शहर और शहर के खिलाडिय़ों के लिए एक उपलब्धि होगी । कार्यक्रम में पार्षद विजयेंन्द्र भारद्वाज, नजहत परवीन, सुश्री श्रद्धा सोनी, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, राधेश्याम शर्मा, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर, एवं अन्य पार्षदगण और खिलाड़ी मौजूद थे ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
