
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला चिकित्सालय दुर्ग में जीवनदीप समिति अंतर्गत 01 बायोमेडिकल इंजीनियर, 03 डाटा एंट्री आपरेटर और 01 वाहन चालक की भर्ती निश्चित मानदेय राशि पर किये जाने हेतु वाॅक इन इंटरव्यू 27 फरवरी 2021 को प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय के टेलीमेडिसन हाल में रखा गया है। इच्छुक आवेदक अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ जिला चिकित्सालय दुर्ग में उपस्थित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए दुर्ग जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in पर अवलोकन कर सकते है।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में 3 मार्च से होने वाली सेना भर्ती की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए स्टेडियम में बैरीकेडिंग एवं अन्य व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था करा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप संचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे ने बताया कि रविशंकर स्टेडियम में सेना भर्ती रैली की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आज मार्किंग की जा रही है। बैरीकेडिंग एवं अन्य तैयारियां की जा रही हैं। बीएसएनएल के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। वहाँ पर नेटवर्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही भर्ती स्थल में आवश्यक अधोसंरचना के संबंध में भी तैयारियाँ संपन्न की जा रही हैं। भर्ती रैली में पूरे प्रदेश से पाँच हजार से अधिक अभ्यर्थियों के रोज जुटने की संभावना है। इनके रूकने एवं खाने-पीने की व्यवस्था की तैयारियों के लिए अधिकारियों ने आज जगह भी चिन्हांकित की।
कुर्रे ने बताया कि खाने-पीने के लिए तथा अन्य सुविधाएं जुटाने में स्वयंसेवी संस्थाएं भी मदद करेंगी। इस संबंध में उनकी बैठक भी जिला प्रशासन ने बुलाई थी जिसमें सभी ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भर्ती के लिए आये अभ्यर्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाये जाएंगे। दूसरे जिले से आए अभ्यर्थियों को दुर्ग जिले में किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भर्ती के लिए आये युवाओं को दी जा रही सुविधा के संबंध में दी जाने वाली जानकारी का फ्लैक्स अन्य जिलों में भी लगाया जाएगा। इसके अलावा बसों में भी स्टीकर आदि लगाए जाएंगे ताकि अभ्यर्थी को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / शहर के आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने भिलाई निगम हर संभव प्रयासरत है! अब गली मोहल्लों में गंदगी से निजात पाने जीवीपी पाइंट को समाप्त किया जा रहा है, ताकि लोग वहां कचरा न फेंके और स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई के नारे को साकार कर सके! वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हुए पाए जाने पर उनसे अर्थदण्ड वसूला जा रहा है। निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की प्रतियोगिता में नगर पालिक निगम भिलाई को प्रथम पायदान में लाने स्वच्छता के हर मापदंडों पर कार्य किया जा रहा है! निगम प्रशासन बाजार क्षेत्र व सड़क किनारे खाद्य सामग्री विक्रय करने वालों को अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने तथा गीला एवं सूखा कचरा को पृथक-पृथक रखने की हिदायत दे रहे है, ताकि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में बेतरतीब गंदगी न फैले। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा वृहद अभियान चलाया जा रहा है। सड़क नालियों की सफाई के साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन भी निर्धारित समय पर किया जा रहा है।
स्वच्छता अभियान में शहर के आम नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है इनसे लगातार स्वच्छता बनाए रखने अपील की जा रही है! जोन 04 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेश पाण्डेय ने बताया कि जिस क्षेत्र में लोग बेतरतीब तरीके से कचरो को फेंक देते थे, उन क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जोन के क्रांति मार्केट आंध्रा स्कूल के सामने वार्ड 33 में वृहद मात्रा में कचरा डंप हो रहा था, आस-पास के रहवासी उस स्थान पर कचरा फेंक रहे थे, कुछ दिन पहले ही कचरा फेंकने वाले जीवीपी पाइंट को समाप्त कर वहां पर साफ सफाई किया गया है तथा वार्ड 34 में देवार बस्ती के राकेश होटल के पास कचरे की समस्या से मुक्ति के लिए स्थल की सफाई कर चूना, ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है और कोई कचरा न डाले इसके लिए जीवीपी पॉइंट विलोपन का बोर्ड भी लगाया गया है बावजूद इसके कोई कचरा फेंकता है तो जुर्माना लिया जाएगा।
जोन 02 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि वार्ड क्रं. 19 महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के सामने खाली बड़े भूखंड पर लंबे समय से कचरा फेंकने का जीवीपी पाइंट था, इसके चलते यहां से गुजरने वाले लोगों को काॅफी परेशानी होती थी, जिसके चलते इसे निगम प्रशासन द्वारा समाप्त किया गया ताकि आस पास कचरा न फैले और स्वच्छता बनी रहे। स्कूल के सामने खाली जमीन पर लोग कचरा फेंक देते थे वहां के खाद्य पदार्थ बेचने वाले ठेले वाले भी कचरा फेंक देते थे जिसके कारण कचरा फैल जाता था, कुछ दिन पूर्व ही निगम के सफाई कर्मचारियों के अमले ने वहां डंप कचरे का उठाव कर सफाई किये और कोई कचरा न फेंके इसलिए बोर्ड भी लगा दिए है। अब कोई कचरा यहां पर फेंकेगा तो अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी! निगम द्वारा बीते वर्षो से निगम आयुक्त श्री रघुवंशी के निर्देश पर जीबीपी पॉइंट विलोपन पर काफी कार्य किए गए! छोटे-छोटे कचरा पॉइंट को समाप्त कर स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर रखने का प्रयास किया गया है! ऐसे पॉइंट को समाप्त कर वहां पर बोर्ड लगाए गए हैं! कचरा न फेंके इसलिए आसपास के रहवासियों एवं दुकानदारों को भी अवगत कराया जा रहा है!
रिसाली / शौर्यपथ / नव गठित नगर पालिक निगम के नेवई क्षेत्र में अमृत मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने में बेहद लापरवाही बरती गई है घरों में नल कनेक्शन देने के बजाय सड़क पर छोड़ दिया है, इसे देख अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नराजगी जाहीर करते हुए कार्य करने वाली एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। गर्मी में होने वाले पानी की समस्या से निपटने रिसाली निगम के अधिकारी सघन दौरा कर रहे है। अलग-अलग निर्धारित दिन में घनी आबादी और श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों को समस्याओं का अध्यन कर उसका निराकरण किया जा रहा है। बुधवार को मार्निंग विजिट के तहत अधिकारी उस समय हतप्रभ रह गए जब वार्ड 34 खदान पारा में अमृत मिशन के तहत हुए कार्यों को देखा। घरों तक नल कनेक्शन की जगह सार्वजनिक नल कनेक्शन की तरह पाईप को सड़क किनारे छोड़ दिया गया है। वहीं नल कनेक्शन में अनिवार्य रूप से लगाये जाने वाले मीटर को हाथो में थमा दिया गया है।
मार्निंग विजिट के तहत आयुक्त के निर्देशन में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, सहायक अभियंता बी.के. सिंह, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, गोपल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी जगरन्नाथ कुशवाहा, स्वास्थ्य निरीक्षक ब्रिजेन्द्र परिहार के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक वार्ड 32 नेवई भाठा, 33 नेवई बस्ती पूर्व व वार्ड 34 नेवई बस्ती पश्चिम का भ्रमण किया।
आंगनबाड़ी के पीछे अतिक्रमण-
नेवई बस्ती पश्चिम स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के पीछे किये जा रहे अतिक्रमण को हटाने राजस्व विभाग को आयुक्त ने निर्देश दिये है। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र में वाल पेंटिंग कार्य शीघ्र करने कहा गया हैं।
टैंकर से पानी सप्लाई -
क्षेत्र में जलस्तर नीचे होने के वजह से बोर व हैंड पंप हांपने लगा है। खदान पारा व यादव मोहल्ला समेत दशहरा मैदान क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने अधिकारियों को पेयजल की आपूर्ति करने के लिए टैंकर पाॅईंट बनाने के निर्देश आयुक्त ने दिये है।
नाली पर अतिक्रमण -
नंदी चैक के निकट पानी निकासी की समस्या पर आयुक्त ने आस-पास के क्षेत्र में भ्रमण किया इस दौरान नाली पर अतिक्रमण करने वाले को नोटिस जारी कर कच्ची नाली को पक्का बनाने प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए। इसके अलावा सत्यम चैक के निकट नाली संधारण करने के निर्देश दिये है।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्टेशन पारा वार्ड तितुरछीह निवासी श्रीमती ढेलाबाई मानिकपुरी, एवं श्रीमती भगवती मानिकपुरी द्वारा आवाजाही मार्ग में बाथरुम आदि का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था। क्षेत्र वासियों की सूचना शिकायत पर नगर निगम दुर्ग द्वारा दोनों अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने नोटिस जारी किया गया था। परन्तु उन्होनें अतिक्रमण नहीं हटाये ।
निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार शिकायत का निराकरण करते हुये आज भवन शाखा द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई । मागगर्् क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाये गये सीढ़ी को जेसीबी से तोड़ा गया और मार्ग को खाली किया गया । कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान, उपअभियंता विनोद मांझी, शिव शर्मा एवं कर्मचारी उपस्थित थे। तितुरडीह के इस मार्ग में सड़क भाग को जिन लोगों ने भी कब्जा किये हैं उन्होनें एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमणों को हटाने समय मांगा है।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण, अवैध निर्माण तथा बिना कोई अनुमति के निर्माण करने वालों के विरुद्ध निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर सख्त कदम उठाया जा रहा है। अवैध रूप से नाली के उपर दीवार बनाकर बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को नेहरू नगर जोन कार्यालय के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि की टीम ने ध्वस्त किया। इसी प्रकार कोसानगर में दो व्यक्तियों द्वारा निगम से बिना कोई अनुमति लिये मकान निर्माण किया जा रहा था जिसे बंद कराते हुए सामान को जप्त करने की कार्यवाही की गई। नाली पर किये जाने वाले अतिरिक्त निर्माण की शिकायत मिलने पर कार्यवाही करते हुए दीवार को गिराकर नाली को क्लीयर किया गया। जोन 01 क्षेत्रांतर्गत डेरा बस्ती फरीद नगर के वार्ड 08 में एक व्यक्ति द्वारा घर के बाहर बने नाली को घेरकर, नाली के उपर अवैध रूप से अतिरिक्त दीवार का निर्माण कर लिया था, जिससे घरों से निकलने वाले पानी की निकासी में अवरोध हो रहा था, जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने किया था।
शिकायत का निराकरण करने टीम मौके पर पहुंची और नाली के ऊपर करीब 5 फीट तक बने हुए बाउंड्रीवाल के दीवार को ध्वस्त किया गया और नाली में निकासी के बहाव के लिए रास्ता क्लीयर किया गया। इसके बाद निगम का अमला कोसानगर पहुंचा जहां दो अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा निगम प्रशासन से बिना कोई अनुमति लिए निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसे बंद कराया गया और एक स्थल से सामग्री को जप्त किया गया। कोसानगर वार्ड के सिन्धु बाई पति तुलसी ने बिल्डिंग परमिशन लिए बिना ही जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे थे, जिस पर कार्यवाही की गई, इनके पास निर्माण के लिए परमिशन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं होने पर पूर्व दो बार काम बंद कराने नोटिस भी दिया जा चुका है, बावजूद निर्माण कार्य को बंद नहीं किया गया तो आज निगम का अमला पहुंचा और पूरे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए निर्माण संबंधी कुछ सामग्रियों को जप्त किया। इसके अलावा इसी के ठीक सामने ही राजू देवांगन के द्वारा भी बिना कोई परमिशन के निर्माण किए जाने की सूचना मिलने पर उसके यहां भी निर्माण कार्य को बंद कराया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के समस्त वार्डो, बाजार क्षेत्रों में साफ-सफाई के कार्यो और गंदगी करने वालों पर निगम की तीन टीम निगरानी रखेगी। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने आज शहर स्वच्छता एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा, और सुपरवाईजरों की बैठक लेकर कड़े निर्देश दिये । साथ ही सफाई कार्य का निगरानी, और गंदगी के लिए टीम का गठन किया गया । आयुक्त बर्मन ने शहर वासियों से अनुरोध कर कहा कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 लागू है नगर निगम दुर्ग द्वारा व्यापक स्तर पर शहर वार्ड की सफाई करायी जा रही है। अतः किसी भी प्रकार से गंदगी न करें। अपने घरों और दुकानों का कचरा निगम की कचरा गाड़ी को ही देवें। किसी भी व्यक्ति विशेष के द्वारा कचरा फेक कर गंदगी किया जाता है तो इसकी सूचना शिकायत स्वास्थ्य अधिकारी के मोबाइल नंबर 9340874859 में अवश्य सूचित करें।
बैठक में कार्यपालन अभिं0 सुशील कुमार बाबर, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, दरोगा राजू सिंग, पीयूआई शेखर वर्मा, सहित सुपरवाईजर एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत् जारी शहर की साफ-सफाई निगम द्वारा अभियान चला कर किया जा रहा है। बावजूद निगम अमला के द्वारा गंदगी आदि करने वालों पर कार्यवाही भी की जा रही है। फिर भी नालियों में, नाला में सड़क किनारे कचरा फेका जा रहा है। आयुक्त बर्मन ने स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा, सुपरवाईजरों की बैठक लेकर कहा कि एैसे लोगों पर तत्काल कार्यवाही करें । सभी अपने-अपने वार्डो के तालाब क्षेत्र का निरीक्षण करें, और सफाई का विशेष ध्यान देवें, इसके साथ ही बाजार क्षेत्रों में रात्रि कालीन साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखें, उन्होनें नया बस स्टैण्ड, उतई टेम्पों स्टैण्ड, मध्यानी आटो क्षेत्र में रात्रि कालीन सफाई कर कचरा फेक गंदगी करने वालों पर फाईन लगाने निर्देश दिये । इसके लिए उन्होनें तीन टीम बनाकर जुर्माने की कार्यवाही करने कहा। उन्होनें बताया दुकान संचालक रात में दुकान बंद करते समय दुकान का एकत्र कचरा सड़क पर, या नाली में फेक देते हैं एैसे कचरा फेकने वालों पर निगरानी रखें, और कचरा फेकते पाये जाने पर जुर्माना लगायें। उन्होनंे कहा सभी अपने-अपने वार्डो के बड़े नालों और नालियों को देखें। वार्डो के सार्वजनिक शौचालयों, सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई देखें। कार्य होने व न होने पर उसका फोटो खींच कर सूचना करें। सफाई कार्य नहीं होने की स्थिति में संबंधित को नोटिस अवश्य जारी करें ।
भिलाई / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वैशालीनगर सांस्कृतिक भवन में आज शादी समारोह का आयोजन किया गया है। जहां शहर के 14 जोड़ों का पूरे विधिविधान के साथ मंत्रोंचार कर विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया है। शादी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व महापौर व अन्तय व्यवसायिक सहकारी वित्त विकास निगम उपाध्यक्ष नीता लोधी भी शामिल हुई।
सांस्कृतिक भवन में बारात निकाली गई। जिसमें विधायक व पूर्व महापौर नीता लोधी सहित अन्य लोगों शामिल हुए। पूरे ठाठ बाट और धूमधाम से गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई। जहां विधायक देवेंद्र यादव ने नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुभकामनाएं दी। गायत्री परिवार से पवन ने वैदिक मंत्रोंचारों के साथ पूरे विधिविधान से विवाह संपन्न कराया। बारात का जमकर स्वागत किया गया। सब को तिलक लगाकर और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके सभी परिवार बहुत ही खुश रहे। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि इस योजना में मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने 25 हजार रुपये प्रति कन्या को देने की शुरुआत किए जाने के बाद नवविवाहित को उनकी जरूरत का सारा सामान उपलब्ध कराया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। राशि को बढ़ाने के लिए अब नव विवाहित जोड़ों को अपनी गृहस्थ जीवन की शुरुआत हेतु अलमारी,लोहे का रैंक, स्टील के बर्तन कुकर बाल्टी, गद्दा के साथ मंगल सूत्र, बिछिया, घड़ी एक हजार रुपए नगद प्रदान किया गया। करोना काल के कारण अलग-अलग स्थानों पर योजना के तहत विभिन्न जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा रहा है। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि योजना के तहत दुर्ग जिले में 28 स्थानों पर 5 मार्च तक विवाह कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
लगभग 293 युवक-युवती बंधेंगे परिणय सूत्र में बंधेंगे।
शादी संपन्न होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव सहित पूर्व महापौर नीता लोधी और सभी ने नव विवाहित जोड़ों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी पूजा अग्रवाल, पर्यवेक्षक उमेश शुक्ला, दीपशिखा नायक, प्रीति देवांगन, सियान सदन के अध्यक्ष तरसेम सिंह मेहरा, गुलाब राव सोनार,रतनलाल गोयल, शारदा प्रसाद पाटकर, संदीप द्विवेदी,अरूण राय, आदत्यि सिंह, अफ़रोज़ खान उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा मंगलवार को संघ के सभागार में दोपहर 2 बजे अधिवक्ताओ व न्यायाधीशो की उपस्थिति में बसन्त पंचमी के अवसर पर ज्ञान की देवी मा सरस्वती की पूजा कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की गई ,इसी अवसर पर छ. ग.राज्य शासन के द्वारा अधिवक्ता श्रीमति शहाना कुरैशी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विगत दिनों मिनी माता अवार्ड प्राप्त होने पर अधिवक्ता संघ की ओर से मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ,फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट की जज श्रीमति शुभ्रा पचौरी व संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल द्वारा उन्हें शाल, श्री फल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन सचिव रविशंकर सिंह व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन ने किया इस अवसर पर फैमली कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वासनीकर सहित समस्त न्यायधीश अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी प्रकाश धन्डोरे, किशोर यादव,रविशंकर मानिकपुरी,आशीष सूर्यवंशी,अनिल जायसवाल,मो.दानिश परवेज़,विजय सोनकर,सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे ,यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ ने दी है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
