
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / दिसंबर 2020 में छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में लक्की नामक युवक के छह दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी थी इस हत्याकांड की चर्चा पूरे शहर में हो रही थी हत्या के चंद घंटों के अंदर ही मोहन नगर पुलिस ने एसपी प्रशांत ठाकुर और थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा के मार्गदर्शन में आरोपियों को हत्या के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था तब वहां पर 6 आरोपियों में से एक आरोपी फरार था जिसे आज मोहन नगर पुलिस ने थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में गिरफ्तार कर लिया आरोपी का नाम लल्ला सारथी उर्फ भाग्यवान सारथी उम्र 19 वर्ष सारथी पारा दुर्ग में रहता था घटना के बाद से फरार था वह अपनी मौसी के यहां जाकर छुपा था जिसमें बृजेश कुशवाहा के दिशा निर्देश अनुसार उनकी टीम गठित करके उस हत्यारे को धर दबोचा गया टीम में आरक्षक विनोद सिंह आरक्षक नरेंद्र सर सहारे आरक्षक अलाउद्दीन यह तीनों उसे पकड़ कर लाए फरार आरोपी को गिरफ्तार करके लाने पर प्रशांत ठाकुर ने मोहन नगर पुलिस थाना प्रभारी और उनकी टीम को बहुत बधाई दी
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / प्रबंधक हित चिंतक सहकारी समिति मर्या., सेक्टर 1, भिलाई को छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 की उपधारा (1) के अंतर्गत समय सीमा में बकाया राशि 772313.00 (7 लाख 72 हजार 313 रुपए) जमा करने नोटिस दिया गया था! नोटिस के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर कुर्की वारंट जारी किया गया! कुर्की वारंट जारी होते ही प्रबंधक ने आज अपना पूरा बकाया राशि जमा करने के लिए सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर को चेक सौंपा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 से प्रबंधन का संपत्तिकर बकाया था जिसे आज जमा किया! इसके साथ ही इस वित्तीय वर्ष 2020-21 का संपत्तिकर भी प्रबंधन ने जमा करने के लिए चेक दिया है!
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं इसे देखते हुये एहतियात के लिए अपने आपको सुरक्षित रखने की आवश्यकता है । आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने शहर के अलग-अलग जगहों पर बिना मास्क पहन कर आने वाले 40 लोगों पर कार्यवाही करते हुये 100-100 रुपये जुर्माना कर कुल 3300 रु0 जुर्माना वसूल किये ।
आयुक्त मंडावी ने आम जनता से अपील कर कहा कि कोविड-19 का टीका लगना प्रारंभ हो गया है । फिर भी सजग रहना आवश्यक है। अतः लोग सेनीटाईजर और मास्क का उपयोग अवश्य करें, दूरी बनाकर रखें । आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है । इसके अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, दरोगा सुरेश भारती ने बिना मास्क वालों पर कार्यवाही किये ।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा आज सुबह 7 बजे डाटा सेंटर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के संबंध में अधिकारियों का आवश्यक बैठक रखा गया था । इसके लिए उनके निर्देशानुसार मोबाईल वाट्सएप के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित होने निर्देशित किया गया था । बैठक निर्धारित समय 7.00 बजे प्रारंभ हुआ । बैठक में तीन उपअभियंताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करायी। जिसके लिए आयुक्त के निर्देशानुसार उपअभियंता सुश्री आसमा डहरिया, सुश्री भारती ठाकुर, और विश्वनाथ मिश्रा का आज का वेतन काटने निर्देशित किया गया ।
आयुक्त ने दिये निर्देश--
इस संबंध में आयुक्त मंडावी ने कहा नगर निगम अधिकारी/कर्मचारी हमेशा सजगता से और 24 घंटे कार्य करने की आदत बनायें । चूंकि नगर निगम संस्था जनहित, मूलभूत सुविधाओं के कार्यो को प्राथमिकता से करना पड़ता है। अत: कार्यो को समय सीमा में करने और गुणवत्ता के साथ काम करने समय पर आना और समय सीमा में कार्य करना आवश्यक है। उन्होनें निगम के समस्त विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने-अपने प्रभार के कार्यो को पूरी जिम्मेदारी और समय पर कार्य सम्पादित करने कहा है । उन्होनें लापरवाही पूर्वक कार्य करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में चल रही आर्मी भर्ती रैली में पहले दिन लगभग साढ़े तीन हजार अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्री-हाइट के लिए लगभग 2000 लोगों ने क्वालिफाई किया। साथ ही लगभग 270 अभ्यर्थियों ने दौड़ में क्वालिफाई किया। इस मौके पर प्रदेश के आर्मी रिक्रूटमेंट के डायरेक्टर, सेना मेडल, कर्नल श्री एस. रमेश की मानिटरिंग में भर्ती रैली हुई। भर्ती स्थल पर सुविधाओं का निरीक्षण करने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सुविधाओं की निरंतर मानिटरिंग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर बनाये गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर में जो लोग सहायता के लिए फोन करते हैं उनकी अविलंब सहायता सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों के लिए जो रहने की व्यवस्था की गई है। वहाँ साफ-सफाई की मुकम्मल सुविधा रखी जाए। साथ ही खाने-पीने की सुविधा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई, एसडीएम खेमलाल वर्मा एवं उपसंचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे, मेजर सुलेमान हुसैन भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सेना भर्ती के दौरान आरंभिक रूप से प्रतिभागियों को मार्शलिंग एरिया में रखा गया। फिर इसके बाद उन्हें भर्ती स्थल में ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर में विभिन्न स्थलों पर फ्लैक्स लगाये गये हैं तथा सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों के रूकने की व्यवस्था की जानकारी दी गई है। कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो लगातार अभ्यर्थियों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला चिकित्सालय में पदस्थ लैब टेक्नीशियन जयश्री नागदेवे को नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया। संस्था के कुलवंत भाटियाएराज आढ़तिया, हरमन दुलाई व् जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन डॉ पुनीत बालकिशोर ने जयश्री नागदेवे को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया्र। डॉ पी बालकिशोर ने जयश्री की तारीफ करते हुए कहा जयश्री बहुत ही निष्ठावान कर्मचारी है व् मरीजों की सेवा पुरे मन से करती है। कुलवंत भाटिया ने कहा जयश्री जैसे कर्मचारी सरकारी हॉस्पिटल की शोभा हैं। राज आढतिया ने हम लगातार प्रयास करते हैं की बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मान दे सकेंएहरमन दुलाई ने सिविल सर्जन डॉ पुनीत बालकिशोर का आभार वयक्त किया।
जयश्री नागदेवे ने सम्मानित होने के पश्चात कहा आज सिविल सर्जन डॉ पुनीत बालकिशोर के हथों सम्मानित होने से गर्व का अनुभव हो रहा है। जयश्री ने नवदृष्टि फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा अब मेरा मनोबल और बढा है अब मै अपनी दुगुनी क्षमता से कार्य करुँगी और आने वाले मरीजों जल्द स्वस्थ हों ऐसा कार्य करने का प्रयास करुँगी।
नवदृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश अढतिया, हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,गोपी रंजन दास,पियूष मालवीय, मुकेश राठीए, संतोष राजपुरोहित, रवि कुकरेजा,किरण भंडारी, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावडा, दीपक बंसल ने जयश्री नागदेवे को शुभकामनाएं दी।
दुर्ग / शौर्यपथ / श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र. न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग केे मार्गदर्शान में एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में निवास करने वाले वृद्धजनों के सम्मान में "करूणा" के नाम से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु वृद्धजनों के विभिन्न अधिकारों के सम्मान में संक्षिप्त वीडियो बनाया जाएगा एवं वृद्धजनों को चिन्हित किया जाएगा। जिन्हें भरण-पोषण की आवश्यकता है किंतु उन की संताने भरण-पोषण प्रदान नहीं कर रहे हैं। चिन्हांकित मामलों में वृद्धजनों की संतान/परिवार जन जो भरण-पोषण देने के लिए उत्तरदाई है। उनको समझाइश दी जाएगी एवं बुजुर्ग माता-पिता रिश्तेदारों को नियमानुसार भरण-पोषण एवं रहन-सहन की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
काउंसलिंग के पश्चात भी संतान/परिवार जन बुजुर्ग माता-पिता को भरण-पोषण एवं रहन-सहन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सहमत ना हो तब पैनल अधिवक्ता के माध्यम से भरण-पोषण संबंधित मामले विधि अनुसार जिला न्यायालय में संचित किए जाने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री राहुल शर्मा द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम सेक्टर-6 भिलाई में स्थित आस्था संस्था में वृद्धजनों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। जानकारी देकर बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों भरण-पोषण कल्याण अधिनियम 2007 के तहत अपने संतान/परिवारजनों से भरण पोषण एवं रहन-सहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं तथा इसके लिए विधि अनुसार परिवार न्यायालय में प्रकरण भी दर्ज किये जा सकते हैं । प्राय: यह देखने में आता है कि संतान अपने माता-पिता के संम्पत्ति का उपभोग करते हैं किन्तु उनके भरण-पोषण के दायित्व से अपने का अलग कर देते हैं । माता-पिता भी अपनी संतानों के इस कृत्य को आमजनों के सामने लाये जाने में संकोच करते हैं तथा अपने इज्जत एवं सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए संतानों के द्वारा दी जा रही पीड़ा को सहन करते हैं तथा मानसिक रूप से कमजोर होते जाते हैं। वृद्धजनों को अपने संतानों से भरण-पोषण पाने का अधिकार है जिसके लिए उन्हें सामने आना चाहिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे वृद्धजनों के लिए भरण-पोषण की राशि संतानों से दिलाये जाने के लिए प्रबल रूप से खड़ा होकर उन्हें पूरी तरह से विधिक सहायता हेतु मदद करेगा तथा उन्हें नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करते हुए शासकीय व्यय पर पैनल अधिवक्ता भी उपलब्ध करायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वृद्धजनों के पारिवारिक मामलों को काउंसिलिंग अथवा मध्यस्थता अथवा लोक अदालत के माध्यम से निपटाये जाने का प्रयास करेगा। जागरूकता शिविर में सचिव के समक्ष आस्था संस्था में निवासरत् दो महिला वृद्धजनों द्वारा अपने पारिवारिक समस्याओं के संबंध में विधिक सलाह चाही गई तथा संतानों से अपने रहन-सहन हेतु भरण पोषण की राशि दिलाये जाने का निवेदन किया गया। जिस पर उक्त दोनों वृद्धजन महिलाओं के पारिवारिक समस्या के संबंध में चर्चा कर अग्रिम कार्यवाही की गई। जागरूकता शिविर में 40 वृद्धजन उपस्थित रहें ।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्र के मुख्य सड़कों से लेकर चैक चैराहों में अंधेरा तो नहीं? इसकी जानकारी लेने अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे देर रात तक भ्रमण करते रहे। इस दौरान उन्हे कई स्थानों पर अंधेरा तो कही टिमटिमाते लाइट मिले। जिसे शीघ्रता से दुरूस्त करने निर्देश दिए।
अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मॉर्निंग विजिट कर निगम क्षेत्र की व्यवस्था दुरूस्त करने वाले आयुक्त अब नाइट विजिट कर रहे है। मंगलवार देर रात ऑफिस में फाइल निपटाने के बाद आयुक्त अचानक अधिकारियों को प्वाइंट देकर एकत्र किया और क्षेत्र की सड़कों पर घुमने लगे। शुरूआत में निगम के अधिकारियों को समझ नही आ रहा था कि वे किस उद्देश्य से भ्रमण कर रहे है। बाद में लाइट व्यवस्था पर सवाल जवाब हुआ तब उन्हें समझ आया कि साहब लाइट व्यवस्था देख रहे है। नाइट विजिट में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, गोपाल सिन्हा उपस्थित थे।
रिसाली से बीआरपी रोड मिला अंधेरा
नाइट विजिट की शुरूआत निगम के नए ऑफिस से शुरू हुई। अधिकारी रात 8 बजे बीआरपी रोड रिसाली पहुंचे। जहां अंधेरा था आयुक्त इस मार्ग को रोशन करने निर्देश दिए। साथ ही मरोदा ओवर ब्रिज के दस खंबो की लाइट बंद होने पर संबंधित को पत्र लिखने कहा। आयुक्त नेवई भाठा व बस्ती का भी निरीक्षण किया। हालांकि यहां पर रोशनी व्यवस्था ठीक मिली।
एलईडी की ओल्ट बढ़ाने दिए निर्देश
रूआबांधा क्षेत्र का निरीक्षण रात 8:30 बजे किया गया। इस दौरान यहां 10 विद्युत पोल की लाइट बंद मिली। जिसे ठीक करने उपअभियंता को तत्काल निर्देश दिए। वही मैत्रीकुंज मार्ग में रोशनी कम होने पर 18 ओल्ट की जगह 35 ओल्ट एलईडी लगाने निर्देश दिए।
मुर्गी दुकान देख रूके आयुक्त
रिसाली से बीआरपी मार्ग पर अवैध दुकान लगाकर मुर्गी बेचते देख आयुक्त रूक गए। दुकान संचालक थानेश्वर साहू को तत्काल दुकान बंद कर अधिक्रमण हटाने निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर मुर्गी सफाई कर पंख व अन्य अवशिष्ट को दुकान संचालक द्वारा फेक कर गंदगी फैलाने की शिकायत लगातार मिल रही है।
दुर्ग / शौर्यपथ /जिले के भिलाई नगर के सबसे नई मस्जिदों में शामिल आलिशान मक्का मस्जिद फरीद नगर की युवाकर समिति द्वारा दुर्ग-भिलाई के शिवाजी नगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता जमील अहमद को कानूनी सलाहकार नियुक्तकिया गया है। अहमद द्वारा पूर्व में भिलाई नागरिक सहकारी बैक, इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी दुर्ग एवं राजनांदगांव, टेक्सी यूनियन, छत्रपति शिवाजी होलसेल सब्जी मंडी आकाशगंगा, जवाहर मार्केट व्यापारी संघ केम्प 2 एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में कानूनी सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। जिनके अनुभव का लाभ मक्का मस्जिद कमेटी को आवश्यक रूप से मिलेगा। मक्का मस्जिद नगर में जमील अहमद की नियुक्ति का एलान जुमा की नमाज में 16 फरवरी को किया गया। नमाज के बाद कार्यकारिणी के सदस्येां मुख्य रूप से पेशईमाम मो. अज्जन एवं नमाजियों और फरीदनगरवासियों द्वारा जमील अहमद का फूलमालाओं से इस्तकबाल किया गया। श्री अहमद द्वारा मक्का मस्जिद के कार्यकारिणी के सफल संचालन करने में कानूनी सहायता देने का भरोसा दिलाया। फरीद नगर मक्का मजिस्द के कार्यकारिणी के अलावा आला हजरत मदरसा के संस्थापक हाजी जनाब मौलाना निसार अहमद, मक्का मस्जिद कार्यकारिणी के संरक्षक सैय्यद सिराज अली, अध्यक्ष अंसारी, कोषाध्यक्ष लतीफ अहमद सहित कबीर अहमद, नौशाद खान द्वारा नमाजियों का स्वागत किया गया, जिनके चेहरे पर मुस्कान देखी गई। समिति के सचिव नौशाद अंसारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
