August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    अब बैंक अधिकारी भूमाफियाओं से सेटिंग कर अधिक कीमत में बिकने वाली प्रापर्टी को अत्यधिक कम दर पर कर रहे हैं बेंचने का कार्य
    प्रापर्टी मालिक को बिना सूचना दिये कर रहे हैे गिरवी रखे प्रापर्टियों को नीलाम

    भिलाई / शौर्यपथ / बैंक में अपना प्रापर्टी गिरवी रखकर लोन लेने वाले लोग अब सावधान हो जाये। क्योंकि अब लगभग अधिकांश बैंको के अधिकारी अपने बैंक के वेल्यूवेशनर और जमीन दलाल मिलकर प्रापर्टी को गिरवी रखकर लोन लेने वाले लोगों की प्रापर्टी जो लोन पटाने में देरी कर रहे है उनकी प्रापर्टी को जो ऊंचे दामों में बिक सकती है उसको भूमाफियाओं से सेटिंग कर कौडिय़ों के मोल बेचने का काम प्रापर्टी मालिक को बिना जानकारी दिये कर रहे है और उसका पिछले दरवाजे से स्वयं लाभ लेने का कार्य कर रहे है और सरकार की स्टाम्प डयूटी तथा इंकम टेक्स की चोरी कर रहे हैे। हितग्राहियों की प्रापर्टी कम कीमती में बेचने के बाद बैंक का बचे शेष लाखों रूपये को उल्टा बैंक में जमा करने नोटिस बैंक वाले भेज रहे है और थानों में एफआईआर दर्ज कराने की भी धमकी दे रहे है।
    इस प्रकार का अब तक कई मामला भिलाई के बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई, एचडीबी सहित दुर्ग भिलाई में संचालित कई बैंक ों में सामने आ चुका है। इसी प्रकार के एक मामले को लेकर स्वदेश मानव अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष छोटू चावला, मनोज ठाकरे एवं उनकी टीम के लोगों ने आयोजित पत्रवार्ता में बताया कि आज पूरे देश और प्रदेश में यदि भ्रष्टाचार का गढ यदि कोई संस्था बना है तो वह है सीधे तौर पर बैंक जो कि हितग्राहियों को सीर्फ और सिर्फ परेशान और डिफाल्टर घोषित करने में लगा हुआ है।
    उन्होंने बैकों पर आरोप लगाते हुए े कहा कि लोन देते समय संपत्ति की वेल्यूवेशन और नीलामी राशि में भारी कमी दिख रही है। बैंक और भूमाफियों के साथ साथ जमीन दलालों की सक्रियता इन दिनो बैंकों में बढ गई है। बैंको द्वारा हितग्राहियों की करोडों की संपत्ति की रजिस्ट्री कम दर पर कर भूमिफायाओं के माध्यम से बेचे जाने का खेल चल रहा है। ऐसे में करोड़ों की संपत्ति कम दर पर बेंचकर सरकार की स्टाप्म डयूटी और इंकमटेक्स की चोरी की जा रही है। बैकों द्वारा एनपीए खाताधारकों की संपत्ति को बेचने से पहले बैठक की अनिवार्यता और संपत्ति का वेल्यूवेशन लोनधारी की उपस्थिति में की जानी चाहिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
    बैंक के वेल्यूवेशन करने वाले और बैंक अधिकारियों की शिकायत जिले के सांसद, एसपी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से की है। उन्हेंाने आज विनय अग्रवाल, विनय बाफना सहित कई लोगों की जमीन जो कि बैंक में मार्डगेज थी, उसे निलाम करने के बावजूद भी और राशि मांगे जाने के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बैंक के वेल्यूवर और अधिकारी प्रापर्टी बैंक में रखकर लोन लेने वालो के परिवारों को सिर्फ और सिर्फ परेशान कर रहे है, कई ऐसे परिवार है जिन्हें लॉकडाउन के दौरान बिना कोई नोटिस और सूचना दिये उनके घर की प्रापर्टी को बेंच डाला गया है और बाद में उनके उपर 30 लाख रूपये के बकाया का नोटिस थमाया जा रहा है, जिससे परिवार वाले काफी परेशान हेै। श्री चावला ने आगे कहा कि बैंक के लोग भूमाफिया को सीधे तौर पर लाभ पहुंचा रहे हेै, बैंक अफसर ब्रोकर की भूमिका निभा रहे है। व्यक्ति कभी भी डिफाल्टर नही होता, बैंक वाले ही अपने लाभ के लिए उसे डिफाल्टर घोषित करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गलत वेल्यूवेशन करने वाले वेल्यूवेशनर और बैंक अधिकारियों पर पुलिस निष्पक्षता क ेसाथ जांचकर इनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करें। बैंक के लोग स्थानीय व्यापारी व व्यक्तियों का एनपीए व सिविल खराब करने का काम कर रहे हैं।
    खासकर प्रापर्टी माडगेज के मामले में ऐसे मे तो उनके परिवार के किसी भी सदस्य को पूरे देश मे ंकहीं पर भी लोन नही मिल पायेगा और उनके परिवार के सामने आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्हेांने यह भी बताया कि छग के जो व्यापारी है वह देश और प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को सिर्फ बड़ा चंदा और वोट ही दे रहे हैं, उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नही है। पिछले सत्रह सालों में टीआरटी कोर्ट जो कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में है, कोई भी समस्या हो तो वहां का चक्क्कर लगाना पउ़ता है। पत्रकारवार्ता में मनोज ठाकरे, शिवहारे एवं अन्य लोग मौजूद थे।
    छग में भी खोला जाये डीआरटी कोट
    छोटू चावला ने बताया कि आज 21 साल होने के बाद भी आज तक छत्त्ीसगढ में डीआरटी कोर्ट नही खोला गया जो बैंकों के लोन व बैंको से संबंधित मामलों पर सुनवाई करता है। जबलपुर में ये पिछले 17 सालों से यक कोर्ट संचालित है जो मध्य प्रदेश, छत्त्ीसगढ सहित तीन प्रदेशों के मामलो की सुनवाई करता है, यहां ऐसे मामलों की भरमार है जिसके सुनवाई के लिए एक मात्र जज ही नियुक्त है, इसके कारण ऐसे प्रकरणों की सुनवाई में अत्यधिक देरी होती है जिसका लाभ बैक उठाकर लोन लनेे वालों की जमीन को कौड़ी के दाम में बेचने का काम करते हैे। इसलिए छत्त्ीसगढ में भी जल्द से जल्द डीआरटी कोर्ट खोला जाये।

    खून की कमी से महिला बिस्तर पर, घर पहुंचकर टीम ने ईलाज शुरू की
    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में दस हजार हुए लाभान्वित

    रिसाली / शौर्यपथ / मौहारी भाठा वार्ड 15 में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की टीम गंभीर रूप से बीमार महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कर ईलाज शुरू किया। दरअसल महिला चल नहीं पा रही थी। इस बात की जानकारी मिलते ही टीम के सदस्य घर पहुंचे और जांच के बाद दवाईयां दी।
    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत सेवाए देने वाले टीम में शामिल सद्स्यों ने बताया कि, उन्हे सूचना मिली थी कि 25 वर्षीय महिला बिस्तर पर है। वह चल नहीं पा रही है। जानकारी मिलते ही टीम महिला के घर पहुंची और घर पर ही जांच की। शरीर में खून की कमी होने पर तत्काल ईलाज शुरू किया गया। परिवार के सद्स्यों को आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार को रिसाली निगम क्षेत्र में लगाए शिविर में 177 ने जांच कराकर 127 लोगों ने दवा ली।
    फायदा हुआ तो दोबारा आई
    बजरंग पारा निवासी पुष्पा जांगड़े ने बताया कि खून की कमी होने का आभास उसे नहीं था। मोबाइल हेल्प यूनिट में आने से जानकारी हुई। वर्तमान में वह दवाई लेने के बाद बिल्कुल ठीक है। अब वह अपने बेटे का ईलाज करा रही है। उसे चर्म रोग की शिकायत है।
    एक खुराक में ठीक लगा।
    क्षेत्र की मितानीन सावित्री निर्मलकर बताती है कि उसे खासी की शिकायत थी। घरेलू उपचार में ठीक नहीं होने पर वह शिविर में आई। डाॅक्टर को तकलीफ बताने पर उसे दवाई दी। एक खुराक लेने के बाद उसकी खांसी बंद हो गई।

    एक नजर
    योजना शुरू - 2 नवंबर 2020
    अबतक पहुंचे - 9962
    रेफर - 356
    पैथालाॅजी जांच कराया - 2509
    दवा ली - 7143

    वर्जन
    नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र की आबादी 1 लाख से अधिक है। यहां स्लम एरिया भी है। जहां पर शासन की योजना के तहत शिविर के लिए कार्यक्रम तैयार कर उसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। शिविर स्थल पर श्रम विभाग में पंजीयन कराने हितग्राहिों को पे्ररित किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति में 1049 पंजीकृत है वहीं 1216 लोगों ने पंजीयन के लिए आवेदन दिया है।

    प्रकाश कुमार सर्वे, आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर संचालन के लिए निगम अधिकारियों एवं एम.एम.यू. से जुड़े चिकित्सक ए.पी.एम. की बैठक ली! बैठक में उन्होंने शिविर में आने वाली समस्याओं के बारे में सभी से जानकारी ली! बैठक मे कुछ क्षेत्रों में असामाजिक तत्व एवं नशाखोरो से बचाव के लिए सुरक्षाकर्मी लगाए जाने की बात सामने आई, जिस पर निगमायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से दाई-दीदी क्लीनिक में तत्काल सुरक्षा कर्मी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए है! शिविर में अधिक से अधिक लोग अपना इलाज कराने आए इसके लिए जिस क्षेत्र में शिविर लगाया जाना है उस क्षेत्र में 1 दिन पूर्व मुनादी कराने के निर्देश दिए गए है! शिविर लगने वाले स्थल के समीप स्थित शौचालय की व्यापक सफाई कराने के निर्देश बैठक में दिए गए!
    निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिन क्षेत्रों में शिविर लगाए जाने हैं वहां पर की शौचालय की सफाई नहीं होने पर उन जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी! मोबाइल मेडिकल यूनिट के किसी डॉक्टर के अवकाश में जाने के पूर्व उन्हें सूचना देना होगा, ताकि अवकाश दिन के लिए दूसरे चिकित्सक को नियुक्त किया जा सके! संबंधित एजेंसी को इस कार्य के लिए निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं! मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का व्यापक प्रचार-प्रसार जोन क्षेत्रों में करने निर्देशित किया गया है! जिस एम.एम.यू. में और फार्मासिस्ट की आवश्यकता है उसकी मांग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा! निगम क्षेत्र के सभी एम.एम.यू. में एंटी रेबीज एवं टिटनेस का डोज भी पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए बैठक में दिए गए हैं! इसके अतिरिक्त संगठित, असंगठित एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार के पंजीयन की जानकारी लेते हुए आयुक्त श्री रघुवंशी ने लगातार इस कार्य पर प्रगति लाने के निर्देश दिए!
    बैठक में उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे, कार्यपालन अभियंता बीके देवांगन, सहायक अभियंता तपन अग्रवाल, अजय शुक्ला, तीरथ यादव, एपीएम अश्विनी जांगड़े, कुलेश्वर चंद्राकर एवं इशान शर्मा, कोऑर्डिनेटर अतुल कुमार शुक्ला, अमित कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे!

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई की मतदाता सूची तैयार करने सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन एंट्री का कार्य किया जा रहा है! ऑनलाइन एंट्री में भाग, अनुभाग, मतदाता शिफ्टिंग कार्य, मतदाता यथावत रखना इत्यादि सारे कार्य किए जा रहे हैं! निगम के सहायक राजस्व अधिकारियों को एंट्री के दौरान उपस्थित रहने कहा गया है! क्योंकि ऑनलाइन एंट्री के दौरान मतदाता संख्या अधिक होने पर नए भाग एवं अनुभाग बनाने की आवश्यकता हो सकती है! बीएलओ और प्राधिकृत अधिकारी भी कंप्यूटर ऑपरेटर के संपर्क में रहेंगे! ऑपरेटर को कोई समस्या आने पर प्राधिकृत अधिकारी एवं बूथ लेवल ऑफिसर इसका समाधान करेंगे!
    चंद्रपाल हरमुख बताया कि ऑनलाइन एंट्री करने के लिए जनगणना कक्ष, डाटा सेंटर, अधीक्षण अभियंता कक्ष, सिटी बस कक्ष, शिक्षा विभाग, आजीविका मिशन एवं जनगणना कक्ष से लगे हुए भवन में कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा मतदाता सूची तैयार करने से संबंधित कार्य किया जा रहा है! राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावली तैयार करने, पुनरीक्षित करने के लिए प्रेक्षक की नियुक्ति भी कर दी है! प्रेक्षक जल्द ही निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्य का निरीक्षण करने भिलाई निगम का दौरा कर सकते हैं! निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने ऑनलाइन एंट्री कार्य समय पर करने के निर्देश दिए हैं!

    पीडि़त और भाजपा कार्यकर्ताओं को अंतत: न्यायालय में करना पड़ा परिवाद दायर
    मामले में पीडि़तो और उनके समर्थकों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता डॉ. दीप चटर्जी के निवास पर रविवार को दोपहर 1 बजे शाही दशहरा आयेाजन समिति की संयोजिक श्रीमती चारूलता पाण्डेय और उनके समर्थकों द्वारा किये गये कथित उपद्रव और तोडफ़ोड़ के मामले में 30 घंटे के बाद भी पुलिस ने डॉ. चटर्जी के यहां उपद्रव और तोडफ़ोड़ करने के मामले में एफआईआर दर्ज नही की जिसके कारण चौक चौराहों से लेकर आम चर्चा यही चल रही है कि आखिर पुलिस किस दबाव में है जो चारूलता पाण्डेय और उनके समर्थकों के विरूद्ध आखिर क्यों नही पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। पुलिस आखिर किस दबाव में है, या दिल्ली के पार्टी के किसी बड़े नेता का कही कॉल तो नही आया या अखिर पुलिस की मजबूरी क्या है? जिसके कारण एफआईआर दर्ज नही कर रही है, जबकि एफआईआर दर्ज नही करने के कारण स्मृति नगर पुलिस चौकी के सामाने भाजपा के सांसद विजय बघेल के भाई संजय बघेल, रेखराम बंछोर, श्रीनिवास खेडिय़ा ,डॉ. प्रदीप की पत्नी मुनमुन चटर्जी, दीप चटर्जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुम्हारी व भाजपा नेता रेखराम बंछोर, भिलाई तीन के प्रेमसाहू, गुलशन ढिन्ढे, मुन्ना पाण्डेय, अरूण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग तंबू लगाकर धरना देकर बैठे है। पुलिस द्वारा चारूलता पाण्डेय और उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज नही करने पर अंतत: आज दुर्ग न्यायालय में परिवाद दायर करना पड़ा।
    इस मामले में लगातार डॉ. दीप चटर्जी के समर्थन में विश्व हिन्दु परिषद, भाजयुमों और भाजपा के नेताओं का लगातार समर्थन मिलने का सिलसिला बढते जा रहा है। जहां एक ओर स्मृति नगर चौकी के सामने डॉ. दीप चटर्जी के समर्थकों ने तम्बू गाड़कर जब तक एफआईआर नही होगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। आज दूसरे दिन सभी कलेक्टोरेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपे। कलेक्टर की ओर से डिप्टी कलेक्टर रविराज ठाकुर एवं एसपी के प्रतिनिधि के रूप में एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने ज्ञापन लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि डॉ. के घर में 21 फरवरी को जो हमला हुआ है, उसमें शामिल चारूलता पाण्डेय, स्वाति साहू, मोदित पाण्डेय, रूद्राक्ष पाण्डेय, सुभाष शर्मा,प्रताप सिंह, गोपाल विष्ट, रमा तिवारी, सीमा तिवारी, रमा साहू , मेघा, प्रेमलता साहू, शरद सिंह, सोनम मुरमु, रूपी मुरमु द्वारा घर में जर्बदस्ती घुसकर मेरी बेटी के साथ रेप करने और एसिड फेंकने की धमकी और अश£ील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। घर के सामानों और गमलो को तोडफ़ोड़ किया गया है, इसकी शिकायत स्मृति नगर पुलिस चौकी में की गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज मारपीट व तोडफ़ोड़ करने वालों के विरूद्ध की जाये। 48 घंटे के अंदर यदि एफआईआर दर्ज नही की गई तो हम उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
    ज्ञापन सोंपने वालों मे ंश्रीनिवास खेडिय़ा,सांसद विजय बघेल के भाई संजय बघेल,डॉ. प्रदीप की पत्नी मुनमुन चटर्जी, दीप चटर्जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुम्हारी व भाजपा नेता रेखराम बंछोर, भिलाई तीन के प्रेमसाहू, गुलशन ढिन्ढे, राजेश प्रधान, दीपक रावना, महेश वर्मा, संतोष श्रीरांगे, शीरीश अग्रवाल, राजा ठाकुर, रेाहन सिंह, राहुल भोसले, नवीन सिंह पवार, शिवा यादव, संासद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, शंकरलाल देवांगन, विजय सिंह, गोविंद राज नायडू, मुन्ना पाण्डेय, अरूण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना विरोध जताये। वहीं बड़ी संख्या में अपना समर्थन देने स्मृति नगर पुलिस चौकी के सामने पंडाल स्थल पर थे।
    श्रीवास खेडिया ने इस मामले को लेकर बताया कि घटित घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रेाश है, हम पुलिस से एफआईआर से मांग कर रहे हैं ना कि फांसी देने की । पुलिस ने डॉ. परिवार के जानमाल की रक्षा की है उसके लिए हम उन्हें साधुवाद देते हैं। घटना घटित होने के बाद से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आखिरकार दुर्ग जिले में किस प्रकार का शासन चल रहा है। सभ्य परिवार परेशान हो रहा है और बीजेपी परिवार को प्रशासन मदद कर रहा है। एएसपी मेश्राम के आश्वासन के बाद हम सभी वापस हो रहे हैं लेकिन हमें ऐसा लग रहा है कि यहां पर अनैतिक गठजोड़ इस मामले में दिख रहा है। इस लिए हमलोग कोर्ट में एक परिवाद भी आज दायर कर रहे हैं, ताकि इस मामले में एफआईआर हो सके। हमारी ओर से अधिवक्ता अशोक शर्मा इस केस को हैण्डल करेंगे।
    डॉ. दीप चटर्जी ने पुलिस प्रशासन को साधुवाद देते हुए कहा किपुलिस यदि सही समय पर मेरे घर नही पहुंचती तो कल हमारे यहां किसी ना किसी की मौत सुनिश्चित थी, इसलिए मैं पुलिस प्रशासन को साधुवाद देता हूं। एएसपी मेश्राम ने हमारी बातों को सहानुभूति पूर्वक सुना । मुझे भरोसा है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से संज्ञान में लेगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. दीप चटर्जी द्वारा सोशल साईट पर आज से ढाई साल पहले भाजपा कार्यालय निर्माण के लिए 50 हजार रूपये दिये थे, और शाही दशहरा के आयेाजकों को चंदा चोर कहा था, इसी बात से नाराज चारूलता समर्थकों ने डॅा. दीप चटर्जी के घर में तोडफ़ोड़ की।
    बॉक्स में
    सीएम बघेल से मुझे न्याय की पूरी उम्मीद डॉ चटर्जी
    डॉ. दीप चटर्जी के इस मामले में कांग्रेस भी लगातार कांग्रेस के संपर्क में कांग्रेस नेता लगातार डॉ. से दूरभाष पर चर्चा कर हर संभव मदद की बात जरूर कर रहे हैं। आज एक कांग्रेस नेता का फोन डॉ. दीप को जब आया तो उन्होंने कहा कि मैं सीएम साहब का बहुत पुरारा चर्मरोग का डॉक्टर हूं। मुझे सीएम श्री बघेल पर पूरा भरोसा है कि मेरे साथ घटित घटना पर मुझे वे जरूर न्याय दिलायेंगे। मैं भी छत्तीसगढ़ का एक नागरिक हूं। मुझे उनके पुत्र चैतन्य बघेल भी बहुत अच्छे से जानते हैं।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम के सभी जोन के स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क या अन्य तरीके से मुंह को कवर किए बिना निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही की।
    निगम की टीम बाजार क्षेत्र, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरंतर निरीक्षण कर रही है और नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही कर रहे है। लोगों के अधिक आवागमन वाले चौक चौराहो पर नजर रखते हुए बिना मास्क लगाए हुए निकलने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा रही है। आज निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 44 लोगों से मास्क नहीं पहनने को लेकर 3950 रुपए अर्थदंड वसूला गया। निगम प्रशासन आम जन से अपील करती है कि चेहरे पर मास्क लगाकर ही घरों से निकले। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु घर के बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य है, लेकिन बहुत से लोग नियमों को ताक पर रखकर बिना मास्क के घर से बाहर निकलने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर जा रहे है ऐसे में संक्रमण एक दूसरे में फैलने की संभावना बढ़ जाती है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु निगम के जोन कार्यालयों की टीम निगम क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर जहां पर अधिक से अधिक लोगों का आवागमन या जमवाड़ा होता है ऐसे स्थानों पर कार्यवाही कर रही हैं।
    शिवाजी नगर जोन क्षेत्र में हुई सबसे ज्यादा करवाई, 22 लोगों से वसूला गया अर्थदंड मास्क नहीं लगाने के कारण जोन क्रं. 01 नेहरू नगर क्षेत्र में 05 लोगों से 500, जोन क्रं. 02 वैशालीनगर में 09 लोगों से 450, जोन क्रं. 03 मदरटेरेसा नगर क्षेत्र में 06 लोगों से 600, जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र में 22 लोगों से 2200, जोन क्रं. 05 सेक्टर एरिया में 02 लोगों से 200 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार से बिना मास्क लगाकर निकलने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी!

    ग्रामीण खेलों का खूब जमा रंग, खेल मड़ई का उत्साह आज पहुंचा चरम पर , विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

    दुर्ग / शौर्यपथ / पाटन की धरती ने अरसे बाद ग्रामीण खेलों के रंग देखे। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलों का आज समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संखली, पिट्ठुल जैसे खेल जो कभी उत्साह से खेले जाते थे और लगभग विस्मृत कर दिए गए थे उनको पुनः खेला जाते देखकर और इसके उत्साह और उमंग को देखकर दर्शक काफी उत्साहित हुए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जुटे दर्शक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आये राजेश साहू ने बताया कि यहाँ प्रतियोगिता में भाग लेकर बड़ी खुशी हुई। खोखो जैसे खेल बचपन में खूब खेलते थे लेकिन अब इनकी जगह दूसरे खेल आ गए। हमारे पारंपरिक खेलों का जादू आज हमने महसूस किया।
    पुरई से आये प्रतिभागियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन खेलों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। हमारे पाटन में भी इस तरह का आयोजन हो सकता है यह देखकर हम सबको गहरी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा एवं संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता सिन्हा भी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। खिलाड़ियों ने कहा कि परंपरागत छत्तीसगढ़ी खेलों में बहुत आनंद आया। हम अपने गांव और शहर में लौटकर इनके बारे में सभी को जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि आयोजन में तुवे लंगरची, पुधव पुक जैसे खेल खेले गए जो विस्मृत हो रहे थे। इन खेलों को भी इस आयोजन से संजीवनी मिली है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम से वसूली के मामलों की समीक्षा करते हुए इस महीने के अंत तक यह कार्य पूरा करने कहा। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में नोटिस जारी की गई है और इसके बाद भी अब तक शुल्क नहीं पटाया गया है उन मामलों में कुर्की की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने तीनों अनुविभागों में राजस्व वसूली के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन ने नागरिकों के लिए भूस्वामी अधिकार दिलाने की पहल करते हुए अभिनव योजना लाई है। इसका ज्यादा से ज्यादा नागरिक लाभ ले सकें। यह सुनिश्चित करें।
    उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत हितग्राही लीज के पट्टे पर भूस्वामी अधिकार ले सकते हैं। इससे उन्हें अपनी जमीन अथवा भवन का बेहतर इस्तेमाल करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इससे उनके व्यावसायिक प्रयोजन का राह खुल सकता है। साथ ही बैंक लोन आदि का रास्ता भी इससे खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसी प्रयोजन से पट्टे के लिए दी गई जमीन और अतिक्रमित नजूल जमीन पर भी भूस्वामी अधिकार लिया जा सकता है। इस संबंध में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि लोग इनका लाभ उठा सके। बैठक में नगर निगम भिलाई आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, श्री बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    दो साल से अधिक के कोई भी प्रकरण नहीं रहे लंबित- कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिये कि दो साल से अधिक के कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहें। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अधिकतर प्रकरण हल कर लिये गए हैं। कलेक्टर ने सीमांकन आदि के समय सीमा से बाहर के प्रकरणों को भी अविलंब हल करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि कोर्ट के लिए जो दिन नियत किये गए हैं। उन दिनों पर सुनवाई करना सुनिश्चित करें ताकि प्रकरणों को समय पर हल किया जा सके।
    अवैध प्लाटिंग पर होती रहें कार्रवाई- कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग पर आप लोगों के द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहने चाहिए ताकि इसे पूरी तरह से हतोत्साहित किया जा सके। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों में अब तक अवैध प्लाटिंग पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की।

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग एनएसयूआई के तत्वाधान में आज भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा 19 यूनिट रक्तदान कर फल और कम्बल वितरण करने का आयोजन एस आर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग मे किया गया जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू ने बताया आज हमारे लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव का जन्मदिन है साथ ही वह छत्तीसगढ़ शासन के सबसे कम उम्र के विधायक भी हैं और इससे पूर्व देश के सबसे युवा महापौर भी रहे है और उनका जन्मदिन 19 फरवरी को आता है जिसके वजह से आज एनएसयूआई के साथियों द्वारा 19 यूनिट रक्तदान किया गया। देवेंद्र यादव जो एनएसयूआई के छात्र राजनीति से दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव जैसे विभिन्न पदों में रहकर वर्तमान समय में विधायक भी हैं और हमारे प्रेरणाश्रोत है आज हम सब उनके जन्मदिन पर रक्तदान और फल एवं कम्बल वितरण कर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते है और वादा करते है कि प्रेम और निष्ठा को जाहिर कर हम अंतिम सांस तक संगठन को मजबूत कर समाज के अच्छे कार्य करने के लिए तत्पर आगे रहेंगे एस आर हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय तिवारी जी ने रक्तदान शिविर लगाने पर एनएसयूआई के सदस्यों को बधाई दी साथ ही बताया कि अभी इस कोरोना के संकटकाल में ब्लड बैंको में रक्त की अत्यधिक आवश्यकता है जिसके कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है एसे समय मे रक्तदान शिविर लगाने का यह एक अच्छी पहल और प्रशंसनीय है इस पहल से रक्त के अभाव होने पर किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है हम भी इस मुहिम मे साथ है जिस जरूरतमंदो को रक्त की आवयश्कता होने आशीर्वाद ब्लड बैंक भिलाई से प्राप्त कर सकते है इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू, विधानसभा अध्यक्ष हितेश सिन्हा,अमन दुबे, हरीश देवांगन, शिवम साहू, रमेश दास, देवेश राजपूत, भूपेंद्र कुमार, संजय पाली विकास साहू पल्लव, दीपक कुर्रे, राहुल यादव, प्रवीन चंद्रवंशी, चंद्रशेखर आकाश सोनी सहित पहुंचे। छात्र नेता इस कार्यक्रम पर उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision