August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज से करीब साल भर पहले दुर्ग नगर पालिक निगम में कांग्रेस की सरकार ने २० साल बाद सत्ता संभाली . सत्ता सँभालते ही कांग्रेस में और उनके कार्यकर्ताओ में एक नई चमक के साथ नए नए जिम्मेदारी के निर्वहन की भी चुनौती मिली जिसे सभी अपने अपने स्तर पर पूरा करने में लग गए उसी तारतम्य में उद्यानिकी प्रभारी सत्यवती शर्मा द्वारा एक नई पहल की गयी भिलाई की तरह दुर्ग में भी फ्लावर शो की . बता दे कि भिलाई के मैत्री गर्दन में सालो से फरवरी के द्वितीय सप्ताह में फ्लावर शो का आयोजन किया जाता रहा है पुरे प्रदेश में मशहूर भिलाई के फ्लावर शो से प्रेरणा लेकर सिर्फ चंद दिनों की तैयारी में दुर्ग में भी पिछले साल फ्लावर शो का आयोजन हुआ .
    अब एक बार फिर १४ फरवरी को दुर्ग की जनता इस फूलो के उत्सव का आनंद राजेन्द्र पार्क चौक में लेगी जिसकी तैयारी बड़े जोर शोर से की गयी विधायक वोरा , महापौर बाकलीवाल और प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा द्वारा लगातार कार्य की प्रगति और आयोजन के सफलता के लिए अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दे रहे है . शहर की जनता को इस बार और भव्य एवं अधिक प्रभावी फ्लावर शो का आनंद आएगा जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है और दुर्ग की जनता का इंतज़ार राजेन्द्र पार्क फ्लावर शो के लिए कर रही है .

    भिलाई नगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत हुडको क्षेत्र में आज अवैध कब्जे को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई! एल.आई.जी रोड पर 18 लोगों ने अतिरिक्त रूप से निर्माण कर लिया था! जिन्हें नोटिस देकर तीन दिवस के भीतर अवैध कब्जा को हटाने कहा गया था, परंतु कब्जा नहीं हटाने के कारण आज निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की! ज्ञात हो कि निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण, अवैध प्लाटिंग पर समस्त जोन आयुक्त को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं!
    उल्लेखनीय है कि एल.आई.जी 1 से लेकर चौरसिया समाज भवन तक मार्ग का विस्तारीकरण एवं डामरीकरण किया जाना है! सर्वे के दौरान इस सड़क पर बहुत से अतिक्रमण पाए गए थे, जिसके बाद सूची तैयार कर एम इंदुशंकर, केपी स्वर्णकार, बीएस शर्मा, कमला नंदा, दूधनाथ, विनय कटकर, दर्शन शर्मा, एस के पांडे, व्हाई खेड़े, चौहान, जयंतीलाल, आरसी शर्मा, रामभाऊ चंद, परदेशी राम वर्मा सहित अन्य को नोटिस जारी किया गया था! सर्वे के बाद कब्जा हटाने नोटिस जारी किया गया था, परंतु कुछ लोगों ने ही नोटिस लिया और कुछ लोगों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया! जिसके बाद घरों में नोटिस चस्पा किया गया! नोटिस की अवधि समाप्त हो जाने के बाद आज निगम का अमला उप अभियंता आलोक पसीने एवं सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे एवं पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर कार्रवाई स्थल पहुंचे! 5 स्थलों से अतिक्रमण हटाने के बाद कुछ लोगों ने कार्यवाही का विरोध किया! तकरीबन 2 घंटे तक विरोध करते रहे! इस बीच कार्यपालक मजिस्ट्रेट उमेश साहू, जोन सुनील अग्रहरि एवं भिलाई नगर के टीआई विजय ठाकुर को सूचना दी गई! कुछ देर में ही मौके पर सभी अधिकारी पहुंच गए!
    इन्होंने भी प्रशासनिक कार्यवाही में बाधा नहीं डालने की समझाइश दी! परंतु सोनल राहुल भोसले एवं रितेश ठाकुर ने अधिकारियों के साथ हुज्जत करते हुए जो करना है कर लो कहने के साथ ही कुछ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया! जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इन्हें थाना ले जाने अपनी वाहन एवं अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई! वाहन के आते ही यह दोनों स्थल से नदारद हो गए! तब जाकर कार्रवाई फिर से प्रारंभ की गई और अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया! इसी स्ट्रीट पर एक घर में किसी के निधन हो जाने पर, मकान मालिक ने कार्यवाही के लिए मोहलत मांगी, जिस पर निगम ने संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें कुछ दिन का समय दिया है! शेष स्थलों से कब्जा को मुक्त कराया गया! आज की कार्रवाई के दौरान निगम से सहायक अभियंता अनिल सिंह, उप अभियंता अरविंद शर्मा, भिलाई नगर पुलिस थाना से दया शंकर पांडे, गुरुजीत सिंह जोहाल, बड़ी संख्या में महिला पुलिस सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे!

    भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई क्षेत्र में रहने वाले सामान्य व गरीब वर्ग के लोगों को अब अपने बेटा- बेटी की शादी, सगाई व अन्य कार्यक्रम के लिए होटल व बड़े महंगे प्राइवेट शादी हॉल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आम नागरिकों के लिए एक भव्य सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन का निर्माण करा रहे हैं।
    इस भवन के निर्माण के बाद यहां नाॅमिनल फीस देकर कर आम नागरिक भी बड़ी शान और शौकत के साथ शादी-पार्टी व सगाई कार्यक्रम आयोजित कर पाएंगे। इसके लिए महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से शहर के नागरिकों ने मांग की थी। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है और स्वीकृति मिलते ही विधायक श्री यादव ने टेंडर व वर्क आर्डर आदि प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराया। ताकि निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो सकें और क्षेत्र की जनता को लाभ मिले। सर्व मांगलिक भवन का निर्माण बैकुंठधाम के पास रोड़ किनारे बनाया जाएगा। करीब 2 एकड़ भूमि में मांगलिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 3 करोड़ है।

    भवन बनकर तैयार
    सर्व मांगलिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। भवन लगभग बन कर तैयार है। भवन का 75 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है और अब भवन को प्लास्टर करने से लेकर अन्य कार्य किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मैरिज हाल, ग्रीन रूम के साथ ही यहां एक बड़ा किचन भी बनाया गया है। साथ ही इस भवन में मेहमानों के ठहने के लिए 25 कमरे होंगे। जिसमें से 20 कमरे लेटबॉथ अटेच होंगे। 5 कमरे सामान्य होंगे। जब पूरा भवन बनकर और सज कर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां के कमरे और हॉल में एसी लगाया जाएगा।

    गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश
    विधायक देवेंद्र यादव ने निर्माणाधीन एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेषतौर पर ध्यान रखने के साथ ही समय पर निर्माण कार्य को पूरा करने का भी निर्देश विधायक श्री यादव ने दिया है। विधायक श्री यादव ने कहा कि जल्द ही सर्व मांगलिक हॉल बनने से पूरे शहर की जनता को लाभ होगा।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन आरोपी से एक लाख का गांजा पकड़ा गया बस स्टैंड में ग्राहक की तलाश में आरोपी घूम रहे थे तभी पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की तीन लड़के गांजे को बेचने के लिए इधर-उधर घूम रहे हैं तथा पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला एवं कोतवाली थाना प्रभारी राजेश बागड़े पदमनाभपुर चौकी प्रभारी निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा बस स्टैंड के आसपास घेराबंदी कर तीनों आरोपी को पकड़ा गया । आरोपी 21 वर्षीय श्रीनू सीसा पिता नसीम सीता से 5 किलो मलकानगिरी उड़ीसा के ही 20 वर्षीय अर्जुन सीसा पीता सन्यासी सीसा 4 किलो, मजगुआ उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी 32 वर्षीय महेंद्र गुप्ता पिता मूलचंद गुप्ता से 3 किलो गांजा जप्त किया गया । जिसका बाजार मूल्य एक लाख बताया जा रहा है तीनों आरोपियों को 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आनलाइन धोखाधड़ी को रोकने हेतु अभियान ‘‘प्रयास’’ श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गर्दान पर 9 फरवरी को प्रारंभ की गई थी। आज धमधा निासी रामू सारथी नामक व्यक्ति ने नए सिविक सेंटर में लगे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पंडाल में आकर बताया कि दो-तीन दिन पहले उसके फोन पर एक काॅल आया था। जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपको एक करोड़ रुपए की इनामी लाॅटरी मिली है। जिसे सुनकर रामू बहुत खुश हो गया था। काॅल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक करोड़ रुपए की रकम थोड़ी बड़ी रकम है। इसको प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले 50 हजार रुपए का टैक्स भरना पड़ेगा तत्पश्चात काॅल करने वाले व्यक्ति ने रामू को 3 दिन का समय दिया और कहा कि 3 दिन के अंदर 50 हजार रुपए जमा करने पर आपको 1 करोड़ रुपए आपके खाते में मिल जाएगा।
    पैसे की व्यवस्था करने हेतु रामू के द्वारा 50 हजार रुपए का लोन लेने के लिए सिविक सेंटर स्थित बैंक में आया था। तभी उसने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केंद्र के पंडाल में आकर आनलाइन फ्राॅड के संबंध में जानकारी प्राप्त की पंडाल में उपस्थित पैरा लीगल वालंटियर श्री प्रवीण अग्रवाल ने उसको आनलाइन फ्राॅड होने वाले जानकारी प्रदान की जिस पर रामू ने बताया कि उसे भी 1 करोड़ रुपए की लाॅटरी जीतने का फोन आया था। जिस पर पैरा लीगल वालंटियर ने बताया कि वह काॅल आनलाइन धोखाधड़ी का ही प्रकार है। पैरा लीगल वालंटियर द्वारा रामू की बात बैंक अधिकारियों से भी कराई गई। जिन्होंने रामू को समझाया कि ऐसी कोई लाटरी जीतने कि कोई भी योजना गैर-कानूनी है। जिस पर रामू को समझ में आया कि वह भी इसकी जाल में फंसते-फंसते बच गया। इस धोखाधड़ी का शिकार होने से पहले ही रामू को जागरूकता के माध्यम से बचाया जा सका।
    एक अन्य मामले में भिलाई निवासी संतोष कुमार ने बताया कि कुछ महिने पहले उसके पास एक फोन आया था। जिस पर सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपकी एक इंस्योरेंस पाॅलिसी है, जो मैच्योर हो चुकी है, परंतु आपको उसके लिए पैसे जमा करने होंगे जिस पर संतोष ने उसके एकाउंट में 20 हजार रुपए जमा करा दिये थे, परंतु बाद में न तो बीमा का पैसा मिला और न ही उस व्यक्ति से संपर्क हो पाया। संतोष कुमार के द्वारा उक्त घटना का विवरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के ‘‘प्रयास’’ अभियान के अंतर्गत लगाए गए शिविर में आकर दी गई। जिस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने का आश्वासन संतोष कुमार को दिया गया।

    प्रशिक्षण में अनुपस्थित 16 कर्मचारियों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

    भिलाई नगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई की प्रारंभिक मतदाता सूची तैयार करने एवं दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सहायता के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं बीएलओ के रूप में नियुक्ति करने के पश्चात इन्हें आज निगम सभागार में प्रशिक्षण दिया गया! मतदाता सूची तैयार करने से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या वैष्णव एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने दी! प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अंजय तिवारी एवं अरविंद तिवारी ने दिया! प्रशिक्षण में मतदाता सूची तैयार करने से संबंधित समस्त जानकारी के अलावा दावा/आपत्ति के निराकरण के लिए प्रारूप क, प्रारूप ख, प्रारूप ग एवं प्रारूप क-1 के विषय में जानकारी दी गई!
    प्राधिकृत कर्मचारी भिलाई निगम की मतदाता सूची तैयार करने, प्रारंभिक मतदाता सूची का आम लोगों को निरीक्षण कराने, दावा तथा आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित फार्म उपलब्ध कराने, फार्म भरने में मार्गदर्शन देने और प्रस्तुत दावा तथा आपत्ति को प्राप्त कर उन्हें आवश्यक प्रतिवेदन के साथ संबंधित अधिकारी को प्रस्तुत करने का कार्य करेंगे! इन सभी कार्यों के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया! नगर पालिक निगम, भिलाई के सभागार में दिनांक 11 एवं 12 फरवरी को समय 10:30 से 5:30 तक 3 चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है! प्रशिक्षण में मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं बूथ लेवल ऑफिसर को संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया! विभिन्न चरणों में आयोजित प्रशिक्षण में विधानसभा 66 वैशाली नगर से संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर एवं प्राधिकृत अधिकारी भिलाई निगम सभागार में उपस्थित रहे!
    परंतु कुछ कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है! ऐसे 16 कर्मचारी हैं जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है! अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर लोकेश बया, पंचशिला मेश्राम, दीप्ति मेश्राम, हेमप्रभा चंद्राकर, प्रभा बीरंजन, विनीता जनार्दन, वासु गेंडे, गौरी शंकर रावना, मनहरण पटेल, जलालुद्दीन रिजवी, ओशिका वाणी, निखत परवीन, लूभान टंडन, मिथिलेश मिश्रा, दिलीप चंद्राकर एवं रत्नमाला दुर्गे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है! आज दिनांक 11 फरवरी 2021 को विधानसभा क्रमांक 66 वैशाली नगर के प्राधिकृत अधिकारी एवं बीएलओ को प्रथम चरण में समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, द्वितीय चरण में 1:30 बजे से 3:00 बजे तक तथा तृतीय चरण में समय 3:30 बजे से 5:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया!
    इसी प्रकार से दिनांक 12 फरवरी 2021 को विधानसभा क्रमांक 65 भिलाई नगर के प्राधिकृत अधिकारी एवं बीएलओ को प्रथम चरण में समय प्रातः 10:30 बजे से 1:00 बजे तक, द्वितीय चरण में समय 1:30 बजे से 3:00 बजे तक एवं तृतीय चरण में 3:30 बजे से 5:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा! निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा है कि संबंधित बीएलओ एवं प्राधिकृत अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित रहेंगे! प्रशिक्षण के दौरान निगम से वाई राजेंद्र राव, चंद्रपाल हरमुख, विनोद चंद्राकर, नवीन साहू, भूपेश्वर देशमुख सहित अन्य उपस्थित रहे!

    दुर्ग / शौर्यपथ / एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी महान चिंतक पथ प्रदर्शक भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम से पूर्व दुर्ग बस स्टैंड के सामने हाउसिंग बोर्ड कॉन्प्लेक्स में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया
    इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ने संबोधित करते हुए कहा कि महान चिंतक प्रखर राष्ट्रवादी अंत्योदय के जनक जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश हित में न्योछावर कर दिया उन्होंने कविताओं के माध्यम से कई ऐसे संदेश दे जो देश हित के साथ-साथ जनहित में थे उन्होंने कविता गढी थी कि भारत माता से अगर माता शब्द हटा दें तो वह केवल एक जमीन का टुकड़ा बन के रह जाएगा इस कविता के माध्यम से उन्होंने या साबित करने की कोशिश की कि यहां हिंदुस्तान हमारी मां के बराबर है और इसका सम्मान करना हम सब का परम कर्तव्य है मैं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश हित में अपना योगदान प्रदान करें उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं
    कार्यक्रम का संचालन ललित चंद्राकर ने किया और आभार अजय तिवारी ने किया
    कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन रजा खोखर मंत्री संतोष सोनी भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल दीपक चोपड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी विनायक नातू संजय सिंह जगदीश गुप्ता भाजपा सह मीडिया प्रभारी राजा महोबिया केएस चौहान विजय ताम्रकार सतविंदर सिंह निलेश अग्रवाल शिव ताम्रकार बंटी चौहान दीपक सिन्हा चंद्रकांत साहू अनिकेत यादव नरेश सोनी कृष्णा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे .

    रिसाली / शौर्यपथ / अल सुबह सड़क के बीचों बीच भवन निर्माण सामाग्री रख रास्ता अवरूद्ध करने पर अपर कलेक्टर व नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने नाराजगी जाहिर करते जुर्माना वसूली के निर्देश दिए। गुरूवार को आयुक्त निगम अधिकारियों के साथ माॅर्निंग विजिट के तहत क्षेत्र की समस्याओं व उसके निराकरण के लिए निकले थे। मरोदा क्षेत्र से लौटते समय ढोल चैक के निकट लगे जाम से अधिकारियों को मार्ग बदलना पड़ा।
    दरअसल रिसाली बस्ती ढोल चैक के निकट बलि ठाकुर ने भवन निर्माण सामाग्री (रेत) को बिना अनुमति सड़क के बीचों बीच डंप करा दिया था। इससे रिसाली बस्ती से कल्याणी मंदिर मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया। घंटो जाम की स्थिति रही। आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार व उपअभियंता गोपाल सिन्हा ने सड़क बाधा शुल्क 2000 वसूल कर अवरूद्ध मार्ग को खुलवाया। आयुक्त के भ्रमण में सहायक अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता उमयंती ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के जोनल सतीश देवांगन व राजस्व विभाग के छगन साहू उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान अधिकारी वार्ड 13 टंकी मरोदा, 14 मरोदा कैम्प व वार्ड 15 मौहारी भाठा पहुंचे।
    नाली सफाई देखने आयुक्त चढ़े दीवार पर
    वार्ड भ्रमण की शुरूआत वार्ड 15 मौहारी भाठा से किया गया। इस वार्ड में अंिधकांश लोगों ने स्लैब ढालकर नाली पर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रतमण की वजह से कुछ नाली डेड हो चुकी है। डेड नाली व सफाई व्यवस्था को देखने आयुक्त चार फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर अधिकारियों को सफाई कराने निर्देश दिए। वहीं अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने लिस्टींग करने कहा।
    लिकेज को ठीक करने 3 दिन की मोहलत
    वर्तमान में मरोदा समेत अन्य श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में पेयजल आपूर्ती नगर पालिक निगम के बोरवेल और टैंकर से की जा रही है। पाइप लाइन में कई जगह लिकेज पाया गया जिसे ठीक करने निर्देश दिए।
    डेयरी संचालक पर होगी कार्रवाई
    टंकी मरोदा व मरोद कैम्प में डेयरी संचालकों का कब्जा है। डेयरी संचालक गोबर व मवेशियों के चारे को नाली में बहाते है। इस वजह से नाली न केवल बजबजा रही है बल्कि क्षेत्र में दुर्गंध की वजह से वातावरण दूषित हो रहा है। चेतावनी के बाद भी सबक नहीं लेने वाले डेयरी संचालकों को सूचीबद्ध कर निगम अब नोटिस जारी कर जुर्माना वसूल करेगा।
    जर्जर कमरे को बंद करने कहा
    मौहारी भाठा में शा. पूर्व प्रा. व मा. शाला और मरोदा कैम्प स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र को देख आयुक्त ने संबंधित विभाग को पत्र जारी करने कहा। दरअसल दोनों संस्थानों का भवन पूर्णरूप से जर्जर हो चुका है। छत ढालने बिछाया गया सरिया खुली आंखो से दिखने लगा है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए आयुक्त ने भवन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने निर्देश दिए।

    दुर्ग / शौर्यपथ /नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पोलसायपारा में नागरची समाज भवन का विस्तार कार्य करने मे0 व्हीं.एन.आर. इंजीनियरिंग को नवंबर 2020 में कार्य आदेश दिया गया था । जिसमें उन्हें 2 माह की अवधि में कार्य पूर्ण करने आदेशित किया गया था । किन्तु पूरा समय बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं किया गया। यह निविदा में दर्शित अनुबंध का उल्लंघन होने एवं कार्य के प्रति लापरवाही की गई । इससे शासन स्तर पर नगर निगम की छबि धूमिल हुआ है वहीं आम जनता की आवश्यक सुविधा का कार्य प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुये आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा मे0 व्ही.एन.आर. इंजीनियरिंग द्वारा निविदा के समय जमा की गई अमानत राशि को राजसात करते हुये उन्हें नगर निगम दुर्ग के अन्य निविदाओं में भाग लेने एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। उक्त ठेकेदार अब आगामी एक वर्ष तक निगम के कार्यो में भाग नहीं ले सकेगा ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision