August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त इद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा वारंट वसूली के लिए बनाये गये दो दलों ने आज पांच बड़े बकायादारों से 7 लाख 357 रुपये वसूल कर लाये। सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, बाजार प्रभारी अधिकारी नारायण सिंह यादव, सहा0 राजस्व निरीक्षक निर्मल चंद्राकर, राजू चंद्राकर, रामखिलावन शर्मा, बद्रीनाथ भीमगज, संजय सोनकर, चैतराम यादव, शशीकांत यादव एवं अविनाश आदि ने संपत्तिकर दाताओं के घर वारंट नोटिस लेकर पहुॅचे थे ।
    उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग के बड़े बकायादारांे द्वारा लम्बे समय से संपत्तिकर सहित अन्य करों का भुगतान नहीं किया गया है। एैसे करदाताओं को नगर पालिक निगम अधिनियम के संपत्तिकर जमा करने नोटिस देने के बाद उन्हें वारंट नोटिस जारी किया गया । आयुक्त द्वारा बनाये गये दोनों दल रोज अलग-अलग वार्डो मंे जाकर करदाताओं से वारंट के तहत् संपत्तिकर की वसूली कर रही है। इस कड़ी में आज मठपारा में नीरज स्कूल के मालिक सनत देवांगन, तितुरडीह वार्ड 21 के प्रेमराज जैन, आमदी मंदिर वार्ड के मदनलाल शर्मा, तथा पन्नलाल चंद्राकर और अमर बिल्डर्स ने वारंट वसूली के तहत् अपना सभी बकाया संपत्तिकर की राशि आज नगर निगम में जमा कराया है। शहर के अन्य बड़े बकायादारों से अनुरोध है कि वे अपना बकाया टैक्स जल्द से जल्द जमा कराकर वारंट नोटिस के बाद कानूनी कार्यवाही से बचें ।

    -हुक्का बार के सामने दो वाहनों में मिला हुक्का से संबंधित सामग्री
    - एक ही समय में कार्रवाई को अंजाम देने शहर के कई स्थानों पर पहुंची निगम की टीम

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर से हुक्का बार पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निगम ने कई नामचीन होटल एवं रेस्टोरेंट में एक साथ एक ही समय में दबिश दी! छापामार कार्रवाई करने के लिए तीन अलग-अलग टीम गठित की गई थी! तीनों टीम में 15 से 20 कर्मचारी नियुक्त किए गए थे! कार्रवाई करने के लिए महिला सुरक्षाकर्मी को भी सम्मिलित किया गया था! निगम की यह तीनों टीम सायं 6:00 बजे एक साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्र में कार्रवाई करने के लिए निकली! कार्रवाई स्थल के बारे में केवल नेतृत्वकर्ता को ही जानकारी थी, इसके अतिरिक्त किसी को यह जानकारी नहीं थी कि कहां जाना है!
    टीम सूर्या मॉल के ब्लैक्जैक एवं स्मोक्ष पहुंची! वहां पर मुख्य द्वार बंद मिला और न हीं कोई संचालक मौके पर उपस्थित हुआ! प्रतिष्ठान के गेट को खुलवाने के लिए संचालक के करीबी हनी सिंह एवं अनुराग साहू से भी संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु कोई नहीं पहुंचा! यह जानकारी होने पर कि प्रतिष्ठान में हुक्का बार का संचालन होता है, इसे अस्थाई रूप से सील करते हुए निगम कार्यालय में उपस्थिति देकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण कराने संबंधी नोटिस चस्पा किया गया! सूर्या मॉल के ब्लैक्जैक एवं स्मोक्ष दोनों में इसी प्रकार की कार्रवाई की गई!
    जूनवानी रोड के टेन 11 का भी निगम की टीम ने निरीक्षण किया! इसके सामने दो वाहनों में हुक्का से संबंधित सामग्रियां प्राप्त हुई, जिस पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसकी सूचना दूरभाष पर संबंधित थाने को दी तथा निगम ने संचालक जयदीप सिंह से एक हजार रुपए का अर्थदंड शुल्क लिया! इसके अतिरिक्त निगम की टीम ने होटल ग्रैंड ढिल्लन, थर्ड डिग्री, फ्लोरेट होटल, क्रॉस रोड, फ्लोरा कैफे, बंकरज का भी निरीक्षण किया! परंतु निरीक्षण में हुक्का से संबंधित सामग्री प्राप्त नहीं हुई! उल्लेखनीय है कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालन की शिकायत एवं सूचनाएं प्राप्त हो रही थी! हुक्का बार में नाबालिगों के प्रवेश के साथ ही देर रात तक शोर शराबा और अन्य तरह के नशीले पदार्थ के विक्रय की सूचनाएं भी मिल रही थी!
    मामले को निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने गंभीरता से लेते हुए इस प्रकार के संचालन पर लगाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे! जिसके परिपालन में उपायुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर सख्त कार्यवाही करने के लिए दल का गठन किया गया! और शहर के कई स्थानों पर निगम ने हुक्का बार को लेकर निरीक्षण किया! इस दौरान नेहरू नगर के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे एवं परमेश्वर चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीके सैमुअल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे!
    फेट क्लब के विरुद्ध एफ. आई .आर. दर्ज कराने निगम ने प्रेषित किया पत्र विगत कुछ दिनों पूर्व नेहरू नगर पूर्व व्यावसायिक परिसर दुकान क्रमांक 68 के फेट क्लब में संचालित हुक्का बार को पुलिस बल की उपस्थिति में निगम ने सील किया गया था! इस संस्थान की अनुज्ञप्ति लाइसेंस की वैधता भी समाप्त हो गई है! अब फेट क्लब पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए निगम ने एफ.आई.आर. दर्ज कराने सुपेला थाना को पत्र प्रेषित किया है!

    दुर्ग / शौर्यपथ / बिना सूचना के गायब नेवई आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। अपर कलेक्टर व नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे बुधवार को नेवई क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वे आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे थे।
    निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में केवल सहायिका मौजूद थी। पड़ताल में खुलासा हुआ कि समय पर उपस्थित नहीं होने की विधिवत सूचना कार्यकर्ता ने नहीं दी। इसे कार्य में लापरवाही मानते हुए अपर कलेक्टर ने कारण बताओं नोटिस जारी किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने केन्द्र में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की साथ ही सहायिका को चेतावनी दी गई कि कार्य को ईमानदारी पूर्वक करे।
    देखा खाद्य सामाग्री के रख रखाव को
    आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करने के दौरान आयुक्त ने खाद्य सामाग्री के रख रखाव को ध्यान पूर्वक देखा। इस दौरान केन्द्र में रखे खाद्य सामाग्री को सहेज कर एयर टाइट डिब्बा में रखने के निर्देश दिए। सहायिका को चेतावनी दी गई कि खुले में कोई भी खाद्य सामाग्री न रखे।
    कार्य शीघ्र पूरा कराए
    स्टोर पारा पुरैना में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश आयुक्त ने उप अभियंता अखिलेश गुप्ता को दिए है। उल्लेखनीय है कि पुरैना आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कार्य बेहद मंद गति से चल रहा है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / राज्यसभा सांसद "सुश्री सरोज पाण्डेय ने आज संसद, बजट सत्र के प्रश्नकाल में सरकार द्वारा सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए कोटा के तहत आयु सीमा में छूट पर प्रश्न किया। सांसद सरोज पाण्डेय ने सरकार से यह जानना चाहा कि सरकार ने सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए आरक्षण को लागू किया, लेकिन जैसा जानकारी में है कि कुछ राज्यों में यह आरक्षण लागू नहीं किया गया है, अगर यह लागू नही किया गया है तो इसका क्या कारण है।
    इसके पहले उन्होंने संसद में केन्द्र सरकार को साधुवाद देते हुए कहा कि सरकार ने सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए जो आरक्षण लागू किया है वह आजादी के बाद अपने आप में एक इतिहास है। इससे उन कमजोर वर्गों को लाभ होगा जिससे वह अभी तक वंचित रह हैं।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / वैशाली नगर कार्यालय जोन क्रमांक 2 की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर दूसरे दिन भी कार्यवाही की, अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए ऐसे विभिन्न प्लाट को चयनित किया गया जहां अवैध प्लाटिंग प्रारंभिक चरण में दिखाई दे रही थी! निरीक्षण करते हुए कई स्थानों पर निगम की टीम पहुंची! दो स्थानों पर लगभग 9 एकड़ के प्लॉट में मार्ग संरचना के लिए मुरूम एवं चूना मार्किंग की गई थी! जिस पर अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जोन क्रमांक 02 क्षेत्र अंतर्गत अवैध प्लाटिंग व अनाधिकृत रूप से तैयार किए गए मार्ग संरचना को जेसीबी से हटाया गया। मौके से 12 ट्रिप मुरम भी जप्त किया गया।
    निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में वृहद स्तर पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने जेसीबी, हाइवा के साथ निगम की राजस्व विभाग एवं तोड़फोड़ दस्ता की टीम स्थल पर पहुंची, टीम कचांदूर रोड में पहुंची और अवैध तरीके से बनाए जा रहे मकान के नींव को तोड़कर ध्वस्त किया। वैशालीनगर क्षेत्रांतर्गत अवैध प्लाटिंग के मामले में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई। कुरूद से कचांदूर जाने वाले मुख्य मार्ग में हो रहे अवैध प्लाटिंग की रोकथाम करने मार्ग संरचना को ध्वस्त किया गया।
    निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा, अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्तों को दिए हैं, आयुक्त के निर्देश के पालन में जोन आयुक्त जोन क्रमांक दो पूजा पिल्ले के द्वारा अवैध रूप से जमीनों को विभक्त कर प्लाटिंग करने के उददेश्य से बनाए मार्ग संरचना एव चूना लाईनिंग, डीपीसी लेवल, सीमेंट पोल को हटाने की कार्यवाही की गई है। वैशाली नगर के सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए जोन आयुक्त के साथ जोन के राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और अवैध प्लाटिंग पर करवाई की। मौके पर तोड़फोड़ दस्ता जेसीबी व हाइवा के साथ टीम पहुंची थी! मौके पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं होने के कारण क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को बुलाकर स्थल का खसरा नं. व जमीन के मालिक के खोजबीन की जा रही है।
    वर्मा ने बताया कि भूस्वामी पर कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को अवगत कराया जाएगा! इसके साथ ही बटांकन को निरस्त करने तथा रजिस्ट्री पर रोक लगाने रजिस्टार को पत्र प्रेषित किया जा रहा है! कार्यवाही के दौरान उप अभियंता शंकरसुमन मरकाम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

    भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगरीय निकाय नगर पालिक निगम भिलाई आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित संपूर्ण प्रकार के कार्यालयीन कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन के लिए 26 कर्मचारियों को संलग्न किया गया है! अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी अस्थायी तौर पर राजस्व विभाग, जनगणना शाखा तथा अन्य विभाग में लगाई गई है। उपायुक्त अशोक द्विवेदी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राजस्व निरीक्षक जय कुमार जैन को राजस्व विभाग, सहा. राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार चन्द्राकर को राजस्व विभाग, प्रभारी राजस्व निरीक्षक पतिराम बरेठ को राजस्व विभाग, सर्वेयर सुनील नेमाड़े को संपत्तिकर, सहा. ग्रेड 02 भुपेश्वर देशमुख को राजस्व विभाग, सहा. चार्ज. जन. अधि. चन्द्रपाल हरमुख को जणगणना शाखा, सहा. ग्रेड 02 रीता चतुर्वेदी को जनगणना शाखा, सहा. ग्रेड 03 नवीन कुमार साहू को अनु. जाति. जनजाति वि., स्वच्छता पर्यवेक्षक उत्तम कुमार भारद्वाज को राजस्व विभाग, राजस्व लिपिक दण्डीराम यदु को राजस्व विभाग, राजस्व लिपिक दिनेश बेलचंदन को राजस्व विभाग, राजस्व लिपिक संतोष पाण्डेय को राजस्व विभाग, प्रभारी लिपिक हृदयराम कौशिक को संपत्तिकर विभाग, सहा. राजस्व निरी. दिलीप हुमने को राजस्व विभाग, प्रभारी लिपिक आनंदराम जोशी को राजस्व विभाग, भृत्य लक्ष्मीनारायण को संपदा विभाग, भृत्य अलखराम को संपदा विभाग, भृत्य दिलीप गायकवाड़ को संपदा विभाग, भृत्य दौवाराम को राजस्व विभाग, भृत्य ईश्वरलाल चन्द्राकर को जनगणना विभाग, भृत्य श्रीकांत यादव को जनगणना विभाग, भृत्य चौधरी महानंद को जनगणना विभाग, भृत्य हीरालाल ध्रुव को प्रशासक कक्ष, भृत्य सैमुअल राजू को सचिवालय, भृत्य प्रेमजीत सिंह को स्वास्थ्य विभाग तथा भृत्य इतवारी राम को स्थापना विभाग में निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए संलग्न किया गया है!

    दुर्ग / शौर्यपथ / नेहरू नगर स्थित गुरुद्वारा चौक में दो स्थानों पर कलवर्ट बनाये जाने के चलते वाय शेप ब्रिज से गुरुद्वारा चौक तक मार्ग 30 मार्च तक बंद किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आदेश जारी किया है। इसके लिए परिवर्तित मार्ग प्रस्तावित किया गया है। इसमें रायपुर से आने वाले वाहन सुपेला क्रांसिंग या अंडर ब्रिज से होकर 32 बंगला होते हुए दुर्ग की ओर गैरेज रोड का उपयोग कर सकते हैं। दुर्ग से रायपुर जाने के लिए हल्के एवं मध्यम वाहन गैरेज रोड का उपयोग कर सकते हैं। भारी वाहनों हेतु दुर्ग से रायपुर जाने हेतु सुपेला क्रासिंग तक गैरेज रोड का उपयोग किया जा सकता है।

    पुलगांव मे बन रहे पीएम आवास मे भाजपा पार्षद दल ने पाई भारी गड़बड़ी

    दुर्ग / शौर्यपथ / गरीबों के लिए पक्के मकान देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को कांग्रेस राज में किस प्रकार धांधली व भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ाया जा रहा है ,इसका सबसे बड़ा उदाहरण दुर्ग नगर निगम में देखने को मिल रहा है। जिसमें बेघरों के लिए पुलगांव गोकुलधाम में लगभग 34 करोड़ के लागत से बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में मुरूम के स्थान पर काली मिट्टी से फीलिंग कर मकान बनाया जा रहा है ।और आज इस मामले को लेकर नेताप्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने पुलगांव में निर्माणाधीन पीएम आवास का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया जहां वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता पाई गई ,जिससे नाराज नेता प्रतिपक्ष ने मौके से ही निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन से मोबाईल से चर्चा कर गुणवत्ताहीन कार्यों को जानकारी देकर तत्काल अधिकारी भेजने कि मांग की जिस पर मौके सब इंजीनियर आरके जैन को भेजा गया।
    जिसकी उपस्थिति में निर्माणधीन ब्लाकों में फीलिंग की गई जगह की एकफिट नीचे खुदाई करने पर मुरूम के स्थान पर मिट्टी पाई गई। जिससे आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने सभी निर्माणधीन व पूर्व निर्मित ब्लाकों की निर्माण कार्यों को सूक्ष्मता से जांच करने एवं गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए इस मामले पर उच्च स्तर पर शिकायत करने का निर्णय लिया गया।
    उल्लेखनीय है, कि गरीब बेघरों को घर देने पुलगांव मे लगभग 34 लाख कि लागत से पी एम आवास निर्माणधीन है इसके तहत उक्त स्थल पर 408 मकान बनाए जाने है जिसमे लगभग 22 ब्लाक अर्थात 234 मकानों 80प्रतिशत कार्य पूर्ण होने वाला है जबकि 14ब्लाक अर्थात 148 में कार्य जारी है उक्त ब्लाकों मे सभी रूम का जिसकी गहराई तकरीबन 6 फिट है उनमें मुरूम से फीलिंग किया जाना है, जिसके ऊपर बाद में टाईल्स पत्थर लगाया जाएगा किंतु स्थल पर मुरूम के स्थान पर काली मिट्टी से फीलिंग की गई है और उसके ऊपर मुरूम डाला गया है ताकि सभी फीलिंग मुरूम युक्त दिख सके किंतु इस मामले पर शिकायत आने पर आज भाजपा पार्षदों ने उक्त आवास का निरीक्षण किया और मौके पर प्रोजेक्ट से जुड़े पीएमसी,ठेकेदार सुपरवायजर से जानकारी मांगी गई मुरूम खोद दिखाने कि बात पर पहले तो वे लोग सब ठीक होने की बात करते रहें किंतु भाजपा पार्षद अजित वैद्य द्वारा स्वयं अपने हाथो मे फावड़ा लेकर खुदाई करने से एक फिट नीचे मिट्टी दिखाई देने लगी तब मौके पर मौजूद मजदूरों ने दबी जुबान गहराई तक मिट्टी भरे होने की बात कहते रहे तभी प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ कर्मचारी मौके से गायब हो गए इस प्रकार निगम के कांग्रेस शासित जिम्मेदारों के देखरेख में बन रहे गरीबों के सर्वसुविधायुक्त पीएम आवास में भारी गड़बड़ी व घोटाले ने साबित कर दिया है कि किस प्रकार भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
    लेकिन भाजपा पार्षद दल अब चुप नहीं बैठेगी बल्कि इस मुद्दे को लेकर जिलाधीश से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत कर दोषी अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करेंगे। इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल नेता अजय वर्मा के साथ पार्षद गायत्री साहू,चंद्रशेखर चंद्राकर,नरेंद्र बंजारे,मनीष साहू,ओमप्रकाश राकेश सेन,अजित वैद्य,शशी साहू,कुमारी साहू,आदि पार्षद मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के कप्तान प्रशांत ठाकुर के निर्देशन मे थाना प्रभारी राजेश बागड़े द्वारा टीम गठित कर शहर में सघन अभियान कार्यवाही किया गया। अभियान कार्यवाही दौरान संदेह के आधार पर शेषनारायण मिश्रा पिता योगेश मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी कैलाश नगर कवर्धा हॉल मिलपारा दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो दिनांक 06 - 07. 02 . 2021 के दरमियान रात्रि में हटरी मार्केट स्थित स्टार कलेक्शन कपड़ा दुकान में कपड़ा चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी से मेमोरण्डम के आधार पर 10 नग जींस पैंट की कीमत ₹3000/- 05 नग शर्ट  कीमत 1500 /- रुपए, दो नग स्वेटर कीमत ₹600/- जुमला कीमती 5100/- रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश बागड़े , सहायक उपनिरीक्षक पुरन दास, आरक्षक खुर्रम बक्स क्र. 1560 का योगदान सराहनीय रहा आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक121/2020 धारा 457,380 भा.द.वि. कर विवेचना में अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision