
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन वेलेंटाइन डे मनाने वाले प्रेमी जोड़ों पर नजर रखेगी। यह निर्णय मंगलवार को दुर्ग जिले के बजरंग दल की जिला कमेटी की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता अपूर्व सिंह ने की। जहां मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक रतन यादव जी, जिला मंत्री देवाशीष जी,विनय जी,रघुवीर जी,बंटी पवार जी,कुशल जी,बंटी निर्मलकर जी,मुन्ना भैया जी,खिलाड़ी जी,लछ्मण जी* बऊ जी मौजूद थे। इस दौरान अपूर्व सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ने वाले भगत सिंह व उनके साथियों को 14 फरवरी को फांसी दी गई थी।जिस दिन हम सभी हिंदुस्तानी भाइयों को उनकी श्रधांजलि अर्पित करनी चाहिए उस दिन अंग्रेजीसभ्यताका कैसे मनोरंजन कर सकते है, उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को युवा वैलेंटाइन डे नहीं मनाये, इससे हमारे समाज पर बुरा असर पड़ता है। बैठक में जिले एवं नगर के पदाधिकारीगण मौजूद थे,
बजरंग दल के राकेश शिंदे का कहना एवं आग्रह है कि प्रेम प्रदर्शन में फूहड़ता नही होना चाहिए एवं एकांत में प्रेमी युगलों के मिलने पर ना केवल आसपास का वातावरण प्रभावित होता है बल्कि लड़की के लिए भी यह एक बहुत खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है।प्रेम के विरोध में नही हम इस फूहड़ता के विरोध में है एवं युवाओं से आग्रह करते है कि ज़िम्मेदार बनें
जिले के बजरंगी मयंक उमरे ने कहा, 'अगर उन्हें वैलेंटाइन डे मनाने का हक है तो हमें अपनी संस्कृति बचाने का भी हक है. वैलेंटाइन डे के विरोध में निकाली गई इस रैली का नाम 'इशारा रैली' रखा है.
बजरंगदल प्यार का विरोधी नहीं हैं, लेकिन प्यार घर के अंदर होता है, सड़क पर नहीं।
दुर्ग / शौर्यपथ / अखिल भारतीय परिवार पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ व लोकसभा प्रभारी दुर्ग शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के उपर एक निजी चैनल द्वारा लगाये गये आरोपों की हम कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हैं। उक्त चैनल को 7 फरवरी तक का हमारी पार्टी ने समय दिया है कि वे अपनी गलती के लिए जनता से माफी मांगे नही तो हम राष्ट्रीय चैनल आज तक का जगह जगह पुतला दहन एवं देश भर के थानों में एफआईआर दर्ज करायेंगे। हमारी पार्टी अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मुखिया पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाये गये हैं और उन्हें बेबुनियाद आरोपों में घसीटा जा रहा है। पुलिस या एसआईटी ने कहीं भी हमारी पार्टी पर कोई आरोप नही लगाये हैं, तो इस चैनल ने किस आधार पर हमारे पार्टी पर आरोप लगाया है कि गत 26 जनवरी को लालकिले पर हुए उपद्रव तथा लालकिले पर धार्मिक झंडा फहराने में शामिल था। ये पूरी तरह बेबुनियाद है और हमारे पार्टी के प्रति इस चैनल द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है।
श्री सिंह ने आगे बताया कि हमारी पार्टी शुरू से ही किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है और किसान अंादोलन वाले जगहों पर हमारे पार्टी के किसान विंग के लोग और महिलाएं किसानों के स्वास्थ्य चेकप के लिए कैम्प लगाकर उनकी सेवा कर रहे है। त 26 जनवरी को लालकिले में हुए उपद्रव का विरोध हमारी पार्टी के आंनदपुर साहिब लोकसभा सीटके प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह हरमन भारतीय भी 26 जनवरी के ट्रेक्टर मार्च में शामिल थे। वे फेसबुक पर लाईव आकर भी लालकिले में हुए उपद्रव का विरोध किये थे और शाम को तिरंगा लेकर वहां पहुंचे और कहा कि हम लालकिले परधार्मिक झंडा लगाने का पुरजोर विरोध करते है।
यदि किसानों द्वारा इस प्रकार का कार्य किया जायेगा तो हम किसानों का साथ नही देंगे। इसके बावजूद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया और उपपर उपद्रव करने का झूठा अरोप लगाकर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। हमने पुलिस को इस मामले में जांच के लिए सहयोग देते हुए कुछ नही कहा। हमारे पार्टी के विरूद्ध न तो पुलिस और क्राईम एवं न ही एसआईटी टीम ने कुछ खिलाफ बोला न ही कोई कार्यवाही किया तो आखिर किस बिना पर राष्ट्रीय निजी चैनल ने हमारे पार्टी के विरूद्ध ऐसा दुष्प्रचार कर बदनाम कर रही है, यदि कोई सबूत है तो दिखाएं या नही तो जनता और हमारे चैनल से माफी मांगे नही तो हम इस मामले को लेकर देशभर में इस चैनल के खिलाफ पुतला दहन कराने के साथ ही देश भर में हरम जिलों में थानों में एफआईआर दर्ज करायेंगे और न्यायालय भी जायेंगे।
शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने आगे बताया कि हमारी पार्टी का 22 राज्यों में विस्तार हो चुका है। हमारे पार्टी के प्रमुख नेता शहनवाज चौधरी है और इसको निर्वाचन आयोग ने 13 दिसंबर 2019 को पंजीकृत है। हम सीधे 2024 में देश के सभी सीटों पर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे उसके बाद देश के हर विधानसभा में और नगरीय निकाय चुनावों में हम अपना प्रत्याशी उतारेंगे और चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर पार्टी के निर्मल दुलानी, अभिषेक मिलिंद, निशीकांत ऐ, कमलेश अग्रवाल रायपुर, श्रीमती रीता ठाकुर, सपन लक्ष्मी भारतीय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गत 9 नवंबर को की गई घोषणा के परिपालन में पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-खपरी (चुलगहन) एवं ओदरागहन में खारून नदी में स्थित एनीकट में उपलब्ध जलस्त्रोत से सौर सामुदायिक सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। इस परियोजना का क्रियान्वयन (क्रेडा) ऊर्जा विभाग छत्तीसगढ़ शासन दुर्ग के माध्यम से किया जा रहा है। स्वीकृति कार्य के तहत् ग्राम-खपरी (चुलगहन) एनीकट में जल उपलब्धता के आधार पर 120 एच.पी. क्षमता के सोलर पंप का स्थापना कार्य कराया जाना है। जिससेे कुल 225 कृषकों के 300 एकड़ जमीन की सिंचाई सुविधा हो सकेगा, इसके अलावा ग्राम के 02 तालाबों जिसकी रकबा 17 एकड़ है, इसको भी भरा जाने का कार्य सम्मिलित है।
इसी क्रम में ग्राम ओदरागहन एनीकट में खारून नदी में उपलब्ध स्त्रोत से भी 110 एच.पी. क्षमता के सौर पंप के साथ-साथ 20 एच.पी. के 02 अतिरिक्त पंप के माध्यम से सिंचाई सुविधा एवं तालाब भरने की योजना इस कार्य में सम्मिलित है। इसमें 200 कृषकों के 280 एकड़ भूमि का सिंचाई सुविधा दिया जाना है। साथ ही ग्राम-तेलीगुण्डरा के नाले में उपलब्ध जलस्त्रोत से ग्राम के 04 तालाबों को भरने की कार्य स्वीकृत हुआ है। तालाब भराई परियोजना से उपलब्ध सतही जल का उपयोग किया जाएगा। जिससे भू-जल संवर्धन होगा तथा निस्तारी एवं पशुओं को भी गर्मी के दिनों में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
मुख्यमंत्री के ओएसडी अशीष वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री बघेल गांव और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे है। तभी ग्रामवासियों की समस्या को देखते हुए बहुत ही कम समय में ग्राम बोरेेन्दा के अलावा ओदरागहन, खपरी(चुलगहन), तेलीगुण्डरा के साथ-साथ अन्य जगह जहॉ इस योजना का क्रियान्यवन किया जा सकता है, स्वीकृति दिया जा रहा है। जिससे किसानों को सिंचाई हेतु पानी के साथ ग्रामीणों एवं पशुओं की निस्तारी के पानी उपलब्ध रहेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के तहत् 02 माह के भीतर सर्वेक्षण, प्रस्ताव एवं स्वीकृति तक की कार्यवाही त्वरित करने हेतु के्रडा के अधिकारियों को भी सराहना किया। उपाध्यक्ष अशोक साहूू द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री बघेल ने पाटन में चंद्रमुखी विकास के लिए दिन प्रतिदिन सौगात दे रहे है। यह अपने क्षेत्र में उदारता पूर्वक कार्य कर रहे है।
क्रेडा द्वारा आयोजित सोलर पंप सिंचाई परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में आशीष वर्मा ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दिनेश साहु जनपद सदस्य,रवि सिन्हा जनपद सदस्य यशवंत देवांगन जोन प्रभारी मध्य पाटन, रूपेन्द्र शुक्ला जोन प्रभारी दक्षिण पाटन मनीश पटेल सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुण्डरा, श्रीमती मीरा पुलष्य साहू सरपंच ग्राम पंचायत खपरी (चुलगहन),जिनेश जैन सरपंच ग्राम पंचायत ओदरागहन तथा के्रडा दुर्ग के अधीक्षण अभियंता दिनेश अवस्थी, कार्यपालन अभियंता भानु प्रताप, जिला प्रभारी टी.आर. ध्रुव, उप-अभियंता हरीश श्रीवास्तव, उप-अभियंता विक्की चैधरी, उप-अभियंता कु. यामिनी देवांगन, कु. अंकिता गावनी एवं क्रेडा के सभी फिल्ड स्टॉफ उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप प्रदेश के गरीब जनता को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस दिशा में नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में अब तक 60 वार्डो में घूम-घूमकर 311 कैम्प शिविर लगाया गया है जहॉ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर में अब तक 17312 हितग्राहियों ने इस योजना का लाभ उठाया है । जिसमें 14486 हितग्राहियों ने नि:शुल्क दवाई लिये, वहीं 289 हितग्राहियों ने शिविर में अपना टेस्ट कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया है । कचहरीवार्ड, औद्योगिक नगर वार्ड, तकियापारा, और किल्लामंदिर वार्ड के गरीब हितग्राहियों से अपील है कि कल रविवार को उनके वार्ड क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थय शिविर का आयोजन किया जा रहा है अत: शिविर स्थल में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य का लाभ अवश्य उठायें ।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरुप गरीब मजदूर परिवारों स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 7 फरवरी रविवार को शहर के स्लम क्षेत्र कचहरी वार्ड गांधी नगर डिपरा, औद्योगिक नगर अम्बेडकर आवास के पास, तकियापारा मुस्लिम कम्युनिटी हाल के पास, और किल्लामंदिर लुचकी तालाब के पास स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जावेगा। जहॉ गरीब हितग्राही अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर नि:शुल्क दवाई ले सकेगें। शिविर स्थल पर डाक्टर द्वारा ईलाज किया जाएगा। कई प्रकार के लैब टेस्ट करेगें, और नि:शुल्क दवाई का वितरण करेगें। शिविर में ब्लडप्रेशर, शूगर, सामान्य बिमारियों की जांच कर उन्हें दवाई दी जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम स्वास्थ्य विभाग अमला आज पोटियाकला वार्ड और उरला वार्ड के छोटो, मंझोले 19 दुकानों में दबिश दी। दुकानोंं में प्रतिबंधित डिस्पोजल विक्रय करते पाया गया । आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में सभी 19 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये प्रकरण बनाया गया तथा 100 रुपये से 500 रुपये कुल 2800 रुपये वसूल जुर्माना किया गया । भविष्य में प्रतिबंधित डिस्पोजल, झिल्ली पन्नी विक्रय करते पाये जाने पर दुकान सील करने की कार्यवाही की जाएगी ।
उल्लेखनीय है शहर कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत शहर की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करायी जा रही है। इस संबंध में समस्त आम जनता से अपील है कि घरों का कचरा नालियों में न डालें, कचरा निगम की कचरा गाड़ी को ही देवें । आज आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य विभाग अमला ने पोटियाकला वार्ड और उरला वार्ड क्षेत्रों में भ्रमण कर वार्ड में स्थित छोटे-मंझोले दुकानों में प्रतिबंधित डिस्पोजल प्लास्टिक की जांच की गई । दोनों वार्ड मिला कर 19 दुकानों में डिस्पोजल विक्रय करते पाया गया जिसने 100 रु0 से 500 रु0 जुर्माना लेकर डिस्पोजल जप्त कर करने की कार्यवाही की गई । स्वास्थ्य विभाग अमले ने दुकानदारों को हिदायत देकर कहा कि दोबारा प्रतिबंधित डिस्पोजल विक्रय करते पाये जाने पर दुकान सीलबंद की कार्यवाही की जाएगी । कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, दरोगा सुरेश भारती, राजू सिंग एवं अन्य कर्मवचारी उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / बृजेश सिंह एसडीएम धमधा ने ग्राम नंदिनी खूंदनी, मेडेसरा एंड पथरिया ग्राम में एसीसी, सीएसआर के अंतर्गत किये गए विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने नंदिनी खूंदनी में एसीसी द्वारा सुपोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी क्रमांक 2 में भवन का नवीनीकरण एवं बच्चों को पोषित करने के लिए पौष्टिक पाउडर तथा अन्य खेल एवं शिक्षा सामग्री, टीवी, सामान रखने का बॉक्स, तौल मशीन, आदि सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच वामन साह, उप सरपंच भूपेंद्र एवं आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता श्रीमति शशिकांता जांगड़े एवं एसीसी माइंस हेड पीपी पांडेय के द्वारा कार्य की सराहना किया गया। एसीसी द्वारा सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो में कपोषित बच्चो को पोषित करने के लिए सतत प्रयाश फील्ड पे कर रही है और पौष्टिक पाउडर सभी कुपोषित बच्चों को दिया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने एसीसी ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे दीसा प्रोग्राम के अंतर्गत कंप्यूटर स्किल प्रोग्राम, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को देखा, सराहा और सुझव दिया किया इसे और भी बेहतर बनाया जाए। इसके अलावे उन्होंने अन्य सीएसआर कार्यों को भी देखा। जैसे की पाइप लाइन द्वारा पीने के पानी व्यवस्था करना, नंदिनी उप स्वस्थ्य केंद्र का जीर्णोंद्धार, मेडेसरा गांव में तालाब का स्टोन पीचिंग, सामुदयिक टॉयलेट, पथरिया गांव में ड्रेन, तालाब का काम, आँगनबाड़ी का जिर्णोधार रंग रोगन एवं सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य आदि को देख एसीसी के प्रयासों को सराहा और इसे सरकारी परियोजनाओं के साथ मिलकर बेहतर कार्य के लिए आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम का संयोजन एसीसी ट्रस्ट के नीलेन्द्री बिस्वाल, प्रशांत मिश्रा, ब्रजेश नायक, दिनेश सिंह, सबाना रिज़वी, दीप्ता, लिकेश जोशी, राजपाल, जितेंद्र आदि द्वारा किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्र में लोगों की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी अंतिम छोर तक पहुंचे। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र भ्रमण किया। गर्मी के पहले घरों तक पाइप लाइन बिछाकर पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि मोरिद स्थित फिल्टर प्लांट में पानी जांच करने लैब निर्माण शीघ्रता से कराया जाए।
रिसाली निगम क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पेय जल मिल रहा है कि नहीं इसकी जांच अब स्थानीय स्तर पर होगी। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर निगम अधिकारियों ने स्थल चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि लैब मोरिद स्थित फिल्टर प्लांट में बनेगा। लैब स्थापना के बाद पानी शुद्धता की जांच कराने भटकना नहीं पड़ेगा। इससे समय की भी बचत होगी।
ओवर हेड टैंक से पानी दिया जाएगा
13 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के 5 ओवर हेड टैंक का लोकार्पण किया है। नगर पालिक निगम के आयुक्त व नोडल अधिकारी ने स्टोर पारा पुरैना व डुंडेरा क्षेत्र का भ्रमण करते निर्देश दिए कि वे ओवर हेड से बिछाई गई पाइप लाइन का लिकेज चेक कर शीघ्रता से घरों में पानी पहुंचाए। आयुक्त के निरक्षण के समय उप अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, अखिलेश गुप्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गुणवत्ता जांच के लिए पत्र
अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यो पर आयुक्त ने उप अभियंताओं को विशेष नजर रखने कहा। आयुक्त ने एजेंसी को पत्र लिखने भी कहा। खास कर लिकेज जांच के समय अधिकारियों को उपस्थित रहने कहा।
गर्मी में मिलेगी राहत
पुरैना, डुंडेरा व मरोदा क्षेत्र में गर्मी के शुरू होते ही पानी की समस्या होती है। इसे देखते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए है कि गर्मी शुरू होने से पहले ओवर हेड टैंक से पानी सप्लाई शुरू करे ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
लंबी दूरी की ट्रकें और निजी चार पहिया वाहन चक्काजाम के चलते फंसे रहे
दुर्ग जिले में अंजोरा बायपास, कोसानाला,सिरसा गेट और कुम्हारी में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
दुर्ग / शौर्यपथ / किसान आंदोलन के समर्थन में हुए धरना प्रदर्शन के कारण शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 और आवाजाही अवरुद्ध रही। दुर्ग जिले में अंजोरा बायपास, कोसानाला टोल प्लाजा, सिरसा गेट भिलाई-3 व कांजी हाउस के पास कुम्हारी में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन कर दिल्ली में चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। दिल्ली में चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन को आज भिलाई-दुर्ग के कांग्रेसजनों ने खासा समर्थन दिया। इसके तहत कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में जिले की सीमा के भीतर चार स्थानों पर चक्काजाम किया। सुपेला के कोसानाला टोल प्लाजा के पास दोपहर 12 बजते ही कांग्रेस के संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने दोनों ओर से सड़क को कब्जे में ले लिया। देखते-देखते दोनों दिशा में वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने आंदोलन के मद्देनजर एक दिन पहले ही रूट डायवर्सन प्लान सेे लोगों को सोशल, इलेक्ट्रिानिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से अवगत करा दिया था।
बावजूद इसके लंबी दूरी की ट्रकें और निजी चार पहिया वाहन चक्काजाम के चलते फंस गई। ऐसे वाहनों को यातायात पुलिस के अधिकारी व जवान वापस घुमाकर अन्य सड़कों से गंतव्य की ओर रवाना करने में जुटे रहे।
कोसानाला टोल प्लाजा के पास जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में चक्काजाम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह, सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी, अतुलचंद साहू, नीता लोधी, इरफान खान, वायके सिंह, जानकी बाई साहू, संजीत चक्रवती, परविंदर सिंह, राजेश शर्मा, त्रिलोक मिश्रा, केशव चौबे, शमशेर बहादुर सहित मोहनलाल गुप्ता, मनीष जग्यासी, मंगा सिंह, बृजमोहन सिंह, अतुलचंद साहू, इरफान खान, अमीर अहमद, रज्जन अकील खान, नसीम खान उर्फ पप्पू खान, इफतेदार खान, अलि हुसैन सिद्दिकी, संजीत चक्रवर्ती, सुजीत साव,सुभाष साव, जानकी देवी साहू, केशव चौबे, इश्वर बडानी, सुश्री नीता लोधी, राजेश शर्मा, संदीप निरंकारी, महेश जायसवाल, परविन्दर सिंह, शमशेर सिद्दीकी, लाल बाबू, फारूख खान, लालचंद वर्मा, जां निसार अखतर, जयप्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता उपस्थित थे। इसी तरह चक्काजाम कुम्हारी में कांजी हाउस के पास, भिलाई-3 में सिरसा गेट और अंजोरा बायपास पर किया गया। चारों जगह पर चक्काजाम शुरु होते ही पुलिस प्रशासन ने निर्धारित योजना के अनुरुप यातायात को अलग-अलग परिवर्तित मार्ग से गंतवय की ओर रवाना किया।
सिरसा गेट पर जुटे तीन ब्लाक के कांग्रेस
किसान संगठनों के दिल्ली में चल रहे आंदोलन क समर्थन में आज सिरसा गेट पर तीन ब्लाक कांग्रेस कमेटियों ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन के बाद चक्काजाम किया। इस दौरान दोनों ओर से आवाजाही तीन घंटे तक बंद रखी गई। भिलाई-3 चरोदा, जामुल व अहिवारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ पदाधिकारी चक्काजाम आंदोलन में शामिल हुए। इस अवसर पर चरोदा निगम सभापति विजय जैन, जामुल पालिका अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर, सुजीत बघेल, प्रकाश लोहाणा, लालबहादुर वर्मा, फिरोज खान, नेता प्रतिपक्ष चरोदा निगम संतोष तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष मनोज मढरिया, प्रेमलता मढरिया, राजेश दांडेकर, भूखन भतरिया, दुलारी वर्मा, सीमा बघेल, सुबेन्दु मिश्रा, दिलीप ध्रुव, डे साहब वर्मा, नसीम खान, विनोद निषाद, विजय राठौर, रानी वर्मा, संतोषी निषाद, धर्मेन्द्र कोसरे, असफाक अहमद आदि उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा लुचकी पारा में सुलभ शौचालय के पीछे अतिक्रमण हटाकर आंनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा है। लुचकी पारा में आंगनबाड़ी केन्द्र किराये के मकान पर चलता था आंगनबाड़ी की आवश्यकता को देखते हुये मांग अनुसार शासकीय रिक्त भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा जहॉ अतिक्रमण किया गया था उन्हें हटाकर आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जा रहा है। आस-पास के अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा आंगनबाड़ी निर्माण में अवरोध पैदा किया जा रहा था । आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार निगम अधिकारियों ने पुलिस बल ले जाकर भवन के दरवाजा खिड़की लगाकर भवन निर्माण के कार्य को पूरा किया । कार्यवाही के दौरान कार्यपालन अभियंता आर0के0 पाण्डेय, उपअभियंता विश्वनाथ मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा, एवं उनकी टीम और दुर्ग थाना पुलिस बल मौजूद था ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
