
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के अंतर्गत 20 सितंबर जिले में लाॅकडाउन होने के कारण माह सितंबर का शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री का वितरण पूर्णरूप से नहीं हो पाया था। इसलिए जिले में माह सितंबर 2020 में वितरण के लिए शेष राशनकार्ड धारियों को माह अक्टूबर 2020 में राशन सामग्रियों का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से किया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग संभागायुक्त टी.सी. महावर ने आज जिले के अनेक विकास कार्यों की समीक्षा की। संभागायुक्त ने निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 19-20 में स्वीकृत सभी कार्यों को वर्षांन्त तक पूर्ण किए जाए। उन्होने सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होनें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यों, सहित जिले के अंतर्गत अन्य विभागों के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों से स्वीकृत कार्यों के वर्तमान स्थिति के आधार पर अविलंब पूर्ण कराने कहा। उन्होनें कहा कि कोई भी विकास कार्य क्षेत्र की जरूरत और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुुुए स्वीकृत की जाती है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता की अपेक्षा जुड़ी रहती है। इन कार्यो का समय पर पूर्ण होने से लोगों की अनेक अपेक्षाएं पूर्ण होती है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे समय पर विकास कार्यों को पूर्ण कर जनता को समर्पित करें ।
समीक्षा के दौरान कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने बताया कि योजनांतर्गत 02 अपूर्ण कार्य को 21 अक्टूबर 2020 तक पूर्ण करा लिया जाएगा। उन्होनें अवगत कराया कि इन सभी कार्य में डामरीकरण का कार्य शेष है। इसी प्रकार 05 वर्ष संधारण अवधि के अन्तर्गत 45 सड़को में संधारण कार्य चल रहा है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेस-3 के अतंर्गत वर्ष 2019-20 में स्वीकृत कार्यों का एग्रीमेंट मई 2020 में हो चुका है। इन सड़को के निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वृहद पुल-पुलियों से संबंधित कार्यों को 1 वर्ष की समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैै। संभागायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्याें की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि मूलभूत न्यूनतम सेवा के अन्तर्गत 22 प्रगतिरत कार्यों को नवम्बर-दिसम्बर 2020 तक पूर्ण कर लिया जाए। जिले के मुख्य सड़क निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। जिसे नियत समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अनुसूचित जाति बहुल्य क्षेत्रो में बनाए जा रहे सड़को के निर्माण में प्रगति लाने पर जोर दिया हैं।
पेयजल की हो पर्याप्त व्यवस्था- जिला बेमेतरा अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के परियोजना एवं कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। नवागढ़ एवं साजा में परियोजना के कार्यों के लिए जल क्षेत्र संरक्षित व आरक्षित किए जाने के लिए अधीक्षण यंत्री को पत्र प्रेषित करने कहा गया। जल जीवन मिशन अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई, कार्यपालन अभियंता ने बताया कि दिसम्बर माह में परियोना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ कर लिया जाएगा। इसके लिए एजेंसी का निर्धारण किया जा चुका है। संभागायुक्त ने निर्देशित किया कि खराब हैण्डपंप के सुधार की तत्काल कार्यवाही की जाए। नलजल योजना के कार्यों पर विशेष ध्यान दिये जाने एवं कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराने कहा । राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कुम्हारी में निर्माणधीन पुल मई 2021 तक पुर्ण कर लिया जाए । ट्रांसपोर्ट नगर एवं पावर हाउस के निर्माणाधीन पुल के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी द्वारा दिसंबर 2021 तक पूर्ण होना बताया गया एवं चन्द्रा मौर्या सुपेला का कार्य एक वर्ष तक पूर्ण किया जा सकेगा। उन्होनें खाद्य, खनिज एवं आबकारी विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की ।
राजस्व वसूली की हो नियमित समीक्षा- खनिज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अवैध परिवहन के 46 प्रकरण दर्ज किए गए हैं । अवैध उत्खनन के 3 मामलों में लगभग आवश्यक कार्यवाही की गई है। संभागायुक्त ने अवैध उत्खनन के मामलों में कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होनें जिले में अवैध शराब पर कार्यवाही करने के लिए आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया ।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा द्वारा कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों को कोविड-19 से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। दुर्ग जिले में जागरूकता कार्यक्रम की शुभंकर हैं नन्हीं दुर्गा जो अपने बाल सुलभ अंदाज में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगी। संक्रमण को रोकने के लिए इस बार सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे हैं और नागरिकों से घर पर ही रहकर त्योहार मनाने की अपील की गई है ।
कोरोनावायरस के चलते त्योहारों की चमक फीकी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा एक छोटी सी पहल की गई है जिसमें आप घर पर ही रह कर नवरात्र का आनंद उठा सकते हैं। बच्चों को त्योहारों का सबसे ज़्यादा उत्साह रहता है और बच्चे एक तरह से ईश्वर का ही रूप है जो अपनी तोतली भाषा में भी कई बार बड़ा बड़ा ज्ञान भी दे जाते हैं। बच्चों के उत्साह के साथ साथ बड़े भी उनकी क्रियाओं को देख कर आनंदित होते हैं।इसलिए जिला प्रशासन द्वारा 'हर घर नन्ही दुर्गाÓ अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें दुर्ग जिले की 3 वर्ष से 10 वर्ष तक की बच्चियाँ हिस्सा ले सकती है।
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बच्चियों को नन्हीं दुर्गा के रूप में में सजा कर उनका 1 मिनट का वीडियो अथवा फोटोग्राफ दुर्ग जिले की आधिकारिक फेसबुक ट्विटर एवं इंस्टाग्राम पर भेजना होगा साथ ही व्हाट्सएप नंबर 0788-2210773 पर भी अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।
बच्चियों की फोटो/या 1 मिनट का वीडियो लीजिए और हमें टैग कीजिए.
हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/DurgDist/
ट्विटर में https://twitter.com/DurgDist?s=09
इंस्टाग्राम में @durgdist.
और हमारे वाट्स एप नम्बर 0788-2210773 पर।
सर्वश्रेष्ठ 5 बच्चियों को दिया जाएगा
पुरस्कार एवं ई -प्रशस्ति पत्र।साथ ही जिले की सभी आधिकारिक सोशल मीडिया साइट्स पर किया जाएगा पब्लिश।
इन हैश टैग्स का उपयोग ज़रूर करें।
#NanhiDurga
#नन्हीं_दुर्गा
#CoronaFreeDurg
#FestivalAtHome
#CelebrationAtHome
#SafeDurg
// अब तक का सबसे बड़ा मास्क बनाकर दुर्ग पुलिस ने मास्क ही ब्रह्मास्त्र है का दिया संदेश
// ग्लोब चौक सेक्टर 10 को मास्क पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से नागरिकों को दिया मास्क पहनने का संदेश
दुर्ग / शौर्यपथ / दिनांक 20.10.2020 को विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण के विरुद्ध "मास्क हीं ब्रह्मास्त्र है" का संदेश देने हेतु दुर्ग पुलिस के द्वारा अब तक का सबसे बड़ा मास्क बनाकर कीर्तिमान रचा गया। जिला दुर्ग भिलाई शहर में सेक्टर-10 स्थित ग्लोब चौक को प्रतीकात्मक रूप से मास्क पहनाकर नागरिकों को इस कोरोना काल में मास्क पहनने की अपील, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद द्वारा की गई। करीबन 200 स्क्वायर फीट बड़ा मास्क बनाने के लिए शहर के ही मझे हुए कारीगरों को काम में लगाया गया।
इसका इंस्टॉलेशन आसान नहीं था लेकिन भिलाई स्टील प्लांट जिसने अपने बनाए रेलपाथ से विश्व को 10 से अधिक बार लपेट चुका है ने इस काम को बखूबी निभाया। यह मास्क दुनिया भर में कोरोना संक्रमण से लडऩे के लिए लोगों का मनोबल बढ़ाएगा। इस मास्क के इंस्टॉलेशन के संबंध में प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के अनुसार ग्लोब पर मास्क लगाकर हम यह संदेश देना चाहते हैं की इस वैश्विक महामारी में मास्क लगाकर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन और समय-समय पर हाथ धोकर ही हम कोरोना की महामारी से बच सकते हैं।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग की टीम के द्वारा यह मास्क बनाकर तैयार करके ग्लोब में लगाया गया। जिसमें दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि इस मास्क को बनाने के उद्देश्य को पूरा करने में भागीदार बने। कार्यक्रम में उपस्थित विवेकानंद, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग एवं प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अजीत यादव नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, विश्वास चंद्राकर नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, प्रवीर चंद्र तिवारी उप पुलिस अधीक्षक अपराध, शौकत अली उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात, सहित थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन श्री रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अजीत यादव नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के द्वारा एवं कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान भूषण एक्का थाना प्रभारी भिलाई भट्टी, आरक्षक 945 प्रशांत शुक्ला, आरक्षक 247 अमित दुबे का रहा। भिलाई इस्पात संयत्र के अधिकारी मधु स्वर्णकार, रोहित हरित और टीम इन्स्टलेशन में अहम भूमिका निभाई, मास्क का डिजाइन श्री अजय रात्रे एवं डिजाइनो टीम के द्वारा बनाया गया जो की मास्क पहने के जागरूकता को एक नया आयाम देगी।
इसी क्रम में दुर्ग पुलिस के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अनलॉक पर एक शॉर्ट फिल्म चल फिर काम पर चलते हैं का कमिंग सून पोस्टर लांच किया गया। बहुत जल्दी ही यह समस्त नागरिकों को दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया पर देखने को मिलेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के उद्देश्य से जिले में व्यापारिक गतिविधियों संचालन हेतु पेट्रोल डीजल की आपूर्ति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल आयल आदेश 1980 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले के समस्त डीजल व पेट्रोल पम्प संचालको को आदेशित किया है कि पेट्रोल पम्प पर कार्यरत सभी कर्मचारी मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे। किसी भी वाहन चालक व उपभोक्ता को बिना मास्क के पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति नहीं किया जाएगा। बिना मास्क के पेट्रोल व डीजल आपूर्ति करते पाए जाने पर छत्तीसगढ़ मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल आयल प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में शुद्ध पेयजल मुहैय्या कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजनांतर्गत राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से 2023 तक पेयजल उपलब्ध कराया जाना है । इस संबंध में गठित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रोरेट में आयोजित की गयी। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए किए जाने वाले कार्य योजना एवं व्यवस्था की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि जिले में 304 ग्राम पंचायत एवं 385 ग्राम है । इनमें 419 बसाहटें निवासरत है। वर्तमान स्थिति में कुल 1 लाख 46 हजार 500 परिवारों में से 31 हजार 923 परिवारों को विभिन्न योजनाओं के तहत नल कनेक्शन दिया जा चुका है। शेष परिवारों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन प्रदाय किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए वृहद कार्य योजना बनाई गई है। योजना के लक्ष्य को मूर्तरूप देने के लिए बड़े पैमाने पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। निर्धारित लक्ष्य 2023 को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कहा है कि नल जल योजना के लक्ष्य को देखते हुए सभी अधिकारी अपने स्तर पर कार्यों का मूल्यांकन कर गतिशीलतापूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन निश्चितरूप से दिया जाए। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्कूलों में भी नल कनेक्शन देने के लिए कार्य योजना बनाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में कीचन एवं केन्द्र परिसर में कनेक्शन देवें। इसी प्रकार स्कूलों में मध्यान्हन भोजन कक्ष, वाशरूम, शौचालय एवं पेयजल के लिए निर्धारित स्थान पर कनेक्शन दिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजना के लक्ष्य के अनुरूप कार्यों का संपादन करने कहा है।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / वार्ड स्तर पर डोम शेड के निर्माण से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सुविधाजनक हो गया है। लोग शेड के नीचे आसानी से छोटे-बड़े कार्यक्रम पंडाल के खर्च के बिना संपन्न कर रहे हैं। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रामनगर मुक्तिधाम और कब्रस्तिान सहित अन्य स्थानों में डोम शेड बनाने का निर्णय लिया था। अब उसकी उपयोगिता को ध्यान रखते हुए वार्डों में खाली जगह को मंच और डोम शेड के रूप में विकसित किया जा रहा है।
आयुक्त रघुवंशी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता के ध्यान रखने के निर्देश दिए है! अब तक निगम क्षेत्र के कई स्थानों पर डोम शेड का निर्माण किया जा चुका है। जहां गणेशोत्सव, दुर्गाेत्सव सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। जोन-2 वैशाली नगर के अंतर्गत राम नगर मुक्तिधाम में 22 लाख की लागत से डोम शेड बनाया गया है। इसके निर्माण से एक साथ 3-4 श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन सहजता से हो जाता है। शेड के अभाव में पहले श्रद्धांजलि सभा कक्ष में केवल एक परिवार ही सभा का आयोजन कर पाते थे। एक साथ दो सभा होने पर भीड़ की स्थिति निर्मित हो जाती थी। इसी प्रकार 25 लाख की लागत से रामनगर मुक्तिधाम में डोम शेड, वैशाली नगर में 10-10 लाख की लागत से शेड, हाउसिंग बोर्ड एवं घासीदास नगर में 4 स्थानों पर डोम शेड बनाया गया है। रामनगर मुक्तिधाम स्कूल प्रागंण में 20 लाख की लागत से डोम का निर्माण किया जा रहा है। शांति नगर दशहरा मैदान में 10 लाख की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है।
जोन 05 अंतर्गत सेक्टर-6 एवं सेक्टर-10 में 26 - 26 लाख की लागत से निर्माण किया गया है। सेक्टर-6 एवं सेक्टर-7 में 26 - 26 लाख की लागत से प्रस्तावित डोम शेड निर्माणधीन है। जोन - 3 के अंतर्गत सेक्टर-4 में एक डोमशेड प्रस्तावित है। सेक्टर-1 एवं 2 में 3-3 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर शेड निर्माण किया जा रहा है। जोन क्रमांक 4 में वार्ड-28 मंगल बाजार छावनी और वार्ड-37 में 20-20 लाख की लागत से डोम शेड बनाया जा रहा है। वार्ड 36 पोस्ट ऑफिस के सामने और वार्ड-35 बाबा बालक नाथ मंदिर के सामने 35-35 लाख, नवीन काॅलेज ग्राउंड में 30 लाख, वार्ड- 31 शर्मा आश्रम, दुर्गा मंदिर के सामने 20 लाख, वार्ड-35 दुर्गा मंदिर के सामने 15 लाख, छावनी लक्ष्मण तालाब के परिसर में 11 लाख और वार्ड-30 साईं मंदिर प्रांगण बालाजी नगर में 25 लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है और कुछ निविदा प्रक्रिया में है।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए जनजागरुकता अभियान के साथ- साथ शहर के दुर्गा पंडालो की साफ-सफाई और नियमित रुप से वार्डो में सेनेटाइज का कार्य किया जा रहा है। दुर्गा पंडाल और मंदिरो में श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए पूजा स्थल पर माता के दर्शन के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन के अलावा मास्क व सेनेटाइजेशन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विधायक अरुण वोरा ने शहर के सभी दुर्गा पंडालो में सुरक्षा किट वितरण का कार्य प्रारंभ करवाने महापौर धीरज बाकलीवाल से की। जिसके तहत् महापौर बाकलीवाल ने फेस शील्ड के साथ मास्क, सेनेटाइजर व साबुन एवं काढ़ायुक्त सुरक्षा कीट चण्डी मंदिर, शीतला मंदिर, सतरुपा शीतला मंदिर, कंकालीन मंदिर, गंजपारा, शक्तिचौरा, सदर बाजार, महाराजा चौक, गवलीपारा में बाटा। साथ ही निगम के सफाई कर्मचारी जिन्होने 8 माह से कोरोना के विरुद्ध जंग लडऩे वाले कोरोना यौद्धा को भी प्रत्येक वार्डो में पहुंचकर सुरक्षा किट प्रदान किया गया।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी धर्मिक स्थल और दर्शनार्थियों से अपील की है कि दर्शन के दौरान सावधानी बरते जिसमें एक दूसरे से निर्धारित दूरी बनाकर खड़े होने एवं निगम के कर्मचारी प्रतिदिन सभी दुर्गा पंडालो में सोडियम हाइपो क्लोराइड के घोल का छिड़काव करें एवं शहर में लगे पेड़ो पर क्रीमीयुक्त कीड़े का प्रक्रोप बढ़ रहा है इसके लिए कलेक्टर एवं कृषि विभाग से चर्चा की गई है। जल्द निराकरण किया जाएगा। पंडालो एवं निगम कामगारों को सुरक्षा कीट वितरण के दौरान नगर निगम सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य दीपक साहू, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित एमआईसी सदस्य व पार्षद गण एवं निगम स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के मेयर इन कौंसिल की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड - १९ आपदा में कार्य करने वाले निगम कर्मचारियों को १५ प्रतिशत बोनस प्राप्त होगा . दुर्ग निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरुप नगर पालिक निगम दुर्ग में कोविड-19 के तहत् कार्य करने वाले निगम कर्मचारियों को 15 प्रातिशत बोनस प्राप्त होगा । महापौर एवं अध्यक्ष मेयर इन काउंसिल धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक में महापौर द्वारा यह निर्णय लिया गया । बैठक में आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव, समस्त एमआईसी प्रभारीगण, निगम अधिकारीगण उपस्थित थे ।
महापौर कक्ष में अपरान्ह 3.00 बजे प्रारंभ मेयरइन काउंसिल की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 10 प्रस्ताव लाया गया था । बैठक में निगम सीमा क्षेत्र के प्राइवेट कालोनियों में भी अमृत मिशन योजना के तहत् पेयजल की आपूर्ति पर विचार विमर्श किया गया । एैसे कालोनियों में आंतरिक विकास कार्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत् सर्शत शुल्क के साथ कार्य कराये जाने का निर्णय लिया गया । बैठक में मोती काम्पलेक्स के पीछे रिक्त भूमि महात्मागांधी स्कूल एरिया में विस्तार करने के प्रस्ताव पर मेयरइन काउंसिल ने स्वीकृति प्रदान करते उससे होने वाली आय से स्कूल प्रबंधन में खर्च करने का निर्णय निर्णय लिया गया। इसी प्रकार से वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय एवं अन्य कार्यक्रम में मे0 साजन डेकोरेशन द्वारा किये कार्य पर व्यय राशि की कार्योत्तर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया ।
बैठक में नया बस स्टैण्ड स्थित बुकिंग कार्यालय के समीप दुकान को दिये जाने के संबंध में आफसेट मुल्य व स्थल परीक्षण के बाद स्वीकृति का निर्णय लिया गया । बैठक में न्यू मोती काम्पलेक्स विस्तार दुकान क्रं0 01 एवं 02 के सामने स्थित भूतल में बरामदा हेतु समिति द्वारा परीक्षण व निरीक्षण के बाद निर्णय लेने का प्रस्ताव पारित किया गया । बैठक में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजिवीका मिशन अंतर्गत वार्ड क्रं0 29 जिला चिकित्सालय परिसर में निर्मित शहरी बेघरों के लिए आश्रय स्थल जिसे वर्ष 2020-21 में संचालन हेतु सशर्त पुनः निविदा बुलाने निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर पालिक निगम दुर्ग में 20 वर्ष पुराना अग्निशमन वाहन जिसका बाॅडी, टाॅयर, ड्यूब एवं इंजिन खराब हो चुका है उसे मल्टीयूज हेतु जैसे पेड़ पौधों में पानी देने, फागिंग मशीन का कार्य, जेटिंग मशीन का कार्य, सेनेटाईजिंग कार्य, एवं अन्य व्यवस्था पर उक्त वाहन का उपयोग किया जा सके उसके पुनःनिर्माण पर 10 लाख रु0 व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई । उक्त राशि शासन से मांग किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में श्री हरिशंकर बुंदेले वायरमेन के सेवानिवृत्त होने के बाद इनके कार्य की आवश्यकता को देखते हुये संविदा में रखे जाने की अनुशंसा की गई थी जिसे सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया गया, तथा निगम के 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट एवं इंटेकवेल में 12 माह के लिए मानव संसाधन प्रदाय कार्य हेतु पुनः निविदा बुलाने एवं निविदा होते तक पूर्व की भांति ही कार्यो को संबंधित एजेंसी से संचालित कर कर्मचारियों को भुगतान करते रहने का निर्णय पारित किया गया। बैठक में एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया, भोला महोबिया, शंकर सिंह ठाकुर, श्रीमती जयश्री जोशी, सुश्री जमुना साहू, श्रीमती सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर, अनुप चंदानियाॅ निगम कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, जगदीश केशरवानी, ए0आर0 राहंगडाले, उपअभियंता भीमराव, आजिवीका मिशन के मुक्तेश कान्हा, मनीष, कर्मशाला अधीक्षक बीरेन्द्र ठाकुर, स्थापना लिपिक राजेन्द्र साहू, एवं अन्य उपस्थित थे ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
