Google Analytics —— Meta Pixel
May 30, 2026
Hindi Hindi
दुर्ग

दुर्ग (5094)

दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बोरेंदा में सौर सामुदायिक सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। सौ एचपी के इस प्लांट से 217 किसान परिवारों की सिंचाई संबंधी आवश्यकता पूरी हो पाएगी और लगभग 100 हेक्टेयर सिंचाई रकबे का विकास हो पाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सोलर पंप के माध्यम से सौ हेक्टेयर सिंचाई की क्षमता है लेकिन यदि उचित दिशा से काम किया जाए तो इससे कई गुना अधिक बढे रकबे में सिंचाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि शेष दिनों में तालाब में पानी संग्रहीत कर लें, यदि तालाब न हो तो तालाब का निर्माण कर लें। उन्होंने कहा कि मैंने अपने खेतों में ऐसा किया है इसलिए इसका अनुभव आपसे साझा कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के किनारे इस तरह से सोलर योजनाओं से रबी फसल भी ले सकेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों से चर्चा भी की।
किसानों ने उन्हें बताया कि यहां बोरेंदा में इस योजना के आ जाने से वे गेंहूं बो सकेंगे। बोरेंदा के किसान श्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि इनका चार एक? का रकबा इससे विकसित होगा। और वे चना तथा गेंहूं की फसल ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ सालों तक इसका मेंटेनेंस क्रेडा के द्वारा होगा। बाद में आपको इसका मेंटेंनेंस करना होगा। इसके लिए समिति बना लीजिए, ये आपके लिए काफी उपयोगी होगा।
मुख्यमंत्री से इस अवसर पर चुलगहन और ओदरागहन के ग्रामीणों ने भी सौर सामुदायिक योजना की माँग की। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इसकी घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी पक्षों का अध्ययन कर दक्षिण पाटन में नदी-नालों के किनारे लिफ्ट इरीगेशन की सुविधा आरंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिये जाएंगे। इससे बहुत से गांवों में सिंचाई सुविधा का विकास होगा। उन्होंने कहा कि खर्रा नाला, तेलीगुंडरा, जरवाय जैसे क्षेत्रों में इस तरह के सर्वे किये जाएंगे। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम रानीतराई में दक्षिण पाटन के लिए सिंचाई सुविधाओं हेतु एवं कटाव रोकने की महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने 22 करोड़ रुपये की लागत से खारुन के बायीं ओर तटबंध बनाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि धमतरी की ओर से यह तटबंध बन चुका है। पाटन से लगे गांवों में कटाव की वजह से यह मांग आ रही थी। अब यह समस्या दूर हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 5 करोड रुपये की लागत से खपरी, ओदरागहन, चुलगहन में सौर सामुदायिक योजना से प्रोजेक्ट बनाने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां नदी नालों में लिफ्ट इरीगेशन की गुंजाइश है वहां परीक्षण कराकर प्रोजेक्ट स्वीकृत किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्यामाचरण शुक्ल कहते थे कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी दे दें, वे अपना विकास स्वयं कर लेंगे। हमारी सरकार की प्राथमिकता है किसानों के लिए अधिकाधिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना। धान की खेती बढने से इसकी मांग और बढी है। दक्षिण पाटन में तांदुला तंत्र से पानी आता है लेकिन टेल एंड तक सिंचाई की गुंजाइश काफी कम हो जाती है। नदी तथा नालों में सोलर लिफ्ट योजनाएं चलाई जाएंगी। इनकी सिंचाई क्षमता बढाने के लिए तालाबों में जल भरा जाएगा। तालाब नहीं होने पर तालाब खुदवाने की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे सिंचाई सुविधा की गुंजाइश काफी बढ जाती है। उन्होंने कहा कि भूमिगत जल का स्तर बढाने के लिए नरवा योजना के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इनके साथ सोलर योजनाएं आरम्भ होने से सिंचाई का रकबा बढाने में बडी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि आज मैंने बाडी देखी। केसरा, कौही, बोरेन्दा में स्वसहायता समहों की महिलाओं ने बहुत अच्छा काम किया है। उनकी बाडी में कई प्रकार की सब्जी लग रही थी। उनके चेहरे पर उत्साह था। बाडी योजना महिलाओं को उत्साह भी दे रही है और आर्थिक रूप से मजबूत भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हम ऐसी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं जिससे स्वावलंबी गांव तैयार हो सकें। आर्थिक स्तर बढे। इसमें भागीदारी भी ग्रामीणों की ही है। गौठान के संचालन की जिम्मेदारी गौठान समिति की है यह ऐसा मॉडल है जिससे खेती और पशुपालन दोनों को ब?ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट आरम्भ हो जाने से ग्रामीण अंचल के लोगों को विशेष रूप से मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पाटन में इंग्लिश मीडियम स्कूल भी आरम्भ करने का निर्णय लिया गया है। 6 स्कूलों के आरम्भ होने से लोग शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी बच्चों को पढा सकेंगे।

-स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की खूब तारीफ की ,कहा दिवाली की शॉपिंग का सारा सामान यहां मौजूद , राजभवन में भी 200 दर्जन दीयों के पैकेट किये गए क्रय, सीएम हाउस में 4000 पैकेट दीयों का हुआ ऑर्डर, अब तक साढ़े चार लाख रुपये की बिहान बाजार से हुई बिक्री

दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल एवं उनकी बिटिया श्रीमती स्मिता बघेल ने आज जिला पंचायत परिसर में लगे बिहान बाजार में दिवाली की शॉपिंग की। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिवाली की शॉपिंग के लिए यहां सारा सामान मौजूद है। उन्होंने यहां से दीये, सजावटी सामग्री, मोमबत्ती आदी के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी खरीदे।इस मौके पर मौजूद जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि अब तक यहां से साढ़े चार लाख रुपये की सामग्री की खरीदी हो चुकी है 86 समूहों ने अपने विभिन्न उत्पाद यहां डिस्प्ले किए हैं इनमें पूजा की पूरी थाली और सुंदर कलाकृतियां मौजूद हैं। अपने हुनर और कौशल से इन्होंने बहुत सुंदर पूजा की थाली तैयार की है। श्रीमती बघेल ने कहा कि आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है। पूजा सामग्री बहुत सुंदर तैयार हुई है जिसके चलते काफी लोग आकर्षित हुए हैं।
सीईओ ने बताया कि इन उत्पादों की बिक्री तेजी से हो रही है। राजभवन में 200 दर्जन दीयों के पैकेट आर्डर किये गए हैं सीएम हाउस में 4000 पैकेट स्व सहायता समूह की महिलाओं से बिहान बाजार के माध्यम से खरीदे गए हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यहां पर बिहान बाजार में शहर के बीचो-बीच हमें बहुत अच्छा स्पेस मिला है। काफी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं पहले दिन जो ग्राहक यहां आए थे उन्होंने हमारे उत्पादों की तारीफ की होगी, इससे अगले 2 दिनों में काफी संख्या में ग्राहक हमारे यहां सामान खरीदने आ रहे हैं। हम लोग काफी खुश हैं जिला पंचायत ने हमारे लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है। सबसे खुशी की बात यह है कि हमारे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की काफी तारीफ हो रही है। हम लोग यहां पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का एक पूरा सेट विक्रय कर रहे हैं। एक साथ बहुत सारे परंपरागत आइटम होने की वजह से हमारा गिफ्ट पैक काफी आकर्षक है। इसके साथ ही उसमें वैरायटी काफी मौजूद है इसमें खुरमी, बीरिया, पीडिया आदि आइटम शामिल है जो परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजन है और लोगों को काफी लुभाते हैं क्योंकि यह काफी श्रम साध्य कार्य है और एक साथ इतने सारे व्यंजनों का बनाया जाना घर में संभव नहीं होता लेकिन छत्तीसगढ़ी घरों में लोग इसे काफी चाव से खाते हैं। इसलिए लोग इसे बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं साथ ही एक और भी चलन लोगों में बढ़ा है कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन के गिफ्ट पैक अपने लोगों को दें तो वे परंपरागत व्यंजनों को गिफ्ट पैक के रूप में देने के लिए खरीद रहे हैं इससे हमारी बिक्री में काफी इजाफा हुआ है।

दुर्ग / शौर्यपथ / शहरी सरकार के गठन के १० माह बाद आखिरकार सामान्य सभा की बैठक सोमवार दिनांक 9 नवम्बर को आयोजित समान्य सभा की पहली बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने व जनहित के तमाम मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा बजट पर व्यापक चर्चा कि अंतिम तैयारी को लेकर आज भाजपा पार्षदों कि महत्वपूर्ण बैठक पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर की मौजूदगी में हुई जिसमें उपस्थित सभी 16 पार्षदों ने अपनी भूमिका को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया.
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन भी उपस्थित थे बैठक में एजेंडे से लेकर बजट में दिए सभी विभागों प्रस्तावित आंकड़ों व योजनाओं पर विस्तावर अध्ययन करते हुए प्रत्येक विषयों पर अपनी बात बेबाकी से रखने का निर्णय लिया गया ।
इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने भाजपा पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विगत 10 माह के कांग्रेस शासनकाल में विकास कार्य ठप्प हो गए है सफाई व्यवस्था चरमरा गई है भरी दीपावली के त्योहार में सफाई कर्मियों को अपनी छोटी छोटी मांगो के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है पूर्व के परिषद में प्लेसमेंट कर्मियों के बढ़ाए गए वेतन भी लागू नहीं कर पा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अमृत मिशन योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिए 147 करोड़ कि राशि से पेयजल आपूर्ति हेतु बिछाई जा रही पाईप लाईन बिछाने का कार्य अनियोजित ढंग से किए जाने व भरी त्योहार में जगह जगह गड्ढे से जनता परेशान है बजट में जो प्रस्ताव दिए गए है उन सभी खामियों को प्रमुखता से नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में उठाते हुए एकजुटता प्रदर्शित करे व सदन में नियम व मर्यादा में रहकर अपनी बात प्रखरता से उठाए ताकि जनता के प्रति भाजपा कि विपक्ष बड़ी जिम्मेदारी प्रदर्शित हो सके .
बैठक में सभी पार्षदों ने सत्ता पक्ष को जनहित के मुद्दे में घेरने दमदारी से बात रखने कि अपील किया।इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष ने सभी पार्षदों को एजेंडा वार जानकारी कल बैठक के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान किया बैठक में पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने भी मार्गदर्शन किया।
बैठक में वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गायत्री साहू, चन्द्रशेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर,कांशीराम कोसरे,नरेंद्र बंजारे,नरेश तेजवानी,चमेली साहू,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,अजित वैद्य,ओमप्रकाश सेन,पुष्पा गुलाब वर्मा,शशी द्वारिका साहू,हेमा शर्मा,कुमारी राकेश साहू आदि उपस्थित थे।

श्रमदान विशेष अभियान के तहत महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र पहुंचे तालाब परिसर, तालाब को सवारने सभी समाजसेवियों ने मिलकर किया सहयोग

भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के प्रमुख स्थल पर स्थित श्री गुरु नानक देव सरोवर जिसका पूर्व नाम भेलवा तालाब था, अब इसकी जिम्मेदारी गुरुद्वारा नानकसर कमेटी एवं समूह ने संभाल ली है, आज सफाई श्रमदान के आह्वान के तहत सभी ने मिलकर इस कार्य में अपना योगदान दिया! सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 551 पावन प्रकाश पर्व 30 नवम्बर के तारतम्य मे गुरुद्वारा परिसर से लगे भेलवा तालाब को महापौर एवं भिलाई नगर के विधायक  देवेंद्र यादव कि परिषद ने एमआईसी मे प्रस्तावित कर "श्री गुरु नानक देव सरोवर" का नया स्वरूप दिया है! अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा नानक सर नेहरू नगर पुरे छ.ग. मे अपने सेवा भाव धर्मार्थ अस्पताल के लिए जाना जाता है आने वाले समय मे सरोवर की स्वच्छता, सौंदर्य व गरिमा के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन निरंतर सबके सहयोग से सरोवर को विकसित करेगा, इसके कार्य योजना तैयार करने एवं आगे की रणनीति तैयार करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया! आज के श्रम सेवा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कि आसंदी से  देवेंद्र यादव ने महिलाओं के शौचालय की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से परिसर मे शौचालय निर्माण की घोषणा की! इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंद्रजीत सिंग छोटू, समाजसेवी नेत राम, अग्रवाल, दीपक भाटिया एवं गिरीश बंसल उपस्थित रहे! इसके अतिरिक्त श्रम सेवा कार्यक्रम में नेहरू नगर रेजिडेंशियल संघ, पंचशील पंजाबी परिवार, भिलाई स्टील व्यापारी संघ, स्त्री सत संगत की महिलाओं, नेहरू नगर व्यापारी संघ, राधा कृष्ण मंदिर, शपथ फाउंडेशन के सभी लोगों का अमूल्य सहयोग रहा! विशेष रूप से गुरुद्वारा नेहरू नगर के पूर्व प्रधान अर्जुन दास पोप तानी, सुरजीत सिंग होरा, हरजीत सिंग, वर्तमान प्रधान तेजपाल सिंग, हरमिंदर सिंग, सुखबीर सिंग ब्रोका, एच एस रेखी, अमरीक सिंग दोसांज , पी.एस.बिंद्रा, सुखवंत सिंग, परताप सिंग, जगजोत सिंग, बलदेव सिंग, मनबीर सिंग, छ ग सिक्ख पंचायत के प्रधान जसबीर सिंग चहल, महासचिव गुरनाम सिंग कुका, हर मीत सिंग, बलदेव सिंग, सतीश अग्रवाल, बसंत चौबे, एल्डर मैन शमशेर बहादुर सिंह (काँचा), वार्ड पार्षद जे पी यादव, छाया पार्षद अतुल श्रीवास्तव उपस्थित थे! कार्यक्रम में अमरीक सिंग दोसांझ, मीत प्रधान गुरुद्वारा नेहरू नगर एवं बलदेव सिंह बोपाराय का विशेष सहयोग रहा! कार्यक्रम का सफल संचालन आभार प्रदर्शन सुखबीर सिंग ब्रोका कोसाध्यक्ष छ.ग. सिक्ख पंचायत ने किया! नगर पालिक निगम भिलाई से जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि एवं सहायक अभियंता सुनील दुबे मौजूद रहे!

दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी 9 नवम्बर को होने वाली नगर निगम सामान्य सभा की पहली बैठक में भाजपा पार्षदों की सदन में भूमिका व कार्यप्रणाली को लेकर आज पार्षदों कि भाजपा कार्यालय में औपचारिक बैठक हुई जिसमें नए पार्षदों को एजेंडे व अन्य विषयों कि जानकारी देतेे हुए जनहित के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाएं जाने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर निगम सभापति रहे जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने सभी पार्षदों को सदन चलने कि कार्यशैली बताते हुए कहा कि प्रजातंत्र में शहर पंचायत की उच्च सदन नगर निगम की सामान्य सभा होता है जहा प्रत्येक पार्षदों को न केवल अपने वार्डो की समस्याओं से संबधित बात रखने अवसर मिलता है बल्कि वे जनता की आवाज बनकर शहर के सभी विषयों को तर्क सम्मत ढंग से उठाया जा सकता है इस दृष्टि से दुर्ग निगम में भाजपा पार्षदों की भूमिका आज पूरी तरह बदल चुकी है और जनता के प्रति जवाबदेही अब और अधिक बढ़ गई है इसलिए सत्ता पक्ष को घेरने व उनकी हर खामियों उजागर करने सभी पार्षदों को मुखर होकर एकजुटता से बात रखनी होगी इसके लिए नियम अधिनियम कि भी पूरी जानकारी जरूरी है अत: सामान्य सभा कि बैठक में जाने के पूर्व सभी विषयों पर पूरी तैयारी करे .
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि भाजपा के 16 पार्षद कही उन्नीस नहीं होंगे बल्कि बजट से लेकर तमाम मुद्दे पर सार्थक बहस करने के लिए तैयार है जनहित में सभी मुद्दे बेबाकी से उठाएंगे भाजपा पार्षद नरेंद्र बंजारे ने कहा कि विगत 10 माह में पहली बार हो रही बैठक के विषय वस्तु तैयार है भाजपा के सभी पार्षद एकमत होकर मुद्दे उठाएंगे बैठक में वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गायत्री साहू,चन्द्रशेखर चंद्राकर,कांशीराम कोसरे,नरेश तेजवानी चमेली साहू,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,अजित वैद्य,ओमप्रकाश सेन,पुष्पा वर्मा,शशी साहू,हेमा शर्मा,कुमारी बाई साहू,गुलाब वर्मा,राकेश साहू,जग्गी शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप प्रदेश के मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्साल लाभ देने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ किया गया है। नगर पालिक निगम दुर्ग में इसकी शुरुआत नयापारा वार्ड, सिकोला भाठा, और कचहरी वार्ड के कुष्ठा आश्रम बस्ती से किया गया है। आज प्रात: 8.00 बजे से प्रारंभ शिविर स्थल में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जॉच करायें । इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, निगम सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी और नागरिक उपस्थित थे।
महापौर, आयुक्त, सभापति व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज फिर से अपना खून जांच कराकर स्वास्थ्य का परीक्षण करायें । इसके अलावा सिकोला भाठा बस्ती के करीब 123 लोगों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर नि:शुल्क चिकित्सा लाभ लिये।
आज मंगलवार को प्रात: 8 बजे वार्ड क्रं0 40, करहीडीह वार्ड 15 और राजीव नगर वार्ड 2 में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जावेगा। संबंधित वार्ड के समस्त वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे अपने वार्ड के नागरिकों को इस शिविर की सूचना प्रसारित कर इसका लाभ प्रदान करें।

 भिलाईनगर/ शौर्यपथ / अवैध रूप से बांस बल्ली से झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध जोन 01 की टीम ने बेदखली की कार्यवाही की। निगम की व्यवसायिक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले के खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की थी जिसे हटाया गया। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुुवंशी ने अतिक्रमण व अवैध रूप से निर्माण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जोन आयुक्तों को दिए है। जोन क्रमांक 01 नेहरूनगर के आयुक्त सुनील अग्रहरि की तोडफ़ोड़ की टीम मौके पर पहुंची और बेदखली की कार्यवाही करते हुए दो स्थानों पर बने झोपड़ी को हटाकर खाली करवाया। जोन 01 सहायक राजस्व अधिकारी शरद दूबे ने बताया कि रेलवे किनारे दक्षिण गंगोत्री में निगम की व्यवसायिक जमीन पर दो व्यक्तियों द्वारा झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण किए थे जिसे बेदखली की कार्यवाही की गई। अतिक्रमण करने वालों को तीन दिन पूर्व स्वयं से कब्जा हटाने के लिए कहा गया था बावजूद नहीं हटाया गया था। जोन आयुक्त के निर्देश पर आज जोन 01 के राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो स्थानों पर बांस बल्ली से बनाए गए झोपड़ी को बेदखल करने की कार्यवाही करते हुए सामान को जप्त किया गया। 

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के सफाई दरोगा प्रताप सोनी को निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। प्रताप कुमार सोनी सफाई दरोगा को शासकीय रसीद बुक दिया गया था, जिसके संबंध में इन्हें नोटिस जारी की गई थी। साथ ही इनके विरुद्ध उनकी अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रताप सोनी अपना जवाब देने के स्थान पर सोनी ने आयुक्त से हुज्जत किया गया। इससे नाराज आयुकत ने उसे निलंबित कर दिया।
आयुक्त बर्मन ने रसीद बुक से वसूली और गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुये सोनी को नोटिस जारी किया गया। प्रताप सोनी को इन दोनों का जवाब आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर देना था। लेकिन उसने आयुक्त से इस संबंध में बहस कर लिया। इसे गंभीरता से लेते हुये आयुक्त ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जलगृह विभाग में अटैच किया गया है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)