August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शारीरिक दूरी के साथ मनाएं त्यौहार तनाव मुक्त होकर पर्व को मनायें

    • rounak group

        रायपुर / शौर्यपथ / वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये शारीरिक दूरी बनाये रखना,और मास्क और सेनेटाइज़र का उपयोग करते हुए घर पर ही रहकर आने वाले त्यौहारों का भरपूर आनंद लें । एक लापरवाही कोरोना संक्रमण को लोगों के घर तक ला सकती है । घर पर ही रह कर त्यौहार मनाने से खुद के साथ-साथ पूरा प्रदेश को कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ.मीरा बघेल के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के बढते रोगियों की संख्या को देखते हुए रक्षाबंधन, ईदुल अज़हा और जन्माष्टमी के पर्व को सरकारी नियमों को ध्यान में रखकर मनाएं जिस प्रकार पूर्व में सरकार के बनाए नियमों का पालन करते हुए नवरात्रि,रमज़ान,और ईदुल फितर मनाया गया था।

       डॉ.बघेल ने लोगों से अपील की है कि त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। कोरोना काल में अपने-अपने घरों में रहकर ही ईदुल अज़हा की नमाज अदा करें। घर पर भी शारीरिक दूरी का अनुपालन करें। मास्क अवश्य लगाएं। वहीं पुलिस-प्रशासन के साथ प्रमुख लोगों की बैठक में यह फैसला लिया गया लोग घरों पर रहकर ही त्यौहारों को मनायेंगे। सार्वजनिक स्थान पर त्यौहार कार्यक्रम भी नहीं होंगे। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्ती की जाएगी। दरअसल, 6 अगस्त तक रायपुर और बीरगांव नगर निगम एरिया टोटल कंटेनमेंट जोन घोषित है। इसे देखते हुए शारीरिक दुरियों का पालन समेत अन्य नियमों का पालन करते हुए सामूहिक नमाज अदा करने और सामूहिक कार्यक्रम करने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया।

       रायपुर मनोरोग स्पर्श क्लिनिक   के चिकित्सा मनोवैज्ञानिक डीएस परिहार कहते है:``भले ही अपने रिश्तेदारों से त्यौहारों पर गले न मिल पाए, हाथ न मिला पाए तो कोई बात नही,लेकिन फ़ोन पर ऑडियो वीडियो बातचीत कर दिलों की दूरियां खत्म कर अपने संबंधों को मजबूत कर सकते हैं । एक दूसरे का भरोसा बन सकते हैं । ‘’मनोवैज्ञानिक श्री परिहार आगे कहते है: ``त्यौहारों का असली मजा परिवार के साथ ही है । हम वैश्विक महामारी की आपदा को खत्म करने के लिए अपने परिवार के साथ ही त्यौहार को जिंदगी भर के लिए अनोखा बना सकते हैं । लोग ऐसे में अपने परिवार माता-पिता अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखते हुए मानसिक तौर पर तनाव मुक्त होकर पर्व को मनायें ।‘

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision