Google Analytics —— Meta Pixel
May 02, 2026
Hindi Hindi

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिहार के पूर्व उपमुख्यंत्री सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक, कहा- देश और बिहार के लिए अपूर्णीय क्षति

  • rounak group

नगरीय निकाय चुनाव पर नहीं हुई चर्चा, लोकसभा चुनाव पर भाजपा का फ ोकस ,नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या की गंभीरता से होगी जांच : उप मुख्यमंत्री साव  
  रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी का निधन देश की राजनीति और बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
  वहीं फर्जी नक्सल मुठभेड़ के आरोपों पर श्री साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से कहा कि ये वहीं कांग्रेस पार्टी है, जो सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगाया। हमारे सुरक्षा बल बस्तर के जवान बस्तर को शांति के मार्ग पर ले जाना चाह रहे हैं, उस पर भी कांग्रेस पार्टी प्रश्न चिन्ह लगा रही है, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सुरक्षा बलों की कार्यवाही सही दिशा में जा रही है। कांग्रेस जो भी कहे, बस्तर की जनता सारी सच्चाई जान रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि, प्रदेश में पांच साल तक कांग्रेस की सरकार रही, इन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने बस्तर के साथ अन्याय किया।
  नगरीय निकाय चुनाव के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, इसको लेकर चर्चा नहीं हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद इस पर निर्णय करेंगे। सभी एंगल पर विचार कर निर्णय लेंगे। सरकार चुनाव को लेकर तैयार है। नारायणपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या पर श्री साव ने कहा कि घटना की कड़ाई और गंभीरता से जांच होगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।
 बीजापुर में दो मासूमों की मौत पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली मुठभेड़ में जवानों को सफलता मिलती है तो कांग्रेस उस पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर सुरक्षाबलों के मनोबल को गिराने का काम करती है। ये कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। बस्तर में हमारे सुरक्षा बल पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)