Google Analytics —— Meta Pixel
March 10, 2026
Hindi Hindi

छत्तीसगढ़ की धरती सदा से रही है साहित्य और संस्कृति की धरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  • devendra yadav birth day

प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि पर राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन संपन्न — मुख्यमंत्री बोले, युवा रचनाकार ही नई सांस्कृतिक चेतना के वाहक

रायपुर / शौर्यपथ।
छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से शनिवार रात्रि राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि को नमन करते हुए किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती सदैव साहित्य, संस्कृति और कला की प्रेरणास्थली रही है। महाकवि कालिदास ने इसी धरती पर मेघदूत जैसे अमर काव्य की रचना की थी। इसी मिट्टी से गजानन माधव मुक्तिबोध और पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जैसे साहित्य-मनीषियों ने अपनी पहचान बनाई।उन्होंने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा कालातीत और लोक-आत्मा से जुड़ी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य युवा आयोग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग का यह अभिनव प्रयास प्रदेश के युवा साहित्यकारों, कवियों और कलाकारों को मंच प्रदान करने का उत्कृष्ट माध्यम है। राज्य सरकार युवाओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दे रही है।
उन्होंने संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं से चयनित तीनों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे मंचों से युवाओं को देश के ख्यातिलब्ध कवियों से मार्गदर्शन मिलेगा और उनकी सृजनशीलता को नई दिशा मिलेगी।


“गीत, नृत्य और भावनाओं का जीवंत संगम है छत्तीसगढ़ की संस्कृति” — उपमुख्यमंत्री अरुण साव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीखने और सृजन की प्रेरणा का मंच है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति मानव जीवन के हर अवसर से जुड़ी है — यहाँ जन्म से मृत्यु तक गीत, नृत्य और लोककला का उत्सव मनाया जाता है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “जब खेतों में बुआई का समय आता है, तो पूरे वातावरण में ददरिया की मधुर ध्वनि गूंज उठती है।”
श्री साव ने कहा कि यह प्रदेश संतों, महात्माओं और कवियों की कर्मभूमि रहा है, जहाँ से समाज को सदैव नई दिशा मिली है। उन्होंने युवा कवियों से आग्रह किया कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और नैतिक चेतना का प्रसार करें।


देश के प्रख्यात कवियों ने किया मनमोहक काव्यपाठ

सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवियों — शशिकांत यादव, दिनेश बावरा, नीलोत्पल मृणाल, कविता तिवारी और मनु वैशाली — ने अपनी ओजस्वी एवं भावनात्मक कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और साहित्यिक ऊर्जा से गूंज उठा।


प्रदेश की युवा प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

राज्य स्तरीय युवा कवि प्रतियोगिता में
? निधि तिवारी (बिलासपुर) – प्रथम स्थान
? मीरा मृदु – द्वितीय स्थान
? अलीशा शेख (कोरिया) – तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


साहित्य, संस्कृति और नवाचार का संगम

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, तथा राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, कवि और बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ न केवल प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है, बल्कि साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता की भी जीवंत धरती है — जहाँ शब्द भी लोकगीत बन जाते हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)