Google Analytics —— Meta Pixel
April 30, 2026
Hindi Hindi

शादी समारोह में नाबालिग से छेड़छाड़: पुलिस ने दो 5 आरोपियों को दबोचा,एक आरोपी फरार Featured

  • rounak group

दीपक वैष्णव की खास रिपोर्ट 

कोंडागांव- कोंडागांव जिला क्षेत्र के जैतपुरी के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह के दौरान कुछ नाबालिग बालिकाओ के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब बालिका विवाह समारोह में बाराती के रूप में मौजूद थी, तभी आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी परिजनों को देने के पश्चात उक्त लड़को को परिजनों ने समझाई दी। इस पर ग्रामीण युवा औऱ उग्र हो गए उन्होंने हमारी शिकायत करोगी कहते हुए बालिकाओं एवं बीच बचाव करने वाले बारातियों के साथ मारपीट की।

घटना के बाद परिजनों ने इस बात की जानकारी ग्राम सभा को दी, फिर भी बात नही बनी। युवाओ को संरक्षण की बात स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा की गई जिसके बाद मामला सुलह की जगह बिगड़ गया। पीड़ित पक्ष नाबालिग लड़कियों एवं ग्रामीणों के साथ कोंडागांव कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई:*

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दबिश दी। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है 

कोतवाली द्वारा उनके न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

*कानूनी कार्रवाई:*

 पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

अपील: प्रशासन और पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सार्वजनिक या पारिवारिक कार्यक्रमों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

किसके सह युवाओ में दबंगता ---

सारे मामले में एक बात निकल कर आई कि जब मामला समझाईस से या युवाओं को उनकी गलती स्वीकार करने से निपट सकता था। तो कौन इस प्रकार से युवाओ को झूठी आश बंधा गुमराह कर रहा है उन्हें अपराध की और धकेल रहा है। या यूं कहें अपने राजनीतिक केरियर की दमकाने के लिए इन अबोध को उकसाया एवँ भड़काया जा रहा है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)