August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    दुर्ग/ शौर्यपथ/

    विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम ने शहरी पथ विक्रेताओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़े जाने हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया है। स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत 10000 रुपये ऋण प्राप्त कर चुके पथ विक्रेताओं का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जा रहा है । इस योजना में ऐसे पथ विक्रेता जिन्होंने पूर्व में स्वनिधि योजना अंतर्गत ?10000 लोन का लाभ लिया हैं उनके परिवार का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जा रहा है। ताकि इन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा सके।स्व निधि से समृद्धि योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,जननी सुरक्षा, आयुष्मान योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से पथ विक्रेता व उनके परिवार के सदस्यों को पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा। इस कार्य को करने हेतु राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा 30 लोगो को प्रशिक्षित किया गया है जो विक्रेताओं को कॉल कर रहे है ओर लोगो के बताए गए स्थान पर पहुच कर ऑनलाइन एंट्री कर रहे हैं। स्व निधि से समृद्धि योजना के सफल संचालन हेतु स्वनिधि योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं से अपील की जाती है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा कॉल आने पर वे अपना व अपने परिवार का आधार कार्ड लाकर अपना सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग ऑनलाइन करा ले।

     भिलाई / शौर्यपथ /

    भिलाई नगर निगम के वार्ड 21 कैलाश नगर कुरुद से होकर बहने वाली नहर का अस्तित्व खतरे में है। नियमित रखरखाव के अभाव में यह नहर इस वक्त नाली जैसी हो गई है। वार्ड 21 की पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नेहा साहू ने जल संसाधन मंत्री रवीन्द्र चौबे को सौंपा ज्ञापन सौंपकर नहर का जीर्णोद्धार कराने की मांग रखी है।

     नेहा साहू ने बताया कि 21 कैलाश नगर कुरूद में स्थित नहर जिसका उपयोग गर्मियों में कुरूद गांव के तालाबों को भरने एवं भू जल स्तर को बढ़ाने के लिए किया जाता है। नियमित रखरखाव और संधारण के अभाव में यह नहर विगत कई वर्षों से अपना अस्तित्व खोते जा रही है तथा गांव के अंतर्गत आने वाली नहर का स्वरूप नाली में परिवर्तित हो गया है। नहर की उपयोगिता को देखते हुए जीर्णोद्धार कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए विभागीय मंत्री रवीन्द्र चौबे को नहर का विभागीय अवलोकन करवाकर उचित संधारण करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान वार्डवासी वैभव साहू, किरण विश्वकर्मा, रोहन सिंह उपस्थित थे। मंत्री श्री चौबे ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को नहर का अवलोकन कर जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    हजरत बाबा सै.अब्र्दुरहमान शाह काबुली रह. अलैह पुराना बस स्टैण्ड दुर्ग के उर्स मुबारक के द्वितीय दिवस कव्वाली के जंगी मुकाबला में राहत चिश्ती कव्वाल एण्ड पार्टी विरूद्ध सिराज चिश्ती कव्वाल की प्रात: तक कार्यक्रम चलता रहा कव्वाली के प्रोग्राम के प्रारंभ में रजा फामर वक्र्स के एजाज रजा द्वारा बेहतरीन आतिश बाजी पेश की। कार्यक्रम से मुख्य अतिथि विधायक अरूण वोरा , आरएन वर्मा उपाध्यक्ष छ.ग. पिछड़ा वर्ग आयोग राज्य मंत्री दर्जा विशिष्ठ अतिथि , फिरोज खान सदस्य छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड, अय्युब खान पूर्व विधायक उड़ीसा, हमीद खोखर, अब्दुल गनी उपस्थित रहे। जिनका बैच व माला से स्वागत कर काबुली एर्वाड से सम्मानित किया गया व स्वागत भाषण प्रकाश देशलहरा ने दिया ।

    मुख्य अतिथि वोरा ने कहा कि दुर्ग षहर की षालीन परम्परा में आपसी भाईचारा प्रेम का संदेष निहित है हम सभी लोग एक दूसरे का सम्मान करते है, उर्स पार्क के माध्यम से कौमी एकता का संदेष देना सलाना उर्स पाक कमेटी की उपलब्धि है, जिसकी चर्चा पूरे भारत वर्श में होती है। दरबार नव निर्माण व हाल निर्माण हेतु मांग पर सहयोग करने का आष्वासन दिया।
    आर एन.वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरस्ता की मिषाल के रूप में उर्स पाक कार्यक्रम की भी पहचान है जिसमे सभी वर्ग धर्म के लोग 70 वर्शो से मनाते चलते आ रहे है म.प्र. के छिन्दवाड़ा, उड़ीसा, महाराश्ट्र राज्यो से श्रद्धालु आते है, अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं, यही श्रद्धा हम सभी को जोड़कर रखती है। कार्यक्रम में सालाना उर्स पाक कमेटी, दरबार प्रबंध समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे नए अस्तित्व में आए दुर्ग जिले के नगर पंचायत अमलेश्वर के दौरे पर थे। जहां उन्होंने अमलेश्वर, मगरकट्टा, भोथली और अलमोड़ा के पंच, सरपंच व सचिवों के साथ नए नगर पंचायत अमलेश्वर के गठन को लेकर चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ विकास के बारे में चर्चा और नगर पंचायत के बनने पर उन्हें नगर विकास के संबंध में अपने सुझाव से अवगत कराया। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित पंच, संरपंच, सचिव व अन्य जनप्रतिनिधियों को बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद अब अमलेश्वर नगर पालिका के अंतर्गत आ गया है इसलिए शहरी स्तर पर होने वाले बुनियादी कार्य यहां भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगरीय और शिक्षा सुविधा के साथ-साथ यहां व्यवसायिक व औद्योगिक गतिविधियां भी शुरू होगीं जिससे यहां के क्षेत्र का बड़े स्तर पर विकास होगा और उन्हें रोजगार मिलेगा।

    इस अवसर पर उन्होंने सरपंचों को पंचायत निधि पर भी चर्चा की जिसका उपयोग उन्होंने सरपंचों को सुव्यवस्थित कार्य योजना बनाकर करने के लिए कहा।
    शासकीय संपत्तियों का किया जाए चिन्हांकन - इस अवसर पर कलेक्टर ने वहां उपस्थित राजस्व के संबंधित अधिकारियों को शासकीय जमीनों के चिन्हांकन के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र सूची उपलब्ध कराने को कहा। ताकि भविष्य में रोड, नाली स्कूल और अन्य बुनियादी अधोसंरचनाओं के लिए शीघ्र जमीन उपलब्ध कराई जा सके।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने अपनी एक सामाजिक पहल के तहत ओपीडी रेटों में भारी कटौती कर दी है। इसके तहत अधिकांश विशेषज्ञों की ओपीडी की फीस अब केवल 150 रुपए होगी। एक विशेष वर्ग के लिए अस्पताल ने आईपीडी को भी सीजीएचएस दरों पर करने की घोषणा की है। उक्त बातें हाईटेक हॉस्पिटल के निदेशक मनोज अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।हॉस्पिटल के निदेशक श्री अग्रवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि जहां मेडिसिन, डयबिटीज, ऑथोपेडिक्स, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, जनरल तथा लैप सर्जरी, स्त्री एवं प्रसुति, शिशु रोग, कान-नाक-गला तथा त्वचा रोगों के लिए हाईटेक हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को अब मात्र 150 रूपये ही फीस देना पड़ेगा। वहीं डेन्टल से संबंधित बिमारियों के लिए ओपीडी फीस कम कर के मात्र 100 रूपये कर दिया गया है। इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि आज आम आदमी बड़े अस्पतालों में जाने से इसलिए डरते हैं कि डाक्टर को दिखाना अफोर्ड नहीं कर पाते। ऐसे लोग अपनी मर्जी से या मोहल्ले के डाक्टर को दिखाकर दवाई ले लेते हैं और कभी कभी समस्या और बड़ी हो जाती है। ऐसे लोग भी योग्य विशेषज्ञों को दिखाकर दवा ले सकें, इसलिए हमने ओपीडी फीस में कटौती कर दी है।

    ् इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज को समर्पित कुछ पेशेवरों के लिए भी अस्पताल कुछ करना चाहता है। फिलहाल इसकी शुरुआत मीडिया कर्मियों से की जा रही है। इनके या इनके परिवार के सदस्यों का इलाज अब सीजीएचएस रेट पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल को शुरू हुए अभी लगभग ढाई साल हुए हैं। हमारी कोशिश है कि भिलाई को एक ऐसा सुपरस्पेशालिटी अस्पताल दें जो उनके बाहर भागने की मजबूरी को कम कर सके। इस अवसर पर एक सवाल के जवाब में इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आकाश बख्शी ने बताया कि कुछ विभागों को अत्यधिक व्यस्तता के चलते इससे अलग रखा गया है। मरीज को प्रारंभिक तौर पर जिन डाक्टरों की जरूरत होती है उन सभी की ओपीडी फीस कम कर दी गई है। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा।

    इस दौरान मंच पर निदेशक मनोज अग्रवाल, इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आकाश बख्शी के अलावा आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ रेखा रत्नानी, गैस्ट्रो सर्जन डॉ नवील शर्मा, न्यूरो सर्जन डॉ दीपक बंसल एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ राजेश सिंघल भी मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    भिलाई इस्पात संयंत्र के अस्पताल प्रबंधन, भिलाई के इस्पात बिरादरी को निरंतर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने इसी प्रतिबद्धता के चलते अस्पताल प्रबंधन अपनी सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करती आ रही है। इस कड़ी में आज दिनांक 27 मई, 2022 को हृदय रोगियों के लिए एंजियोग्राफी की सुविधाओं को अपग्रेड करते हुए कैथ लैब को कोविड के बाद पुन: प्रारंभ किया गया। इस सुविधा के प्रारंभ होने की खबर से मरीजों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
    बीएसपी के कार्डियाक कैथ लैब का अपग्रेडेशन

    विदित हो कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में हाल ही में कार्डियाक कैथ लैब का सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन किया गया है। आज दिनांक 27 मई, 2022 को नये कैथ लैब का उद्घाटन नेशनल हॉर्ट इंस्टीट्यूट के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ विनोद शर्मा द्वारा, चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वय डॉ एम रविन्द्रनाथ एवं डॉ प्रमोद बिनायके की उपस्थिति में किया गया। इस नई सुविधा के साथ आज 11 मरीजों की एंजियोग्राफी की गई।
    वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ पूर्व कार्मिक भी होंगे लाभान्वित
    अब भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों व भूतपूर्व कर्मचारियों एवं उनकी पत्नियों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में मिलने लगेगी। एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी के लिए नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से डॉ विनोद शर्मा अपनी सेवाएं देंगे।
    बीएसपी कैथ लैब टीम का अथक प्रयास

    यह सुविधा कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ एस के ईस्सर के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वय डॉ एम रविन्द्रनाथ एवं डॉ प्रमोद बिनायके व डॉ हरिशंकर जोनवार, डॉ उपेन्द्र जैन और कैथ लैब टीम के द्वारा संचालित होगी।
    एंजियोग्राफी अपॉइंटमेंट हेतु ओपीडी सेवा प्रारंभ
    एंजियोग्राफी के अपॉइंटमेंट हेतु ओपीडी कक्ष क्रमांक 1 बी में प्रत्येक बुधवार को डॉ हरिशंकर जोनवार प्रात: 11.00 बजे से 1.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

    रिसाली / शौर्यपथ /

    व्हीआईपी नगर फेस-2 शक्ति विहार की शरहद पर बने वर्षों पुराने सिवरेज लाइन को ठीक किया जाएगा। शक्ति विहार वार्ड 28 में आयोजित शिविर में पहुंचे नागरिकों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने सिवरेज लाइन को ठीक करने पहले सर्वे करने और फिर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
    नागरिकों का कहना था कि व्हीआईपी नगर फेस टू व मैत्री नगर के मध्य बने आवास के पीछे 5 फीट की गली है। पूर्व से सिवरेज सिस्टम बना हुआ है। वर्तमान में चेम्बर जाम हो चुका है। निकासी नहीं होंने की वजह से गंदगी सीधे 5 फीट की गली में जमा हो रही है। गंदगी से न केवल दुर्गन्ध है बल्कि महामारी की आशंका बढ़ गई है। वार्ड 28 के पार्षद डॉ. सीमा साहू की उपस्थिति में आयुक्त ने इस समस्या को ठीक करने पहले सर्वे कर कार्य योजना बनाने निर्देश दिए।

    पाइप लाइन किया जाएगा चेक

    मैत्री नगर फेस 6 प्रदीप अस्पताल लाइन में लो प्रेसर के साथ पानी आने की शिकायत को दूर करने की कवायद अधिकारी कर रहे है। आयुक्त ने क्षेत्र की पाइप लाइन को चेक करने कहा है। साथ ही प्रेसर कम होने पर पाइप लाइन बिछाने का काम अमृत मिशन 2 के तहत किया जाएगा।
    मौके पर बने राशन कार्ड

    नागरिकों को त्वरित लाभ हो इसी उद्देश्य से शिविर स्थल पर राशन कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। आधार कार्ड बनाने फोटोग्राफी की जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने कुंतीपंथ को बीपीएल कार्ड, आलिमा को एपीएल राशन कार्ड, मनोज कुमार साहू को गोमास्ता और मृतक दुर्गेश्वर बंजारे का मृत्यू प्रमाण पत्र परिजन महेन्द्र प्रताप सिंह को सौपा। इस अवसर पर महापौर शशि-अशोक सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सद्स्य सोनिया देवांगन, अनूप डे, परमेश्वर, पार्षद डॉ. सीमा साहू, अनिल देशमुख, जमुना ठाकुर आदि उपस्थित थे।

    रोगों का हो रहा निदान

    शिविर स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। शुक्रवार को 700 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवा दी गई। वहीं अलग-अलग विभाग में कुल 211 समस्या मूलक आवेदन प्राप्त हुए। वहीं 62 लोगों की शिकायतों का निराकरण स्थल पर ही किया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    बारिश शुरू होने से पहले कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे पाटन विकासखंड में चल रहे नरवा कार्य का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। क्षेत्र में जल संधारण के स्तर को बढ़ाने के लिए लगातार नालों के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 किलोमीटर में फैले गजरा नाला के स्ट्रक्चर की मरम्मत भी की जा रही है। कलेक्टर ने रवेली से नाले के कार्य को देखना प्रारंभ किया और जामगॉव (एम), अमेरी, बटंग, खम्हरिया से होते हुए कुरूदडीह तक पूर्ण व प्रगतिरत कार्य का परीक्षण किया। नाले के जीर्णोद्धार के लिए डीएमएफ व मनरेगा के समन्वय से लगातार कार्य किया जा रहा है।

    जिसमें नए 14 स्ट्रक्चरों में कार्य पूर्ण हो चुका है और बाकी प्रगतिरत हैं। कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से समयसीमा पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया ताकि बरसात के जल का ज्यादा से ज्यादा संग्रहण किया जा सके। कलेक्टर ने नरवा योजना पर बल देते हुए कहा कि शासन की इस योजना से नि: संदेह भू-जल स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। निकट भविष्य में इससे आस-पास के क्षेत्र के किसानों को सिंचाई व फसल लेने में आसानी होगी और किसान दो फसल भी आसानी से ले सकेंगे।
    इसके पश्चात कलेक्टर ग्रामीण औद्योगिक पार्क सांकरा भी पहुंचें। जहां उन्होंने अष्टगंध बनाने के लिए उपयोग में आने वाली मशीनों का निरीक्षण किया । उन्होंने स्व सहायता समूह की दीदियों से नवीन नवाचारों के लिए चर्चा भी की।

    वहां उपस्थित जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा सांकरा में अष्टगंध, फूलों द्वारा निर्मित गुलाल, बाती, धूप अगरबत्ती और गोबर के कंडे निर्मित किये जाते है। यहां वर्तमान में 60 लोगों को रोजगार दिया गया है जिसे भविष्य में बढ़ाकर लगभग 250 करने की योजना है। कलेक्टर ने बिल्डिंग के बाहर बने स्ट्रक्चर का भी निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने बाहर बने 4 बड़े शेडों को शीघ्र नवीन आजीविका मूलक उद्यम के लिए शुरू करने के लिए कहा। इस अवसर पर एसडीएम पाटन  विपुल गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ  मनीष साहू एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

    रायपुर/शौर्यपथ/

    आज भी समुदाय के बीच माहवारी विषय और उसकी स्वच्छता पर चुप्पी कायम है। माहवारी स्वच्छता की दिशा में खुल कर बात करने की आवश्यकता है । इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। सामान्य या संक्रमण काल में भी किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता पर जागरूक करना जरूरी है।

    इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल का कहना है: "आज मासिक धर्म पर चुप्पी टूट रही है । नई पीढ़ी अपने मासिक धर्म को स्वस्थ तरीके से प्रबंधित कर रही है । इस पर अभी और खुलकर बात करने की जरूरत है । माहवारी के दिन नारी को प्रकृति का खास तोहफा है । झिझकना नहीं है इस पर खुलकर बात भी करना है । मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बहुत जरुरी होता है। मां, बहनें और बेटियां कैसे स्वच्छ और स्वस्थ रहें विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस इसी का संदेश देता है। अब द्वद्गठ्ठह्यह्लह्म्ह्वड्डद्य ष्ह्वश्च भी बाजार में आ चुके है ये और ज्यादा सुविधाजनक है समय समय पर कप खाली करके धो कर फिर उपयोग कर सकते है । इसमें सुखाने, धोने का झंझट नहीं, छुपा कर रखने का टेंशन नहीं, पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता है । मासिक चक्र के दौरान अगर स्वच्छता पर ध्यान न दिया जाए तो बच्चेदानी में संक्रमण पहुँच सकता है। इससे गर्भधारण तक बाधित हो सकता है। इन खास दिनों में होने वाले बदलावों को समझने और उसे सकारात्मक रूप से लेने के लिए किशोरियों को सही सलाह की बहुत ज़रूरत होती है। 11 से 12 साल की किशोरियों में मासिक चक्र की शुरुआत होने लगती है। किशोरियों को सेनेटरी पैड और उसके महत्व के बारे में सटीक जानकारी देना भी जरूरी है । रूढि़वादी अज्ञानता से बचना चाहिए । किशोरियों को इस संबंध में उचित सलाह देकर जागरूक किया जाना चाहिये । इसके लिए किशोरियों को मितानिन, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निरंतर जागरूक करती हैं । किशोरियों को परामर्श करके माहवारी के दौरान असुरक्षित साधनों के इस्तेमाल की जगह सुरक्षित साधन जैसे सेनेटरी पैड के शत-प्रतिशत इस्तेमाल को सुनिश्चित करना चाहिये ।"

    यह करें-
    मासिक धर्म स्वच्छता पर संकोच ना करें और इस पर खुल कर बात कराना चाहिये, सेनेटरी पैड आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा हो तो साफ़ सूती कपड़े के बने पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं, माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी , निश्चित अंतराल पर पैड को बदलें, छह घंटे के अंतराल पर सैनिटरी नैपकिन बदलना चाहिए, समय-समय पर अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई करती रहें, माताएं किशोरियों को इसके बारे में खुलकर जानकारी दें हिझक को बीच में ना आने दें, अगर यात्रा पर हैं और शौचालय जाना हो तो सफाई वाली जगह पर जाएं, अपने बिस्तर की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। समय-समय पर बेडशीट बदलती रहें, पीरियड्स के समय कई बार शरीर में दर्द होता है। इसलिए गर्म पानी से नहाएं , खान-पान का रखें ख्याल रखें पाचक आहार का सेवन करें।

    कब हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत-
    मासिक धर्म स्वच्छता दिवस दुनिया भर की महिलाओं में मासिक धर्म की वजह से होने वाली परेशानियों के बारे में जागरूक करने लिए हर साल 28 मई को मनाया जाता है।इसकी शुरुआत साल 2013 में वॉश (जल स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रक्षा) द्वारा की गयी थी । इस दिवस को पहली बार 28 मई 2014 में मनाया गया था। इसे 28 तारीख को मनाने की खास वजह यह है कि महिलाओं को पीरियड्स 28 दिनों के अंतर से आते हैं।

    क्या कहते है एनएफएचएस -5 के आकड़े-
    मासिक धर्म सुरक्षा के लिए एक स्वच्छ विधि का उपयोग करना महिलाओं के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण है। एनएफएचएस -5 के अनुसार 15-24 आयु वर्ग की 69 प्रतिशत महिलाएं मासिक धर्म प्रबंधन के लिए एक स्वच्छ तरीके जिसमें स्थानीय स्तर पर तैयार नैपकिन, सैनेटरी नैपकिन, और मेंस्ट्रुअल कप शामिल हैं का उपयोग करती हैं, वहीं एनएफएचएस-4 में केवल 47 प्रतिशत महिलाएं ही स्वच्छ तरीके का उपयोग करती थीं । एनएफएचएस के आंकड़ों से स्पष्ट है कि महिलाओं में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता आ रही है। वहीं अगर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों को अलग-अलग कर के देखें तो शहरी क्षेत्र की महिलाएं इस मामले में आगे हैं ग्रामीण क्षेत्र में जहां 65 प्रतिशत महिलाएं स्वच्छ तरीकों का उपयोग करती हैं वहीं शहरी क्षेत्र में 83 प्रतिशत महिलायें स्वच्छ विधि का उपयोग करती हैं।


    - हमर लैब की अधोसंरचना तथा ब्रांडिंग की प्रशंसा

    - मेडिकल कॉलेज परिसर में अतिक्रमण के दुकानों को हटाने के दिए निर्देश

    - पीजी हॉस्टल निर्माण तथा पब्लिक कैटींन प्रारंभ करने के दिए निर्देश

    - मेडिकल कॉलेज में एक फ्लोर का और निर्माण करने के लिए कहा

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/

    प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी ने आज जिला चिकित्सालय बसंतपुर एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री का निरीक्षण किया। उन्होंने हमर लैब के अवलोकन के दौरान वहां अधोसंरचना तथा ब्रांडिंग की प्रशंसा की। वहां आवश्यक मशीन की कमी के संबंध में जानकारी ली एवं राज्य शासन से उपलब्ध कराने के लिए कहा। प्रमुख सचिव डॉ. द्विवेदी ने पोषण पुर्नवास केन्द्र में अभिभावकों से चर्चा की एवं खाने के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के भोजन में हरी सब्जियां अवश्य शामिल करें। उन्होंने जिला चिकित्सालय के पुराने भवन की मरम्मत करने कहा तथा वहां क्लास रूम में डिप्लोमा कोर्स के लिए स्वीकृति हेतु राज्य स्तर पर पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय को ई-अस्पताल बनाने के कार्य में गति लाएं।

    शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में उन्होंने प्रकाश एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। अव्यस्थित निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। मेडिकल कॉलेज में एक फ्लोर और निर्माण करने के लिए सीजीएमएससी को प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा। उन्होंने पीजी हॉस्टल निर्माण तथा पब्लिक कैटींन प्रारंभ करने कहा। रैनबसेरा भवन का तत्काल उपयोग प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में अतिक्रमण के दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. रेणुका गहिने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, डीपीएम  गिरीश कुर्रे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision