August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35171)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    मुंबई / शौर्यपथ / एनडीए की पूर्व सहयोगी और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना ने सोमवार को अपने मुखपत्र सामना में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों और बिहार विधानसभा चुनावों की तुलना…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / हैदराबाद कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच 19 साल की ऐश्‍वर्या रेड्डी ने कॉलेज की अपनी क्‍लास को जारी रखने के लिए परिवार से एक लैपटॉप…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / कार्तिक मास की एकादशी को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन महालक्ष्मी की पूजा करने का विधान…
    सेहत / शौर्यपथ / वजन कम करने के लिए हेब्रेकफस्ट करना बहुत जरूरी है। जो खाना आप सुबह ब्रेकफास्ट में लेते हैं, वह आपको पूरे…

    खेल / शौर्यपथ / ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी को लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेड करना सबसे बड़ी 'गलती' है। दिल्ली ने पिछली साल ट्रेंट बोल्ट और अन्य खिलाड़ियों की जगह आर अश्विन और अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में शामिल किया था। बोल्ट के आने के बाद मुंबई की बॉलिंग लाइनअप काफी मजबूत हो गई है और टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
    बोल्ट इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और जसप्रीत बुमराह के साथ टीम की सफलता का एक अहम कारण भी हैं। मुंबई ने आईपीएल 2020 के फाइनल में जगह बना ली है और वो अपने पांचवें आईपीएल खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है। बोल्ट ने अभी तक 14 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा कि एक वक्त पर दिल्ली कैपिटल्स शायद यह नहीं जानते थे कि टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। बोल्ट मुंबई की तरफ से खेलते हुए बेहद खतरनाक साबित हुए, क्योंकि यूएई में ऐसा वेन्यू था जहां गेंद बहुत ज्यादा स्विंग करती है।
    मूडी ने बोल्ट को पावरप्ले का बेस्ट बॉलर करार दिया। मूडी ने कहा कि बोल्ट आईपीएल में सबसे अच्छे पावरप्ले गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने बेहतर प्रदर्शन से मुंबई को पूरे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बना दिया है। बोल्ट ने पहली क्वालीफायर में दिल्ली को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला मंगलवार को दुबई में खेला जाएगा। मुंबई ने छठी बार फाइनल में जगह बनाई है जबकि दिल्ली पहली बार फाइनल में पहुंची है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर फैन्स के साथ अपने वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने नोरा फतेही के गाने ‘लगदी लाहौर दी’ पर सिजलिंग डांस किया, जिसे देखने के बाद फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। तारीफ की जगह लोग उन्हें बेकार बता रहे हैं। साथ ही मोनालिसा के मेकअप की भी बुराई कर रहे हैं।
    डांस वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा लिखती हैं, “ऐटीट्यूड हां”। इसपर एक यूजर लिखते हैं, “गाना भी खराब कर दिया।” वहीं, एक और यूजर लिखते हैं, “बहुत गंदा दिख रहा है फेस। क्या बेकार के वीडियो डाला करती हो?”
    इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं, “क्या घटिया सा डांस कर रही हो? कुछ भी इंस्टाग्राम पर डालती हो। बस थोड़ा सा हिलकर एक्सप्रेशन दिखा देती हो। इतना घटिया डांस, बकवास वीडियो डालती हो एकदम देसीपन से भी घटिया।”
    बता दें कि इससे पहले मोनालिसा बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के गाने 'तारीफां' पर जलवे बिखेरती दिखाई दी थीं। ‘लगदी लाहौर दी’ गाना नोरा फतेही का है। यह फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ का गाना है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग निगम की सामान्य सभा नई सरकार के सत्ता सँभालने के 10 माह बाद हो रही है . इन दस महीनो में अगर देखा जाए तो…
    दुर्ग कोतवाली पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही में 1 लाख 98 हजार 610 रुपए जब्त , 8 जुआरी गिरफ्तार दुर्ग / शौर्यपथ / सट्टा जुआ के खिलाफ दुर्ग पुलिस…

    -स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की खूब तारीफ की ,कहा दिवाली की शॉपिंग का सारा सामान यहां मौजूद , राजभवन में भी 200 दर्जन दीयों के पैकेट किये गए क्रय, सीएम हाउस में 4000 पैकेट दीयों का हुआ ऑर्डर, अब तक साढ़े चार लाख रुपये की बिहान बाजार से हुई बिक्री

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल एवं उनकी बिटिया श्रीमती स्मिता बघेल ने आज जिला पंचायत परिसर में लगे बिहान बाजार में दिवाली की शॉपिंग की। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिवाली की शॉपिंग के लिए यहां सारा सामान मौजूद है। उन्होंने यहां से दीये, सजावटी सामग्री, मोमबत्ती आदी के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी खरीदे।इस मौके पर मौजूद जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि अब तक यहां से साढ़े चार लाख रुपये की सामग्री की खरीदी हो चुकी है 86 समूहों ने अपने विभिन्न उत्पाद यहां डिस्प्ले किए हैं इनमें पूजा की पूरी थाली और सुंदर कलाकृतियां मौजूद हैं। अपने हुनर और कौशल से इन्होंने बहुत सुंदर पूजा की थाली तैयार की है। श्रीमती बघेल ने कहा कि आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है। पूजा सामग्री बहुत सुंदर तैयार हुई है जिसके चलते काफी लोग आकर्षित हुए हैं।
    सीईओ ने बताया कि इन उत्पादों की बिक्री तेजी से हो रही है। राजभवन में 200 दर्जन दीयों के पैकेट आर्डर किये गए हैं सीएम हाउस में 4000 पैकेट स्व सहायता समूह की महिलाओं से बिहान बाजार के माध्यम से खरीदे गए हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यहां पर बिहान बाजार में शहर के बीचो-बीच हमें बहुत अच्छा स्पेस मिला है। काफी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं पहले दिन जो ग्राहक यहां आए थे उन्होंने हमारे उत्पादों की तारीफ की होगी, इससे अगले 2 दिनों में काफी संख्या में ग्राहक हमारे यहां सामान खरीदने आ रहे हैं। हम लोग काफी खुश हैं जिला पंचायत ने हमारे लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है। सबसे खुशी की बात यह है कि हमारे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की काफी तारीफ हो रही है। हम लोग यहां पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का एक पूरा सेट विक्रय कर रहे हैं। एक साथ बहुत सारे परंपरागत आइटम होने की वजह से हमारा गिफ्ट पैक काफी आकर्षक है। इसके साथ ही उसमें वैरायटी काफी मौजूद है इसमें खुरमी, बीरिया, पीडिया आदि आइटम शामिल है जो परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजन है और लोगों को काफी लुभाते हैं क्योंकि यह काफी श्रम साध्य कार्य है और एक साथ इतने सारे व्यंजनों का बनाया जाना घर में संभव नहीं होता लेकिन छत्तीसगढ़ी घरों में लोग इसे काफी चाव से खाते हैं। इसलिए लोग इसे बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं साथ ही एक और भी चलन लोगों में बढ़ा है कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन के गिफ्ट पैक अपने लोगों को दें तो वे परंपरागत व्यंजनों को गिफ्ट पैक के रूप में देने के लिए खरीद रहे हैं इससे हमारी बिक्री में काफी इजाफा हुआ है।

    - आर जामगांव में जनसंपर्क अभियान में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 7 लाख लोगों की क्वारन्टीन में रखकर व्यवस्था की, राज्य से गुजरने वाले नागरिकों की भी जरूरी…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision