
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
खेल /शौर्यपथ / पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अहम सदस्य सुरेश रैना यूएई पहुंचने के बाद निजी कारणों के चलते स्वदेश वापस आ चुके हैं। रैना के न होने से सीएसके फैन्स के मन में लगातार यह सवाल है कि उनकी अनुपस्थिति में अब कौन टीम की उपकप्तानी का भार संभालेगा। इस कड़ी में एक सीएसके फैन ने सीधा फ्रेंचाइजी से ट्विटर पर पूछ लिया कि रैना के न होने पर कौन टीम का उपकप्तान बनेगा। इस सवाल का सीएसके ने मजेदार जवाब दिया है जिसकी काफी तारीफ हो रही है।
टि्वटर पर बिलगेट्स बिल्लू नाम के एक यूजर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से सवाल किया कि, 'शेरों, अब वाइस कैप्टन कौन है?' सोशल मीडिया पर बिंदास जवाब देने के लिए जानी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इसका भी मजेदार जवाब दिया है। सुपरकिंग्स ने इसका जवाब तमिल भाषा में दिया है, जिसका हिंदी मतलब है, 'डर क्यों, जब बुद्धिमान कैप्टन यहां है।'
आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी आईपीएल में काफी सफल रही है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम को तीन बार आईपीएल का चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रैना ने यूएई में दो खिलाड़ियों समेत 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर अचानक से स्वदेश लौटने का फैसला किया था।
इस पूरे मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सुरेश रैना ने कहा कि वह अपने परिवार के लिए वापस लौटे और 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए दुबई में फिर चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ सकते हैं। एम एस धोनी के साथ 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने वाले रैना ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया कि उनके और फ्रेंचाइजी के बीच मतभेद हो गया है।
खेल / शौर्यपथ / पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2020 के शेष बचे चार मैच लाहौर में नवम्बर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को पीएसएल के बचे कार्यक्रम की घोषणा की। पीएसएल को कोरोना महामारी के कारण 17 मार्च को रोक दिया गया था। पीसीबी ने बताया कि 14 नवम्बर को क्वालीफायर और एलिमिनेटर-1 खेले जाएंगे जबकि एलिमिनेटर-2 का आयोजन 15 नवम्बर को होगा। फाइनल 17 नवम्बर को खेला जाएगा।
सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे और इनका आयोजन जैव सुरक्षा वातावरण में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत होगा। फिलहाल मैचों को दर्शकों के बिना कराने की योजना है। मुल्तान सुल्तांस, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी पीएसएल के प्लेऑफ में उतरेंगी।
यहां देखें पूरा कार्यक्रम-
शनिवार, 14 नवंबर-
क्वालीफायर: मुंबई सुल्तांस वर्सेज कराची किंग्स
एलिमिनेटर 1: लाहौर कलंदर्स वर्सेज पेशावर जाल्मी
रविवार, 15 नवंबर-
एलिमिनेटर 2: क्वालीफायर में हारने वाली टीम वर्सेज एलिमिनेटर 1 की विजेता टीम
मंगलवार, 17 नवंबर-
फाइनल: क्वालीफायर की विजेता टीम वर्सेज एलिमिनेटर 2 की विजेता टीम
देश में कोरोना की बात करें तो दक्षिण एशियाई राष्ट्र पाकिस्तान में अभी तक कुल 296,590 से अधिक संक्रमणों की पुष्टि हुई है और वर्तमान में प्रति दिन वहां कुछ सौ नए मामले दर्ज हो रहे हैं। पाकिस्तान में बुधवार को कोविड-19 के 441 नए मामले सामने आए जिससे देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,96,590 हो गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में महामारी से 20 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,318 हो गई। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कुल 2,81,459 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 584 की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,813 है।
मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान 'तान्हाजी' के बाद अब एक और फिल्म में खूंखार विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म आदिपुरुष के किरदारों की घोषणा हो गई है। फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत कर रहे हैं। इसमें प्रभास लीड रोल में हैं वहीं, सैफ अली खान लंकेश के रोल में दिखेंगे। करीना कपूर खान ने आदिपुरुष का नया पोस्टर शेयर किया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
करीना ने कैप्शन में लिखा, मिलिए इतिहास के सबसे हैंडसम विलेन से...माय मैन सैफ अली खान। यह फिल्म कहानी को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म को रामायण की कहानी से प्रेरित बताया जा रहा है। भारी भरकम बजट से बनने वाली यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया कीर्तिमान लिखने का काम करेगी।
ओम राउत ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि गुरुवार सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर बड़ा ऐलान होगा। वहीं प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते लिखा था, 7,000 साल पहले दुनिया का सबसे बुद्धिमान दानव रहता था। सुबह 7.11 बजे। इसके बाद से फैन्स कयास लगा रहे थे कि फिल्म में विलेन का रोल कौन प्ले करेगा। खैर, आज इससे पर्दा उठ चुका है।
गौरतलब है कि इससे पहले सैफ अली खान और ओम राउत फिल्म तान्हाजी: अनसंग वॉरियर में काम कर चुके हैं। फिल्म में सैफ ने नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे वहीं, काजोल ने उनकी पत्नी का रोल प्ले किया था।
भोपाल / शौर्यपथ / मध्यप्रदेश के मंदसौर के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर पूर्व कांग्रेसी विधायक और वर्तमान शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग लगातार तूफानी दौरे कर रहे हैं. इस दौरान वे माइक के सहारे नुक्कड़ सभाएं भी कर रहे हैं. ऐसी एक सभा के दौरान हरदीप सिंह डंग से एक कांग्रेसी नेता द्वारा बहस किए जाने का मामला सामने आया है. इस दौरान कांग्रेस नेता हरदीप सिंह डंग पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उनसे नुक्कड़ सभा के दौरान ही बहस करने लगे. मामला बिगड़ता देख किसी तरह से मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस नेता को मौके से हटाया.
इसके बाद मंत्री जी भी ज्यादा देर नहीं रुके और अपना भाषण संक्षिप्त में समाप्त करके अगले गांव की ओर चल दिए. यह मामला बुधवार सुबह का है. अब यह गर्मागर्म नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो सीतामऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा का है जहां बुधवार को सुबह जनसंपर्क करने पहुंचे केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग की युवक कांग्रेस के कर्मवीर सिंह भाटी से बहस हो गई. सार्वजनिक रूप से हुई इस बहस के बाद मंत्री जी के गार्ड ने बहस कर रहे कर्मवीर को वहां से हटा दिया.युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कर्मवीर भाटी ने हरदीप सिंह डंग पर इस दौरान झूठ बोलने ओर धर्म पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया. मामला बढ़ते देख पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप किया और कर्मवीर को सभा स्थल से हटाया गया.
दरअसल हरदीप सिंह डंग नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने वादाखिलाफी की. समूह लोन माफ नहीं किए. किसानों का दो लाख का कर्जा माफ नहीं किया. यहां तक कि एक नेता तो जयकार पर आपत्ति लेते थे. इस दौरान आपत्ति जताते हुए कर्मवीर ने मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
