Google Analytics —— Meta Pixel
March 10, 2026
Hindi Hindi
रायपुर

रायपुर (6339)

शौर्यपथ/ ज्योतिष

ज्योतिष अनुसार 21 जून को मिथुन राशि में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो शुभ संकेत नहीं है। क्योंकि इस समय कई ग्रह अपनी उल्टी चाल चल रहे होंगे। मंगल का मीन में होना शुभ नहीं माना जाता है।
जून में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं एक है चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) तो दूसरा सूर्य ग्रहण। 05 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा तो 21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण। लेकिन ज्योतिष अनुसार 21 जून में लगने जा रहा ग्रहण ज्यादा संवेदनशील होगा। क्योंकि इस दौरान 6 ग्रह एक साथ वक्री अवस्था में होंगे। वक्री का मतलब होता है ग्रहों की उल्टी चाल जिसका सीधा असर मानव समाज पर पड़ेगा। ग्रहों की इस स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना महामारी और भी अधिक बढ़ सकती है।

शौर्यपथ/ बिजनेस डेस्क

पीएम किसान स्कीम में किसानों को खास तौर पर फायदा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक फैसला लिया है। इसके तहत अब पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम से किसान क्रेडिट कार्ड को जोड़ा जाएगा और उन्हें सस्ता लोन दिया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, 45 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड दिए जाने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, जबकि 25 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

शौर्यपथ/ मनोरंजन
बालीवुड के 'डिस्को डांसर' यानी मिथुन चक्रवर्ती के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। खासकर उनकी बेटी दिशानी और मिमोह के अलावा दो और बेटों की। मिथुन ने 1982 में एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की। योगिता बाली से मिथुन के तीन बेटे हैं, जबकि बेटी दिशानी को उन्होंने गोद लिया है।

24 साल पहले कूड़े के ढेर में मिली थी मिथुन की बेटी, बच्ची के रोने की आवाज सुन घर ले आया था

धमतरी /नगरी/ शौर्य पथ

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार  सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव एवं सिहावा विधानसभा के कांग्रेसियों ने कोरोना महामारी की इस आपातकाल मे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम के माध्यम से आज दोपहर 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक स्पीक अप इंडिया सोशल मीडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार से माँग कि वे सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर व जरूरतमंदों के खातों में तुरंत ही *दस हज़ार* रुपय कि राशी डाले जिससे वे आर्थिक रूप से संभल सकें  साथ ही केंद्र सरकार पूरे देश में *न्याय योजना* को लागू करे , जिसके तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर हर व्यक्ति के खाते में अगले *6 महीनों* तक *7500 रुपये* डाले जावें इस दौरान सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव जी ने इस सोशल मीडिया अभियान को एक डिजिटल रैली की तरह बताया जिसके द्वारा कांग्रेसियों ने किसानों एवं मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए केन्द्र सरकार से विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए अपील किया  अंत मे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के किसानों को किसान न्याय योजना से 5700 करोड़ों रुपये की राशि किसानों को दिए जाने को लेकर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, एल एल ध्रुव ,विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, भूषण साहू, माखन भरेवा, चंद्रेश ठाकुर, सचिन भंसाली एवं अन्य उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

धमतरी/ नगरी /शौर्यपथ

आज सुबहा नगरी के बोराई थाना के अंतर्गत रतावा के पास जंगल मे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र मैं सनसनी फैल गई
लाश को देखने से कोई बाहरी व्यक्ति नजर आ रहा है जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच की हो सकती है।
फिलहाल बोराई पुलिस को खबर कर दी गई है। लाश रतावा के फारेस्ट नाका से लगभग 100 मीटर दूरी पर है।
ज्ञात हो कि इस मार्ग पर उड़ीसा,आंध्रप्रदेश के लिए माल गाड़िया व अन्य गाड़ियों की आवाजाही लगी रहती है कहीं इन्ही गाड़ियों के सम्बंधित कोई तो नही है इस बात की चर्चा चल रही है।
फिलहाल जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।
अज्ञात शव के शिनाख्त नही हो पाने व परिजनों के अभाव में सर्वधर्म सेवा समिति नगरी के युवाओं ने अंतिम क्रिया कर्म कर सद्गति प्रदान की।
सर्व धर्म सेवा समिति नगरी के सन्नी छाजेड़ , रोशन साहू एवं बिनासिल्ली केम्प के जवान के साथ रतावा के सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणों द्वारा अज्ञात शव का दाह संस्कार किया ।
सर्व धर्म समिति के सदस्यों द्वारा पूर्व में भी इसी तरह लावारिश लाशों के अंतिम संस्कार किया जाता रहा है।

रायपुर / शौर्यपथ / वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश बिस्सा ने कहा कि जब भाजपा ने प्रश्न पूछने का सिलसिला शुरू किया ही है तो उन्हें केंद्र सरकार से भी प्रश्न पूछना चाहिए कि इस देश की आत्मा श्रमिकों की स्थिति जायजा केंद्र सरकार ने क्यों नहीं लिया?
बिस्सा ने कहा कि कचरे की तरह ट्रेनों की बोगियों में जिन गरीबों को भरकर लाया जा रहा है क्या वह उन्हें इंसान नहीं मानती? बिना वजह श्रमिक स्पेशल ट्रेने तीन दिन देर से गंतव्य स्थान पर पहुंच रही है, क्यों नहीं रेलवे मंत्री अपनी जवाबदारी लेते हुए इस्तीफा देते?
ट्रेनों में सफर कर रहे श्रमिक पानी और भूख की कमी के कारण दम तोड़ रहे हैं केंद्र सरकार क्यों उस पर मौन है? हाहाकारी तरीके से नोटबंदी की तरह आकर एक झटके में देश को बंद कर दिया यह फिक्र क्यों नहीं की कि गरीब का क्या होगा?
बिस्सा ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर कल्पना की इमारत खड़ी की जा सकती है लेकिन जो गरीब आज असहाय हालत में है उसके दुख दर्द को दूर किये बिना केंद्र सरकार द्वारा राज्यों पर जिम्मेदारी डालना गलत है।

 

 धमतरी /नगरी /शौर्य पथ

विधायक कार्यालय नगरी मे आज आधुनिक भारत के जनक भारत रत्न भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव जी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको नमन किया इस दौरान डॉ. ध्रुव ने कहा कि देश की आजादी मे स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का विशेष योगदान है वे आधुनिक भारत के जनक है जब देश अलग अलग विरासतों एवं रजवाड़ों मे बंटा था तब नेहरू जी ने अपने प्रयासों से सभी को एक कर भारत राष्ट्र की निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके दिखाये हुवे रास्ते पर चलकर भारत प्रगति की ओर अग्रसर हुआ इस दौरान इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्तागण एल एल ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, सेवा दल अध्यक्ष माखन भरेवा, पार्षद वार्ड 06 जियाउद्दीन रिज़वी, पार्षद वार्ड 04 जितेंद्र ध्रुव, पार्षद वार्ड 13 सोहन चतुर्वेदी, एल्डरमैन पेमन स्वर्णबेर,एल्डरमैन नरेश छेदिया,वीरेंद्र निर्मलकर, हासम मेमन,भीष्म यादव, सलमान रज़ा, सोहेल मंसूरी, सोनू चौहान, अकरम खान,ईशु खान ने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुवे श्रद्धांजलि अर्पित किया।

धमतरी/ नगरी,बेलरगांव / शौर्यपथ

कृषि विभाग के चेतावनी के बाद भी बेलरगाव के किसान धान के फसल की कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेषों को किसान जला रहे हैं। जिसकी वजह से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है ।
जल रहे फसल अवशेष के धुए से प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है

 

 

रायपुर/राजीम/शौर्यपथ

अजय देवांगन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के पदाधिकारी गण ताराचंद मेघवानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास तिवारी प्रशासनिक महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद सुनील तिवारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राम कुमार गोस्वामी पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राम नारायण साहू शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला राजिम विधायक प्रतिनिधि एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर प्रेस के पत्रकारों से चर्चा में कहा हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता विधायक अमितेश शुक्ला की सक्रियता सहयोग एवं सहभागिता के कारण आज गरियाबंद जिला में प्रशासन काफी चुस्त-दुरुस्त रहा है विधायक जी ने हमेशा अपने अपील में कहा कि मास्क सोशल डिस्टेंसिंग सेंट्रलाइज साफ सफाई का प्रशासन के द्वारा गाइडलाइन ध्यान रखें और इसके साथ ही जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग नगरी निकाय पंचायत स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता से चर्चा कर हमेशा आम जनता के सुविधा एवं परेशानी पर विधानसभा के स्थिति के बारे में जानकारी लेकर दिशा-निर्देश देते रहते हैं ताकि क्षेत्र के इस करोना वायरस के संकट की घड़ी में कोई परेशानी ना हो आज दूसरे प्रदेश से प्रवासी मजदूर भाई-बहन का घर वापसी काफी संकट भरा है मजदूरों को केंद्र सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार सुविधा उपलब्ध नहीं कराना आश्चर्यजनक है रास्ते में दुर्घटना होना आम बात हो गया है जिसके ऊपर केंद्र कोई सरकार ध्यान नहीं दे रहा है जो बहुत विडंबना का विषय है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने प्रवासी मजदूरों भाई बहनों को अपने घर तक वापस आने का किराया की व्यवस्था की जो बहुत ही सराहनीय है करोना वायरस के कारण किसान मजदूर व्यापारी की वित्तीय स्थिति काफी खराब हो गई थी जिसे ध्यान में रखकर राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रदेश की मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने धान खरीदी के अंतर राशि सीधे किसानों के खाते में डाल कर इस विपदा से निपटने के लिए संजीवनी साबित हुआ केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि दुर्घटना में मृत्यु हुए मजदूरों के परिवार को मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की जाति है साथ में इस करोना संकट की घड़ी में पूरे देश के प्रत्येक परिवार को तत्काल ₹10000 उनके खाते में डाला जावे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री जी ने जो कहा सो किया प्रदेश सरकार ने धान मक्का गन्ना वनोपज का मूल्य बढ़ाकर किसानों एवं आदिवासी भाई बहनों का विशेष ख्याल रखा साथ ही प्रदेश के सभी वर्गों के लिए बिजली बिल हाफ किया और इस संकट की घड़ी में राहत भरी संवेदनशीलता का परिचय दिया है

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)