Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi
रायपुर

रायपुर (6385)

धमतरी/ नगरी/ शौर्य पथ

धमतरी जिले के नगरी थाना अंतर्गत हीरा तस्करी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार
गरियाबंद जिले के देवभोग हीरा खदान से हीरे की तस्करी कर रहे 2 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 41 नग हीरा बरामद हुआ है. जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद के देवभोग खदान से हीरे की चोरी कर तस्करी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. तस्करों द्वारा ग्राहकों की तलाश में नगरी की तरफ आने की जानकारी मिलते ही एसडीओपी नगरी नीतीश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में टीआई एन एस ठाकुर ने पूरी टीम के साथ नगरी सांकरा मोड़ में मुक्तिधाम के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर दी।

सुबह-सुबह एक बाइक रास्ते में आता हुआ दिखाई दिया। बाइक में दो युवक सवार थे, जिनसे पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम गोपीचंद मरकाम (32 वर्ष) ग्राम गहनासियार नगरी और बलिराम मेश्राम (30 वर्ष) राम धवलपुर थाना मैनपुर गरियाबंद का होना बताया. तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 41 नग हीरा बरामद हुआ. जिसे वे ग्राहकों के पास खपाने के लिये लेकर आ रहे थे

शौर्यपथ

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर आमतौर पर यही कहा जाता है कि घर में रहिए, सुरक्षित रहिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके घर में उचित वेंटिलेशन न हो तो ये बेहद खतरनाक हो सकता है.

एक अध्ययन के अनुसार, घरों और कार्यालयों में पर्याप्त वेंटिलेशन की कमी से नोवेल कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ जाता है.।

एक अध्ययन के मुताबिक बारिश के मौसम में कोरोना संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ जाएगा

धमतरी/नगरी/शौर्यपथ

सिहावा थाने से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में मोदी निवासी छन्नूलाल कश्यप साकीन ग्राम मोदे, अपराध क्रमांक 51/2020, धारा 363 ,376 भादवि,के तहत गिरफ्तार किया गया।

धमतरी /नगरी /शौर्यपथ

सिहावा विधान सभा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अनुशंसा से विधान सभा सिहावा में विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ! जिसमें प्रधानमंत्री सडक योजना में सडक निर्माण - पी डब्ल्यू डी मेन रोड से सिंगपुर 12.40 किमी. , मेन रोड रानीगांव से मल्हारी सिरसिदा से सिहावा तक 6.94 किमी. , डोगरडूला मेन रोड से राजपुर परसापानी बटनहर्रा घोटगांव केजीबी तक 14.25 किमी. , सिहावा से चर्रा मेन रोड से गढडोगरी रोड तक 7.80 किमी स्वीकृत ! इसी तरह स्कूलो के समग्र विकास हेतु स्कुलो में पुस्तकालय भवन निर्माण शास. उ. मा. वि. भोथीडीह. गढ़डोंगरी. घठुला. सलोनी. दुगली. घुटकेल प्रत्येक कार्य 834115 लाख रु . , प्रयोगशाला भवन निर्माण शास. उ. मा. वि. बोरसी,मोहंदी,भोथीडीह, तुमडीबहार, गढडोगरी,घठुला, सलोनी,दुगली,घुटकेल प्रत्येक कार्य 683480 लाख रु. ! कला सांस्कृतिक भवन निर्माण शास. उ. मा. वि. घुटकेल, दुगली, सलोनी, घठुला, गढडोगरी. ,भोथीडीह प्रत्येक कार्य 634309 लाख रु. इसी तरह स्कूलो में अतिरिक्त कमरा निर्माण शास. उ. मा. वि. घठुला 2733920 लाख रु., गढ़डोंगरी 1366960 लाख रु., कसपुर 683480 लाख रु. , फरसिया 2733920 लाख रु. स्वीकृत किया ! इसी तरह नवीन ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन निर्माण मोदे ,फरसगांव,गिधावा, सम्बलपुर प्रत्येक 14.42 लाख रुपए तथा धान संग्रहण चबुतरा निर्माण कार्य सांकरा,घठुला, सलोनी,फरसिया,उमरगांव, कसपुर,बेलरबाहरा, सेमरा प्रत्येक कार्य 5.69 लाख स्वीकृति मिलने से आम जनताओं में खुशी का लहर देखने को मिला .विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के प्रति लोगों ने आभार व्यक्त किये ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी. बेलरगांव कैलाशनाथ प्रजापति. कुकरेल करण चन्द्राकर. मगरलोड राजेश साहू. नगर अध्यक्ष नगरी कृष्णा कुमार कश्यप .विधायक प्रतिनिधि नगरी रुद्रप्रताप नाग. अख्तर खां बेलरगांव .कुकरेल श्याम सुन्दर सिन्हा. मगरलोड सुरेन्द्र धनंजय .मिडिया प्रभारी भरत निर्मलकर. आदित्य ठाकुर एवं समस्त कार्यकर्ता विधान सभा सिहावा द्वारा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के प्रति आभार व्यक्त किये!

धमतरी /नगरी  /शौर्य पथ

नगरी धमतरी मार्ग में  स्थित राजेश पेट्रोल पंप के पास हरदी भाटा मोड में पाइप से भरे हुए ट्रक पलटी

धमतरी शौर्यपथ

कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने आज दोपहर नगरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत कुकरेल में कंटेनमेंट जोन तथा वहां हायर सेकण्डरी स्कूल परिसर में स्थापित किए गए कोरंटाइन सेंटर का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय सरपंच को समझाइश दी कि कोरोना वायरस के लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार जैसी सामान्य बीमारियों के समान ही हैं तथा इससे भयभीत होने या घबराने के बजाय लोगों को सतर्कता व सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें।
आज दोपहर 12.00 बजे पहुंचे ग्राम कुकरेल पहुंचे कलेक्टर श्री मौर्य ने पहले कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया, तदुपरांत हायर सेकण्डरी स्कूल में बनाए गए कोरंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय सरपंच श्रीमती भोजवती को बताया कि यह एक सामान्य लक्षण वाली बीमारी है, जिसकी प्रतिरोधी दवा अब तक तैयार नहीं की जा सकी है। ऐसे में डरने से बजाय लोगों को जागरूक करते हुए मास्क का उपयोग करने, सैनिटाइजर के बार-बार हाथों को धोने तथा भीड़भाड़ सहित लोगों से परस्पर दूरी बनाकर रखने की बात सरपंच से कही। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत नगरी के सी.ई.ओ. को ग्रामीणों को जागरूक करने तथा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए ज्यादातर समय घर पर ही रहने व बहुत ही जरूरी होने पर मास्क का उपयोग करते हुए सैनिटाइजर अथवा साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में जितने भी कोरोना पाॅजीटिव के प्रकरण आ रहे हैं वह बड़े शहरों के हाॅटस्पाॅट से आने वाले प्रवासी लोगों के जरिए कम्युनिटी काॅन्टैक्ट से आ रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी चूक से इसके प्रसार की आशंका बनी रहती है इसलिए लोगों को अपने स्तर पर जागरूक होकर कोरोना संक्रमण से लड़ने और इससे जीतने की प्रवृत्ति लानी होगी। इसके अलावा उन्होंने कोरंटाइन सेंटर में दाखिल लोगों की भोजन, पेयजल, कूलर जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उनसे न्यूनतम संपर्क के साथ सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सरपंच को बताया कि ग्राम में आवश्यक सेवाएं जैसे पीडीएस सेंटर, एटीएम आदि सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त पर चालू रहेंगी। उन्होंने पीडीएस सेंटर में टोकन पद्धति या वार्डवार उपभोक्ताओं को अलग-अलग राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश एसडीएम नगरी श्री सुनील शर्मा को दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डी.के. तुर्रे सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मुंबई से आए जिले के 18 प्रवासी मजदूरों को कुकरेल स्थित कोरंटाइन सेंटर में 23 मई से ठहराया गया है, जिनमें से स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत छह लोगों का लक्षण के आधार पर रक्त नमूने एम्स हास्पीटल रायपुर भेजे गए थे। इनमें से शुक्रवार 29 मई की देर शाम को एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव प्राप्त हुआ, जिसके तत्काल बाद जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण कुकरेल ग्राम को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरंटाइन सेंटर सहित ग्राम के घरों में सोडियम हाइपोक्लोराइट दी दवा का छिड़काव रात्रि में ही कराया गया। ग्रामीणों को अपने घरों पर ही रहने तथा आवाजाही प्रतिबंधित कर दिया गया।

धमतरी शौर्यपथ

कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने आज आदिवासी बाहुल्य नगरी विकासखण्ड का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को भांपते हुए पूर्व-प्रशासनिक तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरी के 50 बिस्तरयुक्त मातृ-शिश अस्पताल सहित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय तथा जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों को रोजाना तीन बार सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन कराने तथा अस्पताल के सभी स्टाफ को ट्रिपल लेयर वाला एन-95 मास्क अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने सबसे पहले मातृ-शिशु चिकित्सालय का जायजा लिया। वहां मुख्य द्वार पर बनाए गए अस्थायी स्वास्थ्य जांच केन्द्र की एकल खिड़की में मरीजों से प्रत्यक्ष संपर्क करने के स्थान पर उसे पारदर्शी बनाने तथा वार्तालाप के लिए माइक लगाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत वे पूरे अस्पताल में घूमकर आपात कक्ष, ड्यूटी रूम, पैथोलाॅजी लैब, एनआरसी सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती किए गए मरीजों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सर्दी-खांसी तथा बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की दैनिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, जिसमें एएनएम व मितानिनों के द्वारा ग्राम स्तर पर जाकर सर्वेक्षण किया गया हो। इसके अलावा परिसर में गुटखा खाकर थूकने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए तथा अस्पताल की दीवारों में थूकने पर प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी देने के लिए दीवार लेखन कराने के लिए भी ब्लाॅक चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। विशेष तौर पर अस्पताल परिसर की स्वच्छता बरतने और लक्षण वाले मरीजों को जिला चिकित्सालय में रेफर के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आइसोलेशन वार्ड के लिए नगर से बाहर भवन तलाशने के निर्देश बीएमओ तथा एसडीएम नगरी को दिए।
तदुपरांत कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा जनपद पंचायत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में जाकर निरीक्षण किया तथा कोरोना वायरस से खुद को बचाते हुए ग्रामीणों को भी आवश्यक जानकारी देने पर जोर दिया। इसके अलावा प्रत्येक कार्य के उपरांत हैण्डवाॅश करने या सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए कार्यालयीन स्टाफ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि तहसील कार्यालय ऐसा परिसर है जहां ग्रामीणों की ज्यादा आवाजाही होती है, इसलिए पूरी सतर्कता व सावधानी बरतते हुए शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक सेवा केन्द्र में प्रिंट काॅपी की मूल्य सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश एसडीएम नगरी को दिए। इस अवसर पर ब्लाॅक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।

धमतरी/ नगरी /शौर्य पथ

बच्चों के अपील का नहीं पड़ा अधिकारियों पर असर।*
एक तरफ बच्चे खेल मैदान के अस्तित्व को बचाने जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ अधिकारी व ठेकेदार खेल मैदान की दशा व दिशा बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
बच्चों के अपील का भी अधिकारी व ठेकेदारों पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा और खेल मैदान पर निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं।
मामला नगरी के हृदय स्थल पर स्थित एकमात्र खेल मैदान श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल का है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते पहले से ही बदहाल श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल खेल मैदान के अस्तित्व को मिटाने पर तुले जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार मैदान पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य कर रहे हैं निर्माण कार्य प्रारंभ होने के पूर्व ही नगर के होनहार बच्चों ने नगर प्रशासन, श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल के प्राचार्य ,सीओ जनपद से हाई स्कूल मैदान में हो रहे थे निर्माण कार्य को रोकने की अपील की गई पर अधिकारियों पर बच्चों की अपील का कोई असर नहीं हुआ। जबकि हाई स्कूल परिसर में अतिरिक्त कक्ष के लिए काफी जमीन उपलब्ध होते हुए भी एकमात्र खेल मैदान के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राचार्य श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल- झा
मैंने अतिरिक्त कक्ष हाईस्कूल मैदान में बनाने की अनुमति दी है। क्योंकि हाई स्कूल परिसर में सामने जो स्थान है ,वहां अतिरिक्त कक्ष बनेगा तो, स्कूल की सुंदरता खराब हो जाएगी।

रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर में नगर पालिक निगम बिरगांव अंतर्गत रांवाभाटा क्षेत्र में एक नये कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरूप बंजारी नगर रांवाभाटा क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है।कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए प्रभारी कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने पूर्व में आर टी ओ आफिस के पीछे चौक के पास,पश्चिम में सोम कोल्ड स्टोर गेट,उत्तर में स्वास्थ्य केंद्र रांवाभाटा रोड और दक्षिण में सेन डॉ के घर के पास को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।
इस कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी दुकानें,आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले
आदेश पर्यन्त तक पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेन्मेंट जोन में घर पहुँच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में शासन के मानकों के अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला पुलिस रायपुर द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निगरानी, सेम्पल की जाँच आदि आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी।
कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को सौपे गए दायित्व
कंटेंटमेंट जोन में आवश्यक सुरक्षा एवं ब्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौपे गए है।कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश एवं निकाष की केवल 01 द्वार की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग श्री एन के पाण्डेय,
कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेटिंग हेतु बांस बल्ली की आपूर्ति, उप वनमंडलाधिकारी,रायपुर वन मंडल ,सेनेटाईजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था, श्रीकांत वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम बिरगांव, घरों का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी, अनुसार दवा, मास्क, पी.पी.ई. इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट का प्रबंधन श्रीमती मीरा बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रणव सिंह, अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर को नियुक्त किया गया है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)