September 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35372)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5877)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    हैदराबाद / शौर्यपथ / तेलंगाना में दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहने के बाद जिंदा जलाई गई किशोरी ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया. दिल दहला देने वाली इस घटना…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार चुनावों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर और हमलावर हो गए हैं. उन्होंने दिवंगत पिता रामविलास पासवान…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / प्रतापगढ़ यूपी में महिलाओं के साथ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा घटना प्रतापगढ़ के मानिकपुर की है, जहां एक बेटी के…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / नोएडा फूड एंड पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम की वेबसाइट पर बड़ा साइबर हमला हुआ है. साइबर अपराधियों ने कंपनी के मार्केटिंग, बिजनेस से लेकर कई महत्वपूर्ण…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारत की गिरती अर्थव्यवस्था और जीडीपी ग्रोथ में बड़ी गिरावट को लेकर इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की रिपोर्ट ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. और ज्यादा चौंकाने…
    भोपाल / शौर्यपथ / मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.…
    दुर्ग / शौर्यपथ / कहते है जिन्दगी में सबकुछ मिले और एक अच्छा दोस्त ना मिले तो जिन्दगी बेकार है . दु:ख में सुख में जो आपके साथ खड़ा होता…

    लखनऊ /शौर्यपथ / यूपी में नाबालिग बच्चियों से रेप की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. बाराबंकी में एक 15 साल की दलित लड़की की लाश खेत में मिली है, जिसके नीचे के कपड़े उतरे हुए थे. बांदा में एक 8 साल की बच्ची से उसके रिश्तेदार ने ही रेप किया जिसकी हालत गंभीर है. वहीं सहारनपुर में खेत में खाना लेकर जा रही महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है. बाराबंकी के एक गांव में धान के खेतों में 15 साल की बच्ची की हाथ बंधी हुई लाश मिली. उसकी लैगिंग जिस्म से उतरी हुई थी. वो 4 बजे के करीब खेस में काम करने के लिए गई थी. देऱ तक नहीं आई तो ढूंढने पर लाश मिली. लड़की के चाचा ने बताया, "वो धान काटने के लिए गई थी. उसकी लैगिंग नीचे उतरी हुई थी और हाथ बंधे हुए थे. वो तिरछी पड़ी हुई थी."
    अब गांव में पुलिस लगी है, मुजरिम की तलाश हो रही है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है. प्रभारी पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया, "डेडबॉडी का पंचनामा कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. इशके साथ ही साक्ष्य संकलन हेतु अतिरिक्त टीम का गठन कर दिया गया है. विधिक कार्रवाई की जा रही है."
    उधर बांदा में एक सात साल की बच्ची रेप के बाद अस्पताल में भर्ती है. जहां उसकी हालत गंभीर है. बच्ची घर में अकेली थी तभी एक पड़ोसी ने ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया. बच्ची के मां ने बताया, "जब मैं आई बाहर से तो बच्ची रो रही थी, मैंने पूछा तो उसने सारी बात बताई. " बच्ची की हालत के बारे में बताते हुए मां ने कहा, "उसका बल्ड नहीं बंद हो रहा है. बल्ड बहुत जा रहा है."
    सहारनपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह खेत में अपने बेटों को खाना लेकर जा रही थी, तभी गांव के कुछ दबंगों ने उसके साथ रेप किया और मारा-पीटा.पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथ महिला का जमीनी झगड़ा भी है.
    सहारनपुर ग्रामीण के एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया, "वादी द्वारा बताया गया है कि इनकी मां के साथ इनके पड़ोसी के द्वारा रेप किया गया. जिसके संबंध में तहरीर दी गई है. तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है."

    भोजन में पोष्टिक तत्वों की पूर्ति के साथ कुपोषण मुक्ति में होगी मददगार
    कोण्डागांव जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी योजना
    मुख्यमंत्री बघेल ने बजट भाषण में की थी फोर्टिफाईड राईस वितरण योजना शुरू करने की घोषणा
    राज्य सरकार ने 5.80 करोड़ रूपए का किया बजट प्रावधान

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भोजन में आवश्यक पोष्टिक तत्वों की पूर्ति और कुपोषण के नियंत्रण के लिए आगामी एक नवंबर राज्य स्थापना दिवस से फोर्टिफाईड राईस वितरण की अभिनव योजना शुरू करने जा रही है। आयरन और विटामिन से युक्त फोर्टिफाईड राईस वितरण की यह योजना राज्य के कोण्डागांव जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2020-21 के अपने बजट भाषण में इस योजना को प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 5 करोड़ 80 लाख रूपए का बजट प्रावधान भी किया गया है।
    गौरतलब है कि फोर्टिफाईड राईस में लौह तत्व, विटामिन बी-12 तथा फोलिक एसिड युक्त फोर्टिफाईड राईस करनेल (एफआरके) का मिश्रण होता है। जो लोगों को खुराक में आवश्यक पोष्टिक तत्वों की पूर्ति के साथ ही कुपोषण के नियंत्रण में काफी मददगार साबित होगा। इस राईस का वितरण कोण्डागांव जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत किया जाएगा। इस राईस का भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (एफएसएसआई) द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार वितरण किया जाएगा।
    कोण्डागांव जिले मेें पीडीएस एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत समस्त चावल को फोर्टिफाईड कर वितरित किया जाएगा। फोर्टिफाईड राईस तैयार करने लिए दो राईस मिल को राईस ब्लेडिंग कार्य सौंपा गया है। कोण्डागंाव जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक लाख 11 हजार 217 राशनकार्ड तथा राज्य योजना के तहत 23 हजार 204 राशनकार्ड इस तरह कुल एक लाख 34 हजार 421 राशनकार्ड प्रचलित है। इस जिले में चांवल का कुल वार्षिक आबंटन 60 हजार 188 टन है जिसमें पीडीएस चांवल का 55 हजार 068 टन है और कल्याणकारी योजना, मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण आहार आदि योजनाओं का वार्षिक आबंटन 5 हजार 120 टन है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज पाटन विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर यहां कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम सिकोला में बनाए गए गौठानों का अवलोकन कर किसानों से गोबर की खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी ली। गौठान में पानी की व्यवस्था से भी अवगत हुए। यहां नलजल योजनांतर्गत उच्चस्तरीय पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाने के कार्य सहित ग्राम के सभी घरों में नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।
    उन्होंने योजनांतर्गत कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने को कहा। इसी तरह ग्राम फुंडा, ग्राम पंदर में पहुंचकर नलजल योजना के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने ग्राम देवादा में जिम का निरीक्षण किया। जिम में पहुंचकर उन्होंने इसकी सराहना किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करने के साथ ही सड़क के किनारे नाली निर्माण में बहाव पर विशेष ध्यान रखने कहा। जिससे नाली से पानी की निकासी सुगमता पूर्वक हो सके।
    'त्योहारों के मौसम में कोरोना संक्रमण से कैसे बचें' : चिकित्सक से ली गई विशेष भेंटवार्ता आज आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित

    रायपुर / शौर्यपथ / आकाशवाणी केंद्र, रायपुर द्वारा आज एक विशेष कार्यक्रम- 'त्योहारों के मौसम में कोरोना संक्रमण से कैसे बचें' प्रसारित किया जाएगा। इसके अंतर्गत रायपुर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर ओ. पी. सुंदरानी से ली गयी विशेष भेंटवार्ता प्रसारित की जाएगी। प्रादेशिक समाचार एकांश द्वारा तैयार किया गया यह कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे प्रसारित होगा, जिसे छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र रिले करेंगे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision