
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासकीय राशन विक्रेता संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष संजीव डोंगरे के नेतृत्व में जिलाधीश टोपेश्वर कुमार वर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा।
शासकीय राशन विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष संजीव डोंगरे ने बताया कि राशन विक्रेता संघ के द्वारा पीडीएस की दुकानों का संचालन एवं सेवा कार्य निरंतर किया जा रहा है। शासन के आदेशो निर्देशों का पालन एवं क्रियान्वयन से सःसम्मान विक्रेताओं ने जान कि परवाह किए बिना सफलता से किया है और अपनी-अपनी दुकान संलग्न समस्त राशनकार्डधारी को उनका निर्धारित राशन सामाग्री समय पर उपलब्ध कराया है।
डोंगरे ने कहा कि छग राज्य के राशन दुकानदारों को राशन वितरण के एवज में शासन से कोई मानदेय वा वेतन निर्धारित नहीं है। सिर्फ कमीशन मिलता है, जिससे विक्रेताओं के परिवार का जीविकोपार्जन होता है, किन्तु विगत तीन माह से सामाग्री वितरण का मेहनतना कमीशन अप्राप्त है। छग राज्य में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है, इस भयावह स्थिति में राशन विक्रेताओं एवं तौलक को आशा वर्कर की भांति 50,00,000 रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाये। वित्तीय पोषण एवं प्रोत्साहन राशि 10 रूपये प्रति मि्ंटल की दर से राज्य शासन द्वारा जारी किया है जो नागरिक आपूर्ति निगम जिला कार्यालय मे विगत 6 माह से राशि जमा है, उसे सभी विक्रेताओं के खाते मे तत्काल हस्तांतरित करने की करें।
डोंगरे ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की स्थिति में हमारा पूरा राशन विक्रेता परिवार बहुत ज्यादा तंग हाल से जुझ रहा है। कमीशन नहीं आने की स्थिति मे भी मानवता को ध्यान मे रख कर कार्य कर रहा है। अतः जीविकोपार्जन हेतु पिछले वर्ष के खाली बारदानों एवं इस वर्ष जो बरदानों का शासन द्वारा उठाव किए गए है, उनकी राशि तत्काल उपलब्ध कराने का कष्ट करे। विक्रेता संघ द्वारा समय-समय पर राज्य सरकार से लिखित एवं मौखिक निवेदन करते रहे है कि हमें ऑनलाइन वितरण के पूर्व 45 रूपये प्रति मि्ंटल कमीशन मिलता था और ऑनलाइन वितरण करने पर 70 रुपये प्रति मि्ंटल कमीशन का वादा किया गया था। अतः आपसे निवेदन है कि 70 रूपये प्रति मि्ंटल कमीशन करने की कृपा करें। अन्य मद का कमीशन जैसे पूरक पोषण आहार, मध्यान भोजन, महतारी जतन, अमृत नमक जिसकी कमीशन वर्ष 2007-08 से ऑनलाइन डिलवरी के तहत आपके नागरिक आपूर्ति निगम जिला कार्यालय में सभी रेकॉर्ड एवं राशि उपलब्ध है, उक्त राशि विक्रेताओं को तत्काल उपलब्ध कराने का कष्ट करे। छग सरकार से निवेदन है की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की बहुत सी राशन दुकानें किराये के भवन में संचालित है, जिसका खर्च स्वयं विक्रेता उठा रहा है, सरकार द्वारा भवन किराया एवं विद्युत खर्च की पूर्ति बाबत् राशि निर्धारित कर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
राशन विक्रेता हमेशा से शासन की योजनाओं को फलीभूत करता रहा है और छग राज्य के पीडीएस वितरण को देश मे गौरव प्राप्त है। अतः सहानुभूति पूर्वक उपरोक्त मांगों की पूर्ति अविलंब करने की मांग की गयी है। इस दौरान शासकीय राशन विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष संजीव डोंगरे साथ सचिव नकुल वर्मा, कोषाध्यक्ष श्रवण साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती लारिया, श्रीमती संतोषी उके, सहसचिव भुपेन्द्र यादव, सदस्य श्रीमती शिला यादव, चालेश्वर यादव, बुधराम वर्मा, शंकर साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की. तबियत खराब होने पर सीएम केजरीवाल का कोविड-19 टेस्ट कराया गया, जिसके बाद मंगलवार की शाम को रिपोर्ट निगेटिव आई. इस पर उन्होंने शुभकामनाएं देने वालों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया. उन्होंने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''आइसोलेशन में शरीर बंद था लेकिन मन इसी में लगा हुआ था कि और क्या-क्या करने की जरूरत है.''
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली में 31,000 कुल मामले हो चुके हैं, 12,000 ठीक हो चुके हैं जबकि करीब 18000 अभी एक्टिव केस हैं. करीब 900 लोगों की मौत हो चुकी है. 18000 एक्टिव मामलों में से 15000 होम आइसोलेशन में हैं. कल DDMA की बैठक थी. मुझे जाना था मैं नहीं जा पाया, मनीष सिसोदिया जी और अन्य मंत्री गण गए थे.
CM केजरीवाल ने कहा, ''वहां पर जो आंकड़े सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए वह आंकड़े दिखाते हैं कि आने वाले समय में दिल्ली में कोरोना बहुत तेजी से फैलेगा. 15 जून को 44,000 केस होने की संभावना है. 30 जून तक 1,00,000 केस हो जाएंगे. 15 जुलाई तक सवा दो लाख केस हो जाएंगे और 31 जुलाई तक लगभग 5,32,000 केस हो जाएंगे. इसको देखते हुए 15 जून तक हमें 6,681 बेड की जरूरत पड़ेगी. 31 जुलाई तक 80,000 बेड की जरूरत पड़ेगी. चुनौती बहुत बड़ी है.''
उन्होंने कहा, ''अब जनांदोलन बनाना होगा. मास्क पहनना, बार-बार हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग करनी है. जो ऐसा नहीं कर रहा उससे विनती करनी है कि आप कीजिए. क्योंकि जो नियमों का पालन नहीं कर रहा, वह दूसरो को फैल सकता है. जैसे ओड इवन में हमने जन आंदोलन किया था वैसे ही अब कोरोना में करना है.''
मुख्यमंत्री ने कहा, ''दिल्ली की कैबिनेट ने फैसला किया था कि कोरोना के दौरान दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में केवल दिल्ली वासियों का इलाज हो. सोमवार को एलजी साहब ने दिल्ली की कैबिनेट का फैसला पलट दिया. दिल्ली में चुनी हुई सरकार है. चुनी हुई सरकार के फैसले को एलजी साहब पलट नहीं सकते कुछ लोग ऐसा कह रहे थे. मेरा कहना है कि केंद्र सरकार ने निर्णय ले लिया एलजी साहब ने फैसला कर लिया है.''
CM केजरीवाल ने आगे कहा, ''यह समय मतभेद का नहीं है. एलजी साहब ने जो आदेश दे दिया उसको लागू किया. केंद्र सरकार के निर्णय को लागू किया जाएगा. इस पर कोई लड़ाई झगड़ा या वाद-विवाद नहीं करना है. सभी लोगों को और पार्टी के लोगों को मैं संदेश देना चाहता हूं कि हम इस फैसले को लागू करेंगे. बहुत बड़ी चुनौती है और अभूतपूर्व चुनौती है. 15 जुलाई को दिल्ली में 33,000 और 31 जुलाई को 80,000 बेड की जरूरत पड़ेगी.''
उन्होंने कहा, ''जब कोरोना नहीं था तब 50% बाहर से आने वाले इलाज कराते थे, तो इस लिहाज से जितने बेड दिल्ली के लिए चाहिए उतने ही दिल्ली से बाहर से आने वालों के लिए भी चाहिए. 31 जुलाई के हिसाब से लगभग डेढ़ लाख बेड की जरूरत पड़ेगी. हम पूरी कोशिश करेंगे जो बन सकेगा हमारी जिम्मेदारी भी है और यह सेवा का काम है.''
मुख्यमंत्री ने कहा, ''कल या परसों से मैं खुद निकलूंगा. बैंक्वेट हॉल और स्टेडियम को तैयार करवाएंगे. हमारे काम में 100 कमियां रह सकती है लेकिन हमारी नियत में कोई कमी नहीं है. पड़ोसी राज्यों से निवेदन कि वह भी अपने यहां समुचित व्यवस्था करें और वह लोग कर भी रहे होंगे. मीडिया वाले बहुत अच्छा काम कर रहे हैं मैं मीडिया वालों को सेल्यूट करना चाहता हूं. आप लोग हमारी जो जो कमियां रह जाती हैं वह रोज हमको बताते हैं. आपने हमारी मोबाइल ऐप में कमियां बताई हमने पिछले एक हफ्ते में उसको काफी ठीक किया है.''
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''लगभग हर चैनल पर कुछ मरीजों या उनके रिश्तेदारों को अस्पताल के बारे में बताया जाता है कि उनको बेड नहीं मिला. मैं सोच रहा था कि कुल 15 चैनल होंगे, लेकिन ऐसे बहुत से लोगों के जिनको बेड नहीं मिला होगा. पिछले 8 दिनों में दिल्ली के अस्पतालों में उन्नीस सौ लोगों का एडमिशन हुआ. आज करीब 42 सौ बेड खाली हैं लेकिन ज्यादातर सरकारी में है प्राइवेट में ज़्यादातर भर गए हैं. उन्नीस सौ लोगों को बेड मिले तो सो डेढ़ सौ लोग ऐसे भी होंगे जिनको बेड के लिए धक्के खाने पड़े होंगे.''
गुवाहाटी / शौर्यपथ /असम के तिनसुकिया जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड के प्राकृतिक गैस के कुएं में मंगलवार को भयानक आग भड़क गई थी, जिसके बाद यहां फायरफाइटर्स बचाव कार्य के लिए पहुंचे थे. लेकिन बुधवार को यहां घटनास्थल पर दो फायरफाइटर मृत पाए गए हैं. इस आग को बुझाने की कोशिशें अभी तक चल रही हैं. इस तेल के कुएं में पिछले 14 दिनों से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसके बाद मंगलवार को यहां किसी तरह से आग लग गई. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के 1.5 किलोमीटर तक के इलाके में आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन चूंकि कुएं से लगातार गैस निकल रही है, ऐसे में आग पूरी तरह से नहीं बुझ रही.
असम सरकार की ओर से मदद मांगने के बाद से भारतीय एयरफोर्स और आर्मी फायरफाइटिंग ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं. पैरामिलिट्री फोर्स ने इलाके को खाली करा लिया है.
ऑयल इंडिया ने मंगलवार को बताया कि क्लियरिंग ऑपरेशन के दौरान कुएं में आग लग गई थी. कंपनी की ओर से बताया गया कि ऑयल इंडिया और ONGC की टीमों को वहां से निकाल लिया गया है. कुएं में गैस रिसाव को पूरी तरह से बंद करने के लिए सिंगापुर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है. सूत्रों का कहना है कि रिसाव पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए कम से चार हफ्ते लगेंगे.
फिलहाल, प्राकृतिक गैस के कुएं के डेढ़ किमी के दायरे में रहने वाले कम से कम 6,000 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में रखा गया है. ऑयल इंडिया लिमिटेड ने भी प्रभावित परिवारों को प्रत्येक को 30,000 रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है.
बता दें कि गुवाहाटी से लगभग 500 किमी दूर बागहजन तिनसुकिया में इस तेल कुएं में 27 मई को विस्फोट हुआ था और पिछले 14 दिनों से गैस का रिसाव हो रहा था, जिससे इस क्षेत्र की आर्द्रभूमि और जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंचा है. ये आग इतनी भीषण लगी थी कि इसकी लपटें दो किलोमीटर दूर से दिखाई पड़ रही थीं. आशंका है कि इस आग से आसपास के इलाकों को भयंकर नुकसान पहुंचेगा.
मंगलवार को आग की घटना सामने आने के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बात की थी. इसके अलावा, गैस रिसाव के क्षेत्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की तैनाती की गई थी और असम के शीर्ष अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी थी.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी के वायनाड चुनाव को रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 हफ्ते बाद सुनवाई करेगा. केरल सोलर स्कैम मामले में आरोपी सरिता नायर ने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से राहुल गांधी के चुनाव को चुनौती दी है. बता दें कि केरल हाईकोर्ट इस चुनाव याचिका को पहले ही खारिज कर चुका है, जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका डाली गई है. याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से दो हफ्ते का समय मांगा था. कोर्ट ने दो हफ्ते के लिए सुनवाई टाल दी है.
सरिता ने इस मामले में राज्य के विभिन्न कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कई मौकों पर इस संबंध में उसके पत्रों की अनदेखी की. उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्व पार्टी प्रमुख के खिलाफ चुनाव लड़ा. अपनी याचिका में सरिता ने कहा कि उनका नामांकन पत्र अमेठी के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा स्वीकार किया गया था, जबकि वायनाड में इसे खारिज कर दिया गया. उन्होंने मांग की है कि राहुल गांधी के चुनाव को शून्य करार देकर रद्द किया जाए.
दरअसल केरल के चर्चित 'सोलर कांड' की मुख्य आरोपी सरिता एस. नायर ने राज्य की वायनाड सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया था लेकिन उनके कागजात को रिटर्निंग ऑफिसर ने इस आधार पर खारिज कर दिया कि एक अदालत ने उन्हें तीन साल के लिए सौर घोटाला मामले में दोषी ठहराया था और 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया था.
सरिता ने राज्य कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं पर यौन उत्पीड़न समेत बलात्कार का आरोप लगाया है. सरिता पर सोलर घोटाले के तहत 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं. सरिता पर प्रमुख आरोप यही है कि उन्होंने अपने एक साथी की मदद से फर्जी कंपनी खड़ी की. फिर उस कंपनी के माध्यम से सोलर पैनल और उसके लाइसेंस दिलाने के नाम पर राज्य भर के लोगों को ठगा. 2017 में इस मामले में गठित न्यायिक आयोग ने कहा था कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने ठेका हासिल कर सरकार से सब्सिडी हासिल की और फिर पैसों या यौन सुख के बदले उसे सरिता की कंपनी को दिया.
भोपाल/ शौर्यपथ / मध्यप्रदेश में पुलिस मुख्यालय ने ये आदेश दिए हैं कि लॉकडाउन खुलने पर सुनार की दुकानें, शोरूम एवं नकदी लेन-देन करने वाली लोन कंपनियों के दफ्तर में प्रवेश करते समय व्यक्ति को अपने चेहरे से मास्क (Mask) हटाना पड़ेगा ताकि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा रिकॉर्ड हो सके और दुकान या कंपनी में अपना काम निपटाने के बाद फिर से सीसीटीवी कैमरे के सामने मास्क लगाएगा. पुलिस को मिले खुफिया अलर्ट के तहत अनलॉक-1 में अपराध बढ़ सकते हैं, इसलिए ये उपाय किये जा रहे हैं. यह मामला अपराध और बेरोजगारी से भी जुड़ा है, राज्य युवा आयोग के आंकड़े कहते हैं कि कोरोना वायरस के लॉकडाउन में प्रदेश के 12 लाख युवा बेरोजगार हो गये, दो महीने में बेरोज़गारी दर 14 गुना तक बढ़ गई.
ऐसी ही हुई एक घटना के अंतर्गत भोपाल के कोहेफिजा इलाके में पिता का इलाज कराने आए एक किसान से बाइक सवार बदमाश 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए. इनकी शक्ल सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लेकिन चेहरा ढंका होने के कारण लुटेरों की पहचान मुश्किल थी. राज्य में ऐसी वारदातें न बढ़ें,इसलिये पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर कहा है कि सभी थाना प्रभारी अच्छी क्वॉलिटी के कैमरे और उन्हें चालू करवाना सुनिश्चित करें. साथ ही ज्वैलरी शॉप,बैंक, वित्तीय संस्थानों में प्रवेश से पहले मॉस्क उतारकर सीसीटीवी में चेहरा रिकॉर्ड करवाना सुनिश्चित करें. इस संबंध में पुलिस कांस्टेबल मिलन सिंह ने कहा, 'सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शख्स सीसीटीवी के सामने से जाएगा. मॉस्क नीचे करवाने से फोटो कैमरे में कैप्चर होगी. अगर कहीं घटना होती है तो उससे तस्वीर मिल सकती है.'
इस आदेश के बाद भोपाल के बैंकों में आनेवाले ग्राहकों को सीसीटीवी में चेहरा दिखाना पड़ रहा है, हालांकि उन्हें इस व्यवस्था से कोई शिकायत नहीं है. ग्राहक अनित सेन ने कहा, 'बहुत बढ़िया व्यवस्था है और हम इससे सहमत हैं.' एक अन्य ग्राहक अजय अग्रवाल ने कहा, 'ये सुविधा है मैं व्यापारी हूं, मुंह छिपाकर क्या क्या नहीं होता ये मास्क जरूरी है मैं समर्थन करता हूं.' बैंक कर्मचारी पंकज मालवीय ने कहा, 'पहले मास्क उतरवाते हैं, कैमरे में दिखाते हैं फिर सैनिटाइज करके अंदर जाने देते हैं.'
नई दिल्ली / शौर्यपथ / पूर्वी लद्दाख में तीन ठिकानों से भले ही भारतीय और चीनी सैनिक पीछे हट गए हैं लेकिन भारतीय पक्ष की स्पष्ट राय है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव पूरी तरह से तभी दूर किया जाएगा जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अपने 10,000 से अधिक सैनिकों को हटा देगा. तोपखाने और टैंक रेजीमेंट के साथ ये चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र के पास LAC से लगकर तैनात है.
सैन्य कमांडरों की छह जून की वार्ता के बाद बुधवार से शुरू हुई मेजर जनरल स्तर की बातचीत के पहले विश्वास बहाली के उपाय के तहत भारतीय और चीनी सैनिक गैलवन घाटी क्षेत्र (पैट्रोलिंग पॉइंट 14), पैट्रोलिंग पॉइंट 15 और हॉट स्प्रिंग्स (पैट्रोलिंग पॉइंट 17) सहित तीन स्थानों से ढाई किमी तक हटे हैं.
शीर्ष सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "पूर्वी लद्दाख सेक्टर से सैनिकों का हटना शुरू हो गया है लेकिन हम जो चाहते हैं वह एक डिवीजन आकार के सैनिकों (10,000 से अधिक सैनिकों) की कटौती है जो कि LAC के साथ अपने क्षेत्र में पीछे के पदों पर चीन द्वारा तैनात किए गए हैं. सैनिकों का हटना ठीक है लेकिन तनाव तभी दूर किया जा सकता है जब चीनी इसमें अपने सैनिकों के साथ तोपखाने और टैंक रेजीमेंट को भी शामिल करे.'' सूत्रों ने ANI को बताया कि गतिरोध की शुरुआत 4 मई को हुई थी जब लगभग एक बटालियन के आकार की चीनी टुकड़ियों ने पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और भारी वाहनों के साथ पैदल मार्च किया था. सूत्रों ने कहा कि भारतीय पक्ष की और से अगले 10 दिनों में होने वाली कई दौर की वार्ता में इस मुद्दे को उठाया जा सकता है.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अप्रैल और मई में पारले-जी बिस्किट की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है. पारले प्रोडक्ट्स के एक वरिष्ठ अधिकारी मयंक शाह ने इसके कारण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महामारी के दौरान खाद्य राहत पैकेट बांटने वाले एनजीओ और सरकारी एजेंसियों ने भी पारले-जी बिस्किट को तरजीह दी क्योंकि यह किफायती है और दो रुपये में भी मिलता है. साथ में यह ग्लूकोज का अच्छा स्रोत है.
उन्होंने बताया कि वृद्धि जबर्दस्त थी और इसके नतीजतन लॉकडाउन के दौरान बाजार में पारले की हिस्सेदारी में 4.5 से पांच फीसदी का इजाफा हुआ. उन्होंने बताया कि बीते 30-40 साल में हमने ऐसी वृद्धि नहीं देखी है.उन्होंने बताया कि पहले आई सुनामी और भूकंप जैसे संकटों के दौरान भी पारले-जी की बिक्री बढ़ी थी.
गौरतलब है कि कोरोना की महामारी के कारण एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में कारों से लेकर कपड़ों तक हर चीज की बिक्री में गिरावट आ रही है, जिससे कंपनियों को उत्पादन पर लगाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. ऐसे समय में पारले-जी बिस्कुट की रिकॉर्ड बिक्री अपने आप में खास है. गौरतलब है कि दो और पांच रुपये प्रति पैकेट वाले पारले-जी बिस्कुट की कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों को खाद्य राहत पैकेज वितरित करने के लिए काम करने वाली सरकारी एजेंसियों और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के बीच काफी मांग रही.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / देश में कोरोनावायरस की एंट्री के साथ ही भारत सरकार ने इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए कॉलर ट्यून जारी कर दिया था, जो अब हर भारतीय के फोन में सुनाई देता है. आप किसी को भी कॉल करते हैं तो आपको घंटी की बजाय सुनाई देता है ये संदेश- 'आज पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है......' आपने कभी न कभी यह जरूर सोचा होगा कि इस ट्यून को आवाज किसने दी है. तो आज हम आपको मिला रहे हैं जसलीन भल्ला से. वॉयसओवर ऑर्टिस्ट जसलीन ही वो चेहरा हैं, जिन्होंने भारत सरकार के इस संदेश को अपनी आवाज दी है. NDTV ने उनसे खास बातचीत की.
जसलीन ने अपने इस खास मैसेज के बारे में बात की. जसलीन ने बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके एक वॉयस रिकॉर्डिंग का इतना असर होगा. उनके इस कॉलर ट्यून को इतनी पॉपुलैरिटी मिली है कि इस पर मीम (Memes) भी बने हैं. कहीं-कहीं तो लोगों ने इस कॉलर ट्यून से तंग आकर सरकार से इसे बंद करने की भी अपील की है.
इस पर जसलीन ने हंसते हुए बताया कि सबसे पहले उनके परिवारवालों ने ही उनको चिढ़ाना शुरू कर दिया था और उनके पास उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मैसेज आते हैं.
जसलीन से जब पूछा गया कि जब वो खुद किसी को कॉल करती हैं और उनको अपनी ही आवाज सुनाई देती है तो उन्हें कैसा लगता है तो उनका जवाब था, 'बहुत ही अजीब सा लगता है. आप किसी को कॉल करते हो और आपको 30 सेकेंड तक अपनी ही आवाज फेस मास्क यूज़ करने, हाथ धोने और सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने को कहती हुई सुनाई देती है.'
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / स्कीन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए हर दिन हम कुछ-न-कुछ जरूर करते हैं। बात चाहे स्क्रब की हो या फेस पैक की, चेहरे पर निखार लाने के लिए स्कीन केयर रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है और पार्लर जाने की अपेक्षा घर पर ही कई ब्यूटी ट्रीटमेंट किए जा सकते हैं जिसका त्वचा पर कोई नुकसान भी नहीं होता है। हमारी रसोई में ऐसे ही ब्यूटी स्किट मौजूद हैं जिनके इस्तेमाल से आप दमकती और सॉफ्ट स्कीन पा सकते हैं। अगर आप भी स्किनकेयर उत्पाद पर ज्यादा खर्च किए बिना बेहतर त्वचा की तलाश कर रहे हैं तो नारियल का तेल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है।
यह जादुई औषधि आपके चेहरे में निखार के साथ-साथ चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में भी उपयोगी है। इसका इस्तेमाल आपको अपनी नाइट केयर रूटीन में करना है। यह तेल कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद गुण आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में कारगर है।
नारियल तेल हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने का काम करता है। मुंहासे, स्कीन एलर्जी व फंगस से लड़ने के लिए नारियल का तेल बहुत उपयोगी है।
रूखी त्वचा के लिए नारियल का तेल वरदान है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
घावों को ठीक करने में कारगर माना जाता है
नारियल का तेल यह किसी जादुई औषधि से कम नहीं है। यह घावों को भरने का काम करता है। अगर त्वचा पर किसी तरह की चोट लग गई है तो उस पर नारियल का तेल लगाने से राहत मिलती है और कुछ दिनों में ही यह चोट को सुखा देता है।
नाभि में नारियल का तेल डालने से चेहरे पर चमक और होंठों को सॉफ्ट रखने में मदद मिलती है। रात में सोने से पहले इसे नाभि में डालकर सोना लाभकारी है।
रोज रात में चेहरे पर नारियल के तेल की मसाज करने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।
खाना खजाना /शौर्यपथ / सामग्री :पका मीठा खरबूजा, ठंडा दूध, शक्कर, चुटकी भर इलायची पावडर।
विधि :
खरबूजा छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को मिक्सर में डालकर उसका पल्प बनाइए। चार बड़े चम्मच खरबूजे का पल्प, पाव गिलास दूध और स्वादानुसार शक्कर मिलाकर मिक्सर में दो मिनट तक अच्छी तरह से घुमाइए, ताकि उस पर झाग आ जाए।
अब लाजवाब खरबूजा मिल्क शेक गिलासों में भरकर पेश करें। चाहें तो ऊपर से आइस क्यूब डाल सकते है।
जानिए खरबूजे के फायदे -
1. खरबूजा शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपको ऊर्जावान बना रखने में मदद करते हैं।
2. खरबूजा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र को रोकने के साथ-साथ तनाव कम करने में भी मददगार है।
3. खरबूजा में भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी और शर्करा की मात्रा कम होती है जो आपका वजन बढ़ने से रोकती है।
4. खरबूजे में मौजूद विटामिन ए आपकी आंखों, त्वचा व बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
5. इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद लाभप्रद है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
