
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कवर्धा / शौर्यपथ /
शुक्रवार को विधायक ममता विधानसभा पंडरिया के विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत ग्राम सांवतपुर में जनचौपाल एवं पंवरजली में रामायण पाठ कार्यक्रम में शामिल हुई . पंडरिया के लोकप्रिय एवं प्रथम महिला विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन एवं विकास प्राधिकरण के सदस्य ममता/मनोज चन्द्राकर 10 जून 2022 शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्राम पंवरजली ( दामापुर ) आगमन हुआ वही आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्री रामायण पाठ में शामिल होकर रामायण पाठ की एवं प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की वही ग्रामीणों से रुबरु होकर भेंट/मुलाकात कर ग्रामीणों की समास्याओं से अवगत हुई व त्वरित समास्याओ का समाधन करने की आश्वासन दी.
तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार के तहत ग्राम सांवतपुर ( कपादह ) में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में समम्मिलित हुई एवं क्षेत्रवासियों से भेंट/मुलाकात कर अंतिम व्यक्ति तक बात सुनी .
जनचौपाल कार्यक्रम में भेंट/मुलाकात के दौरान क्षेत्रवासियों ने राशनकार्ड,बिजली,सीमांकन,पेशन, जैसे मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया वही विधायक ममता ने जनचौपाल में उपस्थित सबंधित अधिकारीयो को क्षेत्रवासियों की समस्याओ को त्वरित दूर करने की निर्देश दी जनचौपाल में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सभी वर्गों के लिए जनकल्याकारी योजनाओं एवं अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो की जानकारी दी .
इस दौरान जिला कांग्रेस के सुप्रीमो नीलकंठ चन्दवंशी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस पंडरिया नवीन जयसवाल विधायक प्रतिनिधि गुरुदत्त शर्मा पूर्व सभापति पालेश्वर चन्द्राकर मनीष शर्मा पंवरजलीं के सरपंच हरेन्द्र राजपूत हरिकपुर राजपूत सरपंच दिनेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे .
जगदलपुर / शौर्यपथ /
मलेरिया को बस्तर का अभिशाप माना जाता था, मगर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहा मलेरियामुक्त बस्तर एक वरदान बना है, जिससे मलेरिया के मामलों में भारी कमी आई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि लगभग ढाई साल पहले एक जनवरी 2020 को प्रारंभ हुए इस अभियान के बाद से अब छटवां चरण चल रहा है और प्रत्येक चरण के बाद मलेरिया वार्षिक परजीवी सूचकांक में लगातार कमी देखी जा रही है।
वर्ष 2019 में यह अभियान प्रारंभ करने से पूर्व मलेरिया वार्षिक परजीवी सूचकांक 7.29 था, जो 2021 में घटकर 4.16 हो गया और सकारात्मकता दर 0.27 हो गया। मलेरिया मुक्त अभियान के तहत सघन जांच के कारण गर्भवती महिलाओं में भी मलेरिया के मामलों में भारी कमी आई है। इस अभियान के कारण जिले में 9694 लक्षण रहित मरीजों की पहचान हुई, जिन्हें समय रहते उपचार कर मलेरिया मुक्त किया गया। मलेरिया से बचने के लिए इस दौरान किए गए व्यापक प्रचार-प्रसार तथा लोगों में आई जागरुकता के कारण मच्छरदानी के बढ़ते उपयोग के कारण भी मलेरिया के मामलों में कमी आई है। मलेरिया पर नियंत्रण के लिए जिले के 515 ग्रामों में मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
ज्ञात हो कि, संघ की क्रियाशीलता के दृष्टिगत ही गत दिवस छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला इकाई के द्वारा मोहला में संघ की एक अत्यावश्यक सभा अध्यक्ष अरूण देवांगन की अध्यक्षता में आहूत की गई थी, जिसमें नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागगढ़ चौकी हेतु संघ के अध्यक्ष पद हेतु आम सहमति से उपस्थित कर्मचारी साथियों के द्वारा आरके महानदिया (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) का नाम प्रस्तावित किया गया। साथियों के द्वारा उनका गुलाल से तिलक कर स्वागत करते हुए शुभकामना दी़।
इस अवसर पर आनन्द कुमार श्रीवास्तव, हरीश भाटिया, जगदीश ठाकुर, कमलेश ढीमर, डीआर गंगबेर, महेश सिंह राजपूत, नंदलाल देवांगन, आरके कामडे, जसवंत साहू, रामगोपाल चढार, बीएस पाटिल, एनआर टेकाम, कुंवर सिंह पुरामे, कार्तिक कुंजाम, पुनीतराम, सुरेश गुरेशिया, केएस नेतामए आदि कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी जिला शाखा के सचिव आनन्द कुमार श्रीवास्तव के द्वारा दी गई।
कवर्धा / शौर्यपथ /
जिले में स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्थाओं की दशा-दिशा की जानकारी लेने एवं विभागीय समन्वय की स्थिति जानने के उद्देश्यों को लेकर गत 10 जून को कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के पदेन अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली। लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि और कार्यों की सम्पूर्ण रिपोर्टिंग की स्थितियों को केंद्रित करके श्री शर्मा ने समीक्षा की और कहा कि योजनाबद्ध तरीकों से कार्य करने पर स्थितियों को सुधारा जा सकता है।
उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा करते हुए पिछले सत्र की अपेक्षा वर्तमान जारी सत्र में संस्थागत प्रसव में संतोषजनक सुधार होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस स्थिति में अधिक सक्रियता से कार्य करके आगे सत-प्रतिशत सुधार लाने की बात कही। उन्होंने शून्य से 5 वर्ष के सभी बालक -बालिकाओं व समस्त किशोरियों व महिलाओं का हीमोग्लोबिन जांच कर एनीमिया मुक्त के लिए चलाए जा रहे मिशन 11 प्लस अभियान की भी जानकारी ली। उन्होंने सुपोषण के लिए दोनों सम्बन्धित विभागों को जल्द स्थिति सुधारने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि एनआरसी में बेड खाली होने से पहले वेटिंग लिस्ट रेडी रखें और लोगों को इस सेवा का लाभ दिलाएं। उन्होंने एनआरसी का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया और कहा कि कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर उनके परिजनों की पर्याप्त काउंसलिंग कर एनआरसी का लाभ समझाएं, इस कार्य मे महिला बाल विकास की भूमिका भी उन्होंने स्पष्ट की। पंडरिया और जिला अस्पताल में चालये जा रहे एनआरसी में आवश्यकता पडऩे पर बिस्तर बढाने के लिए भी कलेक्टर ने कहा।
माहवारी सर्विलेंस जारी रखने के निर्देश
गर्भवतियों का जल्द से जल्द पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए लक्ष्य दम्पत्तियों का माहवारी सर्विलेंस में तेजी लाने, गर्भवती महिलाओं के निर्धारित अंतराल में 4 जांच कर गर्भवती पंजीयन कार्ड में एंट्री करने के निर्देश भी श्री शर्मा द्वारा दिये गए।
आयुष्मान भारत के सम्बंध में जानकारी लेते हुए जिलाधीश ने हितग्राहियों के दस्तावेज पूर्ण न होने पर क्लेम रिजेक्ट होने पर नाराजगी जताते हुए 15 दिनों में 100 प्रतिशत ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कहा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड धारकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्यों से जिले के सभी पीएचसी में भी सेटअप तैयार होने की जानकारी ली।
स्वास्थ्य केंद्रों की भौतिक स्थितियों के सम्बंध में निर्माण एजेंसियों की संयुक्त बैठक लेकर जल्द से जल्द अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए विभाग को निर्देश दिया गया । कलेक्टर श्री शर्मा के द्वारा मानसून सत्र से पहले बिजली, पानी आदि आवश्यक व्यस्थाओ को सुनिश्चित रखने के लिए जिले की टीम को मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए भी कहा गया। उपरोक्त के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में समस्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रमों विशेष रूप से सुपोषण अभियान और हाट बाजार क्लिनिक योजना की समीक्षा भी बैठक में की गई। जनकल्याणकारी समस्त योजनाओं को जनता तक अधिक से अधिक पहुँचाकर शासकीय व्यवस्थाओं का लाभ अधिकतम जरूरतमन्दों तक पहुचाने की जिम्मेदारी को भी गम्भीरता से निभाने के लिए सम्बन्धित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग का मार्गदर्शन श्री शर्मा द्वारा किया गया। संजीवनी 108, महतारी 102 व बाइक एंबुलेंस सेवाओ की भी विस्तृत जानकारी बैठक में ली गई।
उक्त बैठक में जिला पंचायत सी ई ओ संदीप अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी, महिला बाल विकास अधिकारी आनन्द तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ पी सी प्रभाकर, सभी विकासखण्ड बीएमओ, डीपीएम सृष्टि शर्मा, समस्त कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी गण, समस्त बी पी एम, सीडीपीओ समेत सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
रायपुर / शौर्यपथ /
युवा वर्ग में ऑनलाइन दोस्ती करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई बार लोगों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। अक्सर लोग सोशल साइट्स पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती कर अपनी निजी जानकारी तक साझा कर देते है जिसका उपयोग साइबर अपराधी अपने फायदे के लिए करते हैं। इस तरह के अपराध में गिरफ्त व्यक्ति समाज में बदनामी के डर से आत्महत्या तक करने के बारे में भी सोचने लग जाते है।
ऐसा ही कुछ दुर्ग में रहने वाले 32-वर्षीय आशीष (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ जिन्होंने बीते दिनों सोशल साइट फेसबुक पर अनजान युवती का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया जिसे वह किसी परिचित का नाम समझकर उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया।
कुछ दिनों तक सामान्य बातचीत के बाद एक दिन मेरे नम्बर में आपत्तिजनक मैसेज आया, उसके कुछ देर बाद वीडियो कॉल से अश्लील वीडियो किया गया। थोड़ी देर बाद व्हाट्सएप पर 20,000 रुपये की मांग करते हुए मेरी आपत्तिजनक वीडियो भेजी गई। रुपये नही देने पर सामने वाले व्यक्ति ने उस वीडियो को फेसबुक, यूट्यूब और अन्य सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी दी। नम्बर ब्लॉक करने पर अलग-अलग नम्बर से मैसेज कर पैसे की मांग की गई ऐसा नही करने पर सोशल मीडिया के माध्यम से छवि धूमिल करने की बात भी कही गई। कई दिनों तक हुई ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से प्रताडि़त होने के बाद आत्महत्या करने जैसे विचार मन मे आने लगे थे,ÓÓ आशीष ने बताया ।
मानसिक अस्वस्थता के कारण आशीष ने आत्महत्या से बचाव के प्रति जागरूक करने वाले सहयोगी को अपनी सारी स्थिति बताई, उनके द्वारा मिले उचित परामर्श ने आत्महत्या करने से बचाया। उन्होंने फिर पुलिस से सहायता भी ली ।
आत्महत्या रोकथाम और जागरूकता के प्रति कार्य कर रहे डॉ.सन्दीप ताम्रकर (जिला कार्यक्रम प्रबन्धक दन्तेवाड़ा) ने बताया: " कुछ दिन पहले उन्हें 'आत्महत्या रोकथाम परामर्शÓ के लिये जारी किए गए नम्बर 94252 42707 पर आशीष का कॉल आया, शुरुआत में हिचकिचाहट के साथ उसने अपनी समस्या विस्तार से बताई। तदुपरान्त, 'टॉक थेरेपीÓ आत्मघाती विचारों का आकलन करने का एक प्रभावी तरीका अपनाते हुए आशीष के अवसाद के स्थिति की जानकारी ली और प्रश्नों को सावधानी, चिंता और करुणा के साथ पूछा गया। इस तकनीक से आशीष के उदासी को कम करके यह आश्वासन दिया गया कि अगर कभी ऐसे विचार आये तो अपना ध्यान किसी अन्य जगह पर केंद्रित करें। इसके बाद आशीष को साइबर अपराध सम्बन्धी सलाह के लिये साइबर विशेषज्ञ का नंबर देकर पुलिस सहायता के लिये मदद की गई"
डॉ.ताम्रकर ने बढ़ते साइबर अपराध से बचाव के लिये अपील करते हुए कहा: "फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया में अपना मोबाइल नंबर न डालें। अपरिचित व्यक्ति से वीडियो कॉलिंग कभी न करें। यदि कोई व्यक्ति ब्लैकमेल करे तो अपना सोशल अकाउंट तुरन्त बन्द करे या पुलिस सहायता केंद्र में अपनी शिकायत दर्ज करें। गंभीर स्थिति होने पर घबराएं नहीं, अगर मन में आत्महत्या करने जैसे विचार आये तो निम्न नम्बर 94252 42707, 74772 62777 पर कॉल कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें।"
साइबर विशेषज्ञ शरद खरे ने बताया: "साइबर अपराधियों द्वारा आजकल लड़कियों को पैसों देकर सोशल मीडिया में दोस्ती करके अंतरंग वीडियो कॉलिंग के जाल में फंसा रहे हैं। फिर उन अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई माध्यम से रुपयों की मांग कर रहे है। लोगों को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मौजूद अनजान लोगों के जाल में फंसने से बचना चाहिए। साथ ही अपनी निजी बातों को ऐसे लोगों से साझा न करें। अगर कोई व्यक्ति इस तरह ब्लैकमेलिंग से प्रताडि़त हो रहा हो तो तुरंत ही नजदीकी पुलिस स्टेशन में अपनी समस्या बताएं।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभाओं के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के दौरान जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे है, वहीं दूसरी ओर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन के मंशानुरूप समयसीमा में योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज पत्थलगांव के विश्राम गृह में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर जिला प्राकृतिक रूप से बहुत अधिक सुंदर है। साथ ही साथ कई चुनौतियां भी है, इसलिए काम करने की गुंजाइश अधिक है और सबको मिलकर काम भी करना है। बच्चों में कुपोषण और महिलाओं में एनीमिया को दूर करने के लिये योजनाएं संचालित है, जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिले है। अधिकारी एनीमिया और कुपोषण दूर करने के चलाई जा रही योजनाओं का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन करें।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि लोगों की आय बढ़ाना हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। कृषि व लघु वनोपज के साथ-साथ जिले में मछली पालन, बकरी पालन, सुकर पालन को आय का प्रमुख जरिया बनाने के प्रयास को बढ़ावा दिया जाये। आवर्ती चराई, राजस्व गौठान, रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में अजीविकामूलक गतिविधियों को और बढ़ाएं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर की तरह यहां भी जनजातियों के लिए आस्था मूलक कार्यों को बढ़ावा देना है। यहाँ आदिवासी के आस्था केंद्र सरना स्थल को व्यवस्थित व सुंदर बनाने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान चलाकर बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाएं। यदि पिता का जाति प्रमाण पत्र है, तो बच्चों का तत्काल जाति प्रमाण जारी किया जाए।
मात्रात्मक त्रुटि के दृष्टिगत जिन जातियों को अधिसूचित किया गया है, उसकी सूची कार्यालयों में चस्पा करें। उन्होंने कहा कि लगातार आवेदन देने के बाद भी यदि किसी व्यक्ति का काम न हो, यह स्वीकार्य नहीं है। लोक सेवा गांरटी का पालन हो और समयसीमा में लोगों के काम हो जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन आदिवासी, किसान, मजदूर और शासकीय कर्मचारियों के साथ सभी का ध्यान रख रही है। अधिकारी भी इसी तरह लोगों की समस्याओं को दूर करें।
राहुल को बचाने का अभियान 47 घंटे से जारी गुजरात से रोबोट लेकर पहुंचे एक्सपर्ट
जांजगीर / चांपा / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में बोरवेल में फंसे राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन पिछले 47 घंटे से चल रहा है. अब एक राहत की खबर सामने है आई है. गुजरात से रेस्क्यू के लिए रोबोट लेकर रोबोट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच रोबोट को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, वहीं अब खबर आ रही है कि राहुल को निकालने का रोबोट मिशन फिलहाल रोक दिया गया है. दरअसल बच्चे के सो जाने की वजह से रोबोट से रेस्क्यू रोका गया है. अब बोरवेल के पास में जेसीबी से खुदाई का काम जारी है. अब गड्डे से राहुल तक पहुंचने के लिए सुरंग बनाई जाएगी.
रोबोट से राहुल को निकालने की तैयारी
दरअसल शुक्रवार को दोपहर राहुल बोरवेल में गिरा है. इसके बाद से लगातार राहुल को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई की जा रही है. वहीं रविवार को गुजरात से महेश अहीर रोबोट लेकर पिहरीद गांव पहुंच चुके है. रोबोट के जरिए राहुल को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. बच्चे को निकालने के लिए जरूरी सामानों और रोबोट को इंस्टॉल किया जा रहा है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोबोट को बोरवेल में अंदर उतारा जाएगा और रोबोट टेट्रा मोड में राहुल को 3 दिशाओं से पकड़कर बाहर निकल सकता है.
प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
बोरवेल के पेरेलर खुदाई करने के लिए एक दर्जन जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की जा रही है लेकिन बीच में बड़े-बड़े पत्थरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है. ड्रिल करने वाले मशीन से पत्थरों को तोड़ा जा रहा है. इसके बाद जेसीबी मशीन से खुदाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है. एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि खुदाई के अहम समय तक पहुंच चुके हैं. राहुल को बचाने के लिए सुरंग निर्माण के लिए एक लोहे का बड़ा पाइप लाया गया है. सुरंग के साथ इस पाइप को मिट्टी धसने से सुरक्षा के लिए लगाया जाएगा. इसके लिए कई 3-4 घंटे का वक्त और लगेगा.
राहुल भी कर रहा है एनडीआरएफ की मदद
एनडीआरएफ की टीम के सामने बोरवेल में पानी भरने की बड़ी समस्या सामने आ गई है. जिस गड्ढे में राहुल फंसा है वहां लगातार पानी भर रहा है जिसे निकलने के लिए रस्सी लगाकर बाल्टी से पानी निकला जा रहा है. वहीं बोरवेल में फंसा राहुल भी रिस रिस कर भर रहे पानी के खतरे से भांप कर एनडीआरएफ टीम की मदद कर रहा है. एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि बोरवेल में भर रहे पानी को खाली करने में राहुल मदद कर रहा है. जब बाल्टी नीचे जाता है तो राहुल बाल्टी में पानी भर देता है. जिसे खींचकर एनडीआरएफ की टीम निकाल रही है. वहीं पूरे गांव के सभी बोर को चलाने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने आग्रह किया ताकि इस बोरवेल में पानी का स्रोत सूख सके.
दुर्ग / शौर्यपथ /
आज के युग में वैसे ही आम जनता महंगाई की मार सह रही है उस पर 2 साल तक कोरोना काल के समय अपनी बेजारगी का रोना रोना रोने वाले टॉकीज के संचालकों द्वारा शासन प्रशासन से तरह-तरह की छूट की मांग की जाती रही और अपने आप को भारत की आम जनता के रूप में पेश करती रही तथा शासन से मदद की गुहार लगाती रही वही टॉकीज के संचालकों द्वारा अब एक बार फिर से आम जनता को लूटने का कार्य चालू कर दिया गया है।
संचालकों के द्वारा आम जनता को खुलेआम लूटने का कार्य इसलिए कहा जा सकता है कि संचालकों द्वारा टॉकीज में एक ऐसे कंपनी का मिनरल वाटर का विक्रय किया जा रहा है जिसके आधे लीटर की कीमत ?60 है सोचिए जहां बिसलरी , किनली खुले बाजार में ?20 में 1 लीटर मिल रहे हैं वही भिलाई के सिविक सेंटर में मिराज टॉकीज में ह्यष्द्ध2द्गश्चश्चद्गह्य नामक मिनरल वाटर के आधा लीटर पानी की कीमत ?60 है. टाकिज संचालकों द्वारा बाहर से किसी भी तरह का पानी नहीं ले जा सकने का हवाला दिया जाता है जिसके कारण मजबूरी वश आम जनता को इस महंगे पानी का क्रय करना मजबूरी हो जाता है जहां आम जनता 140-160 रूपये की टिकट लेकर फिल्म देख रहा हो वही ?60 का पानी खरीदना पड़ रहा है इसे लूट नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे हालांकि टॉकीज संचालकों द्वारा इसे अपने नियमों में जोड़ दिया गया है और कानून से बचने का पूरा इंतजाम कर लिया है किंतु वहीं अगर संचालकों द्वारा अन्य कंपनी के वाटर विक्रय किया जाता है जिनकी बाजार कीमत ?20 प्रति लीटर है तो आम जनता को ?40 की राहत मिल जाती है किंतु आम जनता मजबूर है और आंखों देखी ठगी का शिकार हो रही है क्या प्रशासन और समाज सेवी संस्थाएं इस दिशा में कोई सार्थक पहल करेंगी या पानी का यह खेल निरंतर जारी रहेगा...
कोंडागांव / शौर्यपथ /
शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोण्डागांव के प्राचार्य डॉ सी आर पटेल जी के निर्देशानुसार एवं वनस्पतिशास्त्र विभागाध्यक्ष महेन्दर सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को कोंडागांव के सरगी पाल में स्थित आमचो सरगी प्रकृति हर्र में पर्यावरण पखवाड़ा के तहत दिनांक 8 जून 2022 को एक दिवसीय भ्रमण कराया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के साथ साथ विशेष रुप से साल वृक्ष के महत्व एवं संरक्षण की जानकारी दी गई । महेन्दर सिंह ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं नरवा, गरवा, घुरवा, बारी एवं वन्य संरक्षण जैसी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसके लिए विभिन्न पौधों का संरक्षण अति आवश्यक है । प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष सुश्री शारदा मरकाम का कहना है कि वन संरक्षण से ही वन्य जीवों का संरक्षण संभव है इसी को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए । इस भ्रमण में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक गण जिनमें सुनील देव जोशी, सुश्री सरिता तारम, उमेश नेताम, सुश्री अनिक्षा अंचल एवं डॉ. अरुण कुमार दिवाकर एवं साथ ही साथ वन विभाग के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा ।
रिसाली (दुर्ग) / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम के अलग-अलग वार्डों में 655 लाख 22 हजार से नए काम होंगे। शनिवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भूमिपूजन किया। इसमें लक्ष्मीनगर में होने वाले 33.30 लाख से पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य भी शामिल है।
खास बात यह है कि खराब मौसम होने के बाद भी गृहमंत्री ने अपना दौरा कार्यक्रम रद्द नहीं किया। तालपुरी व रूआबांधा, रिसाली भ्रमण पश्चात वे पहले स्टेशन मरोदा स्थित मदरसा में अतिरिक्त कमरा निर्माण का भूमिपूजन किया और सूर्या नगर में आंगनबाड़ी जीर्णोद्धार के लिए नींव रखी। इस दौरान बारिश तेज होने के बाद भी गृहमंत्री का काफिला नेवई भाठा वार्ड 32 पहुंचा और मंत्री ने अलग-अलग कार्यों के लिए लगाए गए शीलालेख का अनावरण किया। इस दौरान महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र साहू, एमआईसी अनूप डे, विलास राव बोरकर, गोविन्द चतुर्वेदी, चन्द्रभान ठाकुर, सनीर साहू, परमेश्वर, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू के अलावा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद टिकम साहू, सारिका साहू, ममता यादव, शीला नारखेड़े, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, विनय नेताम, रेखा देवी, चन्द्रप्रकाश निगम, रमा साहू, जाहीर अब्बास, अनिल कुमार, सीमा साहू, शैलेन्द्र साहू, डोमनलाल, आदि उपस्थित थे।
वार्ड 29 में पाइप लाइन विस्तारीकरण
6 करोड़ 55 लाख 22 हजार के भूमिपूजन व लोकार्पण में स्कूल भवन व अंागनबाड़ी जीर्णोद्धार के अलावा सड़क, नाली, सामुदायीक भवन शामिल है। इसके अलावा 33.30 लाख से अतिमहत्वपूर्ण काय वार्ड 29 में पाइप लाइन विस्तारीकरण भी है। यह कार्य नागरिकों की विशेष मांग और पेयजल संकट को दूर करने स्वीकृत किया गया है।
150 एकड़ जमीन के लिए प्रयास
दुर्ग ग्रामीण के विधायक और लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कल्याणी मंदिर के निकट सभा में कहा कि रिसाली नगर पालिक निगम के विकास में पैसों की कमी नहीं होगी। उनके अथक प्रयास से ही भिलाई इस्पात संयंत्र से भिलाई व रिसाली नगर पालिक निगम को 150-150 एकड़ जमीन मिली है। यहां खाली जमीन के अभाव में 1 अस्पताल व कालेज भवन जैसे कई निर्माण कार्य अटके है। वे जल्द ही संयंत्र के अधिकारियों के साथ और वार्ता कर रिसाली निगम के प्रक्रियाधीन 150 एकड़ जमीन हस्तांतरित कराने का प्रयास करेंगे।
इस वार्ड में इतने लागत से ये होगा विकास कार्य
वार्ड क्रं. 3 व 4 में 24 लाख से सीसी रोड, 20 लाख से वार्ड 1 तालपुरी बोरसी रोड डामरीकरण, वार्ड क्रं. 2 में कुल 43 लाख से सीसी रोड वार्ड 22 मैत्रीकुंज में 40 लाख से विभिन्न सड़क का डामरीकरण, 30 लाख शासकीय प्राथमीन शाला का जीर्णोद्धार, 25 लाख से वार्ड 30 में कर्मामाता भवन, वार्ड 9 में 19 लाख से बैडमिंटन कोर्ट निर्माण (लोकार्पण), 4.80 लाख से वाटर आर ओ. प्लांट (लोकार्पण), वार्ड 29 व 14 में कुल 33.30 लाख से पाइप लाइन विस्तारीकरण, वार्ड 29 में 24.60 लाख से नाली निर्माण, वार्ड 29 में 24 लाख से ऑक्सीजोन निर्माण, 1 करोड़ से कल्याणी माता मंदिर से श्याम नगर चैक तक डामरीकरण, वार्ड 14 में आंगनबाड़ी पुन: निर्माण, वार्ड 15 में स्कूल भवन निर्माण 22 लाख, मदरसा में 10 लाख से भवन, वार्ड 17 व 21 में आंगनबाड़ी भवन 7-7लाख, वार्ड 21 में 10 लाख से सामुदायीक भवन, वार्ड 32 में 10 लाख से सामुदायीक भवन, 10.25 से नाली निर्माण, सामुदायीक भवन बाउंड्रीवाल 5.11 लाख, दो डोम शेड 18 लाख, स्ट्रीट लाइट विस्तार 20.19 लाख।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
