
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कवर्धा / शौर्यपथ /
लोगों की मांग, शिकायत और समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा आगामी 13 जून सोमवार को बोडला विकासखण्ड के तरेगांव जंगल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के वन,परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर इस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे। अकबर शिविर में शामिल सभी आवेदकों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके आवेदन पर होने वाली कार्रवाही, निराकरण की स्थिति से अवगत भी कराएंगे।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बोडला अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पीसी कोरी और जनपद पंचायत सीईओ को जिला स्तरीय निवारण शिविर की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बताया कि शिविर में आवेदनों की सुविधा के लिए शिविर स्थल पर पंजीयन कक्ष भी बनाएं जाएंगे। आवेदन पंजीयन कक्ष के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। शिविर में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों मे ंसंचालित जनकल्याणकारी योजनाओ व कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी। उन योजनाओं का लाभ ग्रामीणजन कैसे ले सकते है या लाभ के लिए कहा-कहा आवेदन करने होंगे यह भी जानकारियां दी जाएगी। कलेक्टर शर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अपने-अपने स्टॉल लगाने और उपस्थित होने के निर्देश भी दिए है। प्राप्त आवेदनों को निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा। शिविर में बोडला विकासखण्ड के ग्राम दलदली, तरेगांव, बैजलपुर और मड़मड़ा क्षेत्र ग्रामीणजन शामिल होकर आपना आवेदन दे सकते है। उल्लेखनीय है कि सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के सूदूर वनांचल ग्राम सिंघनपुरी जंगल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा चुका है।
जगदलपुर / शौर्यपथ /
भारत सरकार के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के तत्वावधान में बस्तर जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार 9 जून को टाउन हॉल जगदलपुर में देश के महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के जीवन एवं संघर्षों पर आधारित Óअबुआ दिशुम अबुआ राज बिरसा मुण्डाÓ नाटक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन उपस्थित थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने किया। कलेक्टर श्री रजत बंसल, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के सहायक संचालक श्री गोपाल बेतवा सहित कला, साहित्य एवं रंगकर्म क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर Óअबुआ दिशुम अबुआ राज बिरसा मुण्डाÓ नाटक के कलाकारों ने महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जीवनी, संघर्षों एवं उनके योगदानों की जीवंत प्रस्तुति अतिथियों एवं दर्शकों को अभिभूत कर दिया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से बेहतरीन समा बांधते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। पूरे कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन नाटक के मंचन से दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आ रहे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि बिरसा मुण्डा जनजाति समाज सहित पूरे देश के गौरव हैं। अपनी मातृभूमि एवं जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ किए गए उनके गौरव गाथा की जानकारी हमारी नई पीढ़ी को देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की कला, संस्कृति एवं उनकी बोली, भाषा का संरक्षण एवं संवर्धन कर इस दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। श्री जैन ने बेहतरीन नाटक की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कलाकारों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने Óअबुआ दिशुम अबुआ राज बिरसा मुण्डाÓ नाटक की सजीव प्रस्तुति की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे महान सपूर्तों एवं जनजाति समाज के नायकों के स्वाधिनता आंदोलन एवं राष्ट्र के नव निर्माण में योगदानों को नई पीढ़ी को परिचित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में बस्तर सहित पूरे देश के जनजाति समाज के महापुरुषों की उल्लेखनीय भूमिका रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप आदिवासियों की बोली, भाषा, कला, संस्कृति, रहन, सहन को सहेजने तथा उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए बस्तर जिले के आसना में बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लेंग्वेज बादल की स्थापना की गई है। यह संस्थान जनजाति समाज सहित समूचे बस्तर संभाग के निवासियों के कला, संस्कृति, बोली, भाषा सहित अन्य विशेषताओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण संस्थान साबित होगी। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री दिनेश नाग, संयुक्त कलेक्टर श्री हितेश बघेल सहित जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारियों एवं कला, साहित्य एवं रंगमंच जगत के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कोण्डागांव / शौर्यपथ /
नगरपालिका के द्वारा लाखों की लागत से बनवाए जा रहे घड़ी चैक का निमार्ण इन दिनों ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। जबकि पखवाड़ेभर पहले सीएम के दौरे के दौरान इसका निमार्ण कार्य दिनरात एककर चल रहा था। बावजूद इसके घड़ी चैक का निमार्ण अधूरा रह गया और शुभारंभ सीएम के द्वारा नहीं हो पाया, जबकि नगर में यह चर्चा का विषय रहा कि, इसका लोकापर्ण अब सीएम ही करेगें। दिनरात की मेहनत के बाद भी काम अधूरा रह गया, तो वही इस दौरान निमार्ण कार्य की गुणवक्ता को लेकर भी लोगों के अपने-अपने विचार रहे। दरअसल कांक्रीट से निमार्ण कार्य होने के बाद भी इसमें क्यूरींग नहीं की जा रही थी, जिसे यहॉ से गुजरने वाला हर नागरिक ने देखा तो है। लेकिन अब देखना होगा कि, लाखों की लागत और बीन क्यूरिंग के बनने वाले इस घड़ी की स्थिति आने वाले दिनों में कैसी होती है। जानकारी के मुताबिक इसके निमार्ण के लिए नगर पालिका के अघोसंरचना मद से 15 व डीएमएफटी से 46 लाख की स्वीकृति दी गई है। जिसमें घड़ी चैराहे के आसपास फुलवारी भी किया जाना भी शामिल है।
ऐसे में कैसे लिखी जाएगी गौरवगाथा-
एक ओर तो हम नगर को शिल्पसिटी के नाम भी पुकारते है, लेकिन हमारे ही नगर में निमार्ण हो रहे चैक-चैराहों सहित अन्य सावर्जनिक स्थलों पर शिल्पकला देखने को ही नहीं मिल रही। जबकि यहॉ से बने विभिन्न शिल्पकला कृति देश-विदेशों में रखे जा रहे है। ऐसा ही कुछ हाल बाधा तालाब परिसर में भी देखने को मिल रहा है, जहॉ लाखो खर्च करने के बाद भी एक भी स्थानीय कलाकृति नजर नहीं आ रही और ऐसा ही कुछ घड़ी चैक पर भी फिलहॉल देखने को मिल रहा है।
0- कुछ आयटम बाहार से आ रहे है, जिसके चलते काम थोड़ा प्रभावित हुआ है। लेकिन कुछ ही दिनों में लोगों को घंड़ी चैक की खूबसूरती देखने को मिल जाएगी।
(संजय मारकंडेर्, इंजी. नपा)
- बीआईटी दुर्ग में जुटे पांच यूपीएससी टापर ने अपने अनुभव किये साझा
- बताया सोशल मीडिया से दूर रहे, मौलिक मटेरियल से की पढ़ाई
दुर्ग / शौर्यपथ /
यूपीएससी में चयन के लिए जगह की बाधा नहीं होती। रायपुर से पढ़कर भी सलेक्शन होता है। बिना कोचिंग के भी सलेक्शन होता है। हिंदी मीडियम से भी सलेक्शन होता है और इसके लिए जरूरी नहीं कि सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं से आपने पढ़ाई की हो। दुर्ग में पांच टापर्स जुटे और सब अलग-अलग एजुकेशन फील्ड थे, सबने कहा कि अपने पसंद का सबजेक्ट चुनो और खूब पढ़ो। टापर श्रद्धा शुक्ला ने कहा कि वो रायपुर से हैं उन्होंने कोचिंग नहीं ली और मौलिक मटेरियल पढ़ा। रायपुर से ही पढ़ाई भी की। पूजा ने बताया कि वो मगरलोड से हैं घर में इंटरनेट का कवरेज ही नहीं। इंटरनेट चाहिए तो ऊपर छत पर जाना पड़ता है। फिर भी चयन में इसके लिए कोई बाधा नहीं आई। पूजा ने बताया कि उन्हें लगा कि सोशल मीडिया तो सबसे ज्यादा बाधक है पढ़ाई के लिए और तीन साल तक सोशल मीडिया देखा ही नहीं। उन्होंने कहा कि पहले दो अटेम्प खराब हुए लेकिन हिम्मत नहीं हारी। निगेटिव लोगों से दूर रही। पाजिटिविटी आपके अंदर है इसके लिए मसूरी जाकर मोटिवेशन नहीं लेना पड़ता, ऐसा मोटिवेशन टिकता नहीं है। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जाब में हैं इसलिए समय मैनेज करना पड़ा। कोई जाब के साथ भी पढ़ाई कर सकता है। अक्षय पिल्लै ने कहा कि इंजीनियरिंग के सब्जेक्ट लेकर भी चयनित हुआ जा सकता है। कोई भी विषय हो, उसमें आपकी पकड़ मायने रखती है। दिव्यांजलि ने कहा कि यूपीएससी की तैयारी मैराथन दौड़ के जैसी है। इसमें सही रणनीति रखना बहुत जरूरी है।
कलेक्टर ने भी अपने अनुभव साझा किये- कार्यशाला में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि जिस तरह साढ़े तीन घंटे आप लोग लगातार धैेर्य से आज टापर्स को सुन रहे हैं। कुछ वर्षों पहले मैंने भी ऐसे ही एक कार्यशाला अटेंड की थी जिसमें खड़े हुए साढ़े तीन घंटे टापर्स को सुना था। जहां आपके इंटेलीजेंस की सीमा होती है वहां से हार्डवर्क काम करना शुरू कर देता है।
एसपी ने साझा किये अपने अनुभव- एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने भी अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि हार्ड वर्क का कोई विकल्प नहीं है। स्मार्ट वर्क की शुरूआत भी हार्ड वर्क से हुए अनुभवों से होती है। कोई यूपीएससी की तैयारी करें तो उसे पूरी तौर पर समर्पित होकर तैयारी करनी होगी। जब तक पूरे संकल्प से अपनी शक्ति इसमें झोंक नहीं देंगे, तब तक सफलता नहीं मिलेगी लेकिन सही रणनीति से यदि कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता तय है।
प्रतिभागियों ने भी पूछे प्रश्न- इस दौरान प्रतिभागियों ने भी प्रश्न चयनित अभ्यर्थियों से पूछे। कार्यशाला के अंत में अपर कलेक्टर श्रीमतती पद्मिनी भोई ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला से निश्चित रूप से ही अभ्यर्थियों को सहयोग मिला होगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, श्री लवकेश ध्रुव और उप संचालक जनशक्ति नियोजन श्री राजकुमार कुर्रे भी मौजूद थे।
राजनांदगांव /शौर्यपथ /
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की तिमाही डीएलसीसी की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री लीलाराम भोजवानी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की एवं पिछले वित्तीय वर्ष के सभी निर्धारित लक्ष्य समय में प्राप्त करने के लिए बैंक की प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वसहायता समूह की महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि आजीविका मूलक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। समूह की महिलाएं समय पर ऋण की किश्त भी चुका रही हैं। उन्होंने सभी बैंकों से स्वसहायता समूह की महिलाओं को आजीविका से जुडऩे हेतु दिए जा रहे ऋण तथा एनपीए प्रतिशत मात्र 2 प्रतिशत होने पर खुशी जाहिर की और सभी शाखा प्रबंधकों से आग्रह किया कि स्वसहायता समूह के कार्यों को देखने के लिए भ्रमण करें।
उन्होने कहा कि अंत्यावसायी विभाग के प्रकरण बैकों मे लंबित है जिसके कारण हितग्राहियों को समय पर लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उन्होंने सभी बैकर्स को शासन की योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि बैकों में स्वयं समन्वय बनाकर लंबित प्रकरणों का निराकरण कराये।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला उद्योग केंद्र की योजनाओं के लक्ष्य प्राप्ति पर बधाई दी। पशुपालन विभाग एवं मछली पालन विभाग के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द लाभार्थियों को प्रदान करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आरसेटी द्वारा किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की।
वही आरबीआई के प्रबंधक नवीन तिवारी ने उपस्थित बैकों के प्रतिनिधियों की जिले में वित्तीय जागरूकता हेतु किए गए शिविर की सराहना की। उन्होंने डिजिटल फ्राड्स हेतु जागरूकता लाने के लिए बैंकों का मार्दर्शन किया। जिला अग्रणी प्रबंधक अजय कुमार त्रिपाठी ने वर्ष 2022 - 23 के निर्धारित लक्ष्य बैंकों से साझा किये एवं जिले के सुदूर क्षेत्र जहां बैंकिंग सुविधाएं कम हैं वहां बैंक प्रतिनिधि, एटीएम आदि के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बैंकों को आगे आने को कहा। जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा बैठक में उपस्थित सभी शाखा प्रबंधकों एवं विभागों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुंगेली /शौर्यपथ /
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट में दिव्यांग किशन कुमार को ट्राई साइकिल प्रदान किया। इससे दिव्यांग किशन की जीवन जीने की राह आसान हो गई। दिव्यांग किशन ने आज कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे 89 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। इस कारण उन्हें चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कलेक्टर डॉ सिंह ने दिव्यांग किशन कुमार के आवेदन को गंभीरता से लिया और उन्हें तत्काल ट्राई साइकिल नि:शुुल्क प्रदान किया। कलेक्टर के हाथों ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांग किशन की जीवन जीने की राह आसान हो गई। अब वे ट्राई साइकिल के माध्यम से आसानी से आ जा सकेंगे और उन्हें अपना काम-काज आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने खुशी-खुशी जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
परीक्षा में 06 हजार 883 परीक्षार्थी होंगे शामिल
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
मुंगेली / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्री.बी.एड और प्री.डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 02 पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली में प्री.बी.एड की प्रवेश परीक्षा होगी। यह प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। इसी तरह द्वितीय पाली में प्री डी.एल.एड की प्रवेश परीक्षा होगी। यह प्रवेश परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 04.15 बजे तक संचालित होगी। इन परीक्षाओं में जिले के 06 हजार 883 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें प्री.बी.एड प्रवेश परीक्षा हेतु 04 हजार 21 परीक्षार्थी और प्री.डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा हेतु 02 हजार 862 परीक्षार्थी शामिल हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि प्री. बी.एड प्रवेश परीक्षा हेतु जिले में 18 परीक्षा केंद्र और डी.एल.एड परीक्षा हेतु 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हंै। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं परीक्षा केंद्रो में गोपनीय सामग्रियों को पहुचाने और परीक्षा समाप्ति पश्चात् वापस लाने हेतु अधिकारियों को पर्यवेक्षक/परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्री.बी.एड प्रवेश परीक्षा हेतु डॉ. जे.पी.मिश्रा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली, शासकीय एस. एन जी. कॉलेज मुंगेली, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाउपारा मुंगेली, नगर पालिका हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल करही मुंगेली, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, जेसीस पब्लिक स्कूल मुंगेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धरमपुरा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दशरंगपुर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कंतेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दाबा,े शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल फास्टरपुर, शासकीय नवीन महाविद्यालय फास्टरपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो, सेंट जेवियर हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, एसएलएस एकेडमी हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
इसी प्रकार प्री. डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा हेतु डॉ. जे.पी.मिश्रा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली, शासकीय एस. एन जी. कॉलेज मुंगेली, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाउपारा मुंगेली, नगर पालिका हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल करही मुंगेली, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, जेसीस पब्लिक स्कूल मुंगेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धरमपुरा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दशरंगपुर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कंतेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दाबो, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल फास्टरपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 11 जून को जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से सीधे रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के साथ ही शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा और फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल पत्थलगांव में विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात, मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा तथा विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन रात्रि विश्राम भी करेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता से भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत 4 मई से की है। मुख्यमंत्री अब तक भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सरगुजा एवं बस्तर संभाग के 10 जिलों के 19 विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं को क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ जहां आम जनता से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को जानकर उनका त्वरित निराकरण भी किया, वहीं जनता की मांग पर मुख्यमंत्री बघेल ने विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगातें भी दीं। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करने के साथ ही विभिन्न समाज एवं संगठनों के लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ /
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में आगामी 13 जून से बाह्रय रोगी विभाग ओपीडी आरंभ हो रही है। प्रदेश में संचालित अन्य चिकित्सा महाविद्यालयोंकी तरह ही एक बार फिर से अंचल के रोगियों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा का लाभ नि:शुल्क मिल सकेगा। इसमें मेडिसीन अस्थि रोग, स्त्री रोगशिशु रोग, नेत्र रोग, नाक कान गला रोगों के कुशल व वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शीघ्र ही शेष विशेषज्ञों के पद ग्रहण करने के उपरांत ओपीडी आरंभ किया जाएगा। तत्पश्चात विशेषज्ञों एवं अन्य सुविधा उपलब्ध हो जाने पर क्रमबद्ध अंत:रोगी की सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी।
कवर्धा / शौर्यपथ /
राज्यपाल अनुसुईया उइके 12 जून 2022 को भोरमदेव मेला स्थल में आयोजित बैगा महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल सुश्री उइके सुबह 11 बजे सड़क मार्ग रायपुर से प्रस्थान कर 1 बजे विश्राम गृह कवर्धा आएंगी। दोपहर 2.10 बजे सड़क मार्ग से भोरमदेव मंदिर पहुंचेगी। दोपहर 2.30 बजे भोरमदेव मेला स्थल में आयोजित बैगा महासम्मेलन में शामिल होंगी। यहां से वे 4.25 बजे प्रस्थान कर कवर्धा विश्राम गृह आएंगी। 5.15 बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
