
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रारम्भ में शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर वीर नारायण सिंह के दीन-दुखियों और गरीबों के लिए किये गए योगदान को याद करते हुए कहा है कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक देवेंद्र यादव, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, आयुक्त शम्मी आबिदी भी उपस्थित थीं।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
किसानों ने एक वर्ष से अधिक समय से चल रहा अपना आंदोलन ख़त्म करने का ऐलान किया है. 11 तारीख़ से किसान वापसी शुरू कर देंगे.सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मांगें माने जाने के बाद किसान संगठनों ने आज शाम 5: 30 बजे फतह अरदास (victory prayer) और 11 दिसंबर को सिंघु और टिकरी धरना स्थल पर फतह मार्च (victory march)की योजना बनाई है. आंदोलन खत्म करने के बाद आगामी 15 दिसंबर को किसान नेता अमृतसर में स्वर्ण मंदिर जाकर मत्था टेकेंगे. 15 जनवरी को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली में फिर बैठक करेगा.
सरकार की ओर से किसान संगठनों को भेजे गए लेटर में यह बातें हैं...
- सरकार MSP की गारंटी पर समिति बनाएगी जिसमें SKM से किसान नेता शामिल होंगे
- देश भर में हुए किसानों पर मुक़दमे वापस होंगे
- सरकार मृत किसानों को मुआवज़ा देगी
- बिजली बिल को सरकार SKM से चर्चा करने के बाद संसद में लाएगी
- पराली जलाने पर किसानों पर कार्यवाही नहीं होगी
यूपी : गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर किसान आंदोलन के तेजी पकड़ने से भाजपा नेताओं की उड़ी नींद
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के दूसरे प्रस्ताव पर किसान संगठनों में सहमति बनने के बाद किसानों के आंदोलन खत्म होने भी उम्मीद बंधी थी. केंद्र की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को किसानों ने स्वीकार कर लिया है. सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान अलग-अलग राज्यों में हुई एफआईआर (FIR) को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की बात भी मान ली है.
सरकार और किसान संगठनों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बनने वाली कमेटी में भी संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिथियों के ही रहने की बात पर भी सहमति बन गई है. इलेक्ट्रीसिटी बिल पर भी संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों से बात के बाद ही सरकार आगे बढ़ेगी. इसके साथ ही मुआवजे पर भी हरियाणा और यूपी तैयार हैं. केस वापस लेने की मांग और मुआवजे की मांग पर पंजाब सरकार की भी सहमति है. इसके साथ केंद्र सरकार भी दिल्ली में हुए मुक़दमों को वापस लेने को तैयार है. केंद्र सरकार ने किसानों का आंदोलन खत्म कराने के लिए आज उनके पास एक नया प्रस्ताव भेजा था.इससे पहले, सरकार मुआवजा देने को तैयार है. सरकार MSP पर कमेटी बना रही है जिसमें SKM के किसान नेता होंगे. सरकार देश में किसानों पर हुए सारे मुक़दमे वापस लेने को तैयार है. जैसे ही सरकार प्रस्ताव पर मुहर लगाकर देगी तो हम आंदोलन ख़त्म करने का ऐलान कर देंगे.
धमतरी /शौर्यपथ/
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के तहत उठाव एवं चावल जमा होना प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में 01 दिसम्बर से जिले में धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं सुचारू ढंग से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था की गई है तथा शीघ्रता से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव किया जा रहा है। जिले में अधिकृत किए गए राइस मिलों द्वारा 4 लाख 32 हजार मीट्रिक टन धान की अनुमति प्राप्त कर अनुबंध करा लिया गया है। अनुबंध के विरूद्ध राइस मिलर्स द्वारा उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव का चावल भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में जमा कराया जाना है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कस्टम मिलिंग के तहत बुधवार 08 दिसम्बर को मेसर्स आदीश्वरनाथ राइस मिल के द्वारा भारतीय खाद्य निगम के धमतरी स्थित डिपो में कस्टम मिलिंग के तहत प्रथम लॉट चावल जमा किया गया। पहले लॉट में 29 मीट्रिक टन (290 क्विंटल) चावल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के जिला स्थित गोदाम में जमा कराया गया। जिले में चावल जमा कार्य प्रारंभ होने से अब समितियों से शीघ्रता से धान का उठाव कर मिलिंग कार्य किया जाएगा, जिससे उपार्जन केन्द्रों में धान जाम नहीं होगा, साथ ही किसानों से सुचारू रूप से धान खरीदा जा सकेगा
योग आयोग के अध्यक्ष ने बैठक लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर निःशुल्क कक्षाएं संचालित करने के दिए निर्देश
धमतरी /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और सचिव एम.एल. पाण्डे द्वारा बुधवार 08 दिसम्बर को धमतरी प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर जिले में योग के प्रचार-प्रसार और इस विधा की जन-जन तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बुधवार की शाम चार बजे से आयोजित बैठक में आयोग के अध्यक्ष शर्मा ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर निःशुल्क योग प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित कर प्रशिक्षकों के माध्यम से अभ्यास कराने के लिए निर्देशित किया, साथ ही इसके लिए जल्द ही स्थल का चयन करने के लिए उप संचालक, समाज कल्याण एमएल पाल को निर्देश दिए। इसके अलावा जिले में अधिक से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराने सहित स्कूल, आश्रम, छात्रावासों में भी नियमित योगाभ्यास कराने की सलाह देते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। आयोग के सचिव पाण्डे ने भी वर्तमान परिवेश में योग के महत्व को दृष्टिगत करते हुए अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़कर इसकी आवश्यकता, महत्व और लाभ से अवगत कराने के लिए प्रचारित करने पर जोर दिया। बैठक में आयोग के अध्यक्ष द्वारा योग की संभावना पर जिला आयुर्वेद अधिकारी, विकासखण्ड स्तर के योग प्रभारी, योगाभ्यास संचालित करने वाले संस्था प्रमुख और स्कूलों के योग प्रशिक्षक, प्राध्यापक, विकासखण्ड से आए 48 आयुर्वेद चिकित्सक, योग प्रशिक्षक और स्कूल से आए शिक्षकों से विस्तृत चर्चा भी की गई।
जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश
पुरैना खपरी गोठान में महिला समूहों के काम-काज को सराहा
महिला समूहों, किसानों और अन्य हितग्राहियों से की चर्चा
बलौदाबाजार /शौर्यपथ/
अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज बलौदाबाजार जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का स्थल अवलोकन किया। उन्होंने खरतोरा में धान खरीदी केन्द्र एवं पुरेना खपरी में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में महिला समूहों से चर्चा कर उनके काम-काज की प्रशंसा की। खरतोरा के किसानों ने चर्चा में अब तक धान खरीदी की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साहू ने कुकदा, पौंसरी एवं खैरताल में जल जीवन मिशन के कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये। जल जीवनमिशन के एमडी एस. प्रकाश, जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव साहू ने पुरैना खपरी के गौठान में संचालित गतिविधियों का बड़ी दिलचस्पी से अवलोकन किया। उन्होंने यहां महिला समूहों से चर्चा कर उनकी आमदनी, उत्पाद विक्रय आदि की जानकारी ली। गौठान में विभिन्न कार्यों का जिम्मा 7 समूहों ने संभाल रखी है। वर्मी कम्पोस्ट संभालने वाली महिलाओं ने बताया कि पिछले लगभग एक साल में उन्होंने डेढ़ लाख रूपये कमाए हैं। इसके पहले वे केवल अपने घर में घरेलू कार्य ही करती थीं। आमदनी को कोई अतिरिक्त जरिया नहीं थी। इसके अलावा 3 हजार रूपये का फूल, एक हजार रूपये की हल्दी, 5 हजार रूपये की सब्जी, 3 हजार रूपये की मछली और 52 हजार रूपये का कड़कनाथ मुर्गा बेचकर आमदनी अर्जित की हैं। गोठान की व्यवस्था से वे काफी खुश हैं। साहू ने महानदी वनिता के नाम से निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया। उनसे इनकी बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ उपाय भी सुझाये। श्री साहू ने पौंसरी, खैरताल एवं कुकुदा में जल-जीवन मिशन के कार्यों का स्थल पर निरीक्षण किया। खैरताल में जानकी बाई कुर्रे एवं संजय साहू के घर में स्थापित नल जल का निरीक्षण किया। अपने सामने में पम्प चलवाकर पानी का प्रेशर, मात्रा और गुणवत्ता आदि को देखा। पौंसरा निवासी किरण वर्मा ने पानी की गुणवत्ता जांच कर दिखाई। गौरतलब है कि पौंसरी में 487 घरों में से 322 एवं खैरताल में सभी 295 घरों में कनेक्शन दिये जा चुके हैं। उन्होंने कुछ हितग्राहियों से जल की उपलब्धता एवं आपूर्ति के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। साहू ने बलौदाबाजार के जिला पीएचई कार्यालय परिसर में स्थापित जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और काम-काज की जानकारी ली। साहू ने खरतोरा में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण और किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को केन्द्रों पर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
रायपुर /शौर्यपथ/
हर माता-पिता को बच्चे के जन्म के बाद पहली बार उसकी आवाज सुनने का इंतजार रहता है। अपने बच्चे के मुंह से मां शब्द सुनने को हर मां आतुर रहती है, लेकिन रायगढ़ निवासी दिलीप अरोरा और निम्मी अरोरा की बेटी इशिका ने जब जन्म के ढाई साल के बाद भी बोलना शुरू नहीं किया तो माता-पिता की चिंता बढ़ गई। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करने वाले दिलीप अरोरा इशिका के कानों के लिए महंगा उपकरण लेने में समर्थ नहीं थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इशिका को बोलते देखने के लिए प्रयास करने लगे। उनकी इस परेशानी को दूर करने की समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया की पहल से 11 साल बाद इशिका को सुनने-बोलने की ताकत मिली है।
मंत्री भेंड़िया के निर्देश पर उनके रायपुर स्थित निवास में स्पीच ऑडियोलॉजिस्ट राकेश पाण्डे ने जब इशिका के कान में साउण्ड प्रोसेसर लगाया तो अपनों की आवाज सुनकर उसके चेहरे पर चमक आ गई। इशिका के माता-पिता भी उसके मुंह से पापा-मम्मा सुनकर खुश नजर आए और भेंड़िया को मदद के लिए आभार व्यक्त किया।
इशिका के पिता दिलीप अरोरा ने बताया कि इशिका में सुनने की क्षमता बहुत कम है। इशिका 5 साल की थी तब डॉक्टर की सलाह पर राज्य सरकार की बाल श्रवण योजना की मदद से उसका ऑपरेशन करवा कर उसके कान में कॉक्लीयर इम्प्लांट करवाया था। लगभग ढाई साल उसकी थेरेपी चली। बातों को समझना उसने शुरू ही किया था कि कान में लगी मशीन ने काम करना बंद कर दिया। कान में लगने वाला प्रोसेसर महंगा था, जिसके कारण वह खरीदने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में अपनी बेटी की भविष्य की चिंता लिए मंत्री अनिला भेंड़िया के पास पहुंच कर उन्होंने अपनी परेशानी बताई। इशिका के विशेष प्रकरण को देखते हुए मंत्री भेंड़िया ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से इशिका को प्रोसेसर लगाने की अनुमति दी और उसके ईलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए।
ऑडियोलॉजिस्ट राकेश पाण्डे ने इशिका के माता-पिता को विस्तार से उसकी थेरेपी के बारे में समझाते हुए बताया कि इशिका की सुनने की क्षमता बहुत कम है और उसे 90 डेसिबल से ज्यादा सुनने में परिशानी है। बच्ची सुन नहीं पाती इसलिये उसमें शब्दों और आवाज की पहचान और समझ ही विकसित नहीं हुई है। शब्द सुन नहीं पाने के कारण वह बोल भी नहीं सकती। स्पीच थेरेपी की मदद से इशिता को शब्दों को पहचानने में मदद की जाएगी जिससे उसे बोलने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से भी स्पीच थेरेपी की सुविधा ली जा सकती है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण किया। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कीे। संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी और चन्द्रदेव राय तथा विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थेे। इस अवसर पर परिवहन विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और अपर परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा तथा मारुति सुजुकी के एमडी एवँ सीईओ के. आयुकावा भी उपस्थित थे ।
प्रशिक्षण की सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च की स्थापना 17 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम तेंदुआ में 20 एकड़ के विशाल भू-भाग पर की गई है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस 10 दिसम्बर पर नमन किया है। बघेल ने वीर नारायण सिंह के दीन-दुखियों और गरीबों के लिए किये गए योगदान को याद करते हुए कहा है कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। सन् 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए आदिवासी जन-नायक वीर नारायण सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया। सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का संचार किया। राज्य सरकार ने उनकी स्मृति में आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग में उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान स्थापित किया है। बघेल ने कहा है कि शहीद वीर नारायण सिंह का अन्याय के खिलाफ सतत् संघर्ष, मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
समाज कल्याण विभाग द्वारा आज बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेमेतरा के अन्तर्गत ग्राम खिलोरा निवासी धन्श्याम साहू पिता गंगाराम को बैटरी चलित ट्राय सायकल का वितरण अपर कलेक्टर डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी द्वारा कलेक्टोरेट परिसर मे किया गया। बैटरी चलित ट्रायसिकल मिलने से धन्श्याम अब बिना किसी बाधा के आवागमन कर सकेंगे।
:
छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन
रायपुर /शौर्यपथ/
17 दिसम्बर 2021 को छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही है। आयोजन की इस श्रृंखला में रन फ़ॉर सी जी प्राइड, स्लोगन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
रन फ़ॉर सीजी प्राइड दौड़ का आयोजन 14 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने की अंतिम पंजीयन तिथि 12 दिसम्बर है, तथा शेष तीन प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर है। इस साहित्यिक एवं अनूठे आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। । कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उक्त वेबसाइट में जाकर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, उम्र आदि दर्ज करना होगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
