
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
कबीरधाम। शौर्यपथ ।
राज्य लोक सेवा आयोग में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित कबीरधाम जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल कोदवा गोणान निवासी श्री शिवनंदन पांडे सुपुत्री कुमारी आकांक्षा पांडे एवं संघ लोक सेवा आयोग से चयनित कवर्धा नगर कबीरधाम जिला एवं छत्तीसगढ़ को गौरव प्रदान करने वाले कवर्धा निवासी श्री गुलाबचंद जैन के सुपुत्र श्री आकाश जैन का दिनांक 29 सितंबर बुधवार को सियान जतन कलेक्ट्रेट परिसर में सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा द्वारा सम्मान किया गया।
समिति के सदस्यों ने कुमारी आकांक्षा एवं आकाश जैन के पहुंचते ही खड़े होकर करतल ध्वनि से दोनों का सम्मान किया। कार्यक्रम का प्रारंभ समिति के संरक्षक श्री प्रेमचंद जैन, सर्व वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री दिलीप चंद्रवंशी, श्री गुलाब चंद जैन, श्री शिवनंदन पांडे, कुमारी आकांक्षा पांडे,श्री आकाश जैन एवं समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन, भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सर्व धर्म सम्मान प्रदर्शित चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य एवं लायंस क्लब के सचिव श्री बीपी गुप्ता द्वारा वंदे मातरम राष्ट्रगान का सस्वर गायन किया गया।।
समिति के संरक्षक प्रेमचंद श्री श्रीमाल ने कुमारी आकांक्षा पांडे एवं श्री आकाश जैन को सफलता प्राप्त कर चयनित होने पर क्षेत्र को गौरव प्रदान करने के लिए बधाई दी, अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने कहा दोनों के उक्त परीक्षा में सफल होने पर पूरे नगर एवं जिले में खुशी एवं उत्साह का वातावरण छाया हुआ है। दिलीप चंद्रवंशी ने सर्व वर्गीय कर्मचारी संघ की ओर से दोनों को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। नगर में शिक्षण कार्यक्रम के लिए संचालित ग्रेसियस पब्लिक संस्था बचपन स्कूल के संचालक एवं समिति के सदस्य श्री आर के पांडे कहा यह अभी आप की शुरुआत है आपको और भी उच्च पदों को प्राप्त करना है। कुमारी आकांक्षा के पिता श्री शिवनंदन पांडे ने कहा कि आकांक्षा शुरू से पढ़ाई में मेधावी छात्र आ रही है और इसकी प्रारंभिक शिक्षा कोदवा गोदान में ही हुई है। श्री आकाश जैन के पिता श्री गुलाब चंद जैन ने कहा की आकाश को पढ़ाई में शुरू से ही विशेष रुचि थी वह अपने पढ़ाई के प्रति समर्पित रहा है। कुमारी आकांक्षा पांडे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को समर्पित समिति द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। आकाश जैन ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम कुमारी आकांक्षा पांडे को बधाई देते हुए कहा कि आपने यह सफलता प्रथम प्रयास में ही प्राप्त की है इसके लिए आप विशेष बधाई के पात्र हैं। अपने स्वयं के विषय में बताते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य पहले केवल सिविल इंजीनियर बनने का था परंतु जब मैंने देखा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ समस्याएं हैं जिन्हें मैं दूर कर सकता हूं परंतु इसके लिए कुछ प्रशासनिक आदेश आदि प्राप्त करना होता है तत्काल ही मैंने प्रशासनिक सेवा में जाने का निश्चय किया और मेरा प्रथम प्रयास तो साधारण था परंतु द्वितीय प्रयास में मैंने यह सफलता प्राप्त की है और इसके पीछे मेरे माता पिता एवं गुरुजनों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहा है। समिति द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि मैं आप सब के द्वारा दिए गए सम्मान से अभिभूत हूं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के प्रदेश प्रतिनिधि इंजीनियर एसएस जैन ने कहा कि मैं जब 1972 -73 में लोरमी पंडरिया
विकासखंड में पदस्थ था तब मैं साइकिल से कोदवा गोड़ान जाया करता था सड़क नहीं थी, शायद प्राइमरी स्कूल ही वहां थी जिस स्थान से शिक्षा प्राप्त कर कुमारी आकांक्षा पांडे डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुई हैं यह बहुत ही गर्व की बात उनके लिए एवं उनके परिवार के लिए साथ ही क्षेत्र के लिए है। आकाश जैन का परिवार पूर्ण शिक्षित परिवार है सभी बहनों ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है इसलिए आकाश ने आकाश की ऊंचाइयों को छूकर के नीचे ला दिया एवं दोनों को अपनी ओर से एवं समिति की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य श्रीभरत प्रसाद केसरी, डॉक्टर एनके यदु, श्री चंद्रहास राजपूत, श्री मदन तंबोली, श्री भंवर लाल जी लुनिया, श्री खुदा बख्श, श्री प्रभाकर शुक्ला,श्री बी पी पांडे, श्री दिनेश श्रीवास्तव, श्री रामेश्वर गुप्ता, श्री आरके श्रीवास्तव, श्री अरुण कुमार आमदे, श्री बलदाउ प्रसाद सोनी, श्री एन के गौतम, श्री मूलचंद देवांगन, श्री आई आर यादव, श्री जी पी तिवारी, श्री शिव शंकर गुप्ता, श्री मेदनी शर्मा, श्री के के गुप्ता,श्री संतोष गुप्ता, श्री आर एस पाटस्कर, श्री एमआर महोबिया, श्री एस के साहू एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी सदस्यों द्वारा चयनित दोनो सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेट किया गया मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया गया साथ में उपस्थित समस्त सदस्यों का भी मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम का समापन परंपरा अनुसार राष्ट्र गीत से किया गया एवं भारत माता की जय का उद्घोष किया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
