
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
माल्या, नीरव, चौकसे हजारों करोड़ लेकर भाग गये तब भाजपा की बोलती बंद थी, किसानों की मदद खल रही
रायपुर/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को 50 लाख रू. देने की घोषणा का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लखीमपुर के किसानों को 50 लाख रू. दिये जाने का विरोध कर के यह बता दिया कि भाजपा किसानों के साथ नहीं उनके हत्यारों के साथ खड़ी है। लखीमपुर के किसान केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किसानों पर लादे गये तीन काले कानूनों के खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने अपनी गाड़ी से रौंद कर किसानों की क्रूर हत्या कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार लखीमपुर के किसानों के आंसू पोछने जाने वाले विपक्ष के नेताओं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लेती है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वहां जाने से रोकने की कोशिशें हुई। जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मृतक किसानों और पत्रकार के परिजनों की मदद करने की घोषणा करते है तो उसमें भी भाजपा को पीड़ा हो रही है।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसे देश से हजारों करोड़ रू. लेकर भाग जाते है। जब केंद्र सरकार अंबानी और अडानी के हजारों करोड़ रू. के कर्ज को कुछ लाख लेकर राइट ऑफ कर देती है तब भाजपा को पीड़ा नहीं होती। देश का एक मुख्यमंत्री अपने ही देश के दूसरे प्रांत के मृतक किसानों के लिये कुछ लाख रू. मदद की घोषणा कर देता है तो भाजपा उस पर सवाल खड़ा कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ जाकर वापस आ गये न किसानों के लिये संवेदना के दो शब्द कहे और नही उनसे मिलने जाना जरूरी समझा और न ही कोई केंद्रीय सहायता की घोषणा की।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किसानों की मदद करना कांग्रेस की प्रवृत्ति है। छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ किया, तीन साल से किसानों की उपज को समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ अतिरिक्त सहायता की जा रही, किसानों की अधिग्रहित जमीनें वापस किया गया, भाजपाई छत्तीसगढ़ के किसानों का नाम लेकर लखीमपुर के शहीद किसानों की मदद का विरोध कर अपनी किसान विरोधी मानसिकता को ही सामने ला रही है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
