August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पूर्व विधायक गुलाब कमरो को किया गया हाउस अरेस्ट Featured

    • doing of business

     पूर्व विधायक ने सीएम साय के कार्यक्रम के पूर्व भरतपुर एसडीएम कार्यालय घेराव का किया था ऐलान

         रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के चिरमिरी आगमन से पहले पूर्व विधायक गुलाब कमरो को हाउस अरेस्ट किया गया. सीएम के कार्यक्रम के एक दिन पहले पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने आज भरतपुर एसडीएम कार्यालय घेराव का ऐलान किया था। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया था।  इस बयान के बाद पुलिस द्वारा उनके निवास में नजरबन्द किया गया था।  पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया है कि वे दोपहर तीन बजे तक घर में ही रहें। उन्होंने इस विषय में वीडियो जारी कर बयान दिया है कि सीएम के आगमन के मद्देनजर मुझे घर मे रहने को कहा गया है जिससे पता चलता है कि विपक्ष से प्रशासन डरा हुआ है।   
      बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के दौरे पर थे । उन्होंने जिला अस्पताल एमसीबी के लोकार्पण के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया ।

    भाजपा सरकार तानाशाही में उतर गई ,विधायक गुलाब कमरों को हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र की हत्या - कांग्रेस
     
         प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने विधायक गुलाब कमरों को हाउस अरेस्ट करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की हैं। भाजपा की सरकार तानाशाही में उतर गई है, पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। विधायक गुलाब कमरो वादानुसार किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने की मांग को लेकर आयोजित धरना में शामिल होने जनकपुर जा रहे थे। मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में किसानों से मात्र 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही हैं, जो किसानों के साथ धोखा है।
      प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज पूरा प्रदेश ने देखा है कि किस प्रकार से विधायक गुलाब कमरो को हाऊस अरेस्ट किया गया एवं अंबिकापुर में एक कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री से मिलने से रोका जा रहा था, उसके साथ पुलिस ने बर्बरता की है। पूरे प्रदेश में यही आलम है। भाजपा सरकार 1 साल में ही अलोकप्रिय हो चुकी है, जनता का आक्रोश सामने आ रहा है, हर वर्ग के साथ वादा खिलाफी की गई है। अब जनता की आक्रोश को दबाने के लिए विपक्षी दल के नेताओं के ऊपर पुलिसिया प्रहार करवाया जा रहा है लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है।
      प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस तंत्र के दम पर कितना भी आतंक मचा लें। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। निडरता के साथ किसान, युवा, महिलाओं, व्यापारियों की आवाज को उठाते रहेंगे और भाजपा सरकार के तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देंगे। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदना होगा। सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके किसान और विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकती है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाएगी और सरकार को वादा पूरा करने मजबूर करेगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision