
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
आरक्षण के पहले हुआ हंगामा,देर ये शुरू हुआ आरक्षण का कार्य
दुर्ग / शौर्यपथ / मंगलवार को नगर पालिक निगम भिलाई के वार्डों का कलेक्टर सभागार दुर्ग में आरक्षण हुआ। आरक्षक के पहले ही हंगामा हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों के कारण कलेक्टोरेट सभागार के गेट के पास काफी देर तक हंगामा हुआ। दरअसल पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को आरक्षण कक्ष मे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही थी। जनप्रतिनिधियों ने पूर्व आदेश का हवाला दिया जिसमें जनप्रतिनिधियों को अनुमति का जिक्र था लेकिन यहां पहुंचने पर गेट पर ही रोक लिया गया। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू को भी आरक्षण कक्ष मे अनुमति न मिलने से कांग्रेस के लोगों ने हंगामा किया वहीं पूर्व पार्षदों को भी प्रवेश नहीं दिया गया। हंगामा देख पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके कारण लगभग एक घंटे की देर से आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो सकी।
मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पर्चियां निकाल कर वार्ड आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण की गई। इस दौरान नगर निगम भिलाई आयुक्त ऋतुराज रधुवंशी, डिप्टी कलेक्टर अरुण वर्मा उपस्थित थे। आरक्षण के साथ की कई दिग्गजों का खेल बिगड़ गया है। आरक्षण के बाद भिलाई निगम की जो तस्वीर सामने आई है उसके कारण पुराने व वरिष्ठ चेहरों को दूसरे वार्डों में अपने लिए माहौल बनाना होगा। वहीं कुछ दिग्गज ऐसे भी हैं जिनके वार्ड आरक्षण की मार से बच गए या उनके मुताबिक बन गए। निगम द्वारा परिसीमन से अंतुष्ट होकर इसके चपेट में आने वाले कई भाजपा के दिग्गज नेताओं ने हाईकोर्ट में भी याचिका लगाई थी लेकिन उसका भी कोई लाभ उनको नही मिला।
उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर निगम में 70 वार्ड सम्मिलित है। इनमें 30 वार्डों को आरक्षित किया है जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 09 वार्ड आरक्षित किया गया है। इन 09 आरक्षित वार्डों से 03 वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए 03 वार्ड आरक्षित किये गए हैं जिसमें से 01 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह ओबीसी के लिए 18 वार्ड आरक्षित किया है जिसमें 06 वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 09 वार्डों में पुरूष के लिए वार्ड क्रमांक 06, 08, 10, 36, 43, 69 को एवं महिला के लिए वार्ड क्रमांक 04, 32, 51 को आरक्षित किया गया है।
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 3 वार्डों में पुरूष के लिए वार्ड क्रमांक 61, 62 को एवं महिला के लिए वार्ड क्रमांक 58 को आरक्षित किया गया है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 18 वार्डों में पुरूष के लिए वार्ड क्रमांक 12, 15ए,17 23, 24, 25, 35, 47, 60, 63, 64, 67, को एवं अन्य पिछ?ा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 13, 22, 31, 41, 53 एवं 55 को आरक्षित किया गया है।
इसी तरह शेष 40 वार्डों को अनारक्षित किया गया है। इनमें अनारक्षित पुरूष के लिए वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 05, 07, 11, 14, 16ए 18, 19, 26, 27, 29, 34, 37, 38, 42, 44, 45, 46, 48, 52, 54, 57, 59, 66, 70। अनारक्षित महिला के लिए वार्ड क्रमांक 09, 20, 21, 28, 30, 33, 39, 40, 49, 50, 56ए 65 एवं 68 को आरक्षित किया गया है।
नगर पालिक निगम भिलाई में आरक्षण . वार्ड क्रमांक 1 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 2 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 3 में अनारक्षित , वार्ड क्रमांक 4 में अनुसूचित ;महिला, वार्ड क्रमांक 5 में अनारक्षित , वार्ड क्रमांक 6 में अनुसूचित जाति , वार्ड क्रमांक 7 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 8 में अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 9 में अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 10 में अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 11 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 12 में ओबीसी, वार्ड क्रमांक 13 में ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 14 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 15 में ओबीसी, वार्ड क्रमांक 16 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 17 में ओबीसी, वार्ड क्रमांक 18 में अनारक्षित , वार्ड क्रमांक 19 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 20 में अनारक्षित महिला वार्ड क्रमांक 21 में अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 22 में ओबीसी ;महिला, वार्ड क्रमांक 23 में ओबीसी, वार्ड क्रमांक 24 में ओबीसी, वार्ड क्रमांक 25 में ओबीसी, वार्ड क्रमांक 26 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 27 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 28 में अनारक्षित,महिला वार्ड क्रमांक 29 में अनारक्षित , वार्ड क्रमांक 30 में अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 31 में ओबीसी;महिला, वार्ड क्रमांक 32 में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 33 में अनारक्षित ,महिला, वार्ड क्रमांक 34 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 35 में ओबीसी, वार्ड क्रमांक 36 में अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 37 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 38 में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 39 में अनारक्षित महिला वार्ड क्रमांक 40 में अनारक्षित;महिला वार्ड क्रमांक 41 ओबीसी ;महिला,वार्ड क्रमांक 42 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 43 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 44 अनारक्षित,वार्ड क्रमांक 45 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 46 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 47 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 48 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 49 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 50 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 51 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 52 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 53 ओबीसी महिला वार्ड क्रमांक 54 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 55 ओबीसी ;महिला, वार्ड क्रमांक 56 अनारक्षित ;महिला, वार्ड क्रमांक 57 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 58 अनुसूचित जनजाति महिला,वार्ड क्रमांक 59 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 60 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 61 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक 62 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक 63 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 64 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 65 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 66 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 67 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 68 अनारक्षित महिलाए वार्ड क्रमांक 69 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 70 अनारक्षित।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
