August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इतिहास बनाएगी भोलेबाबा की बारात , गोल्डन बुक में दर्ज होगी महांकाल की बारात , भक्ति में डूबेगा पूरा शहर Featured

    • doing of business

    " अकाल मौत वो मरे जो काम करे चांडाल का ,
    काल उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महांकाल का ।।

             दुर्ग / शौर्यपथ / देवो के देव महादेव जिनके स्मरण से ही इंसान के सभी दर्द मिट जाते है ऐसे महांकाल बाबा की बारात को देखने भक्त उज्जैन महाकाल की नगरी जाते थे . उज्जैन नगरी में जिस धूम धाम से महांकाल की बारात निकलती थी उसकी चर्चा देश ही नहीं विदेश में भी धूम मचाती है . ऐसी ही एक कोशिश के साथ आज से १३ साल पहले महांकाल के भक्त भिलाई निवासी दया सिंह ने शिव बाबा की बारात निकालनी शुरू की धीरे धीरे इस आयोजन का विस्तार होता गया और महाकाल के भक्त दया सिंह इसे वर्ष दर वर्ष विशाल रूप देते गए पहले क़स्बा फिर नगर फिर शर से प्रदेश और अब देश भर में भिलाई में आयोजित महांकाल की बारात की चर्चा होने लगी . शिव बाबा की बारात का स्वरुप विशाल होता गया . शिव बाबा की महिमा का ही चमत्कार है कि आयोजन के १३ वे वर्ष में बोलेनाथ बाबा की बारात का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने जा रहा है ११ तारीख को निक्स्लने वाली भोलेनाथ की बारात में देश के कोने कोने से झांकिया आयेंगे पूरा शहर भोलेनाथ की भक्ति में चूर होगा भोलेनाथ के भक्त झूमेंगे और ये दिन दुर्ग के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ देगा .
    बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा महाशिवरात्रि के दिन लगातार 13 वें वर्ष भोले बाबा की बारात निकाली जायेगी। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। उक्त जानकारी बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने दी। भोलेनाथ के भक्त दया सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों की तूलना में इस वर्ष बारात को और भी भव्य रूप देने का प्रयास किया गया है। उत्तर व दक्षिण भारत की आकर्षक झांकियों व गाजे बाजे के साथ हजारों बारातियों के साथ बाबा की बारात निकाली जाएगी। 11 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर इंदिरा नगर हथखोज स्थित शिव मंदिर से दोपहर 12 बजे बारात निकलेगी। देव दानव, भूत पिशाच व गणों के साथ बाबा भोलेनाथ माता पार्वती से विवाह करने निकलेंगे। खास बात यह है कि इस बार बाबा की बारात की भव्यता के लिए बोल सेवा एवं कल्याण समिति का नाम गोल्डन बुक ऑफ रेकॉड्र्स में शामिल होने जा रहा है।
    इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा की बारात में इस बार छत्तीसगढ़ की 101 झांकियों के शामिल किया गया है। इसमें दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली, भाटापारा, जांजगीर चांपा, जगदलपुर, कांकेर आदि क्षेत्रों से झांकियां आएंगी। बारात में बड़ी संख्या में लोग शिव पार्वती, भूत पिशाच, राम, बंदर, भालू के रूप में दिखेंगे। विशाल झांकी के साथ दुकालू यादव के भजन, बस्तर का ततपाड़ नृत्य, धन्नू धमाल पार्टी, पावर जोन डीजे राजनांदगांव आदि आकर्षण का केन्द्र होंगे।
    राम रथ होगा विशेष आकर्षण का केंद्र , भिन्न भिन्न रूप में दिखेंगे भोलेनाथ के भक्त
    भक्त दया सिंह ने कहा कि बारात में दुर्ग से 12 फीट की 11 झांकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगी। इसमें राम रथ, राम रावण युद्ध, गंगा अवतरण, भोले बाबा का अघोरी रूप, भूतों की मंडली के दर्शन, भगवान गणेश द्वारा मातृ पितृ पूजन, त्रिदेव,ब्रह्मा,विष्णु.महेश के दर्शन विशेष आकर्षण होंगे। दया सिंह ने बताया कि इस बार भगवान भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग भी होगा और इसकी पूजा के लिए उज्जैन महाकाल मंदिर से पुजारियों को बुलाया गया है। साथ ही साधु संतों सहित बनारस व असम से भी भक्त शामिल होंगे।
    उत्तर दक्षिण की यह झांकिया होंगी आकर्षण
            दया सिंह ने बताया कि इस बार बाबा की बारात में नई दिल्ली से लेकर केरल तक की झांकियां शामिल होंगी। पंजाब की रोशनी भांगडा ढ़ोलए उत्तर प्रदेश का बजरंगी अखाड़ाए दिल्ली से मनोज एंड पार्टीए जबलपुर से नीतू बुदेला की संगीत झांकीए अयोध्या से राममंदिर की विशाल झांकी मंगाई गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के राममंड्री से अघोरा परमेश्वर गोदावरीए भद्रकालीए दशावतार और लंबा पुतला 20 फीट की झांकीए केरल का प्रसिद्ध थय्यमए कल्पतरूम व कथकली नृत्य झांकी विशेष आकर्षण होगा।
         बाबा की बारात के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा दुर्ग.भिलाई सहित प्रदेश भर में 31000 निमंत्रण पत्र बांटे गए। दुर्ग भिलाई के गणमान्य नागरिकों के अलावा प्रशासनिक अधिकारीए पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद, राज्यसभा सदस्यों को आमंत्रण भेजा गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री परिषद के सभी सदस्योंए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र दिया गया है।
    चर्चा के दौरान बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, जहीर खान, प्रवक्ता अभिजीत बिश्वास, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, महामंत्री प्रमोद सिंह, युवा अध्यक्ष प्रशांत कुमार, रंजीत सिंह ढिल्लों, बहादुर वर्मा, रेनू साहू, प्रकाश राज, नंदू गुप्ता, विनोद गुप्ता, गौरव, दलबीर सिंह, अजय साहनी, कमलेश यादव, विवेक कौशल, संतोष सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision