
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार काँग्रेस में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है जहाँ उमेश रगड़े नामक एक शख्स अपने आप को असंगठित कामगार काँग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बता रहा है जिसकी नियुक्ति फर्जी नेता दीपक दुबे(जांजगीर- चाम्पा) ने की है।
दीपक दुबे पर पहले भी फर्जी नियुक्ति के मामले की शिकायत जांजगीर-चाम्पा में की जा चुकी है।
राहुल गांधी द्वारा 4 वर्ष पूर्ण अध्यक्ष रहते हुए 2 संगठनों का निर्माण किया गया था जिसमे असंगठित कामगार काँग्रेस और प्रोफेशनल काँग्रेस था जिसके निर्माण के बाद संगठन की पूरी संरचना राहुल गांधी द्वारा तैयार की गई थी जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष का कोई भी उल्लेख नही है। वहीं उमेश रगड़े काँग्रेस का सदस्य ही नही है।
दीपक दुबे द्वारा पूर्व में भी इंटक का प्रदेश अध्यक्ष होने का झूठा दावा किया गया था जिस पर दीपक दुबे को जेल की सजा भी हुई थी और वर्तमान में जमानत पर वह बाहर है। जबकि वास्तव में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह जी हैं जिनका आफिस रायपुर काँग्रेस के राजीव भवन में है जिसकी रिव्यु मीटिंग राहुल गांधी दिल्ली में स्वयं लेते हैं।
कुछ दिन पूर्व ही राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल,तारिक अनवर, एवं असंगठित कामगार काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने बैठक आयोजित की थी जिसमे छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने भी शिरकत की थी। विगत कुछ दिनों पूर्व ही जब चंदन यादव भी आये थे तब भी इसकी उच्चस्तरीय शिकायत की गई थी जिस पर शिकायत के बाद इसे अंदर भी किया गया था।
असंगठित कामगार काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय जो पिछले 3 वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाले हुए हैं बातचीत पर दैनिक समाचार पत्र शौर्यपथ रायपुर के ब्यूरो चीफ आशीष तिवारी को बताया कि उनके द्वारा इस प्रकार की कोई भी नियुक्ति नही की गई है और ना ही उनका इस प्रकार के लोगों से कोई संबंध है।
आजाद चौक थाना प्रभारी ने शौर्यपथ रायपुर ब्यूरो चीफ आशीष तिवारी को बताया कि उमेश रगड़े नामक व्यक्ति का फर्जी नियुक्ति का मामला आया है। थाना प्रभारी ने नियुक्ति पत्र दिखाने की बात भी युवक से की तथा फर्जी नियुक्ति की बात सच साबित हुई तो दीपक दुबे और युवक पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही जिस पर युवक ने छत्तीसगढ़ काँग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, जितेश शर्मा जिलाध्यक्ष, संगठन प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर शुक्ला तथा असंगठित कामगार काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय के नाम से माफीनामा लिख कर दी कि उसे मालूम नही था की दीपक दुबे फर्जी संगठन काँग्रेस के नाम से चला रहा था।
युवक को पहली गलती होने के कारण काँग्रेस कमिटी एवं असंगठित कामगार काँग्रेस ने माफ करते हुए चेतावनी दी है कि आगे भविष्य में इस प्रकार की कोई गलती नही होनी चाहिए। इस पर युवक ने दोबारा ऐसी गलती नही होने की बात कही और माफी मांगी है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
