Google Analytics —— Meta Pixel
March 13, 2026
Hindi Hindi

निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लोपालोप ने महिला अस्मिता की उड़ाई धज्जियां-तरुणा बेदरकर Featured

  • devendra yadav birth day

जगदलपुर / शौर्यपथ / स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर आयोजित झुम्बा में निगम के आला अधिकारियों और शहर की प्रथम महिला श्रीमती शफिरा साहू की गरिमामयी उपस्थिति और सहभागिता में महिला अस्मिता की सरेआम धज्जियां उड़ाई गयी है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्षा श्रीमती तरुणा बेदरकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा।
ज्ञात हो कि जगदलपुर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत 20 कदम स्वच्छता की ओर मुहिम चलाया जा रहा है। जिसमें युवाओं और जनसामान्य को इस आयोजन में आकर्षित करने हेतु अलग-अलग कार्यक्रम भी कराया जा रहा है इसी तारतम्य में विगत दो दिन पहले गंगामुण्डा वार्ड में जुम्बा डांस का आयोजन किया गया था जिसमे पूरे डी जे साउंड सिस्टम के साथ कार्यक्रम को ग्लैमर देने हेतु ताम झाम के साथ आयोजन किया गया और इस आयोजन में फूहड़ता भरा गाना कमरिया तोहरे लोपालोप लॉली पॉप लागेलु गाने पर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल और शहर की प्रथम महिला और महापौर श्रीमती शफिरा साहू ने सार्वजनिक तौर पर झुम्बा डांस कर महिलाओं की अस्मिता को तार-तार किया है।


श्रीमती बेदरकर ने कहा कि जहां एक ओर राज्य शासन और जिला प्रशासन महिला दिवस मना कर विविध आयोजन कर जिले और शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तमाम महिला साथियों को सम्मानित कर रही है वही दूसरी तरफ निगम प्रशासन द्वारा महिला अस्मिता के साथ खिलवाड़ करना कहां तक जायज है। आयोजन के आयोजक निगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए आप नेत्री तरुणा बेदरकर ने कहा कि जब स्कूल ,कॉलेज या स्वतन्त्रता ,गणतंत्र दिवस में गानों के सलेक्शन को लेकर मर्यादा निर्धारित है तो ऐसे प्रशानिक आयोजन में ऐसे फूहड़ और वाहियात गाना जो कि एक महिला के इमेज को सिर्फ और सिर्फ एक सेक्स सिम्बोल के रूप में प्रस्तुत करता है उसका चयन करना कहां तक तर्क संगत है। क्या निगम प्रशासन को इतना संवेदनशील मुद्दा नही दिखा जिस गाने के चलने से महिलाएं आहत होंगी। या निगम प्रशासन अपने कार्यक्रम को सफल बनाने और किसी एक वर्ग का समर्थन प्राप्त करने के होड़ में जगदलपुर के युवाओं को अश्लीलता भरा गाना कमरिया तोहरे लपालब लोलीपॉप लागेलु परोसने में भी कोई गुरेज नही है।
तरुणा बेदरकर ने इस आयोजन में इस गाने के बजने पर आगे कहा कि और तो और इस आयोजन में माननीय महापौर जी जो कि इस शहर की प्रथम महिला के रूप में नवाजी जाती हैं थिरक रही थी और इस गाने के बजने में कोई एतराज नही ।
जगदलपुर की तमाम संघ संगठन की महिलाएँ नेत्रिया कैसे इस गाने से ऐतराज नही ?
क्या एक मात्र यंही गाना था जो यंहा बजाया जा सकता था और प्रशासन को इस गाने पर कोई एतराज नही ??? क्या साफ सुथरे गाने या म्यूजिक की कमी थी चाहे छत्तीसगढ़ी कोई अच्छी सांग चला सकते थे लेकिन जब ऐसे गानों को निगम प्रशासन जब फूहड़ नही मानता तो जब किसी लड़के के द्वारा किसी बेटी की छेड़छाड़ की जाएगी लॉलीपॉप कह कर कमरिया लपालब कह कर तो कैसे इसे प्रशासन गलत कहेगा जबकि इस गाने को प्रशानिक आयोजन में चला कर सही कहा गया है।
जब इस आयोजन के समापन के बाद युवाओं की टीम निकली होगी तो हर किसी के जुबान पर कमरिया तोहरे लपालप लोलीपॉप लागेलु और इस गाने पर सभी मस्ती के साथ डांस कर रहे थे किसी को कोई एतराज नही वो सभी जगदलपुर की नेत्रिया इस आयोजन में शामिल थी
जब किसी लड़के के द्वारा किसी बेटी को छेड़ छाड़ के दौरान लॉलीपॉप कहे जाने पर उनके खिलाफ आवाज़ उठाती है पर अफसोस पूरा निगम प्रशासन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में फूहड़ता भरे शब्दो वाले गाने बजने पर कोई एतराज नही???
जब हम खुद अपना सम्मान करेंगे तभी कोई हमारा सम्मान करेगा ।
निगम प्रशासन इस गाने के माध्यम से युवाओं को फूहड़ता परोसने का काम किया है निगम प्रशासन को इस हेतु जवाब देहि लेते हुए जवाब देना चाहिए और आगे के कार्यक्रम में ऐसे तमाम बातों नही होंगी इस हेतु गारंटी और माफी मांगनी चाहिए।
श्रीमती बेदरकर ने कहा कि इस कार्यक्रम एक आयोजक एवं प्रायोजकों के द्वारा सार्वजनिक रूप से क्षेत्र की महिलाओं से माफी मांगे अन्यथा आम आदमी पार्टी उक्त फूहड़ आयोजन के खिलाफ आंदोलन करेगी और साथ ही संस्कृति मंत्रालय में इसकी शिकायत भी करेगी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)