Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर के साक्षरता चौक से लगे शास्त्री नगर की निवासी एक कोरोना संक्रमित मरीज ने आज एम्स मे दम तोड़ दिया। उसे सिर पर गंभीर चोट के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान 7 जून को जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी । जिसकी आज सुबह मौत हो गई। शहर में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत से सनसनी फैल गई। हालांकि इस ताजे मामले मे मौत की असल वजह मरीज के सिर पर लगी गंभीर चोट को माना गया है। लेकिन मृतक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि से जिला स्वास्थ्य और नगर निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति 3 जून को अपने घर के छत की पानी टंकी को साफ करने सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सीढ़ी से गिर जाने पर उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे घर के नजदीक बीएम शाह अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद मरीज को किसी बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी गई। आनन-फानन में परिजन उसे सेक्टर-9 अस्पताल ले गए। लेकिन यहां पर भी चिकित्सकों ने मरीज को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए। परिजन फिर उसे भिलाई-3 के सनशाइन अस्पताल ले गए।
यहां पर मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। लेकिन 5 जून को सनशाइन अस्पताल के चिकित्सको ने एम्स ले जाने की सलाह दे दी। परिजनों ने मरीज को एम्स में भर्ती करा दिया गया। यहां बेड नंबर 10 में उस मरीज को रखा गया। 7 जून को कोरोना जांच के लिए मरीज का ब्लड सेंपल लिया गया। इसमें मरीज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो गई। आखिरकार आज सुबह मरीज ने दम तोड़ दिया।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भिलाई निगम क्षेत्र में जारी विकास कार्यों को लेकर बैठक ली। स्वीकृति हो चुके अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने एवं प्रगतिरत कार्य को गुणवत्तापूर्वक करते हुए शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी उपस्थित रहे! भिलाई क्षेत्र के मुख्य सड़कों के किनारे पौधे रोपित करने के निर्देश दिए! कलेक्टर महोदय ने आज महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव व निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी की उपस्थिति में निगम के अधिकारियों की बैठक ली!
उन्होंने निगम के जोन आयुक्त को डेंगू, पीलिया एवं निर्माण कार्यों को लेकर अपने-अपने क्षेत्र का सघन रूप से वार्ड वार दौरा करने के निर्देश दिए! बारिश पूर्व नालियों की सफाई व साधारण मरम्मत योग्य नाली को ठीक करवाने कहा तथा बड़े नालों की बारिश पूर्व सफाई कराने के निर्देश दिए! जल कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने अमृत मिशन फेस 2 के तहत हो रहे कार्य की जानकारी प्राप्त की ! जिलाधीश ने सभी जोन आयुक्तों व अभियंताओं से विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की!
महापौर यादव ने खुर्सीपार में बन रहे तालाब तथा निगम क्षेत्र में बन रहे दो इंग्लिश मिडियम स्कूल से कलेक्टर को अवगत कराया! जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय मे तलाब एवं इंग्लिश मीडियम स्कूल के कार्य पूर्ण करने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए प्रभावितों को जल्द ही उन्हें एलॉट हुए आवासों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में निगम के अधीक्षण अभियंता आरके साहू एवं सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरूण पाल लहरे, जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी एवं विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने से, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से तथा अन्य एहतियात बरतने से कोरोना संक्रमण की आशंका नहीं रहेगी। कलेक्टर ने इस संबंध में वीडियो संदेश के माध्यम से नागरिकों से यह आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा कि पिछले तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के अधिक मामले हैं। अभी व्यावसायिक संस्थाएं भी आरंभ हो गई हैं। इसके चलते अभी सतर्कता बरतना बेहद आवश्यक है। कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण को रोकने सुरक्षात्मक उपाय अमल में लाएं। भीड़भाड़ वाली जगहों में न जाएं। अनावश्यक कार्य से बाहर न निकलें। घर में बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। क्वारंटीन में रहने वाले लोगों को इसके नियम का पालन पूरी तरह अनिवार्य है।
जिले में यह पाया गया कि कुछ लोगों द्वारा होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं किया गया। उन पर पुलिस कार्रवाई दर्ज की गई है। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से कोरोना की जंग जीतेंगे। जिले के फेसबुक और ट्विटर एकाउंट से भी उनका संदेश जारी किया गया है।

दुर्ग / शौर्यपथ / निगम के स्वास्थ्य विभाग अमला प्रत्येक वार्डो के सघन बस्तियों और संकरी गलियों से ढूंढ-ढूंढ कर नालियों से कचरा बाहर निकाल रहे हैं। साथ ही नालियों की तल से सफाई की जा रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में बडे नालों में 15 से 20 लेबरों का गैंग लगाकर भी नाला से मलमा और कचरा निकाला जा रहा है। इस दिशा में आज निगम स्वास्थ्य विभाग का अमला अनेक वार्डो के 62 स्थानों पर छोटी और बडी नालियों से कचरा मलमा निकालकर सफाई किये। साथ ही विवेकानंद नगर पोटिया नाला और शंकर नाला के टेल एरिया में गैंग लगाकर नाला से कचरा मलमा निकाला गया।
उल्लेखनीय है कि महापौर एवं आयुक्त के निर्देशानुसार बारिश के पूर्व सभी वार्डो के छोटी और ब?ी नालियों से कचरा निकालकर सफाई करायी जा रही है।
इस संबंध में आयुक्त बर्मन ने बताया कि आमदीमंदिर वार्ड, रामदेव मंदिर वार्ड, चण्डीमंदिर वार्ड, तकियापारा, आजाद वार्ड, कचहरी वार्ड, बोरसी वार्ड 52, स्टेशन पारा वार्ड, मीलपारा, मोहन नगर वार्ड, गंजपारा वार्ड, मोहन नगर वार्ड 13, औद्योगिक नगर वार्ड 17,-18, कसारीडीह वार्ड 42, मरार पारा, नयापारा वार्ड, शहीद भगति सिंह वार्ड 19, बैगापरा वार्ड, संतराबाडी वार्ड, सुराना कालेज वार्ड, गयानगर वार्ड 4, मठपारा वार्ड 3, पुलगांव वार्ड, सिकोला बस्ती वार्ड 16, आदित्य नगर वार्ड 20, अस्पतला वार्ड, पचरीपारा वार्ड, करहीडीह वार्ड, पदमनाभपुर वार्ड 46, सिकोला भाठा वार्ड, पदमनाभपुर वार्ड 45, न्यूपुलिस लाईन वार्ड 48, शिवपारा वार्ड, कसारीडीह वार्ड 43, शंकर नगरवार्ड 11, केलाबाडी वार्ड 41, दीपक नगर वार्ड, आपापुरा वार्ड, रायपुर नाका वार्ड 47, कातुलबार्ड वार्ड 59-60, बोरसी वार्ड 50-51, उरला वार्ड 57, तितुरडीह वार्ड 21, गुरुघासीपदास वार्ड 44, पोटियाकला वाड 54, राजीव नगर वार्ड, गिरधारी नगर वार्ड, आदि वार्डो के बस्तियों की छोटी और बडी नालियों में लोगों के द्वारा फेके गये कचरों आज निकाला गया ।
वहीं बारिश को ध्यान में रखते हुये नाला नाली से पानी निकासी सुगमता से हो सके इसलिए प्रत्येक वार्डो के बस्तियों के अंदरों की छोटी से छोटी और ब?ी से बडी नालियों में पडेे कचरे को निकाला गया । उन्होनें बताया कचरों को निकाल कर तत्काल आटो वाहन से उठाया भी गया ।
उन्होनें बताया बारिश के दौरान छोटी नालियों से होकर जाने वाली बरसाती पानी के कारण नाली जाम होने पर बस्तियों में जल भराव की स्थिति निर्मित होती है इसे ध्यान में रखते हुये ब?े नालों का भी सफाई निरंतर करायी जा रही है। इस कडी में आज उरला शंकर नगर से लेकर उरला टेल तक गैंग लगाकर नाला की सफाई करायी गयी वहीं पोटिया नाला में भी गैंग लगाकर नाला से कचरा मलमा निकाला गया ।

दुर्ग / शौर्यपथ / निगम के स्वास्थ्य विभाग अमला प्रत्येक वार्डो के सघन बस्तियों और संकरी गलियों से ढूंढ-ढूंढ कर नालियों से कचरा बाहर निकाल रहे हैं। साथ ही नालियों की तल से सफाई की जा रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में बड़े नालों में 15 से 20 लेबरों का गैंग लगाकर भी नाला से मलमा और कचरा निकाला जा रहा है। इस दिशा में आज निगम स्वास्थ्य विभाग का अमला अनेक वार्डो के 62 स्थानों पर छोटी और बड़ी नालियों से कचरा मलमा निकालकर सफाई किये। साथ ही विवेकानंद नगर पोटिया नाला और शंकर नाला के टेल एरिया में गैंग लगाकर नाला से कचरा मलमा निकाला गया।
उल्लेखनीय है कि महापौर एवं आयुक्त के निर्देशानुसार बारिश के पूर्व सभी वार्डो के छोटी और बड़ी नालियों से कचरा निकालकर सफाई करायी जा रही है। इस संबंध में आयुक्त श्री बर्मन ने बताया कि आमदीमंदिर वार्ड, रामदेव मंदिर वार्ड, चण्डीमंदिर वार्ड, तकियापारा, आजाद वार्ड, कचहरी वार्ड, बोरसी वार्ड 52, स्टेशन पारा वार्ड, मीलपारा, मोहन नगर वार्ड, गंजपारा वार्ड, मोहन नगर वार्ड 13, औद्योगिक नगर वार्ड 17,-18, कसारीडीह वार्ड 42, मरार पारा, नयापारा वार्ड, शहीद भगति सिंह वार्ड 19, बैगापरा वार्ड, संतराबाड़ी वार्ड, सुराना कालेज वार्ड, गयानगर वार्ड 4, मठपारा वार्ड 3, पुलगांव वार्ड, सिकोला बस्ती वार्ड 16, आदित्य नगर वार्ड 20, अस्पतला वार्ड, पचरीपारा वार्ड, करहीडीह वार्ड, पदमनाभपुर वार्ड 46, सिकोला भाठा वार्ड, पदमनाभपुर वार्ड 45, न्यूपुलिस लाईन वार्ड 48, शिवपारा वार्ड, कसारीडीह वार्ड 43, शंकर नगरवार्ड 11, केलाबाड़ी वार्ड 41, दीपक नगर वार्ड, आपापुरा वार्ड, रायपुर नाका वार्ड 47, कातुलबार्ड वार्ड 59-60, बोरसी वार्ड 50-51, उरला वार्ड 57, तितुरडीह वार्ड 21, गुरुघासीपदास वार्ड 44, पोटियाकला वाड 54, राजीव नगर वार्ड, गिरधारी नगर वार्ड, आदि वार्डो के बस्तियों की छोटी और बड़ी नालियों में लोगांे के द्वारा फेके गये कचरों आज निकाला गया । वहीं बारिश को ध्यान में रखते हुये नाला नाली से पानी निकासी सुगमता से हो सके इसलिए प्रत्येक वार्डो के बस्तियों के अंदरों की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी नालियों में पड़े कचरे को निकाला गया । उन्होनें बताया कचरों को निकाल कर तत्काल आटो वाहन से उठाया भी गया ।
उन्होनें बताया बारिश के दौरान छोटी नालियों से होकर जाने वाली बरसाती पानी के कारण नाली जाम होने पर बस्तियों में जल भराव की स्थिति निर्मित होती है इसे ध्यान में रखते हुये बड़े नालों का भी सफाई निरंतर करायी जा रही है। इस कड़ी में आज उरला शंकर नगर से लेकर उरला टेल तक गैंग लगाकर नाला की सफाई करायी गयी वहीं पोटिया नाला में भी गैंग लगाकर नाला से कचरा मलमा निकाला गया ।

भिलाई / शौर्यपथ /-भिलाई इस्पात संयंत्र की मर्चेन्ट मिल को पटना के एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग से ईक्यूआर 500 डी क्वालिटी के टीएमटी 40 एमएम बार की आपूर्ति का एक चुनौतीपूर्ण ऑर्डर मिला था। इसके लिए पहले एसएमएस तीन एवं बीबीएम मार्ग से 105 स्क्वेयर एमएम साईज के बिलेट मिलते थे जो कि अब उपलब्ध नहीं हैं।
इस स्थिति को देखते हुए मर्चेन्ट मिल की टीम ने वर्तमान में एसएमएसत तीन में बनने वाले 105 स्क्वेयर एमएम साईज के बिलेट से टीएमटी 40 एमएम बार का उत्पादन करने का निर्णय लिया। इससे पहले टीएमटी ल0 एमएम बार कभी भी 105 स्क्वेयर बिलेट से नहीं बनाए गए थे।
मर्चेन्ट मिल के महाप्रबंधक प्रभारी अजय बेदी के नेतृत्व में महाप्रबंधक आर जी दलाल, सुशील हरिरमानी, उप महाप्रबंधक नागेन्द्र कुमार एवं सहायक महाप्रबंधक विनय कुमार की टीम ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए 105 स्क्वेयर एमएम साईज के बिलेट से टीएमटी ल0 एमएम बार का उत्पादन सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिर्बान दास-गुप्ता ने संयंत्र व माइंस के सभी कार्मिकों हेतु अवकाश लेने के ऑनलाइन लीव एप्लीकेशन सिस्टम (ओलाम) का किया उद्घाटन। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन एस के दुबे तथा सी एंड आईटी के मुख्य महाप्रबंधक पी के झा विशेष रूप से उपस्थित थे। उप महाप्रबंधक सर्वाणि दास ने इस प्रणाली पर प्रस्तुतीकरण दिया।
संयंत्र के सीईओ ने की प्रशंसा
इस प्रणाली का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि एवं संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिर्बान दासगुुप्ता ने कार्मिक विभाग एवं सी एंड आईटी विभाग के इस संयुक्त प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना के संकटकाल में भी इस टीम ने सराहनीय कार्य किया है। ऑनलाइन लीव एप्लीकेशन सिस्टम समय की माँग है। इससे हमारे संयंत्र व माइंस के कार्मिक लाभान्वित होंगे।
इस उद्घाटन समारोह में संयंत्र के अन्य कार्यपालक निदेशका व मुख्य महाप्रबंधक ा वेब के माध्यम से शामिल हुए। इसके अतिरिक्त समारोह में कार्मिक विभाग से उप महाप्रबंधक कार्मिक-रूल्स, एचआरआईएस एंड सीआर श्रीमती अनुराधा सिंह, प्रबंधक तुषार रॉयचौधरी, उप प्रबंधक (कार्मिक) सुश्री निशा बाउल तथा सी एंड आई विभाग से महाप्रबंधक द्वय श्रीमती सोनाली मुखर्जी, त्रिवेन्द्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।
अवकाश आवेदन की प्रक्रिया हुई सरल
विदित हो कि प्रारंभ में अवकाश लेने के ऑनलाईन लीव एप्लीकेशन सिस्टम नॉन वक्र्स एरिया में शुरू की गई थी। विशेष रूप से इसे अधिकारियों हेतु प्रारंभ किया गया। इस ऑनलाईन प्रणाली की सफलता को देखते हुए इसे नॉन वक्र्स कार्मिकों के लिए लगूू किया गया। अब इसका दायरा बढ़ाते हुए इसे संयंत्र व माइंस के सभी कार्मिकों के लिए भी लागू कर दिया गया है। इस ऑनलाईन प्रणाली से कार्मिकों को अवकाश आवेदन देने तथा उसकी स्वीकृति की प्रक्रिया को शीघ्र सम्पन्न करने में मदद मिलेगी। लीव बुक की जरूरत समाप्त होने से ला-त के साथ पर्यावरण बचाने में भी सहायता प्राप्त हो-ी।

दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त इंद्रजत बर्मन द्वारा आज डाटा सेंटर में (एमएमयू) मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना दुर्ग सिटी के अंतर्गत बैठक ली गई। बैठक में कार्य से संबंधित संस्थाओं को आमंत्रित किया गया था। इसके लिए निगम द्वारा प्रपोजल फॅार सलेक्सन सर्विस प्रोवाईड करने आफॅर आमंत्रण भी निकाला गया है। बैठक में सभापति राजेश यादव, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, महिला हास्पीटल समिति के प्रबंधक डॉ0 रघु शर्मा, जय अंबे इमरजेंसी सर्विस के धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के दिशा निर्देश और गाईड लाईन अनुसार शहरी क्षेत्र के गरीब स्लम क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टि से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत स्लम क्षेत्र के एैसे व्यक्ति जो ईलाज नहीं करा पा रहा है या किसी कारण जिला अस्पताल नहीं जा रहे हैं या पैसे के अभाव में वह ईलाज नहीं कराना चाहता एैसे सभी लोगों को इस योजना के तहत! नि:शुल्क लाभ प्रदान किया जावेगा।
निगम आयुक्त  बर्मन द्वारा चलित चिकित्सा सेवा योजना के संबंध में प्रीबीड मिंटिंग में उपस्थित प्रतिनिधियों जिसमें महिमा हास्पीटल के संचालक डॉ0 रघु शर्मा, तथा रायपुर से जय अंबे इमरजेसी सर्विसेस के डायरेक्टर श्री धर्मेन्द्र सिंह अपने साथियों के साथ बैठक में उपस्थित हुये। आयुक्त ने आमंत्रित लोगों को योजना और उससे संबंधित गाइडलाईन की जानकारी दी। आयुक्त ने कहा यह माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वपूर्ण योजना है स्लम क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने अपनी बातों को विस्तार से रखें। संचालक, और डायरेक्टर प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बातों को रखें । तथा इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये एवं शर्तों में आवश्यक संशोधन और सुधार के साथ प्रपोजल प्रस्तुत करने का प्रस्ताव रखें। आयुक्त ने योजना के संबंध में उनकी शंकाओं का भी समाधान किया गया ।

दुर्ग  / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड नेवई भाठा में एक युवक का कोरोना संक्रमित रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन द्वारा कंटेन्टमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं जोन आयुक्त रमाकांत साहू ने निगम अमले के साथ उल्लेखित स्थल पर पहुंचकर पुरे क्षेत्र को कंटेन्टमेंट जोन में तब्दील कर दिये है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर कोरोना संक्रमित परिवार की सेम्पल प्राप्त कर रिपोर्ट भेज दी गई है। नेवई के संक्रमित क्षेत्र का निगम स्वास्थ्य अमला द्वारा शाम से ही युद्ध स्तर पर पूरे क्षेत्र का सैनेटाईजेशन किया गया व वृहद स्तर पर संक्रमित क्षेत्र की साफ सफाई के साथ साथ ब्लिचिंग एवं किटनाशक दवाई को छि?काव किया जा रहा है। निगम के उडनदस्ता टीम द्वारा लोगों के आवाजाही व क्षेत्र के सभी दुकानों को भी को त्वरित बंद कराया गया। लोगों को घरों से निकलने मना किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कंटेन्मेंट जोन में अतिआवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य स्वास्थ्यगत आपत्कालीन परिस्थितियों को छो?कर कंटेन्टमेंट जोन में आने जाने पर पूर्व प्रतिबंध लगा हुआ है। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकाने आफिस व अन्य वाणिज्यक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णत: बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर किये जाने रिसाली निगम प्रयासरत है। संक्रमित क्षेत्र को सील कर पुलिस का सक्त पहेरा बैठाया गया है। देर रात तक अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे व जोन आयुक्त श्री रमाकांत साहू मातहत अधिकारियों के साथ नेवई के संक्रमित क्षेत्र में डटे हुए थे रात में ही कंटेन्टमेंट जोन आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए निगम अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है। उक्त हेतु रिसाली निगम के सहायक यंत्री बी.के. सिंह को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने संक्रमित क्षेत्र के लोगों के साथ साथ पूरे निगम क्षेत्र के रहवासियों से एहतियात बरतने की अपील की है। 

दुर्ग / शौर्यपथ /   कांग्रेस नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा पर अपना वार जारी रखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सरकार के ६ साल में किये वादों के पूरा होने के बारे में पुचा . बता दे कि दुर्ग से कांग्रेस की तरफ से लगातार भाजपा के केंद्र सरकार के नीतियों पर सवालों की बौछार इन दिनों राजेन्द्र साहू द्वारा किया जा रहा है . अब राजेन्द्र साहू ने नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि साय को डेढ़ साल पहले बनी कांग्रेस सरकार के वादों से पहले 6 साल पहले केंद्र में सत्तारूढ मोदी सरकार के वादों को याद कर लेना चाहिए। साय देश की जनता को स्पष्ट बताएं कि मोदी सरकार ने 6 साल में कितने वादे पूरे किए। एक साल पहले दोबारा सत्ता में आने से पहले किए गए वादों का क्या हुआ?
साय के आरोपों पर राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था। इस वादे को कांग्रेस भूली नहीं है। शराबबंदी धीरे-धीरे लागू की जाएगी। कांग्रेस ने 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जमाफी और 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा किया था। पद की शपथ लेने के 4 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना वादा पूरा कर दिखाया। कर्जमाफी की घोषणा कर दी।
राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बताना चाहिए कि देश के सभी नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने के वादे का क्या हुआ। हर साल दो करो? बेरोजगारों को रोजगार देने, किसानों की आय दोगुना करने, महिलाओं को सशक्त बनाने के वादे का क्या हुआ।
राजेंद्र ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने जो कहा, उसे पूरा भी किया। शहरी क्षेत्र में भूमिहीन आबादी पट्टटा देने का वादा पूरा किया। एपीएल वर्ग को 10 रुपए प्रति किलो की दर से 35 किलो चावल, हाफ बिजली बिल जैसे दर्जनों वादे पूरे कर दिए। मनरेगा से देश में सबसे ज्यादा रोजगार दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को राहत दी है। भाजपा ने कितने वादे पूरे किए, इसका खुलासा साय को करना चाहिए।
राजेंद्र ने कहा कि साय केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने कोरोना के वैश्विक संकट पर एक शब्द भी नहीं कहा, यह दुख की बात है। बीते दो माह में देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हो चुके हैं। असंगिठत कामगारों की बेरोजगारी का आंकडा भी लगभग 8 करोड से ज्यादा हो चुका है। ठेला, खोमचा वालों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। किसानों, मजदूरों समेत निम्न आय वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। रोजी-रोटी चौपट हो गई है। इन वर्गों को राहत देने या आर्थिक रूप से मजबूती देने के बारे में साय ने मौन साध लिया। राजेंद्र ने कहा कि साय ने 20 लाख करोड के पैकेज के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा। यह दर्शाता है कि 20 लाख करोड का पैकेज भ्रष्टाचार की भेंट चढ चुका है। भाजपा नेताओं ने राज्य में सत्ता से दूर होने के बावजूद अब तक सत्ता का मोह नहीं त्यागा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ आसमान छूती महंगाई के बावजूद साय को 6 साल पुरानी मोदी सरकार के वादे याद नहीं है। उन्हें अगर सवाल करना है तो पहले मोदी सरकार से 6 साल पुराने वादों को लेकर सवाल करें।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)