
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
सेहत / शौर्यपथ / पेट के बढ़ने की शुरुआत पेट के आसपास जमा चर्बी से होती है। इसके बाद शरीर धीरे-धीरे फैलने लगता है और हम मोटे होते जाते हैं। जब यह बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लग जाती है। वजन कम करने के लिए अथक प्रयास करते हैं लेकिन खाने पर कंट्रोल नहीं करने से परिणाम सामने नहीं आते हैं। ऐसे में एक रास्ता है गेंहू की बजाए बाजरे की रोटी की खाएं। इसके साथ ही अन्य कई सारे फायदे भी हैं। आइए जानते हैं-
पोषक तत्वों से भरपूर बाजरा के फायदे
बाजरा में मैग्नीशियम, कैल्शियम फास्फोरस, फाइबर, विटामिन बी, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण बाजरा का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा है। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरों को कम करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को भी
नियंत्रित करने में मदद करताहै।
बाजरे की रोटी खाने के फायदे -
1.एनर्जी बढ़ाएं - बरसात के मौसम में मन थोड़ा सा आलसी हो जाता है। ऐसे में बाजरे की रोटी का सेवन करना चाहिए। इसमें स्टार्च की मात्राहोती है, जिससे एनर्जी और ताकत बनी रहती है। साथ ही कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की
मात्रा होने से दिनभर एनर्जी का लेवल अप रहता है।
2.हड्डियों को करें मजबूत - बाजरे की रोटी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें भरपूर
मात्रा में कैल्शियम होता है। साथ ही गठियाबादी, अर्थराइटिस, ऑस्टियोपीनिया बीमारी के खतरे को भी कम करता है।
3.पाचन
तंत्र को करें मजबूत - अगर आप अपच की समस्या से परेशान है तो बाजरे की रोटी ही खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इस वजह से पाचन क्रिया मजबूत होती है। कब्ज और गैस की समस्या में भी निजात मिलती है।
बाजरा वजन कम करने में कैसे करता है मदद दरअसल, बाजरा धीमी गति से पचता है। इसमें मौजूद रेशे से हमारा पेट भरा रहता है। इसलिए बहुत जल्द अधिक भूख नहीं लगती है। इस वजह से तेजी से वजन कम होता है और चर्बी भी कम होने लगती है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
