Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

सैनिटाइजर के हैं Beauty Benefits , नहीं जानते होंगे आप

  • rounak group

ब्यूटी टिप्स / शौर्यपथ / कोरोना वायरस महामारी के बाद से लाइफस्‍टाइल पूरी तरह बदल गई है। खान पान, परिजन, रिश्‍तेदारों से मिलना, दोस्‍तों से मिलना बाहर कब घूमने जाना से लेकर तमाम तरह के परिवर्तन हो गए है। वहीं फैशन स्‍टाइल में भी बदलाव देखे जा रहे हैं। इस बीच 2 चीजें हैंड बैग के असेंशियल आइटम बन चुके हैं। सैनिटाइजर और मास्‍क। यह लड़कियों के बैग में हमेशा मिलेगा। अभी तक तो सैनिटाइजर का प्रयोग हाथों में मौजूद बारीक जर्म्स को मारने के लिए किया जाता था। लेकिन क्‍या आप जानते हैं इसका इस्‍तेमाल ब्‍यूटी हैक्‍स के लिए भी किया जा सकता है। शायद आपको यह सुनकर जरूर झटका लगा होगा लेकिन सैनिटाइजर के ब्‍यूटी बेनिफिट्स भी है। तो आइए जानते हैं -
1. तैलीय त्‍वचा की छुट्टी - कुछ लोगों की स्किन बहुत अधिक ऑयली होती है। हर थोड़ी - थोड़ी देर में स्किन पर तेल आ जाता है। ऐसे में आप सैनिटाइजर का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, रूई में हैंड सैनिटाइजर लेकर स्किन पर जहां भी आपको तेल आता हो वहां हल्‍के हाथों से लगा सकते हैं। इससे स्किन भी साफ दिखेगी और तेल भी नहीं आएगा। हालांकि इसका प्रयोग करने के दौरान काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आपकी स्किन काफी सेंसेटिव है तो इसका प्रयोग नहीं करें।
2. क्‍लीनिंग - दरअसल, सैनिटाइजर में एंटीबैक्‍टीरियल और एंटी माइक्रोबियल तत्‍व मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन को डस्‍ट से बचाते हैं। आपके पास सैनिटाइजर के अलावा कोई ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट नहीं है तो ऐसे में आप सैनिटाइजर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा सा लेकर चेहरे पर हल्‍के हाथों से साफ कर सकते हैं।
3. तुरंत मिटाएं खुजली - अक्‍सर ऑयल और पसीना जमा होने पर हाथ पर तेजी से खुजली होने लगती है। ऐसे में आप हैंड सैनिटाइजर का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। खुजली वाली जगह पर आप इसे थोड़ा- थोड़ा लगा लीजिए। और हल्‍के हाथों से मसाज कीजिए। तुरंत ही आराम मिल जाएगा।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)