July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सर्दियों में ऐसे करें आंवले का इस्तेमाल निखर जाएगी स्किन, चेहरे के दाग धब्बे हो जाएंगे छू मंतर

    • rounak group

       सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हर भारतीय रसोई में मौजूद आंवला एक सुपरफूड है जिसमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाते हैं. सर्दियों के मौसम का आंवला सूपरफूड है. यह स्किन और बाल  दोनों के लिए रामबाण होता है. इसके विटामिन सी  आपकी स्किन पर टाइटनेस लाने का काम करते हैं. इसके अलावा पहले से निकले हुए कील मुंहासों को भी हल्का करता है. तो चलिए आपको बताते हैं इस सूपरफूड के और क्या-क्या बेनेफिट्स हैं.
    आंवले का कैसे करें इस्तेमाल
    - आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं. आप या तो आंवले के रस का सेवन कर सकते हैं या इसे फेस पैक के रूप में लगा सकते हैं.
    - अगर आपके चेहरे का रंग फिका पड़ गया है तो फिर आप इसका सेवन कर लीजिए. इससे चेहरे पर निखार आएगा. यह त्वचा के टैन हटाने में मदद करता है. यही नहीं आंवला कुष्ठ रोग, सोरायसिस, त्वचा की एलर्जी और एक्जिमा जैसे त्वचा रोगों का भी इलाज करता है.
    - विटामिन सी गुणों से भरपूर आंवला आपकी स्किन पर बढ़ती उम्र के नजर आने वाले लक्षणों को रोकता है. रोजाना आंवला का सेवन करने से समय से पहले बूढ़ा होने से रोका जा सकता है, जिससे आपको मुलायम और कोमल त्वचा मिलती है.
    - आंवला स्किन को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है. अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए आंवले के पेस्ट या पाउडर के साथ फेस मास्क लगाएं. यह डेड स्किन को निकाल देता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision