
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
शौर्यपथ / अक्सर आपने देखा होगा जन्म के समय कई नवजात बच्चों के शरीर पर बहुत अधिक बाल होते हैं। जो बाद में उनके माता-पिता के लिए टेंशन की वजह बन जाते हैं। बच्चे के शरीर पर कम या ज्यादा बाल उनके जीन पर निर्भर करते हैं। अगर बाकी अभिभावकों की तरह आप अपने नवजात के शरीर पर बाल देखकर चिंतित हैं, तो टेंशन छोड़ अपनाएं ये घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप शिशु के अनचाहे बालों से जल्द ही मुक्ति पा सकते हैं।
आटा और बेसन-
शिशु के शरीर से बाल हटाने के लिए आटे और बेसन को एक साथ गूथ लें। अब इस आटे को बच्चे के शरीर पर हल्के हाथों से मलें। ऐसा करने से बालों की जड़ मुलायम होगी और बाल अपने आप निकल जाएंगे।
बेबी ऑयल से मसाज-
रोजाना दिन में 2 बार सुबह और शाम बच्चे की मालिश हल्के हाथों से बेबी ऑयल से करें। ऐसा करने से बच्चे के शरीर के बाल कम होते हैं।
उबटन-
चंदन पाउडर, दूध और हल्दी पाउडर का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने बच्चे के शरीर पर उस जगह पर लगाएं जहां बाल दिखाई दे रहे हैं। बाल हटाने के लिये पेस्ट को शरीर पर धीरे-धीरे लगाएं। इसे बच्चे को नहलाने से कुछ घंटे पहले लगाएं। ऐसा कुछ हफ्तों तक करें।
जैतून तेल से करें मालिश -
बच्चे की मालिश जैतून के तेल से करने के बाद उसके शरीर पर लाल मसूर की दाल और दूध से बने पेस्ट को लगा कर धीरे-धीरे उन हिस्सों पर मालिश करें जहां पर बाल दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही दिनों में आपको महत्वपूर्ण अंतर देखने को मिलेगा।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी शौर्यपथ की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
