
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खाना खजाना /शौर्यपथ /चटनी खाने के स्वाद को दुगुना कर देती है। खासतौर पर अगर सब्जी अच्छी नहीं बनी है, तो आप स्वादिष्ट चटनी से रोटी खा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं नारियल और दही की चटनी। आइए, जानते हैं रेसिपी-
सामग्री :
1/2 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
4 टेबलस्पून भुनी हुई चने की दाल
4 टेबलस्पून दही
1/2 इंच अदरक
2 हरी मिर्च
10-12 करी पत्ता
1 टीस्पून राई
1 चुटकी हींग
नमक स्वदानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
पानी जरूरत के अनुसार
विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंट लें।
अब ग्राइंडर जार में नारियल, चना दाल, अदरक, हरी मिर्च, नमक और पानी डालकर पेस्ट बना लें।
चटनी को दही में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें।
इसमें राई, करी पत्ता और हींग डालकर हल्का भून लें।
तड़के के भुनने के बाद इसे चटनी के ऊपर डाल दें।
तैयार है नारियल-दही की चटनी। डोसा, इडली आदि के साथ सर्व कर इसका लुत्फ उठाएं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
