
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खाना खजाना /शौर्यपथ /समोसे, पकौड़े और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इमली और खजूर की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। आप में से कई लोगों ने इमली-खजूर की चटनी बनाई होगी, लेकिन आज हम आपको इस चटनी को कुछ अलग तरीके से बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं इमली-खजूर की चटनी-
सामग्री :
3 कप इमली
1 कप गुड़
1 कप खजूर ( कटे हुए)
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टीस्पून जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
3 टेबलस्पून चीनी
4 कप पानी
विधि :
इमली-खजूर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी गर्म करें।
गर्म पानी में इमली, गुड़ और चीनी डालें।
ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसके बाद खजूर डालकर चलाएं और कुछ देर पकाते रहें।
पानी उबालने से इमली नरम हो जाएगी और गुड़ चीनी भी पिघल जाएगी।
अब इमली की गांठ तोड़ लें और करछी से अच्छे से मिलाएं।
खजूर, गुड़, इमली सभी को अच्छी तरह से पकाएं और चाशनी बना लें।
अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
चटनी का गाढ़ापन देखते हुए गैस बंद कर दें।
एक बर्तन के ऊपर छलनी को रखें और मिश्रण को इसमें डाल दें ताकी इमली के बीज अलग हो जाए।
3 से 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं जब तक आपके पास इसका सूखा गूदा न बच जाए।
तैयार है इमली की स्वादिष्ट चटनी। आप इसे फ्रीजर में 2 महीने तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
