Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

गर्मियों के मौसम की बेहतरीन एक्सरसाइज, जानिए स्व‍िमिंग के 10 गजब सेहत फायदे

  • rounak group

सेहत / शौर्यपथ / गर्मियों के मौसम में खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए तैरना एक बेहतरीन व्यायाम है। वैसे तो पूरे साल स्विमिंग की जा सकती है लेकिन गर्मियों में इसे करने का खास ही मजा है। गर्मियों में तैरना एक ऐसा व्यायाम है जिसमें आप मोज मस्ती के साथ अपनी बॉडी को फिट रख सकते हैं। आइए, आपको बताते हैं तैरने के 10 बेहतरीन सेहत फायदे -
1 वजन कम होना -
तैरने की वजह से शरीर की कैलोरीज कम होती हैं जिसका सीधा असर वजन पर भी पड़ता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
2 हड्डियों की मजबूती -
उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में तैरने जैसी एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करके हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।
3 हृदय की सुरक्षा -
जिन लोगों को हृदय संबंधी कोई समस्या हो तो तैरना दिल के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन इसे शुरू करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।
4 बच्चों को सेलेब्रल पाल्सी से रखे दूर -
सेलेब्रल पाल्सी एक ऐसा रोग जिसमें बच्चों को चलने-फिरने में काफी दिक्कत आती है। ऐसे में तैरना बच्चों के लिए भी अच्छा व्यायाम है।
5 नकारात्मक भाव होते हैं दूर -
अन्य व्यायाम कि तुलना में बच्चे और बड़े ज्यादा मौज-मस्ती के संग अपनी सेहत बना सकते हैं। इससे उनके मन की नकारात्मकता भी दूर होती हैं।
6 फ्लेक्सिबिल शरीर -
तैरने के शरीर का लचिलापन कायम रहता है व बेहतर होता है।
7 अंगों का बेहतर कोओर्डिनेशन -
तैरने के दोरान हाथ, पैर और सिर के बीच एक अच्छे कोओर्डिनेशन की जरूरत होती है। इसलिए तैरने से शरीर अपने अंगों को नियंत्रत और कुओर्डिनेट बेहतर तरीके से करने लगता है।
8 अस्थमा का इलाज
कई रिसर्च में पाया गया है कि अस्थमा के मरीजों के लिए भी तैरना एक अच्छा विकल्प है, हांलाकि एक इसे अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।
9 बेहतरीन नींद
तैरने से शरीत में थकावट होती है जिसके बाद बेहतरीन नींद आने में मदद मिलती है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)