
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खाना खजाना /शौर्यपथ / नॉनवेज के शौकीन लोगों को बिरयानी खाना बेहद पसंद होता है। अगर आप भी नॉनवेज खाना पसंद करते हैं और चिकन, फिश, मटन बिरयानी खाकर बोर हो चुके हैं हैं तो जरूर ट्राई करें ये कश्मीरी चिकन पुलाव रेसिपी। कश्मीरी चिकन पुलाव रेसिपी में डाले गए मसालों की सुगंध से इस पुलाव का स्वाद और भी बढ़ जाता है। घर में छोटी-मोटी पार्टी हो या कोई खास मेहमान आने वाला हो, कश्मीरी चिकन पुलाव के स्वाद और खुशबू से वो आपका मुरीद हो जाएगा।
कश्मीरी चिकन पुलाव बनाने के लिए सामग्री-
-500 ग्राम चावल
-6-7 चिकन थाई
-2 टी स्पून जीरा
-2 टी स्पून धनिया पाउडर
-3-4 हरी इलायची
-3-4 दालचीनी स्टिक
-2 टी स्पून दो चम्मच: जावित्री
-काली मिर्च के दाने
-5-6 कली लहसुन
-5-6 किशमिश
-1 कप दही
-2 टेबल स्पून देसी घी
-1 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टुकड़े अदरक, बारीक कटा हुआ
-तेल
-नमक
-पानी
कश्मीरी चिकन पुलाव बनाने की विधि-
कश्मीरी चिकन पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ करके 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर अलग रख दें। इसके बाद चिकन के टुकड़ों को एक बराबर पीस में काट लें। अब इन टुकड़ों को साफ करके इसका पानी निकाल लें। अब चिकन के टुकड़ों में एक कप दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाकर उन्हें एक तरफ अलग रख दें।
अब एक पैन में घी गर्म करके उसमें लौंग, लहसुन और प्याज को डालकर भून लें। इसके बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर बनाई गई दही डालें। दो मिनट पका लेने के बाद इसमें चिकन डालें। फिर इसके ऊपर नमक डालें।
एक मिनट तक पकाने के बाद इसमें दो कप पानी डालें, जिससे चावल बन जाएं। थोड़ी देर के लिए आंच को हल्का करके छोड़ दें। चिकन के बन जाने पर इसमें भीगे हुए चावल डालें। चावल के पकते ही आपका कश्मीरी चिकन पुलाव सर्व करने के लिए तैयार है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
