
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / अपर लिप और चीन पर अनचाहे बाल खूबसूरती में दाग की तरह नजर आते हैं। खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हर थोड़े-थोड़े दिन में पार्लर का रूख करना पड़ता है। लेकिन कई बार पार्लर जाकर भी परेशान हो जाते हैं। अब आप घर पर रहकर भी इन अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं 3 बेहतरीन आसान पैक -
1. मसूर दाल और आलू रस- सबसे पहले मसूर दाल का पेस्ट तैयार कर लें। एक बड़ा चम्मच शहद, दो चम्मच नींबू रस और 1 चम्मच आलू रस को डालकर अच्छे से मिला लें। आपका पेस्ट तैयार है। अब इसे अपर लिप और चीन पर लगाकर छोड़ दीजिए। जब हल्का-हल्का सा गिला रहें। तब इसे हल्के हाथों से मसल लें। ऐसा सप्ताह में कम से कम 2 दिन करें और 2 महीने तक करते रहें। धीरे-धीरे बाल कम होने लगेंगे।
2. दूध और जिलेटिन- जिलेटिन में चीनी मिक्स होती है। जिससे अनचाहे बाल हटाने में आसानी होती है। सबसे पहले 3 चम्मच दूध, एक चम्मच जिलेटिन और एक चम्मच नींबू का रस। सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। गैस पर 10 मिनट गरम करे लें। हल्का ठंडा कर अपर लिप और चीन पर लगा लें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ लें। ऐसा सप्ताह में 2 बार करें।
3. दही बेसन- यह सुनकर लग रहा होगा कि इससे कैसे बाल हटेंगे। लेकिन नियमित रूप से लगाने से आपको छुटकारा मिल सकता है। जी हां, 2 चम्मच दही और डेढ़ चम्मच बेसन। इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद लगा लें। हल्का सा गीला रहने पर हल्के हाथों से रगड़ लें। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें। धीरे-धीरे यह कम पड़ने लगेंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
