Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आपकी इम्युनिटी मजबूत बनाता है नींंबू पानी, जानें किस तरीके से बनाएं

  • rounak group

खाना खाजना /शौर्यपथ / ऐसे बनाएं कोविड19 से बचने के लिए नींबू पानी
कोरोना इंफेक्शन से बचने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आपको नींबू पानी कुछ अलग तरीके से बनाना होगा. इसके लिए आपको गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर इसमें एक चम्मच चीनी, दो चुटकी काला नमक, 2 चुटकी पिसी हुई काली मिर्च डालकर दिन में दो बार पीना चाहिए। आप चाहें, तो इसमें पुदीना और तुलसी के पत्ते भी डाल सकते हैं।
नींबू पानी पीने के और फायदे
बेली फैट और वजन कम करने के लिए रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ कर खाली पेट पीना चाहिए। अगर चाहें, तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इससे आप दिन भर एनर्जेटिक फील करेंगे। लगातार 6 महीने तक इसे पीने से आपको फर्क नजर आने लगेगा।
हाई शुगर वालों के लिए नींबू पानी एक बेहतर विकल्प माना जाता है। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज हैं या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को हाइड्रेट करता है और इससे एनर्जी भी मिलती है।
कब्ज की समस्या से ग्रस्त लोग भी नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। हर सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
नींबू पानी का एक फायदा ये भी है कि इसमें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कम करने के गुणों के साथ ही तनाव और डिप्रेशन कम करने के गुण भी पाए जाते हैं। नींबू पानी पीने से आपका मूड तुरंत रिलैक्स हो सकता है।
नींबू के रस में अदरक का रस थोड़ी सी शक्कर मिलाकर पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है। सब्जियों और दालों पर नींबू निचोड़ कर खाने से सब्जियों के स्वाद और पोषक तत्व में वृद्धि होती है। इससे डिशेज को जल्दी पचाने में भी मदद मिलती है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)