
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
शौर्यपथ /आपने साउथ इंडिया में लोगों को केले के पत्ते पर खाना खाते हुए देखा होगा। वहीं, कई रेस्टोरेंट्स भी केले के पत्ते पर साउथ इंडियन फूड्स परोसते हैं। केले के पत्ते पर खाना खाने की एक पुरानी परम्परा रही है। वहीं, सेहत के लिहाज से देखें, तो केले के पत्ते पर खाना खाने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं कुछ फायदे-
डाइजेशन सिस्टम के लिए
केले का पत्ता प्लांट-बेस्ड कंपाउंड, पॉलीफेनॉल्स से पूर्ण होता है। पॉलीफेनॉल्स नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जोकि शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स और दूसरी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं। एक ओर जहां केले की पत्िरी यों को सीधे तौर पर पचाना संभव नहीं है। वहीं, केले के पत्ते में रखे खाद्य पदार्थ इससे पॉलीफेनॉल्स को अवशोषित कर लेते हैं। इससे शरीर को इन ऑक्सीडेंट्स का फायदा भी मिल जाता है।
खाने का स्वाद बढ़ता है
केले की पत्तियों पर मोम के जैसी एक ऊपरी परत होती है। हालांकि, ये परत बहुत पतली होती है लेकिन इसका स्वाद बहुत अलग होता है। जब गर्म खाना केले के पत्ते पर परोसा जाता है, तो ये मोम पिघलकर खाने में मिल जाती है। जिससे खाने का स्वाद और बढ़ जाता है।
इको फ्रेंडली भी है
केले के पत्ते खाना खाना पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से एक सार्थक पहल है। आमतौर पर लोग भोज या फिर किसी समारोह में प्लास्टिसक या स्टीरोफोम के प्लेट्स का इस्तेमाल करते हैं। इस्तेमाल के बाद इन्हें यूं ही फेंक दिया जाता है। जबकि केले के पत्तों को डिकंपोज करना बहुत ही आसान है।
पूरी तरह स्वच्छ
केले की पत्तियों को बहुत अधिक साफ करने की जरूरत नहीं होती है। ये खुद ही बहुत हाइजीएनिक होती हैं। इन्हें सिर्फ थोड़े से पानी से साफ करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है। प्लास्टि क की प्लेट में खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
केमिकल फ्री आहार
केले के पत्ते में खाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे हमारे शरीर में किसी भी प्रकार का कोई रासायनिक पदार्थ प्रवेश नहीं कर पाता है। जबकि प्लास्टिक की प्लेट में खाने से पिघली हुई प्लास्टिाक का कुछ अंश हमारे शरीर में भी चला जाता है। जो कैंसर जैसी भयानक बीमारी का कारण भी बन सकता है। ऐसे में केले के पत्ते पर खाना खाना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
