August 11, 2025
Hindi Hindi

बाजार से खरीदा घी असली है या नकली, ऐसे करें मिनटों में मिलावट की पहचान

  • Ad Content 1

टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए घी का तड़का लगाना हो या फिर दवा के रूप में कई रोगों से पीछा छुड़वाना हो, देसी घी के पास हर मर्ज का इलाज है। लेकिन ऐसा तभी होता है जब घर पर आने वाला घी शुद्ध हो। ऐसे में यह जानने के लिए कि आपके घर पर आने वाला घी शुद्ध है या नहीं अपनाएं ये आसान टिप्स एंड ट्रिक।
उबालकर देखें -
मार्केट से खरीदे हुए घी में से चार से पांच चम्मच घी निकालकर उसे किसी बर्तन में डालकर उबल लें। इसके बाद घी के इस बर्तन को लगभग 24 घंटे के लिए अलग रख दें। अगर 24 घंटे के बाद भी घी दानेदार और महक रहा है तो घी असली है। अगर ये दोनों ही चीजें घी में से गायब है तो घी नकली हो सकता है।
नमक का इस्तेमाल-
घी असली है या नकली, यह पता करने के लिए आप नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में दो चम्मच घी ,1/2 चम्मच नमक के साथ एक चुटकी हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाकर तैयार किए गए मिश्रण को 20 मिनट के लिए अलग रखकर छोड़ दें। 20 मिनट बाद आप घी का रंग चेक करें। अगर घी ने कोई रंग नहीं छोड़ा है। तो घी असली है लेकिन अगर घी लाल या फिर किसी अन्य रंग का दिखाई दे रहा है तो समझ जाएं घी नकली हो सकता है।
पानी का इस्तेमाल-
पानी का इस्तेमाल करके भी आप बड़ी आसानी से घी के असली या नकली होने का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक ग्लास में पानी भरकर एक चम्मच में घी निकालकर डालें। अगर घी पानी के ऊपर तैरने लगे तो आप समझ सकते हैं, कि घी असली है। अगर घी पानी के नीचे बैठ जाता है तो घी नकली हो सकता है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)