
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
ज्योतिष शास्त्र / शौर्यपथ /ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक ज्योतिष व्यक्ति के जन्म तिथि से संबंधित है। हर व्यक्ति की जन्म तिथि को जोड़ने से एक मुख्य अंक बनता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक से स्वामी सूर्य हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के जातकों में गजब की लीडरशिप क्षमता होती है। ये लोग महत्वाकांक्षी होने के साथ ही आकर्षक और सही समय पर फैसला लेने वाले होते हैं।
मूलांक 1 वाले ज्यादातर उच्च शिक्षा हासिल करते हैं। इन्हें मान-सम्मान प्यारा होता है। ये लोग साहसी और ऊर्जवान होते हैं। ये लोग अपनी बात के धनी और कर्म प्रधान होते हैं। मूलांक 1 वालों के बारे में कहा जाता है कि ये विपरीत परिस्थितियों से घबराते नहीं है। हालांकि ये लोग ज्यादातर काम अपने स्वार्थ के लिए करते हैं, इसलिए इन्हें स्वार्थी भी माना जाता है। अपने इस गुण के कारण ये लोग जल्दी सफलता हासिल करते हैं।
मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति-
मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति ज्यादातर अच्छी होती है। इन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं होती है। इनके पास धन का अभाव नहीं होता है। ये लोग ज्यादातर शान-शौकत में पैसा खर्च करते हैं। इनकी 2, 3 और 9 वालों से अच्छी बनती है।
मूलांक 1 वालों का वैवाहिक जीवन-
मूलांक 1 वालों का प्रेम संबंध स्थायी होता है। ये लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका से शादी के बंधन में बंधने की कोशिश करते हैं, हालांकि ऐसा संभव हो नहीं पाता है। इनका जीवनसाथी वफादार होता है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
