Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

डाइटिंग छोड़कर डाइट में शामिल करें ये 6 नेचुरल चीजें, दो हफ्तों के अंदर तेजी से होगा वेट लॉस

  • rounak group

सेहत /शौर्यपथ /वजन घटाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैवी वर्कआउट के बिना भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करनी होगी, जो आपका वजन न सिर्फ कम करें बल्कि हमेशा के लिए कंट्रोल भी कर सकें। आइए, जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजें-
दही
गर्मी के दिनों में दही का प्रयोग आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। यह आपको पोषण तो देगा ही साथ ही शरीर में गर्मी बढ़ने से भी रोकेगा और आपका वजन भी घटाएगा। इसके अलावा यह देर तक आपका पेट भरा रखेगा जिससे आप ओवर ईटिंग से भी बचे रहेंगे।
दही में कैल्शियम, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। दही का एक फायदा यह है कि इससे पेट हल्का रहता है।
छाछ
छाछ का प्रयोग कर आप फिगर को मेंटेन करने के लिए कर सकते हैं। आप अपनी पसंद के मुताबिक इसे मसालों के साथ पी सकते हैं या फिर सब्जियों के साथ अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। छाछ हेल्दी बैक्टीरिया, कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
लौकी
गर्मी के दिनों में लौकी, तोरई जैसी सब्जियां हल्की और फायदेमंद होती हैं। यह आपका वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ बेहतर पाचन में भी बेहद फायदेमंद साबित होती हैं। लौकी में कई तरह के प्रोटीन, विटामिन और लवण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक पाया जाता है।
नींबू
गर्मियों में नींबू पानी का सेवन खूब किया जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ, तरलता बनाए रखने और वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे विटामिन्स मौजूद होते हैं।
बादाम
बादाम में पांच ग्राम प्रोटीन होता है, जो पूरी रात मांसपेशियों को रिपेयर करता है और फाइबर रात में भूख नहीं लगने देता है। इसके अलावा बादाम को शरीर की चर्बी कम करने के लिए सुपरफूड माना जाताहै। यह शरीर के अतिरिक्त वसा को घटाता है। बादाम विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। गर्मियों में बादाम भिगाकर इसका सेवन करना चाहिए।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)