
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
सेहत /शौर्यपथ / गाना बजने के बाद पैर अपने आप थिरकने लगते है। फिर चाहें उम्र जो भी हो। जिन्हें डांस करना नहीं आता वो भी गाने सुनने के बाद कोशिश करते हैं। यकिनन ऐसा करना गलत बिल्कुल नहीं है बल्कि डांसिंग के कई सारे फायदे हैं, शारीरिक और मानसिक के अलावा इमोशनली भी डांस से स्वास्थ को लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
1)इन दिनों बच्चे छोटी उम्र से ही डांस करना शुरू कर देते हैं, ऐसे में शरीर को बैलेंस करने में बच्चों को कोई समस्या नहीं होती है। वहीं बढ़ती उम्र में इन्हें चलने में भी कोई परेशानी नहीं होती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में स्थिरता आ जाती है।
2)मानसिक एक्सरसाइज के लिए डांस सबसे अच्छा विकल्प है। ये आपकी याददाशत को बढ़ता है और बढ़ती उम्र में होने वाली दिमागी समस्या को रोकने में मदद करता है। साथ ही फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
3)जरूरी नहीं की आप डांस तभी करें जब आप बहुत अच्छे से इसे सीख जाएं। आप गाने को सुनने के बाद जैसा भी डांस करना चाहते हैं, वैसा करें। डांस ऐसी एक्सरसाइस है जो आपका सारा टैंशन कम कर सकती है। अगर आप लो फील कर रहे हैं, या फिर टैंशन, एनजाइटी और डिप्रेस फील कर रह हैं, तो इन सभी को कम करने के लिए डांस आपकी मदद कर सकता है।
4)इन दिनो हर कोई वजन कम करना चाहता है। ऐसे में डांस करना शुरू करें क्योंकि ये आपकी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। हर घंटे डांस करने पर आप 300-800 कैलोरी कम कर सकते हैं। हालांकि यह आपके वजन, डांस और तीव्रता पर निर्भर करता है। वजन कम करने के लिए आप एरोबिक डांस की मदद ले सकते हैं।
5)खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लिपिड को कंट्रोल करना जरूरी है। ऐसे में डांस आपकी मदद कर सकता है। कहा जाता है कि बॉलरूम डांस शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से जोड़ता है, ऐसे में ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में ये मदद करेगा।
6)डांस आपके दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि यह आपकी दिल की गति को स्थिर रखता है और हार्ट फेल के रिस्क को कम करता है। जब आप कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो आप अपनी सहनशक्ति में सुधार का अनुभव करेंगे और सांस फूलने का अहसास नहीं होगा।
7)अक्सर मांसपेशियों में खिचाव की समस्या लोगों में होती है, इससे बचने और रोकने का तरीका है शरीर का लचीलापन। शरीर के लचीले होने से जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मदद मिलती है। डांस आपको लचीला बनाचा है।
मानसिक और शारीरिक समस्या को दूर करने के लिए खुलकर .डांस करें। इसे आपका मन खुश रहेगा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
