Google Analytics —— Meta Pixel
June 19, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Mrinendra choubey

Mrinendra choubey

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$description in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/user.php on line 59

राजनांदगांव।शौर्यपथ / आरम्भ एक प्रयास संस्था द्वारा आज नवदृष्टि फाउंडेशन के साथ मिलकर विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया । उक्त सम्मान समारोह का कार्यक्रम मयुर होटल में आज कोविड़ प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुअे किया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि छ0ग0 राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार,नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमति हेमा देषमुख, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरी,पार्षद श्री अमिन हुडड़ा जी थे। आरम्भ एक संस्था की फाउंड़र श्रीमति खुशी सोनछ़त्रा, धारा रायचा,मोनिका बरड़िया सहित संस्था की सभी सदस्य मौजुद रहें। श्रीमति खुशी सोनछ़त्रा ने बताया कि संस्था पिछले दो वर्षों से समाज सेवा का कार्य कर रही है। उन्होने संस्था की दो वर्ष की गतिविधीयों का लेखा जोखा दिया, और उनकी संस्था द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। इस अवसर पर खेल के क्षेत्र में आदिवासी/नक्सल क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं को अपने घर में रखकर उनके खेल के साथ साथ सर्वांगिण विकास पर किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए छ0ग0 शासन द्वारा बास्केटबॉल खेल में उत्कृष्ट खिलाड़ी अवार्ड़ से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच एवं खिलाड़ी श्रीमति राधा राव को अपनी संस्था स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सम्मानित किया गया। श्रीमति राधा राव न सिर्फ बास्केटबाॅल की उत्कृष्ट खिलाड़ी है अपितु वे बास्केटबॉल खेल में राजनांदगांव से रेल्वे में खेल कोटे से चयनित होने वाली पहली खिलाड़ी भी रही है। उन्होने अपने पति के साथ मिलकर आदिवासी/नक्सल क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं के उत्थान करने एवं बास्केटबॉल खेल को देश में नंबर एक बनाने के लिए रैल्वे से त्यागपत्र दे दिया एवं बास्केटबॉल खेल से जुड़ गई वे कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इंड़ियन टीम की कोच भी रही हैं इसके अतिरिक्त इनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व भी किया है एवं स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक भी प्राप्त किये है। वे युगान्तर पब्लिक स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कुल राजनांदगांव टीम की कोच भी है। उनकी कोचिंग में युगान्तर पब्लिक स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कुल राजनांदगांव टीम की टीम ने न सिर्फ सी0 बी0 एस0 ई0 क्लस्टर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में बालक बालिका टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये है अपितु सी0 बी0 एस0 ई0 नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये है। इसके अतिरिक्त वे स्वयं भी बास्केटबाॅल खेल की नेशनल मेड़लिस्ट है। उन्होने कई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियागिता में स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये है। उन्होने एशियन बीच गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। वे 2013 में रेल्वे से त्यागपत्र देने के पश्चात बास्केटबॉल कोचिंग से जुड़ी एवं उन्होने आदिवासी/नक्सल क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों को चयनीत कर उन्हें प्रशिक्षित करने का कार्य प्रारम्भ किया. उन्हे इस कार्य के लिए दिल्ली स्टार अवार्ड़ भी प्राप्त हो चुका है। इनके अतिरिक्त समाज के विभिन्न क्षैत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमति अर्चना दास,खिलेश्वरी साव,ड़ॉ0 सुरभी महोबे,श्रीमति रूपाली गांधी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य आलोक शर्मा, परमानंद रजक, हफिज खान, अंकालु साहु सहित कई गणमाण्य नागरिक उपस्थित थे । अपने उद्बोधन में नगर की प्रथम नागरिक एवं महापौर ने आरम्भ एक प्रयास संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य की भूरि भूरि प्रसंसा की एवं उन्हे समाज सेवा के कार्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होने इस अवसर पर सम्मनित होने वाले अपने अपने क्षेत्र के समस्त समाजसेवियों को बधाई दी। अपने उदबोधन में युवा अयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष युवा नेता श्री जितेन्द्र मुदलियार ने श्रीमति खुशी सोनछ़त्रा एवं उनकी संस्था के अन्य पदाधिकारियों द्वारा किये कार्यो को प्रसंशनीय बताया एवं वे स्वयं एवं युवा आयोग के द्वारा हर संभव मदद करने के लिए अपने आप को कृतसंकल्पित बताया एवं हरसंभव मदद का आश्वासन दिया, इस प्रकार के कार्य समाज के अन्य लोगो को भी प्रेरणा देते है।

राजनांदगांव ।शौर्यपथ / नगर के सम्मानित वरिष्ठ जन श्री विष्णु नंद (बिल्लू) चौबे की सुपुत्री कुमारी रोशी चौबे ने एक बार फिर अपने शहर,शाला,माता-पिता एवं परिवार जन का नाम गौरवान्वित किया है। रोशी चौबे ने आईएससी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 90% अंकों के साथ अपनी शाला के साथ-साथ शहर में आईसीएसई बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।रोशी चौबे बचपन से ही बहुत होनहार छात्रा रही है एवं पढ़ाई में उत्कृष्टता के साथ कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भी देश का नाम रोशन कर चुकी है। बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेसिफिक स्कूल गेम्स एडिलेड ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में भारत का नाम रोशन कर चुकी है। बास्केटबॉल खेल में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा मनोनीत हाई परफॉर्मेंस मैनेजर एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच श्री के. राजेश्वर राव ,प्रशासनिक अधिकारी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच श्रीमती के .राधा राव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त रोशी ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना डंका बजाया है।रोशी की बचपन से ही आदत रही कि वह शाला में दिए गए होमवर्क को उसी दिन कंप्लीट कर लिया करती थी। कक्षा दसवीं में सीजी बोर्ड में 94% प्राप्त कर टॉपर बनी रोशी चौबे ने आईसीएसई बोर्ड में प्रवेश लिया एवं आईसीएसई बोर्ड में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।प्रदेश स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी रोशी ने अपनी शाला रायल किड्स कान्वेंट का नाम गौरवान्वित किया है एवं संपूर्ण शाला परिवार में भी हर्ष व्याप्त है ।रोशी चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे एवं दीपेश चौबे की बहन है एवं प्रसिद्ध सीविल कांट्रेक्टर श्री शिवा चौबे की भतीजी हैं ।माता श्रीमती सरिता चौबे एवं परिवार जन को समस्त शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं। रोशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं शाला परिवार शाला प्रबंधन डॉ श्रीमती सविता सिंह ,श्री संजय बहादुर सिंह ,श्री सावन्त बहादुर सिंह , श्री अशोक चौधरी के निरंतर प्रेरणादाई प्रोत्साहन को दिया है ।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर घोषित हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों का श्रेय अपने प्राचार्य एवं गुरु अभिषेक खंडेलवाल एवं समस्त शिक्षकों को दिया है।

राजनांदगांव। शौर्यपथ / श्री कसौधन वैश्य गुप्ता गुप्ता समाज का राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के बेबीलॉन कैपिटल होटल में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्रीनारायण गुप्ता (श्री भैया) राजनांदगांव निवासी प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए। राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारो में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव सुनील, गुप्ता राष्ट्रीय हिसाब निरीक्षक रूपनारायण गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शरद गुप्ता नियुक्त हुए। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 3 पदाधिकारी बनने से समाज गौरवान्वित हुआ है। सामाजिक बंधुओं में अत्यंत हर्ष है। इस पुनीत अवसर पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री भैया ने सभी सामाजिक बंधुओं प्रदेशवासियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए धन्यवाद के साथ आभार ज्ञापित करते हुए आने वाले पर्व गुरू पूर्णिमा एवं सावन के महापर्व में बागेश्वर महोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किये। राजनांदगांव गुप्ता समाज के सचिव केशव गुप्ता एवं नवयुवक अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं समस्त सदस्यगण हर्षोल्लास के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों हार्दिक अभिनंदन किया। नवयुवक अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने राष्ट्रीय संगठन को राजनांदगांव के चयन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। -----------------

राजनांदगांव । शौर्यपथ /ग्राम पंचायत चिरचारीखुर्द में ग्राम युवाओ द्वारा सतनाम भवन व अम्बेडकर भवन रोड मे वृक्षारोपण किया गया जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटि सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य क्रांति बंजारे ग्राम कोटवार मेहत्तर बोरकर, उमाशंकर मारकण्डेय जी शिक्षक,टीकम मंहिलकर जी शिक्षक, तोरण साहू जी शिक्षक,प्रेमलाल महिलकर,अजय बोरकर जी, पोषण मारकण्डेय जी,सेवाराम मालेकर जी, तोरण लाल साहू जी,बीरेन्द्र श्यामकुंवर,देवेन्द्र लहरे,दिलीप बोरकर, श्रीमती रूहल बाई साहू, राजेंद्र बोरकर, शेखर साहू जी,नमन महिलकर ,नयन महिलकर एवं रोशन साहू ने वृक्षारोपण किया गया जिसमें सभी ने वृक्ष लगा कर वृक्षों की सुरक्षा व संवर्धन कि जिम्मेदारी लिया गया

0 बैंकिंग लोकपाल को करना चाहिए जांच

राजनांदगांव।शौर्यपथ / शहर सहित जिलों के प्राइवेट बैंकों के द्वारा लगातार खाताधारकों को परेशान करते हुए अवैध वसूली किया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य परवेज अहमद पप्पू ने बताया कि प्राइवेट बैंकों के द्वारा खाताधारकों से लगातार कर रहे अवैध वसूली को लेकर नाराजगी जाहिर की है, प्राइवेट बैंकों के द्वारा जब ग्राहकों के द्वारा खाता खुलवाया जाता है, तो उन्हें तरह-तरह का प्रलोभन कभी ब्याज का और अन्य ग्रह की सुविधा का पर जब ग्राहक वह खाता धारी बनता है तब उन ग्राहकों को बाकी सरकारी बैंकों से अच्छी सर्विस देनी है कह कर उन्हें प्राइवेट बैंकों पर खाता खुलवाने के लिए तैयार किया जाता है, खाता खुलने के बाद उन खाताधारकों से अवैध वसूली प्राइवेट बैंकों के द्वारा की जाती है, प्राइवेट बैंकों के द्वारा अपने खाताधारकों को हर माह चार्ज अलग-अलग तरह से लगाया जाता है, हर माह राशि खाते से माइनस करके काटा जाता है, और खाताधारकों से खाते में मेंनटेन के नाम से राशि काटा जाता है, जिसका कोई हिसाब किताब बैंक के द्वारा खाताधारकों को नहीं दिया जाता जब खाताधारकों के द्वारा खाता बंद करवाने के नाम से 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक जोड़कर बताते हैं, खाताधारकों के द्वारा जब खाता बंद कराने जाते हैं तो खाते में माइन्स बता कर हर माह 1500 रुपये से 2000 रुपये खाता मेंटेन के नाम से बताया जाता है, जितने भी खाताधारक है, उनको बैंक के द्वारा कोई हिसाब नहीं बताया जाता, जब खाताधारक इन बैंकों में पूछते हैं, तो खाता मेंटेन करने का चार्जकभी बोलते है, तो कभी टीडीएस कटा है, इस प्रकार से अनेक तरह के चार्ज बैंक के द्वारा खाताधारकों के खाते में जोड़ा कर काटा जाता है। श्री अहमद ने आगे बताया कि भारतीय स्टेट बैंक को ऐसे प्राइवेट बैंक जो शहरों व गांवो में खोलने के लिए अनुमति दी जाती है, उन बैंकों को खाताधारकों को ध्यान में रखते हुए सही मापदंडों का पालन कराने चाहिए नहीं तो ऐसे प्राइवेट बैंको पर उचित कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए दंडात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ लाइसेंस रद्द करना चाहिए।

राजनांदगांव।शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ के जंगलों को कुदरत ने हरेक संसाधनों से नवाजा है। यहां की वनस्पतियां शोध का केंद्र रहा है। आज हम बात करेंगे भूलन कांदा के बारे में यह ऐसा कांदा है जिसके पैर में पड़ते ही मनुष्य रास्ता ही भूल जाता है। इस कांदे की अनेक खासियत है जिसे आप भूलन कांदा वरिष्ठ लेखक संजीव बख्शी द्वारा लिखित उपन्यास में पढ़ सकते है। इस बुक में आप जंगलों की हसीन यात्रा में निकलेंगे जिसकी यादें रोमांचित करने वाली है। भूलन कांदा छत्तीसगढ़ के जंगलों में पाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पर पैर पड़ने से लोग भटक जाते हैं और जब तक कोई आकर छू ना ले वह भटके हुए होते हैं। इसी तरह से कुछ व्यवस्थाएं भी भटकी हुई हैं। कुछ न्याय व्यवस्था भी भटकी हुई है और विशेषकर गांव में जो बैठक कर फैसला करते हैं, उसमें भी भटकाव है। इन सब बातों को लेकर ही यह उपन्यास तैयार हुआ है। विष्णु खरे ने इस उपन्यास के बारे में कहा है कि यह नौशाद की संगीत की तरह है, जो जितना पुराना होगा उतना ही और लोगों में लोकप्रिय होगा। भूलन द मेज फिल्म संजीव बख्शी के जिस उपन्यास भूलन कांदा पर आधारित है। अब वो उपन्यास अंग्रेजी में भी उपलब्ध है और 15 अगस्त तक इसमें शिपिंग चार्ज की छूट है, इसका लाभ उठाइये और इस अद्भुत उपन्यास को जरूर पढ़िए। वरिष्ठ लेखक संजीव बख्शी बताते है कि, भूलन कांदा के अंग्रेजी अनुवाद उमा राम के एस राम ने किया है। इसके बारे में एक और रोचक बात हुई कि इसके कवर बनाने के लिए मैंने प्रोफेसर संत कुमार श्रीवास्तव की एक पेंटिंग को मन ही मन चुन लिया था कि इसे ही कवर बनाना है, यह बस्तर हाट से संबंधित पेंटिंग थी और बहुत ही सुंदर थी, लेकिन श्रीवास्तव साहब से संपर्क करने पर पता लगा कि यह पेंटिंग काफी पहले अमेरिका के एक संस्कृति विश्व विद्यालय के पास है और उनसे कई वर्षों से संपर्क नहीं हुआ है, मेरे आग्रह पर उन्होंने उनका फोन नंबर ढूंढ निकाला और उनसे बात भी की, जिससे वहां से पेंटिंग की फोटो खींच कर उसे भेजने की व्यवस्था की गई और इस तरह यह कवर पृष्ठ बन गया। यह पेंटिंग अभी भी विश्व विद्यालय के हाल में शोभा बढ़ा रही है। --------------

राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनेश पाटिला , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम् सिंह कोठारी , अनुसूचित जाति प्राधिकरण के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह बघेल , जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज बांधव के अनुशंसा से कुमरदा ब्लाक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय मालेकर द्वारा कुमरदा ब्लाक के कार्यकारिणी की घोषणा किया गया। अध्यक्ष----विजय मालेकर ग्राम गुण्डरदेही। उपाध्यक्ष----हरिदयाल रामटेके बीरुटोला, द्रोपती बघेल महिला गोड़लवाही, महेश शेण्डे पांगरी, रंजीत रामटेके बरबसपुर। महामंत्री----अनिल टेमरे पांडुका, मंजू शेण्डे महिला जोंधरा, सुनिल पीपरोल चारभाठा, दीपक बघेल खुर्सीपार। संगठन मंत्री----जगदीश बघेल गोड़लवाही, मीना झुलेकर महिला गिदर्री, देवेन्द्र कुमार बारले बड़गांव, मेघनाथ देवदास मासुलकसा। कोषाध्यक्ष----उत्तम झुलेकर मरकाकसा। सचिव----विसाल शेण्डे उमरवाही। मिडिया प्रभारी----मुकेश गन्धर्व लाटमेटा। कार्यकारिणी सदस्य----पुनित लहरें कापा, देवनाथ माण्डले दानी टोला,उषा बघेल महिला चिखला मटिया, कुसुमलता मेश्राम महिला आयबांधा, कार्तिक जांगड़े उमरवाही, मनोज मेश्राम चंदिया, विकास त्रिपुरे जगदीशनगर, अनिल कुमार देवदास तुमड़ीकसा, वंश लहरें आयबांधा। सभी पदाधिकारियों को विधानसभा खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू एवं पूर्व विधायक भोलाराम साहू , जिला पंचायत सदस्य कान्ति भंडारी , विधायक प्रतिनिधि मिथलेश ठाकुर , जिला महामंत्री नरेश शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल खान , ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामगुलाल घावडे देव पन्द्रो और ब्लाक के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी

कबीरधाम।शौर्यपथ / कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता है। लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। कुष्ठ रोग के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाने के लिए गांव एवं शहर के प्रत्येक वार्ड में टीमें गठित की जाएंगी। इसकी तैयारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही संबंधित अन्य सभी विभाग अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच, प्रभाव तथा उपचार की समुचित जानकारी देते हुए जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोस्टर व पर्चे वितरित किए जाएंगे। पर्चे में कुष्ठ रोग के लक्षण तथा जांच व इलाज के बारे में पूरी जानकारी रहेगी। इसके साथ ही कुष्ठ रोग विभाग की टीम घर-घर जाकर लक्षणों की जांच करेगी। कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम पर जोर देते हुए कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने मितानिनों को घर-घर सघन कुष्ठ सर्वेक्षण हेतु रजिस्टर प्रदान कर एक्टिव केस डिटेक्शन सर्वे का शुभारंभ किया है। उन्होंने लक्षण वाले बच्चों के लिए शासन की मार्गदर्शिका के अनुरूप किट तैयार कर मितानिनों को प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित भी किया है। साथ ही उन्होंने कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों के लिए भी व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
कुष्ठ रोग के विरुद्ध अभियान के संबंध में सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मंडल ने बताया, कुष्ठ रोगियों का चिन्हांकन कर उनका समुचित उपचार करने के उद्देश्य से जिले में एक्टिव केस डिटेक्शन सर्वे शुरु किया गया है। यदि किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण पाए जाते हैं तो पीड़ित का नाम रजिस्टर में दर्ज कर उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में कुष्ठ रोग मिलने की स्थिति में रोगी को कुष्ठ रोग निवारण के लिए तब तक निःशुल्क दवाएं दी जाएंगी, जब तक उसका कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक न हो जाए। इस अभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं बल्कि एक रोग है जिसका उपचार संभव है।

बाक्स....
मितानिनों के कार्यों की सराहनाए सुपोषण पर जोर
इसी तरह कुपोषण दूर करने के प्रयास में भी कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा द्वारा आरबीएसके की टीम के चिकित्सकों की बैठक ली गई है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा.निर्देश दिए हैं। कोविड काल में मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कुष्ठ सर्वे के साथ-साथ कोविड़ सर्वे कार्य भी जारी रखने के लिए कहा है। साथ ही ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन व मलेरिया जैसे प्रकरण आने पर तत्काल जांच के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक, रैपिड टेस्ट किट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार मंडल ने कुपोषण दूर करने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आरबीएसके के चिकित्सकों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा, कोविड-19 के कारण ऑपरेशन भले ही टाल दिया गया है, लेकिन क्लब फूल, कटे-फटे होठ, आई प्रॉब्लम व जन्मजात दोष वाले सभी बच्चों को चिन्हांकित कर सूची तैयार करें और यह सूची जिला कार्यालय भेजें। इसके लिए उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने कहा है।

कुष्ठ रोग के लक्षण :-
० त्वचा पर हल्के लाल या तांबई रंग के दाग या धब्बे होना
० त्वचा के दाग धब्बों में संवेदनहीनता व सुन्नपन होना
० पैरों में अस्थिरता या झुनझुनी होना
० हाथ पैर या पलकें कमजोर होनाए नसों में दर्द
० कान व चेहरे पर सूजन या गांठ होना
० हाथ या पैर में घाव होने पर दर्द न होना
--------------------

राजनांदगांव।शौर्यपथ / मलेरिया की रोकथाम व इससे बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरुकता अभियान के साथ ही जिले में लगातार विभिन्न प्रेरक प्रयास किए जा रहे हैं। वनांचल के गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों की मलेरिया जांच की जा रही है। संवेदनशील गांवों में मच्छरदानी वितरण के साथ-साथ मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। जिले के विशेषकर वनांचल क्षेत्र के गांवों में मलोरिया की जांच कराने के लिए ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से प्रेरित किया जा रहा है। मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले के खैरागढ़ विकासखंड में भी सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत क्षेत्र के 20 गांवों में पहुंचकर मलेरिया के खतरे से संबंधित स्थिति का निरीक्षण किया गया। मलेरिया से मुक्ति की दिशा में प्रयास करते हुए इन गांवों के 2,138 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 43 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 2,095 लोगों की मलेरिया जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वनांचल गांव के रूप में चिन्हित ग्राम लछना, लछनाटोला, दल लीखोली, बोरला, मौहाढार, कटेमा, गाड़ाघाट, गातापार जंगल, सांकरी, लिमउटोला, घाघरा, मलैदा, करेलागढ़, बरगांव, नवागांव बरगांव, टेमरी व सहसपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की मलेरिया जांच की। इसी तरह घाघरा कैम्प, मलैदा कैम्प व गातापार जंगल थाने में सुरक्षा जवानों की मलेरिया जांच की गई। इस दौरान कुल 2,138 लोगों की जांच करने पर 43 लोग मलेरिया पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मरीजों में 10 पुरूष, 11 व्यस्क महिला, 1 वर्ष तक के 2 बच्चे, 1 से 4 वर्ष तक के 4 बच्चे, 5-8 वर्ष तक के 6 बच्चे तथा 9 से 14 वर्ष तक के 10 बच्चे मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान 3 गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई, तीनों महिलाओं की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मलेरिया जांच के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मलेरिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचकर 154 घरों में मच्छररोधी दवाओं का भी छिड़काव कराया गया है। वहीं 3,38 घरों में मच्छरदानी का वितरण किया गया है। इस संबंध में खैरागढ़ के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने बताया, मलेरिया की रोकथाम व इससे बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मलेरिया जांच अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के साथ ही पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांवों में भी सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वनांचल क्षेत्र के गांवों में लोगों की मलेरिया जांच की गई। पिछले वर्ष के बेहतर परिणाम को ध्यान में रखकर इस वर्ष भी उसी तर्ज पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान में मलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गई है। -------------------

राजनांदगांव।शौर्यपथ / जिले में 9 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बच्चों का चयन आफलाईन लॉटरी के माध्यम से किया गया है, जबकि ऑनलाईन आवेदन भरे गए थे। चयन में स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता देने को लेकर डोंगरगांव में पालकों की मांग हो रही थी, लेकिन प्राचार्य का कहना था कि इस वर्ष किलो मीटर की बाध्यता नहीं है, इसलिए लॉटरी में सभी बच्चों का नाम शामिल कर पालकों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी निकाल गया था, लेकिन उच्च कार्यालय से सूची निरस्त कर पुनः लॉटरी निकालने का निर्देश प्राप्त हुआ, जिसका पालन किया जाएगा। पालकों का कहना है कि किलोमीटर की बाध्यता का पालन कहीं नहीं किया गया, इसलिए स्थानीय लोगों को इसमें प्राथमिकता नहीं दिया गया और उच्च कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश का पालन कर पालकों की उपस्थिति में दिनांक 30 जून को लॉटरी निकाला गया और लगभग 354 बच्चों का कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवी तक किया है और जिन बच्चों का चयन हुआ उनके द्वारा अपने-अपने संबधित स्कूलों से टीसी निकाल कर इस स्कूल में प्रवेश ले लिया गया है और अब 14 दिन बाद जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा 14 जुलाई को पत्र जारी कर चयन सूची निरस्त कर तीन दिवस के भीतर पुनः लॉटरी निकालने का निर्देश दिया गया जो उचित नहीं है, क्योंकि उन बच्चों का क्या होगा, जिन्होंने अपने पुराने स्कूलों से टीसी निकाल कर इस स्कूल में प्रवेश ले लिया है। पालक शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के बैनर तले जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चयन सूची को यथावत रखने की मांग किया गया है। पालकों का कहना है कि यदि पुनः लॉटरी निकाला जाता है, तो मंगलवार सैकड़ों पालकों और बच्चों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ----------------

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/user.php on line 269

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)