
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
Bhilai / shouryapath/ मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसी के के तहत जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आयुक्त बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में सुबह 8ः00 बजे से स्वास्थ्य कर्मचारियो का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया गया। जिसमे सभी सफाई कर्मचारियो का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण शामिल था। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से चमड़ी रोग विशेष्ज्ञ डाॅ. गरिमा बाल पाण्डेय, मेडिसिन विशेष्ज्ञ डाॅ. देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके द्वारा कर्मचारियो का परीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश के साथ दवा भी प्रदान करवाया गया। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियो का बीपी, शुगर, अस्थमा की जांच एवं आवश्यकता के अनुसार ब्लड टेस्ट करवाया गया।
शिविर में उपस्थित होकर आयुक्त बजरंग दुबे स्वयं मार्गदशन कर रहे थे, खुद जाकर कर्मचारियों से संपर्क करते हुए कर्मचारियों को समझा रहे थे कि उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना है। उन्होने बताया कि आप सब स्वस्थ् रहोगे, तभी हमारा नगर भी स्वस्थ रहेगा। शिविर के दौरान कर्मचारियों को नशा नहीं करने के बारे मे भी समझाइस दी गई। अपने उदबोधन में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने बताया कि नशा स्वयं के साथ-साथ पुरे परिवार को भी परेशानी में ला देता है। पुरा परिवार तबाह हो जाता है। शिविर के दौरान आयुष्यमान भारत पीएम आवास योजना पीएम उज्जवला योजना पीएम जीवन ज्योति योजना पीएम सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना जल जीविन योजना आदि के भी काउन्टर लगे थे। जिसमें हितग्राही अपनी आवश्यकतानुसार पंजीयन कराकर लाभ लिए।
कार्यक्रम के दौरान जोन कमिश्नर अजय सिंह राजपूत, सुश्री येशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, अभियंता अरविंद शर्मा, सवेता महेश्वर इत्यादि उपस्थित रहे। साथ ही आयुक्त ने सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो को स्वच्छता शपथ के साथ-साथ नशा भी नहीं करने की शपथ दिलाई।
*25 लाख सड़क मरम्मत, 14 लाख पेय जल के नाम पर निकले*
*कर्मचारी वेतन समेत अन्य भुगतान लटकने पर खुला "राज"*
भिलाई / shouryapath / नगर पालिक निगम भिलाई में तात्कालीन आयुक्त के बगैर जानकारी निगम मद से सड़क मरम्मत सहित कुछ ऐसे काम का भुगतान कर दिया गया है जिससे गंभीर भ्रष्टाचार की आशंका है। आज जब निगम कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य आवश्यक भुगतान को लेकर निगम मद में फंड है ही नहीं तब यह प्रकरण सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार ऐसी शिकायत मिलने पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कुछ सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में जब तात्कालीन कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव से दूरभाष से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य न तो उनके संज्ञान में हैं और न ही उन्होंने ऐसे किसी कार्य को लेकर आदेश जारी किया है। सूत्रों से जानकारी लगी है कि निगम मद से 25 लाख सड़क मरम्मत, 14 लाख पेयजल आदि कुछ ऐसे कार्य हैं जिनके लिए कुछ लोगों की मिलीभगत से निगम मद का दुरूपयोग किया गया है। विधायक रिकेश सेन ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिख निगम मद बजट से ऐसे कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब हो कि अगर तात्कालीन कमिश्नर को भी निगम मद के ऐसे दुरूपयोग की जानकारी नहीं है तो आशंका यह भी है कि आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचना से ऐसे कार्य के भुगतान हेतु निगम मद का दुरूपयोग हुआ हो। प्रभारी आयुक्त नगर निगम भिलाई और कलेक्टर दुर्ग को भी मामले की सूचना दी गई है।
Durg/ shouryapath/
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को मनाया जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा भिलाई इस्पात सियान सदन के रहवासियों हेतु 01 अक्टूबर 2024 को वरिष्ठजन दिवस का आयोजन भिलाई इस्पात सियान सदन, दुर्ग में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस दिन सीएसआर विभाग, सियान सदन के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके लिए कुछ विशेष कार्यक्रम का आयोजन करता है। बड़े बुजुर्गों को सम्मानित करने, समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने और उनके जीवन को प्रभावित करने वाले विषयों पर चर्चा करना अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य है।
इस दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के सहयोग से वरिष्ठजनों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाता है। संध्या महात्मा गाँधी कला मंदिर सभागार में वरिष्ठजनों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है जिसमें गीत-संगीत, लोकनृत्य एवं नाटिका के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उनका मनोरंजन किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि 14 दिसंबर 1990 को “संयुक्त राष्ट्र महासभा” ने बडे़ बुजुर्गों के अधिकारों को सुनिश्चित करने और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ की घोषणा की थी। ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ पहली बार 01 अक्टूबर 1991 को मनाया गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से समाज को यह स्मरण कराया जाता है कि, वृद्ध व्यक्ति हमारे समाज का विशेष हिस्सा हैं। हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए।
दुर्ग । शौर्यपथ । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से सितम्बर 2024 माह में कुल 70 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें खदान बिरादरी के सदस्यों सहित 09 कार्यपालक व 61 गैर-कार्यपालक शामिल हैं।
सितम्बर 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों हेतु विदाई समारोह का आयोजन इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्रीमती निशा सोनी ने कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
30 सितम्बर 2024 को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में संयंत्र के गैर-कार्यपालकों को भावभीनी विदाई दी गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री आर के श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर तथा महाप्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री विजय शर्मा ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया। संयंत्र प्रबंधन ने विदा होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।
दुर्ग । शौर्यपथ । आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका निगम भिलाई के वार्ड 15 डा. अंबेडकर वार्ड में पेय जल आपूर्ति की समस्या के समाधान हेतु 30 सितंबर ’24 को स्थानीय वार्ड वासियों के साथ निगम आयुक्त को आप नेता देविंदर सिंह भाटिया , प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा , आप नेता सुमीत शर्मा , दुर्ग लोकसभा सचिव श्रीमती गीतेश्वरी बघेल , जिला अध्यक्ष (दुर्ग ग्रामीण ) चुम्मन साहू , ब्लॉक अध्यक्ष (वैशाली नगर) दिनेश यादव एवं वार्ड वासी सुजीत ,प्रदीप कुमार ,चंदू ,शांति यादव ,ललित यादव ,नागेश्वरी यादव ,चंद्रिका सोनकर ,दुलारी यादव ,हेमलाल यादव, कामिनीयादव , मीरा साहू ,शीतल यादव ,भूमिका यादव ,त्रिवेणी यादव ,शकुन से यादव ,दिनेश यादव ,मनहरण यादव,जितेंद्र यादव ,बबलू यादव ,रवि यादव ,संतोष यादव द्वारा हस्ताक्षरित प्रपत्र ज्ञापन सौपा II विदित है कि विगत एक सप्ताह से आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल पानी की समस्या के समाधान के लिए वार्ड वासियो के साथ ज़ोन 2 अध्यक्ष श्रीमती लहरी , कार्यपालन अभियंता श्री शर्मा , श्री अनिल शुक्ला को जानकारी और तकनीकी सुझाव दे रहे है , समस्या का निराक्र्ण हेतु नगर पालिका निगम भिलाई आयुक्त श्री बजरंग दुबे को आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन सौपा I
साय सरकार में मिल रहा युवाओं को भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3737 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में नए अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय की पहल पर ही कैबिनेट ने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में युवाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ भी युवाओं को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित 181 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग ने दी है। इसी तरह गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित कुल 1,069 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स सहित अन्य संवर्ग के 1201 पदों पर स्वीकृति के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में सहायक मार्शल के पदों तथा आदिम जाति कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों भर्ती की प्रक्रिया जारी है। वन विभाग में वन रक्षक सहित अन्य संवर्ग के कुल 66 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237, विधि विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश सहित अन्य संवर्ग के कुल 362 पदों पर तथा कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती का रास्ता खुल गया है।
जशपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सार्थक पहल से जिला प्रशासन के तहत नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाना है, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यावसायिक कौशल से जोडऩा है, ताकि वे अपने भविष्य को सशक्त बना सकें।
यह कार्यक्रम प्रदेश में जशपुर के साथ-साथ रायपुर और दंतेवाड़ा जिला में भी संचालित हैं। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। छात्राओं को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, फायनेंस, बिजनेस, शिक्षा, और ग्राफिक्स डिज़ाइनिंग जैसे विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा, भाषा ज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर अतिरिक्त कक्षाएँ भी आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्राओं का समग्र विकास हो सके।
छात्राओं को नि:शुल्क आवास, प्रशिक्षण, और भोजन की सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। प्रशिक्षण के दौरान लैपटॉप/कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें अध्ययन और प्रोजेक्ट्स पर काम करने में मदद मिलती है।
वर्तमान में, इस कार्यक्रम के तहत जिले की 16 प्रतिभाशाली छात्राएँ विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य राज्यों की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट के लिए चयनित हुई हैं। ये छात्राएँ अब अच्छी आय अर्जित कर रही हैं, जो उनके प्रयासों का जीवंत प्रमाण है। यहाँ पर 150 छात्राओं के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है, जिसमें वर्तमान में 60 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह दृष्टिकोण केवल छात्राओं के जीवन में बदलाव लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में भी एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणा देता है। उनकी सोच ने ना केवल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान किया है।
छात्राओं के अनुभव:
कुमारी प्रतिभा थापा (20), जशपुर नगर की निवासी बताती हैं कि "मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे मुझे पढ़ाई छोडऩी पड़ी। जब मैंने नव गुरुकुल के बारे में सुना, तो मैंने यहाँ फॉर्म भरा और प्रशिक्षण लेने आई। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने महंगे कोर्स की पढ़ाई मुझे नि:शुल्क मिलेगी। मैंने बिजनेस में 16 महीने का प्रशिक्षण लिया और आज एक निजी कंपनी में क्लाउड सपोर्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हूँ।"
कुमारी नेहा चौहान (20), जो जशपुर नगर की हैं, ने बताया, "मेरे पिता एक किसान हैं। जिससे हमारी आमदनी उतनी अच्छी नहीं है कि जिससे मैं बाहर जाकर पढ़ाई कर सकूं। लेकिन इस संस्थान से मुझे बहुत लाभ हुआ है। यहाँ मुझे बिजनेस कोर्स के साथ-साथ भाषा ज्ञान भी मिला, जो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने 13 महीने प्रशिक्षण लिया है।"
कुमारी साक्षी सिंह, डुगडुगीया, कुनकुरी की निवासी बताती हैं कि "जब मुझे यहाँ के बारे में पता चला तो फॉर्म भरकर प्रशिक्षण ली। मैंने यहाँ 15 महीने का प्रशिक्षण लिया। आज मुझे बारु साहेब यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश में डेटा एनालिटिक्स एसोसिएट का जॉब मिला है। यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि मैं पहली बार अपने घर से निकली हूँ। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"
लाभार्थी छात्राओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस पहल ने न केवल उनके जीवन को बदला है, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस तरह की योजनाएँ निश्चित रूप से आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
रायपुर/शौर्यपथ /प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 114 वें संस्करण को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम पंचायत बीरपुर स्थित अपने निज निवास में सभी ग्रामीणों के साथ श्रवण किया।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को वोकल फॉर लोकल, वर्षा जल संचयन और वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में जुटने का आह्वान किया है। हम सभी को उनकी बातों को सुनकर अपने गांव,शहर प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीरपुर के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गांव के विकास के लिए लगाई सौगातों की झड़ी कबीरधाम जिले में विभिन्न निर्माण कार्यो, क्षेत्र विकास के लिए 1 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा
महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महतारी सदन की होगी स्थापना
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग, समस्या और शिकायतों को सुनकर तत्काल अनेक मांगों को किया पूरा
रायपुर/शौर्यपथ /उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा मे ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए 01 करोड 91 लाख 50 हजार रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बिजली और राजस्व के प्रकरणों के तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साय सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों की मांग को पूरा करते हुए ग्राम गंगापुर में महतारी सदन के लिए 30 लाख, सीसी रोड के लिए 10 लाख, मंच निर्माण के लिए 03 लाख, ठाकुर देव चौक मंच के पास क्रांकिटकरण के लिए 01 लाख रुपए, ग्राम नवघटा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख, सामुदायिक शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपए, ग्राम मोहगांव में महतारी सदन के लिए 30 लाख रूपये, बंजारी मां डामरीकरण के लिए 43 लाख रूपए, सामुदायिक भवन पुराना पंचायत के पास 5 लाख रूपए, शौचालय के लिए 3 लाख रुपए, ग्राम खैरझीटी में सीसी रोड मुक्तिधाम रोड़ 3 लाख रुपए, गोठान के पास 2 लाख रूपये, महतारी सदन के लिए 30 लाख रूपये, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपए, ग्राम बानो में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचलय के लिए 3.50 लाख रुपए, सीसी रोड़ के लिए 5 लाख की घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना और उन्हें सरकार की योजनाओं और विकासात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाना है ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महतारी सदन के लाभों पर प्रकाश डाला
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विभिन्न ग्रामों में आयोजित जनसंपर्क के दौरान कहा कि महतारी सदन केंद्र महिलाओं के सशक्तीकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है। उपमुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि महतारी सदन से गांवों में विकास की नई लहर आएगी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि महतारी सदन से महिलाएं अपने अधिकारों और समस्याओं के बारे में जागरूक होंगी और अपने सामूहिक मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि महतारी सदन में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाएं नई तकनीकों और कौशलों में प्रशिक्षित हो सकेंगी।
रायपुर/शौर्यपथ / रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की 114 वें एपिसोड को खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज नवागढ़ के ग्राम बेलटुकरी मे आम नागरिकों के साथ सुना।
इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी देश में छिपी हुई प्रतिभाओं, देश के विकास में योगदान देने वालों को आगे लाने के लिए बेहतर मंच साझा कर रहे हैं। ताकि ऐसे लोगों से देश की जनता प्रेरणा ले सकें और खुद अपने परिवार, समाज व देश के विकास में भूमिका निभाएं। आज प्रधानमंत्री जी ने स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता की दिशा में देश में हो रहे सकारात्मक परिणाम पर प्रकाश डाला। देश की जनता इस कार्यक्रम को सुनकर प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर स
-छोटे छोटे प्रयासों से बड़े बड़े परिवर्तन संभावित हैं,सतत प्रयास,सतत
सहभागिता,सकारात्मक परिवर्तन:
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान लगातार शहर में चलाया जा रहा है।आज स्वच्छता ही सेवा के तहत शिवनाथ नदी की सफाई की गई. महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में खालसा स्कूल व अन्य स्कूलों और साइंस कॉलेज के युवाओं ने निगम के साथ मोर्चा संभालकर श्रमदान कर शिवनाथ नदी घाट की सफाई की।स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम अमला द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कॉलेज व स्कूली बच्चों ने शिवनाथ नदी के घाट से पॉलीथिन प्लास्टिक कूड़ा इकट्ठा कर नदी परिसर को स्वच्छ बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नदी के किनारे अत्यधिक मात्रा में पड़ी हुई पॉलीथीन व प्लास्टिक को निकला गया। नदी घाट में विसर्जित फूल मालाओं व पूजन सामग्री एवं पॉलीथीन सहित कचरे को निकालकर साफ किया गया।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान में कॉलेज व विद्यालय के बच्चों के द्वारा कैसे स्वच्छ बनाना व रखना है इसकी जानकारी दी गई। शिवनाथ नदी परिसर पर नगर निगम द्वारा बच्चों को अपने-अपने घरों को साफ-सुथरा रखने व आसपास के घरों को भी स्वच्छ रखने व स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करने की बातें कही गई।इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के लिए शपथ ली. स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की आवाज बुलंद की।इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कुणाल,राहुल आदि मौजूद रहे। सफाई के लिए लोगो को प्रेरित करते हुए कहा गया कि नदी में कचरा विसर्जित नहीं करने का संकल्प ले जिससे पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।महापौर व आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के तहत युवाओं व बच्चो के द्वारा सफाई अभियान में शामिल होना बहुत ही सराहनीय रहा।उन्होंने कहा छोटे छोटे प्रयासों से बड़े बड़े परिवर्तन संभावित हैं,सतत प्रयास,सतत सहभागिता,सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
- कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जन समस्या निवारण शिविर में कुपोषण मुक्ति के लिए टीकाकरण पर लोगों को जागरूक किया
- शिविर में प्राप्त 84 आवेदनों में से 21 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया
- कलेक्टर ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने और दस्तावेज अपडेट रखने की अपील की
मोहला /शौर्यपथ / ग्रामीणजनों की मांगो, शिकायतों और समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से जिले के मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत भोजटोला में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के सभी विभाग के द्वारा स्टॉल के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। साथ ही शिविर स्थल पर ही विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। शिविर में मांगो, शिकायत और समस्याओं से संबंधित कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए, आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित करने के साथ ही संबंधित विभाग को आवेदन प्रेषित करने की कार्यवाही किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, सीईओ जनपद पंचायत मोहला श्रीमती केशवरी देवांगन सहित सभी विभागों के जिला व विकासखण्ड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
शिविर में जनपद पंचायत मोहला के अध्यक्ष श्री लगनू राम चन्द्रवंशी, भोजटोला सरपंच श्री संतराम हिड़ामें, ग्राम पंचायत मार्री सरपंच श्रीमती गैंदकुवर ठाकुर, ग्राम पंचायत पाटन सरपंच श्रीमती इंदिया बाई कोमरे, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
शिविर को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत मोहला के अध्यक्ष श्री लगनू राम चन्द्रवंशी ने कहा कि शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारीगण आपकी समस्या को सुनने के लिए उपस्थित हुए है। अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जन विभागीय स्टाल में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस शिविर के माध्यम से आप अपने समस्याओं का निराकरण करा सकते है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर ग्रामीणों को लाभ पहुंचायें।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उसका निराकरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को कई योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है। ग्रामीणों की ऐसी कई समस्याएं एवं मांगे जिसे स्थानीय स्तर पर पूर्ति किया जाना संभावना नहीं होता है। ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण जन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है। शिविर में विभागीय अधिकारियों के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण जन इसका अवश्य लाभ लेवें। उन्होंने कहा कि आज प्राप्त हुए सभी आवेदनों को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आगे कहा कि कई बार छोटी सी समस्या के चलते हम योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। उन्होंने शिविर में महत्वपूर्ण बिंदुओं बैंक खाता, आधार नंबर, मोबाईल नंबर के बारे में उपस्थित सभी आम नागरिकों को जानकारी से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया की प्रत्येक नागरिक का बैंक खाता, आधार नंबर, मोबाईल नंबर, अपडेट होना एवं तीनों का लिंक एक-दुसरे के साथ जरूर होना चाहिए। इसी प्रकार अपने जरूरी महत्वपूर्ण दस्तावेजों में अपने नाम को एक जैसा रखें। अपने सभी दस्तावेजों का निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका समय से पूर्व निराकरण करें। ताकि आगामी शासन की कोई भी योजनाओं का लाभ लेने में आपको कोई असुविधा ना हो।
साथ ही उन्होंने उपस्थित समस्त नागरिकों से कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए टीकाकरण सबसे अहम कड़ी है। उन्होंने समस्त माताओं से कहा कि नवजात शिशु का 2 से 5 वर्ष तक विशेष देखभाल कर उनका ख्याल रखने कहा। उन्होंने विशेष तौर पर बच्चों को सही समय में स्तनपान व उनके पोषण आहार पर विशेष ध्यान देने कहा ताकि बच्चे की शारीरिक एवं मानसिक विकास 2 से 5 साल के बीच अच्छी हो सके। कुपोषण मुक्ति में टीकाकरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह बच्चों को कई घातक और कमजोर करने वाली बीमारियों से बचाता है। साथ ही उन्होंने नागरिकगणों से अपील किया कि वर्तमान में चल रही वजन त्यौहार में अपने बच्चे का आंगनबाड़ी केन्द्र में जाकर वजन और ऊंचाई का सही माप करा कर एंट्री करायें ताकि कुपोषण को दूर किया जा सके। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी ग्रामवासियों को कहा कि अपने गांव को साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर रखने कहा। साथ ही उन्होंने अलग-अलग कचरे का अलग-अलग संग्रहण करने कहा ताकि उसे सही तरीके से उपयोग में लाया जा सके। इसमें सरपंच, सचिव, कचरा संग्रहण दीदियां, ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। शिविर में कृषि विभाग द्वारा 09 किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरण किया गया।
रायपुर /शौर्यपथ /कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के दूसरे दिन का शुभांरभ कसडोल के सतनाम भवन से शुरू हुई। यात्रा के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने माँ महामाया के मंदिर जा कर पूजा अर्चना किया। उन्होंने प्रदेश मे शांति की कामना राज्य के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना किया। यात्रा रवाना होने के पूर्व सेवादल के कार्यकर्ताओ ने झंडा वंदन किया तथा ध्वज गीत और राष्ट्र गीत, राष्ट्रगान का गायन किया।
दूसरे दिन की यात्रा लवन खरतोरा मार्ग से गुजरेगी आज की यात्रा का पहला पड़ाव कुम्हारी मे होगा जहाँ दोपहर भोजन के बाद यात्रा आगे रवाना होगी रात्रि विश्राम रोहांसी मे होगा।दूसरे दिन यात्रा कुल 23 किमी लगभग चलेगी।
यात्रा में प्रतिदिन 200 युवा कांग्रेस के नेता, 200 एनएसयूआई तथा 150 सेवादल के कार्यकर्ता, स्थाई यात्री के रूप में चल रहे है। इसके अलावा 1500 प्रदेश भर के कांग्रेस जन स्थाई यात्री के रूप में चल रहे, जो पूरे 6 दिन 130 किमी की यात्रा करेंगे। इसके अलावा स्थानीय जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में क्षेत्रीय यात्रा के रूप में चल रहे है।
दूसरे दिन की यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का दूसरा दिन है। पहला दिन छत्तीसगढ़ के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ गिरौदपुरी धाम बाबा गुरू घासीदास के तमोभूमि दर्शन करने के पश्चात शहीद वीर नारायण सिंह जी की स्मृति नमन के करने के बाद न्याय यात्रा आरंभ की है। कल लगभग 22 से 25 किलोमीटर चले कल का दिन ऐतिहासिक रहा। बलौदाबाजार, बिलाईगढ़ की जनता ने हम लोगों को भी सम्मान और प्यार दिया उसके लिये धन्यवाद। आज का दिन भी 22 से 25 किमी की यात्रा होगी। छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा से छत्तीसगढ़ की जनता में एक नया संदेश जा रहा है। इस प्रदेश सरकार की नाकामियों को हम सफल हो रहे है। इसी का नतीजा है कि जिस-जिस क्षेत्र में न्याय यात्रा जा रही है उस रास्ते की पूरे गांव की जनता इस न्याय यात्रा को स्वागत करने के लिये इंतजार कर रहे यह सबसे बड़ी बात है। हमारा मकसद है इस प्रदेश को बचाना प्रदेश को शांति की ओर वापस लाना है। इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया, अपराध का गढ़ बना दिया। हमारी न्याय यात्रा का मकसद है कि अपराध रूक नहीं रहा लेकिन कवर्धा में पिछले सप्ताह तीन साहू समाज के बेटों की हत्या हुई उस घटना को सरकार रोक सकती थी। आज एक साहू बेटे की फिर हत्या होती है और एक गंभीर रूप से घायल है। इस तरह से पूरे कवर्धा जल रहा है। गृह मंत्री का गृह जिला है, विधानसभा है वो संभल नहीं रहा है तो क्या प्रदेश संभालेंगे? मैं सवाल पूछता हूं मुख्यमंत्री, गृह मंत्री की अपराध कब रुकेगा? अपराध को कौन रोकेगा? इसका जिम्मेदार कौन है? क्योंकि छत्तीसगढ़ जल रहा है। हमने बलौदाबाजार की घटना देखी, निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है सतनामी समाज के निर्दोष लोग हमारे कार्यकर्ता, हमारे विधायक। सप्ताह भर के अंदर दूसरी घटना कवर्धा में वहां पर निर्दोष लोगों को गिरफ्तारी कर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा और एक व्यक्ति को सरकार के गृह मंत्री के संरक्षण में, सरकार के संरक्षण में पुलिस लॉकअप में उसको इतना मारा जाता है कि साहू समाज की बेटा की मौत होती है इसका जिम्मेदार कौन है? गृहमंत्री के इशारे पर हत्या हुई है क्या? यह पूछना चाहते है। हम इसलिये छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का मकसद है कि हम उन पीड़ित परिवारों के लिये न्याय दिलाने के लिए, हक दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत की है। आज दूसरा दिन है निश्चित रूप से ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ की इतिहास में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा दर्ज होगा और न्याय यात्रा को आम जनता का जन समर्थन मिल रहा है।
दूसरे दिन की यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक संदीप साहू, शेषराज हरवंश, कविता प्राण लहरे, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक शैलेष पांडे, यूडी मिंज, गुलाब कमरो, वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा, पारसनाथ राजवाडे, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, महामंत्री दीपक मिश्रा, पंकज शर्मा, प्रमोद तिवारी, विद्याभूषण शुक्ला, पीआर खुंटे, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पांडेय, अशोक राज आहूजा, धर्मेन्द्र यादव, सकलेन कामदार, पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता शामिल हुये।