Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

 व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /एकादशी तिथि भगवान विष्णु की पूजा के समर्पित है. एकादशी की तिथि को व्रत रखकर विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा…
वास्तु शास्त्र /शौर्यपथ /वास्तु शास्त्र में जीवन में सुख और समृद्धि लाने के कई उपाय बताए गए हैं. कपूर और लौंग को बहुत शुभ माना…
मुंगेली /शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर रामगढ़ स्थित आनंदाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को वाशिंग मशीन और बेंच उपलब्ध कराया गया है।…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /जिस तरह से हम चेहरे की स्किन का ख्याल रखते हैं ठीक उसी तरह शरीर के बाकी अंगों की स्किन का भी…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल इतना खराब हो गया है कि वो किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं.…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /गर्मियां शुरू होते ही छिपकली आपके घर की दीवार पर तो कभी बाथरूम में लटकी दिख जाती है. इसे देखते ही ज्यादातर…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता कहा गया है. जातक के कर्मों के लिहाज से शनिदेव उसे फल देते…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है. कालाष्टमी को भगवान शिव के रौद्र रूप…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /हर किसी को लंबे घने और चमकदार बाल पसंद होते हैं. लेकिन आज की इस खराब लाइफस्टाइल और खान-बाल के चलते कम उम्र…
खाना खजाना /शौर्यपथ /तपनभरी गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या किचन में घंटों पसीना बहा कर खाना तैयार करना. इस गर्मी में किचन में अंदर जाने…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)